फरवरी 2026
राष्ट्रीय
•39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला, 2026- हरियाणा के सूरजकुंड में 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला, 2026 का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया।
50 से अधिक देशों की भागीदारी वाला यह मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा।
यह मेला ‘लोकल टू ग्लोबल, आत्मनिर्भर भारत की पहचान' थीम पर आधारित है।
इस मेले में भागीदार राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश और मेघालय शामिल है, वहीं भागीदार देश के रूप में मिस्र है।
•विंग्स इंडिया, 2026- विंग्स इंडिया 2026 एशिया का प्रमुख नागरिक उड्डयन आयोजन है, जो 28-31 जनवरी, 2026 तक हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आयोजित किया गया।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, FICCI और AAI द्वारा आयोजित यह द्विवार्षिक प्रदर्शनी "भारतीय विमानन: भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना - डिजाइन से तैनाती तक" थीम पर केंद्रित है।
•भारत पर्व, 2026- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली के लाल किले में छह दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति और पर्यटन महोत्सव भारत पर्व 2026 का उद्घाटन किया। यह महोत्सव 26 जनवरी से 31 जनवरी तक चला। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।
•77वां गणतंत्र दिवस, 2026- 26 जनवरी, 2026 को देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस, 2026 मनाया गया।
इस वर्ष के गणतंत्र दिवस का मुख्य विषय ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ रहा।
77वें गणतंत्र दिवस, 2026 समारोह की मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन थे।
यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट बनना जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है।
•संपूर्णता अभियान 2.0- नीति आयोग ने संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया, जो तीन महीने का अभियान है और इसका उद्देश्य देशभर के आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉकों में महत्वपूर्ण विकास संकेतकों की व्यापकता सुनिश्चित करना है।
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने नई दिल्ली में इस अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान इस वर्ष 14 अप्रैल तक चलेगा।
यह अभियान 2024 के अभियान की सफलताओं को आगे बढ़ाते हुए 112 आकांक्षी जिलों में पांच प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों और 513 आकांक्षी ब्लॉकों में छह संकेतकों की व्यापकता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
ये संकेतक स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता, शिक्षा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, तपेदिक मामलों की पहचान और पशु टीकाकरण जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को कवर करते हैं।
•वंदे मातरम् तटीय साइक्लोथॉन, 2026- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 28 जनवरी 2026 को ‘वंदे मातरम् कोस्टल साइक्लोथॉन, 2026’ का शुभारंभ किया। साइकिल रैली के दूसरे संस्करण का उद्देश्य तटीय आबादी को राष्ट्रीय उद्देश्यों से जोड़ना है।
इस राष्ट्रीय अभियान को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
यह 25 दिनों तक चलने वाला 6,553 किलोमीटर लंबा साइकिल अभियान भारत की पूरी मुख्य भूमि तटरेखा को कवर करेगा।
दो टीमें एक साथ रवाना होंगी पश्चिमी तट पर गुजरात के लखपत किले से और पूर्वी तट पर पश्चिम बंगाल के बक्काली से। दोनों टीमें 22 फरवरी को केरल के कोच्चि में मिलेंगी।
मार्ग में मुंबई, गोवा, मंगलुरु, विशाखापत्तनम, चेन्नई और कन्याकुमारी जैसे प्रमुख तटीय शहर शामिल हैं।
सीआईएसएफ के जवान भारत के पूर्वी और पश्चिमी तट स्थित 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइकिल पर लगभग 6,500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, जिसका उद्देश्य तटीय सुरक्षा के बारे में जन जागरूकता उत्पन्न करना है।
•ग्रंथ कुटीर- ग्रंथ कुटीर राष्ट्रपति भवन में स्थित शास्त्रीय भाषाओं का पुस्तकालय है। “ग्रंथ कुटीर” शब्द का अर्थ है - पुस्तकों और ज्ञान का घर। ग्रंथ कुटीर अध्ययन, विद्या और बौद्धिक विरासत के प्रति भारत के गहन सम्मान का प्रतीक है।
भारत की शास्त्रीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य के साथ भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में ग्रन्थ कुटीर का उद्घाटन दिनांक 23 जनवरी, 2026 को किया था।
ग्रंथ कुटीर भारत में सभी शास्त्रीय भाषाओं- असमिया, बंगाली, संस्कृत, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पालि, प्राकृत, ओड़िया, तमिल और तेलुगु का प्रतिनिधित्व है, जिनमें से प्रत्येक एक सहस्राब्दी से अधिक समय से चली आ रही निरंतर साहित्यिक परंपरा की वाहक है।
ग्रंथ कुटीर में उक्त सभी शास्त्रीय भाषाओं में 2,300 से अधिक पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है। इन ग्रंथों में महाकाव्य, दर्शन, साहित्य, विज्ञान, धर्म, भक्ति साहित्य आदि विषय सम्मिलित हैं।
समग्र रूप से ये कृतियाँ भारत की प्राचीन और अविच्छिन्न साहित्यिक परंपराओं का सजीव चित्रण करती है, और एक हजार वर्षों से भी अधिक समय में संरक्षित एवं समृद्ध हुई सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करती हैं।
ग्रंथ कुटीर में 50 पांडुलिपियों का एक मूल्यवान संग्रह भी है, जिनमें से अनेक कागज, पेड़ों की छाल और ताड़पत्र पर हस्तलिखित हैं।
•भारत का पहला एआई-सक्षम विश्वविद्यालय- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU), मेरठ को भारत का पहला AI-सक्षम (AI-enabled) राज्य विश्वविद्यालय पायलट (Pilot) घोषित किया गया है।
यह पहल कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) और Google Cloud के सहयोग से हुई है।
इस परियोजना का लक्ष्य 'जेमिनी' (Gemini) प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके उच्च शिक्षा और प्रशासन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करके शिक्षा को अधिक व्यक्तिगत और कुशल बनाना है।
•नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट द्वारा तीन कांस्य मूर्तियां भारत सरकार को लौटाने की घोषणा- अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट ने तमिलनाडु के मंदिरों से अवैध रूप से तस्करी की गई तीन प्राचीन कांस्य मूर्तियां भारत को लौटाने की घोषणा 28 जनवरी 2026 को की है।
इनमें 10वीं शताब्दी की चोल-कालीन नटराज, 12वीं सदी की सोमस्कंद और 16वीं सदी की संत सुंदरार एवं परवई की मूर्तियां शामिल हैं, जो दक्षिण भारतीय कला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
चोल काल की शिव नटराज प्रतिमा को दीर्घकालिक ऋण पर रखा जाएगा और इसे दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और हिमालय में ज्ञान की कला नामक प्रदर्शनी के हिस्से के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
•भारत की रामसर सूची में 2 नई आर्द्रभूमि शामिल- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भारत में रामसर के फैलाव में दो नए नम भूमि क्षेत्रों को शामिल करने की घोषणा की है।
ये दोनों इलाके उत्तर प्रदेश में एटा जिले के पटना पक्षी अभयारण्य और गुजरात में कच्छ जिले के छारी-ढांड में स्थित हैं।
भारत का रामसर फैलाव का नेटवर्क 2014 में 26 स्थलों से बढ़कर वर्तमान में 98 हो गया है। यह उपलब्धि 276 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाती है।
यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता पर्यावरण संरक्षण और नम भूमि के संरक्षण के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
•देश का पहला हाइड्रोजन बस संचालित हवाई अड्डा- कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने भारत की पहली हाइड्रोजन-संचालित बस सेवा शुरू करने के लिए केरल हाइड्रोजन वैली इनोवेशन क्लस्टर के साथ समझौता किया है।
8.7 करोड़ रुपये के कुल बजट वाली यह परियोजना 12 महीनों में तीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बसों का संचालन शुरू करेगी।
यह पहल न केवल कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी बल्कि कोच्चि को वैश्विक स्तर पर एक स्थायी विमानन केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।
CIAL और BPCL का संयुक्त प्लांट इस सेवा के लिए आवश्यक ग्रीन हाइड्रोजन प्रदान करेगा।
•प्लास्ट इंडिया, 2026- प्लास्ट इंडिया 2026 (PLASTINDIA 2026) 5-10 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी है।
इस प्रदर्शनी का विषय 'भारत नेक्स्ट' है, जो आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप है और यह एक शून्य-अपशिष्ट प्रदर्शनी के रूप में उभरी है।
•तीसरा विश्व रक्षा प्रदर्शनी, 2026- 8-9 फरवरी 2026 के मध्य तीसरा विश्व रक्षा प्रदर्शनी, 2026 सऊदी अरब में आयोजित किया गया।
विश्व रक्षा प्रदर्शनी सऊदी अरब द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी है।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसमें उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
•भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा- 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर रहे। यह प्रधानमंत्री की मलेशिया की तीसरी यात्रा थी।
•सेशेल्स के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा- सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 5 से 10 फरवरी 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहे।
अक्टूबर 2025 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रही है।
इस यात्रा का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, आर्थिक विकास, स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण सहित कई क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना है।
भारत ने सेशेल्स के विकास एजेंडा को समर्थन देने के लिए 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की।
•ब्रिक्स (BRICS) शेरपा और सू-शेरपा की पहली बैठक, 2026- भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स शेरपा और सू शेरपाओं की पहली बैठक 9-10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता भारत के ब्रिक्स शेरपा सचिव (आर्थिक संबंध) श्री सुधाकर दलेला ने की, जिनका सहयोग भारत के ब्रिक्स सू शेरपा संयुक्त सचिव (बहुपक्षीय आर्थिक संबंध) श्री शंभू एल. हक्की ने किया।
बैठक में ब्रिक्स शेरपाओं और ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान, भारत ने "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" विषय के तहत 2026 में अपनी अध्यक्षता के लिए प्राथमिकताओं को प्रस्तुत किया।
•बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2026- 13-14 फरवरी 2026 के मध्य बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2026 भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बंगलुरु में आयोजित किया गया।
•VOC पोर्ट को 'प्लैटिनम रेटिंग' मिली- वीओ चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटी भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह बन गया है जिसे प्रतिष्ठित आईजीबीसी प्लैटिनम रेटिंग प्राप्त हुई है।
यह टिकाऊ, पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा कुशल इमारतों के निर्माण के लिए भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च प्रमाणन है।
•कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा (शी-बॉक्स) पर राष्ट्रीय सम्मेलन, 2026- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 'कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन' (एसएचई-बॉक्स) का आयोजन किया।
इस सम्मेलन का उद्देश्य सभी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए सुरक्षित, गरिमापूर्ण और उत्पीड़न-मुक्त कार्यस्थल बनाना और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के कार्यान्वयन को मजबूत करना है।
•कुमार भास्कर वर्मा सेतु- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है।
करीब 2.86 किलोमीटर लंबा यह 6-लेन एक्स्ट्राडोज्ड प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (पीएससी) पुल लगभग 3,030 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है।
यह पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है। इसके चालू होने से गुवाहाटी और उत्तर-गुवाहाटी के बीच यात्रा समय घटकर मात्र 7 मिनट रह जाएगा।
•फूलों की नई प्रजाति “डिक्लिप्टेरा पाखलिका” की खोज- हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के वैज्ञानिकों द्वारा तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में स्थित पाखल वन्यजीव अभयारण्य में फूलों की एक नई प्रजाति की खोज की गई है।
फूलों की इस नई प्रजाति का नाम “डिक्लिप्टेरा पाखलिका” (Dicliptera pakhalica) रखा गया है। यह प्रजाति एकैंथेसी कुल से संबंधित है।
यह खोज अंतरराष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान पत्रिका ‘ब्रिटोनिया’ में प्रकाशित हुई है।
•केरल का आधिकारिक राज्य सूक्ष्मजीव- केरल देश का पहला राज्य बन गया है जिसने आधिकारिक तौर पर अपने राज्य का सूक्ष्मजीव घोषित किया है।
बैसिलस सबटिलिस, जो एक प्रकार का प्रोबायोटिक या "अच्छा" बैक्टीरिया है और पर्यावरण में व्यापक रूप से पाया जाता है तथा मनुष्यों की आंत में स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है, साथ ही किण्वित खाद्य पदार्थों में भी पाया जाता है, अब राज्य का सूक्ष्मजीव घोषित किया गया।
•गेगेनोफिस वाल्मीकि- भारतीय वैज्ञानिकों ने महाराष्ट्र के उत्तरी पश्चिमी घाट में एक दुर्लभ भूमिगत उभयचर प्रजाति की खोज की है। इस नई प्रजाति, जिसका नाम गेगेनोफिस वाल्मीकि रखा गया है।
•’भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अधिवक्ता प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र’- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण आर. गवई ने नवी मुंबई के तालोजा में भारत के पहले ‘भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अधिवक्ता प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र’ (बीबीएटीआरसी) का उद्घाटन किया।
इस केंद्र की स्थापना महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल द्वारा की गई है।
इस केंद्र का उद्देश्य कानूनी शिक्षा को न्यायालय के अभ्यास से जोड़ना और इस पेशे को मजबूत करना है।
•आदमपुर हवाई अड्डे का नया नाम- 1 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर “श्री गुरु रविदास महाराज जी विमान पत्तन, आदमपुर” रखने की घोषणा की।
•राज्य-स्तरीय पक्षी एटलस प्रकाशित करने वाला देश का दूसरा राज्य- 6 फ़रवरी, 2026 को गोवा के नौवें पक्षी महोत्सव में गोवा का पक्षी एटलस जारी किया गया।
इसके साथ गोवा, केरल के बाद भारत का दूसरा राज्य बन गया है, जिसने एक व्यापक राज्य-स्तरीय पक्षी एटलस प्रकाशित किया है।
•देश का सबसे बड़ा मल्टी फंक्शनल ट्रेनिंग सिम्युलेटर- मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) जबलपुर के नयागांव स्थित पॉवर जनरेटिंग प्रशिक्षण संस्थान में देश का सबसे बड़ा मल्टी-फंक्शनल थर्मल एवं हाइड्रो ऑपरेटर ट्रेनिंग सिम्युलेटर स्थापित किया जाएगा। लगभग 14 करोड़ रूपए की लागत से इसकी स्थापना की जाएगी।
•पहला नमो बुक फेस्टिवल, 2026- पहला नमो बुक फेस्टिवल, 2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया। यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, शासन शैली और विजन पर आधारित पुस्तकों का एक विशिष्ट साहित्यिक आयोजन है।
•राष्ट्रीय महिला आयोग का 34वां स्थापना दिवस- राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 31 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपना 34वां स्थापना दिवस मनाया।
इस वर्ष का विषय "स्वास्थ्य ही सशक्तिकरण" था, जो महिलाओं के स्वास्थ्य और सामाजिक विकास पर केंद्रित रहा।
•39वां भारत अंतरराष्ट्रीय चमड़ा मेला, 2026- 1-3 फ़रवरी, 2026 के मध्य 39वां भारत अंतरराष्ट्रीय चमड़ा मेला, 2026 चेन्नई ,तमिलनाडु में आयोजित किया गया।
•पिल्लू एआई- पिल्लू एआई (Pilloo AI) भारत का पहला वॉयस-आधारित बिलिंग और अकाउंटिंग टूल है, जिसे मुख्य रूप से छोटे व्यवसायों (MSMEs) के लिए विकसित किया गया है।
आंध्र प्रदेश में लॉन्च किया गया यह ऐप (Pilloo AI Private Limited द्वारा), टाइपिंग के बिना सिर्फ बोलकर या दस्तावेज़ दिखाकर इनवॉइस बनाने, खाते मैनेज करने और बैलेंस शीट तैयार करने की सुविधा देता है।
पिल्लू एआई मालिकों को उनकी मातृभाषा में ही चालान बनाने, लेन-देन दर्ज करने, रिपोर्ट तैयार करने और खातों का प्रबंधन करने में सक्षम बनाता है।
•29वां दिव्य कला मेला, 2026- 13-21 फरवरी,2026 के मध्य 29वां दिव्य कला मेला, 2026 चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।
•एक जनपद-एक व्यंजन योजना- एक जनपद - एक व्यंजन' योजना (One District One Cuisine - ODOC), उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के 75 जनपदों की विशिष्ट पारंपरिक खान-पान विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना है। 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ODOP) की तर्ज पर यह योजना स्थानीय स्वादों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग और जीआई टैगिंग (GI Tagging) के माध्यम से लोकप्रिय बनाएगी।
•एक जनपद – एक उत्पाद” कार्यक्रम- “एक जनपद – एक उत्पाद” कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश की उन विशिष्ट शिल्प कलाओं एवं उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाए जो देश में कहीं और उपलब्ध नहीं हैं, जैसे प्राचीन एवं पौष्टिक कालानमक चावल, दुर्लभ एवं अकल्पनीय गेहूँ डंठल शिल्प, विश्व प्रसिद्ध चिकनकारी, कपड़ों पर ज़री-जरदोज़ी का काम, मृत पशु से प्राप्त सींगों व हड्डियों से अति जटिल शिल्प कार्य जो हाथी दांत का प्रकृति–अनुकूल विकल्प है इत्यादि।
•राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का 23वां स्थापना दिवस- 19 फरवरी, 2026 को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) का 23वां स्थापना दिवस नई दिल्ली में मनाया गया। केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम मुख्य अतिथि थे।
•भारत का पहला राष्ट्रीय गौ संस्कृति संग्रहालय- उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर, देश का पहला राष्ट्रीय 'गाय संस्कृति' संग्रहालय मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित किया जाएगा।
•छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर, गुजरात में छत्रपति शिवाजी महाराज की 21 फुट ऊंची अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया और मराठा योद्धा राजा को साहस, स्वशासन और सांस्कृतिक गौरव का शाश्वत प्रतीक बताया।
•सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का उद्घाटन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ रखा गया है जबकि केंद्रीय सचिवालय की दो इमारतों को कर्तव्य भवन 1 और 2 कहा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ और साउथ ब्लॉक की इमारतें औपनिवेशिक काल की प्रतीक थी।
सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय बने हुए हैं, जो पहले अलग-अलग जगहों पर थे।
कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित कई प्रमुख मंत्रालय स्थित हैं।
•कछार जिले में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP–II) की शुरूआत- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के कछार जिले में जीवंत ग्राम कार्यक्रम-II (VVP-II) का शुभारंभ किया।
यह कार्यक्रम सीमावर्ती गांवों के सुधार और सतत आजीविका के अवसर सृजित करने पर केंद्रित है, साथ ही विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप सुरक्षित सीमावर्ती समुदायों को बढ़ावा देता है।
यह पहल राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास का एक रणनीतिक प्रयास है।
•भारत विस्तार योजना- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में भारत विस्तार योजना की शुरुआत की। इस योजना से किसानों को कई फायदे मिलने वाले हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित यह योजना किसानों को मोबाइल फोन के जरिए कृषि से जुड़ी जानकारी और सरकारी योजनाओं का फायदा देगी। भारत विस्तार योजना के तहत किसान 155261 नंबर पर कॉल करके भी अपनी समस्या बता सकेंगे और उन्हें तुरंत समाधान मिलेगा।
इसी नंबर से देशभर की मंडियों का भाव भी पता किया जा सकेगा। किसानों को जवाब उनकी स्थानीय भाषा में मिलेगा। हालांकि इसकी शुरुआत हिंदी और अंग्रेजी से हुई है, लेकिन जल्द ही 11 भाषाओं में यह सुविधा उपलब्ध होने वाली है।
•9वां भारतीय महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) प्रमुखों का सम्मेलन, 2025- 20 फरवरी, 2026 को 9वां भारतीय महासागर नौसेना संगोष्ठी प्रमुखों का सम्मेलन 2025 विशाखापत्तनम, आंध्रप्रदेश में आयोजित हुआ। इस बैठक में कई देशों के नौसेना प्रमुखों के भाग लिया।
इस सम्मेलन में नौसेना प्रमुख (Chief of the Naval Staff), रॉयल थाई नौसेना से हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की अध्यक्षता ग्रहण किया।
भारत 2026-2028 कार्यकाल के लिए इस मंच का नेतृत्व करेगा।
नई दिल्ली में 2008 में आईओएनएस की शुरुआत के बाद से यह दूसरी बार है जब भारत अध्यक्ष बन रहा है।
आईओएनएस हिंद महासागर क्षेत्र की नौसेनाओं का एक स्वैच्छिक और समावेशी मंच है। यह समुद्री सुरक्षा, सहयोग और मानवीय सहायता को बढ़ावा देता है।
•गोवा समुद्री सम्मेलन, 2026- नौसेना के गोवा समुद्री सम्मेलन, 2026 का पांचवां संस्करण गोवा के वेरेम में नौसेना युद्ध महाविद्यालय में शुरू हुआ।
सम्मेलन का विषय है- हिंद महासागर क्षेत्र: उभरती समुद्री चुनौतियों का समाधान- गतिशील खतरों को कम करने के लिए प्रगतिशील प्रयास।
सम्मेलन में हिंद महासागर क्षेत्र में उभरती समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोगात्मक तंत्र और साझेदारियों को मजबूत करने पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने पांचवे गोवा समुद्री सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए समुद्री क्षेत्र में सहयोग के महत्व पर बल दिया है।
•केंद्र सरकार ने वंदे मातरम के लिए विस्तृत प्रोटोकॉल किया जारी- केंद्र सरकार ने भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के लिए आधिकारिक प्रोटोकॉल स्थापित करने वाले नए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए, जिसमें यह निर्दिष्ट किया गया है कि सरकारी समारोहों में इसे कैसे और कब प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
वंदे मातरम का संपूर्ण आधिकारिक संस्करण, जिसमें छह श्लोक हैं और जिसकी अवधि लगभग 3 मिनट और 10 सेकंड है, प्रमुख राजकीय समारोहों के दौरान प्रस्तुत या बजाया जाना चाहिए।
अगर किसी कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ और ‘राष्ट्रगान’ दोनों होने हैं, तो पहले ‘वंदे मातरम’ (राष्ट्रगीत) गाया जाएगा और उसके बाद ‘राष्ट्रगान’।
दर्शकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सम्मान के प्रतीक के रूप में दोनों प्रदर्शनों के दौरान सावधान मुद्रा में खड़े रहें।
गृह मंत्रालय ने शिक्षण संस्थानों से दैनिक विद्यालय सभाओं और महत्वपूर्ण संस्थागत कार्यक्रमों के दौरान वंदे मातरम गाने को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया है।
अंतरराष्ट्रीय
•इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव में शामिल नया देश- स्पेन आधिकारिक तौर पर भारत के नेतृत्व वाले इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव (IPOI) में शामिल होने वाला नया देश बन गया है।
स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को इसकी औपचारिक घोषणा सौंपी, जिससे समुद्री सुरक्षा और सहयोग को मजबूती मिलेगी।
इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव (IPOI) 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक गैर-संधि आधारित, स्वैच्छिक पहल है।
•बोर्ड ऑफ पीस का गठन- स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान आयोजित एक समारोह में, वैश्विक संघर्षों को सुलझाने के लिए एक नए अंतर-सरकारी संगठन की औपचारिक रूप से स्थापना की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति इस बोर्ड के स्थायी चेयरमैन होंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रस्तावित और नवंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित ‘ बोर्ड ऑफ पीस’ को युद्धग्रस्त गाजा के पुनर्निर्माण के व्यापक वैश्विक प्रयासों के हिस्से के रूप में परिकल्पित किया गया है।
•फ्रांस में 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध- फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। यह विधेयक 21 के मुकाबले 130 मतों से पारित हुआ। यह सितंबर में अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से लागू होगा।
इससे पहले, ब्रिटेन ने भी बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर संभावित प्रतिबंधों पर चर्चा की थी। पिछले वर्ष दिसंबर में, ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया था।
•विश्व का सबसे बड़ा कंप्रेस्ड-एयर ऊर्जा भंडारण संयंत्र- दुनिया का सबसे बड़ा संपीड़ित वायु विद्युत भंडारण संयंत्र मध्य चीन के जियांग्सू प्रांत में एक नमक की गुफा में चालू कर दिया गया है।
इस परियोजना के निर्माण में भाग लेने वाली हार्बिन इलेक्ट्रिक कॉर्प के एक बयान के अनुसार, 2,400 मेगावाट घंटे की क्षमता वाला यह संयंत्र 600 मेगावाट बिजली उत्पन्न कर सकता है और 600,000 घरों की वार्षिक मांग को पूरा कर सकता है।
•वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट, 2026- वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2026 का दुबई में आयोजन हुआ। जिसका विषय भविष्य की सरकारों को आकार देना है।
•सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) का 64वां सत्र- सामाजिक विकास आयोग (CSocD) का 64वां सत्र 2 से 10 फरवरी 2026 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया गया।
इस सत्र का मुख्य विषय "समन्वित, न्यायसंगत और समावेशी नीतियों के माध्यम से सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना" था।
महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र में भाग लिया।
•बायोफैच, 2026- 10 से 13 फरवरी 2026 तक बायोफैच (BIOFACH), 2026 का आयोजन जर्मनी के नूरेमबर्ग में किया गया।
यह जैविक उत्पादों के लिए विश्व का अग्रणी व्यापार मेला है। साथ ही यह जैविक खाद्य पदार्थों और कृषि को समर्पित विश्व की सबसे बड़ी और सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनी है।
भारत को बायोफैच 2026 में 'वर्ष का देश' (कंट्री ऑफ द इयर) नामित किया गया है।
कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) बायोफैच 2026 में भारत की प्रमुख और प्रभावशाली उपस्थिति के साथ भागीदारी का आयोजन किया।
•नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स, 2025- 4 फरवरी, 2026 को नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स, 2025 जारी किया गया।
यह रिपोर्ट 127 अर्थव्यवस्थाओं की नेटवर्क-आधारित तैयारी का आकलन करती है, जिसमें प्रौद्योगिकी, जन, शासन और प्रभाव- इन चार स्तंभों में उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कुल 53 संकेतक शामिल हैं।
यह रिपोर्ट वाशिंगटन डीसी स्थित एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थान, पोर्टुलन्स इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई है।
इसमें शामिल शीर्ष 5 देश और स्कोर है- संयुक्त राज्य अमेरिका (79.13), फिनलैंड (75.82), सिंगापुर (75.46), डेनमार्क (75.14), स्वीडन (75.09)।
इसमें शामिल निम्नतम 5 देश है- बुरुंडी, मॉरिटानिया, अंगोला, मेडागास्कर, लेसोथो।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अपनी स्थिति में चार पायदान का सुधार किया है और अब 45वें स्थान पर है।
भारत ने न केवल अपनी रैंकिंग में सुधार किया है, बल्कि 2024 में 100 में से 53.63 के स्कोर से बढ़कर 2025 में 100 में से 54.43 का स्कोर हासिल किया है।
यह उल्लेखनीय है कि भारत कई संकेतकों में अग्रणी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने "दूरसंचार सेवाओं में वार्षिक निवेश", "एआई वैज्ञानिक प्रकाशन", "आईसीटी सेवाओं का निर्यात" और "ई-कॉमर्स कानून" में पहला स्थान, "एफटीटीएच/बिल्डिंग इंटरनेट सब्सक्रिप्शन", "देश के भीतर मोबाइल ब्रॉडबैंड इंटरनेट ट्रैफिक" और "अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट बैंडविड्थ" में दूसरा स्थान और "घरेलू बाजार का पैमाना" और "आय असमानता" में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
एनआरआई 2025 रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की आय के स्तर को देखते हुए, उसकी नेटवर्क तत्परता अपेक्षा से कहीं अधिक है। निम्न-मध्यम आय वाले देशों के समूह में भारत दूसरे स्थान पर है।
•ग्लोबल फायरपॉवर मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग‚ 2026- फरवरी, 2026 में ग्लोबल फायरपॉवर द्वारा ग्लोबल फायरपॉवर मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग‚ 2026 जारी किया गया। इस रैंकिंग में 145 देशो को शामिल किया गया है।
रैंकिंग में शामिल शीर्ष 5 देश क्रमश: यूएसए, रूस, चीन, भारत, दक्षिण कोरिया। जबकि फ्रांस 6वें ,जापान 7वें तथा यूनाइटेड किंगडम 8वें स्थान पर रहा।
रैंकिंग में शामिल निम्नवत 5 देश हैं- 145.भूटान, 144.बेलिज, 143.सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, 142 सूरीनाम, 141.लाइबेरिया।
पाकिस्तान की रैंकिंग में गिरावट आई है और वह 12वें से फिसलकर 14वें नंबर पर आ गया है।
•भ्रष्टाचार बोध सूचकांक‚ 2025- 10 फ़रवरी‚ 2026 को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा ‘भ्रष्टाचार बोध सूचकांक‚ 2025’ जारी किया गया।
इस सूचकांक ने सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार की धारणा के आधार पर 182 देशों का मूल्यांकन किया, जिसमें शून्य (अत्यधिक भ्रष्ट) से लेकर 100 (बहुत स्वच्छ) तक के पैमाने का उपयोग किया गया।
इससे एक चिंताजनक गिरावट का पता चला, जिसमें वैश्विक औसत स्कोर 100 में से 42 तक गिर गया- जो दस वर्षों से अधिक समय में सबसे कम है।
अधिकांश देश भ्रष्टाचार को नियंत्रण में रखने में असफल हैं। सूचकांक में 182 में से 122 देशों का स्कोर 50 से कम है।
डेनमार्क ने अपनी आठ साल की बढ़त को बरकरार रखते हुए, 89 के उच्चतम स्कोर के साथ सीपीआई 2025 में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिसके बाद फिनलैंड (88) और सिंगापुर (84) का स्थान रहा है।
न्यूज़ीलैंड और नॉर्वे, को संयुक्त रूप से चौथा (स्कोर 81) स्थान प्राप्त हुआ है।
दक्षिण सूडान और सोमालिया को संयुक्त रूप से सबसे निम्न स्थान (181वां) प्राप्त हुआ है। दोनों ने 9 अंक प्राप्त किए और 181वें स्थान पर बराबरी पर रहे। अर्थात ये सर्वाधिक भ्रष्ट देश है।
वेनेजुएला 10 अंकों के साथ थोड़ा ऊपर 180वें स्थान पर है।
इस इंडेक्स में भारत, ट्यूनीशिया, मोरक्को, अल्बानिया और मालदीव के साथ संयुक्त रूप से 91वें (स्कोर-39) स्थान पर रहा।
जबकि गत वर्ष भारत इस सूचकांक में 96वें पर था।
भारत के पड़ोसी देशों में भूटान को 18वां‚ चीन को 76वां‚ नेपाल को 109वां ,श्रीलंका को 107वां‚ पाकिस्तान को 136वां तथा बांग्लादेश को 150वां स्थान प्राप्त हुआ।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि न्यूजीलैंड (रैंक: 4, स्कोर: 81), स्वीडन (रैंक: 6, स्कोर: 80), कनाडा (रैंक: 16, स्कोर: 75), यूके (रैंक: 20, स्कोर: 70), फ्रांस (रैंक: 27, स्कोर: 66), अमेरिका (रैंक: 29, स्कोर: 64) जैसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्रों में निरंकुश शासनों या त्रुटिपूर्ण लोकतंत्रों की तुलना में भ्रष्टाचार में चिंताजनक गिरावट देखी गई है ।
•39वां अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन, 2026- 14-15 फरवरी, 2026 के मध्य 39वां अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन, 2026 इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में आयोजित किया गया।
इसका मुख्य विषय था- “एजेंडा 2063 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सुरक्षित जल और स्वच्छता प्रणालियों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना।”
इस सम्मेलन में बुरुंडी के राष्ट्रपति एवारिस्ते नदायिशिमिये को वर्ष 2026 के लिए अफ्रीकी संघ (AU) का नया वर्तमान अध्यक्ष चुना गया।
उन्होंने अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुएल गोंसाल्वेस लोरेन्को का स्थान लिया।
आर्थिक
•विश्व तेल आउटलुक, 2025- पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के अनुसंधान प्रभाग के ऊर्जा अध्ययन विभाग के प्रमुख डॉ. अबदेररेजक बेनयुसेफ द्वारा विश्व तेल आउटलुक 2025 जारी किया गया।
यह रिपोर्ट 27-30 जनवरी 2026 के मध्य गोवा में आयोजित किए जा रहे भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 के दौरान जारी किया गया।
विश्व तेल आउटलुक 2025 के अनुसार, भारत 2050 तक वैश्विक तेल मांग वृद्धि में सबसे बड़ा योगदानकर्ता होने का अनुमान है।
भारत में 2050 तक प्रतिदिन 8.2 मिलियन बैरल तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
वैश्विक स्तर पर मध्यम और लंबी अवधि में तेल की मांग में लगातार वृद्धि होने का अनुमान है, जो 2050 तक लगभग 123 मिलियन बैरल प्रति दिन तक पहुंच जाएगी, जिसमें मांग में वृद्धि गैर-ओईसीडी क्षेत्रों में केंद्रित होगी।
रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वैश्विक प्राथमिक ऊर्जा मांग वृद्धि में भारत सबसे बड़ा और सबसे स्थिर योगदानकर्ता होगा।
भारत की कुल प्राथमिक ऊर्जा मांग लगभग दोगुनी होने की उम्मीद है।
यह 2024 में लगभग 22 मिलियन बैरल तेल समतुल्य प्रति दिन से बढ़कर 2050 तक लगभग 43.6 मिलियन बैरल तेल समतुल्य प्रति दिन हो जाएगी।
वैश्विक स्तर पर प्राथमिक ऊर्जा की मांग में इसी अवधि में 23 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है, जो लगभग 308 मिलियन बैरल तेल समतुल्य प्रति दिन से बढ़कर लगभग 378 मिलियन बैरल तेल समतुल्य प्रति दिन हो जाएगी, जिसमें 2050 तक कुल मांग का लगभग 72 प्रतिशत हिस्सा गैर-ओईसीडी देशों का होगा।
आर्थिक मोर्चे पर ओईसीडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के 2024 और 2050 के बीच लगभग 5.8 प्रतिशत की औसत वार्षिक जीडीपी वृद्धि के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने की उम्मीद है।
वैश्विक जीडीपी में भारत की हिस्सेदारी 2024 में लगभग 8 प्रतिशत से बढ़कर 2050 तक 17 प्रतिशत होने का अनुमान है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर इसका प्रभाव काफी बढ़ जाएगा।
•चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए पांच नए केंद्र की स्थापना- विश्व आर्थिक मंच चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए पांच नए केंद्र शुरू करेगा। यह फोरम फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात और भारत में पांच नए केंद्र स्थापित करेगा। यह केंद्र भारत के आंध्र प्रदेश में स्थापित होगा।
भारत में पहले से ही ऐसे दो केंद्र मौजूद हैं- एक मुंबई में और दूसरा तेलंगाना में।
चौथी औद्योगिक क्रांति नेटवर्क बहु-हितधारक सहयोग के लिए एक मंच है, जो सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों को एक साथ लाकर यह सुनिश्चित करता है कि उभरती प्रौद्योगिकियां समाज को लाभ पहुंचाएं और जोखिमों को कम से कम करें।
•UAE भारत का दूसरा सबसे बड़ा LNG सप्लायर- भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नई दिल्ली को प्रति वर्ष 0.5 मिलियन मीट्रिक टन द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति के लिए एक दीर्घकालिक समझौता किया है।
इस समझौते के साथ, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा एलएनजी आपूर्तिकर्ता बन गया है।
यह समझौता यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की यात्रा के दौरान हुआ।
•वर्ष 2026 की भारत की पहली यूनिकॉर्न कंपनी- फिनटेक स्टार्टअप जसपे वर्ष 2026 की भारत की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है।
साथ ही जसपे भारत की 127वीं यूनिकॉर्न कंपनी बनी।
जसपे ने अपने सीरीज डी फॉलो-ऑन फंडिंग राउंड में 1.2 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर 50 मिलियन डॉलर (लगभग 415 करोड़ रुपये) जुटाकर यह उपलब्धि हासिल की।
•कोकिंग कोयला ‘महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज घोषित- भारत सरकार ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर अधिनियम) के अंतर्गत कोकिंग कोल को एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज के रूप में अधिसूचित किया।
•मध्य प्रदेश में वर्ष 2026 ‘कृषि वर्ष’ घोषित- मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने घोषणा की कि राज्य वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाएगा, जिसकी थीम है ‘समृद्ध किसान-समृद्ध राज्य’।
•भारत-यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता- भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने जनवरी 2026 में एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) को अंतिम रूप दिया है, जो विश्व के सबसे बड़े व्यापारिक ब्लॉकों में से एक को जोड़ता है।
इस महत्त्वपूर्ण समझौते की घोषणा भारत यात्रा पर आए यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त रूप से की।
उल्लेखनीय है कि एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2026) समारोह के मुख्य अतिथि भी थे।
यह समझौता भारत और ईयू दोनों के लिए अब तक का सबसे बड़ा और व्यापक व्यापार सौदा है।
उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे “Mother of All Deals” कहा है, क्योंकि यह समझौता वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 25% और वैश्विक व्यापार के लगभग एक-तिहाई हिस्से को कवर करता है।
यह समझौता 99.5% भारतीय निर्यात पर शुल्क समाप्त करने और दोनों पक्षों के बीच निवेश व सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है, जिससे 2 अरब से अधिक की आबादी प्रभावित होगी।
यूरोपीय संघ भारत से आने वाले 99.5% उत्पादों पर शुल्क (टैरिफ) को शून्य कर देगा, जबकि भारत 97.5% व्यापार मूल्य पर शुल्क में छूट प्रदान करेगा।
वस्त्र, चमड़ा, जूते, रत्न एवं आभूषण, और समुद्री उत्पादों जैसे रोजगार-सृजन वाले क्षेत्रों को यूरोपीय बाजार में शून्य-शुल्क पहुँच मिलेगी।
यह समझौता IT, डिजिटल सेवा, पेशेवर और व्यापारिक सेवाओं (144 उप-क्षेत्रों) में सहयोग बढ़ाकर भारतीय पेशेवरों के लिए आसान पहुँच बनाएगा।
यूरोपीय संघ से लक्ज़री कारें, वाइन, चॉकलेट और मशीनरी सस्ती होने की संभावना है, जबकि भारत फार्मा, इंजीनियरिंग गुड्स और कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ा सकेगा।
यह समझौता आपूर्ति श्रृंखलाओं (supply chains) को मजबूत करेगा और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच आर्थिक स्थिरता लाएगा।
•यंत्र इंडिया लिमिटेड को ‘मिनीरत्न’ श्रेणी-I का दर्जा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2 फरवरी, 2026 को रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (डीपीएसयू) यंत्र इंडिया लिमिटेड (वाईआईएल) को मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा देने की मंजूरी दी है।
केंद्रीय बजट 2026-27
•वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने 1 फरवरी, 2026 को लोकसभा में वित्तीय वर्ष-2026-27 का बजट पेश किया। यह उनका रिकॉर्ड नौवां बजट है।
बजट 2026-27 विशेष रूप से क्षमता निर्माण और सुधारों पर ध्यान केन्द्रित करता है। वित्त मंत्री ने इसे युवा शक्ति संचालित बजट कहा।
बजट की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:-
माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास की जयंती के पवित्र अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है।
यह 3 कर्तव्य से प्रेरित है-
पहला कर्तव्य उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाकर और अस्थिर वैश्विक गतिशीलता के प्रति लचीलापन बनाकर आर्थिक विकास को गति देना और उसे बनाए रखना है।
दूसरा कर्तव्य है लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना, जिससे वे भारत की समृद्धि के मार्ग में मजबूत भागीदार बन सकें।
तीसरा कर्तव्य, जो 'सबका साथ, सबका विकास' की परिकल्पना के अनुरूप है, यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक परिवार, समुदाय, क्षेत्र और वर्ग को सार्थक भागीदारी के लिए संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच प्राप्त हो।
वित्त मंत्री ने छह सेक्टर में नई पहल का प्रस्ताव किया। इनमें रणनीतिक क्षेत्रों में विनिर्माण तेज करना, औद्योगिक क्षेत्रों का कायाकल्प करना, सूक्ष्म, लघु और मध्यम चैंपियन उद्यमों का निर्माण करना, बुनियादी ढांचे को सशक्त करना, दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित करना तथा शहर आर्थिक क्षेत्र विकसित करना शामिल हैं।
वित्त मंत्री ने भारत को एक वैश्विक जैव-औषध विनिर्माण केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए अगले पांच वर्ष में दस हजार करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रस्ताव किया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने दुर्लभ खनिज कोरिडोर बनाने के लिए खनिज संपन्न राज्य- ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की विशेष सहायता का प्रस्ताव किया।
बजट-2026-27 में घरेलू रासायनिक उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए तीन समर्पित रासायनिक पार्क की स्थापना में राज्यों की मदद के लिए योजना शुरू करने का प्रस्ताव किया गया है।
वित्त मंत्री ने कपड़ा सेक्टर के लिए एकीकृत कार्यक्रम का प्रस्ताव किया।
वित्त मंत्री ने मेघा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने तथा खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प की मजबूती के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना के शुभारंभ का प्रस्ताव किया।
भारत को उच्च गुणवत्ता और किफायती मूल्य पर खेल-कूद सामानों का वैश्विक केन्द्र बनाने के लिए वित्त मंत्री ने निर्माण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की एक समर्थित पहल का प्रस्ताव किया।
बजट 2026-27 में विरासत के दो सौ औद्योगिक कलस्टरों के पुनरुद्धार के लिए नई योजना शुरू करने का प्रस्ताव किया गया है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को विकास का महत्वपूर्ण इंजन बताते हुए वित्त मंत्री ने चैंपियंस के रूप में इन्हें विकसित करने के लिए तीन सूत्रीय उपायों का प्रस्ताव किया। इन उपायों में इक्विटी सहायता, नकदी सहायता और पेशेवर सहायता शामिल है। वित्त मंत्री ने इन उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए दस हजार करोड़ रुपये की लघु, मध्यम उद्यम विकास निधि शुरू करने का प्रस्ताव किया। सूक्ष्म उद्यमों की मदद और पूंजी जोखिम से बचाने के लिए वर्ष 2021 में दो हजार करोड़ रुपये से निर्मित आत्मनिर्भर भारत निधि को और सशक्त बनाने का प्रस्ताव किया गया है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की पूरी क्षमता का लाभ लेने के लिए वित्त मंत्री ने चार उपायों का प्रस्ताव किया। इनमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों से सभी खरीद के लिए ट्रेड्स प्लेटफार्म को लेन-देन निपटान प्लेटफॉर्म के रूप में अधिदेशित करना, इस प्लेटफार्म पर ऋण गारंटी सहायता तंत्र शुरू करना, जेम प्लेटफार्म को ट्रेड्स से जोड़ना शामिल है।
वित्त मंत्री ने कहा कि पांच लाख से अधिक आबादी वाले श्रेणी-दो और श्रेणी-तीन के शहरों में बुनियादी ढांचा विकास पर विशेष जोर दिया जाता रहेगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक पूंजी व्यय में भारी बढ़ोतरी हुई है। यह वित्त वर्ष 2014-15 में दो लाख करोड़ रुपये से बढ़कर पिछले वित्तीय वर्ष तक 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इस गति को बनाए रखते हुए वित्त मंत्री ने बजट 2026-27 में इस आवंटन को बढ़ाकर 12 लाख 20 हजार करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया।
कार्गो के पर्यावरण अनुकूल आवाजाही को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने पूर्व में डानकूनी से पश्चिम में सूरत को जोड़ने वाले नया मालढुलाई कॉरीडोर स्थापित करने का प्रस्ताव किया। इसके अलावा अगले पांच वर्ष में, ओडिशा में राष्ट्रीय जलमार्ग-5 से आरंभ करते हुए 20 नये राष्ट्रीय जलमार्ग परिचालित किये जाएंगे। इसके तहत तालचर और आंगुल जैसे खनिज समृद्ध क्षेत्र तथा कलिंगा नगर जैसे औद्योगिक केन्द्र को पारादीप तथा धमरा बंदरगाहों से जोड़ा जाएगा। इससे विशेष रूप से देश की युवा शक्ति लाभान्वित होगी। अंतरर्देशीय जलमार्ग की जरूरतें पूरी करने के लिए बनारस और पटना में जहाज मरम्मत केन्द्र स्थापित किया जाएगा। अंतर्देशीय जलमार्ग और तटीय पोत परिवहन का हिस्सा वर्तमान के छह प्रतिशत से बढ़ाकर वर्ष 2047 तक 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है।
पर्यटन को बढ़ावा देने तथा अंतिम छोर और दूर-दराज के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए वित्त मंत्री ने समुद्रीय विमान के स्वदेशी निर्माण को प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव किया। इसके लिए समुद्री विमान- वी जी एफ योजना शुरू की जाएगी।
बिजली, इस्पात, सीमेंट, रिफाइनरी और रसायन सेक्टर में कार्बन उपयोग और भंडारण के लिए शुरू की गई कार्य योजना के अनुरूप इस कार्य में और तेजी जाने के लिए अगले पांच वर्ष 20 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रस्ताव किया गया है।
शहरों को विकास, नवाचार और अवसर उपलब्धता का इंजन बताते हुए वित्त मंत्री ने श्रेणी-दो, श्रेणी-तीन और मंदिर शहरों के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा और सुविधओं की जरूरत पर बल दिया। इन शहरों की क्षमता को और बढ़ाने तथा सुविधाजनक बनाने की योजनाओं पर अगले पांच वर्ष में हर शहरी आर्थिक क्षेत्र के लिए पांच हजार करोड़ रुपये आवंटन का प्रस्ताव है।
पर्यावरण अनुकूल यात्रा को बढ़ावा देने के लिए ग्रोथ कनेक्टर के रूप में सात उच्च गति के रेल कॉरीडोर विकसित करने का प्रस्ताव किया गया है। ये कॉरीडोर हैं – मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुडी।
वित्त मंत्री ने वित्तीय स्थायित्व, समावेशन और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित भारत के लिए उच्च स्तरीय बैंकिंग समिति के गठन का प्रस्ताव किया।
बड़े शहरों द्वारा उच्चतर मूल्य के नगर निगम बांड जारी करने को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने एक हजार करोड़ से अधिक के एकल बांड जारी करने पर सौ करोड़ रुपये के प्रोत्साहन का प्रस्ताव किया। अमृत के तहत वर्तमान योजना छोटे और मध्यम कस्बों की मदद के लिए जारी रहेगी।
व्यापार सुगमता के लिए वित्त मंत्री ने अनिवासी भारतीयों के लिए सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों में पोर्टफोलियो निवेश योजना के माध्यम से इक्विटी में निवेश की अनुमति होगी। इस योजना के तहत निवेश सीमा पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। समग्र अनिवासी व्यक्तिगत निवेश सीमा मौजदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 24 प्रतिशत किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन, राष्ट्रीय क्वांटम मिशन, राष्ट्रीय अनुसंधान कोष तथा अनुसंधान विकास और नवाचार निधि के माध्यम से नई प्रौद्योगिकी की सहायता के लिए अनेक कदम उठाए हैं। इससे किसानों, महिलाओं, युवाओं और दिव्यांगजन के हित में विशेष अवसर उपलब्ध होंगे।
खगोल भौतिकी और खगोल विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए चार टेलिस्कॉप अवस्थापना केन्द्रों की स्थापना की जाएगी।
पर्यटन क्षेत्र में रोजगार सृजन, विदेशी मुद्रा आय और स्थानीय अर्थव्यवस्था के विस्तार की भरपूर क्षमता का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने वर्तमान राष्ट्रीय होटल प्रबंधन और कैटरिंग प्रौद्योगिकी परिषद का उन्नयन करते हुए राष्ट्रीय आतिथ्य संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव किया, जो शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेगा।
भारतीय प्रबंधन संस्थान के सहयोग से 12 सप्ताह के प्रशिक्षण पाठयक्रम के माध्यम से बीस प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में दस हजार गाइडों के कौशल उन्नयन की प्रायोगिक योजना का भी प्रस्ताव किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने लोथल, धौलावीरा, राखगढी, अदिचनाल्लूर, सारनाथ, हस्तिनापुर ओर लेह पैलेस जैसे 15 पुरातात्विक स्थलों को सांस्कृति गंतव्य के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव किया।
किसानों की आय बढाने के लिए मत्स्य पालन क्षेत्र में पांच सौ जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास तथा स्टार्ट-अप और मत्स्य पालन किसान उत्पादक संगठनों सहित महिला प्रेरित समूहों को बाजार से जोडने की शुरुआत करने का प्रस्ताव किया गया है।
वित्त मंत्री ने कृषि उत्पाद में विविधता लाने, उत्पादकता बढाने और रोजगार के नये अवसर सृजित करने के लिए तटवर्ती क्षेत्रों में नारियल, चंदन और काजू जैसे उच्च मूल्य वाली फसलों को तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बादाम, अखरोट जैसे गिरीदार फलों को सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव किया।
वित्त मंत्री ने बहुभाषीय एआई टूल-भारत विस्तार के शुभारंभ का प्रस्ताव किया। इससे कृषि उत्पादकता तथा किसानों के निर्णय लेने की क्षमता बढेगी।
वित्त मंत्री ने लखपति दीदी कार्यक्रम की अपार सफलता से आगे बढते हुए महिलाओं को ऋण आधारित आजीविका से उद्यमों का स्वामी बनाने के लिए अगला कदम उठाने का प्रस्ताव किया। इसके लिए सामुदायिक स्वामित्व वाली खुदरा आउटलेट के रूप स्व-सहायता उद्यम -शी मार्ट स्थापित किए जाएंगे।
उत्तर भारत में मानसिक स्वास्थ्य राष्ट्रीय संस्थान के रूप में निमहांस-2 की स्थापना तथा रांची और तेजपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के उन्नयन का प्रस्ताव किया गया है।
आपातकालीन स्थिति में विशेष रूप से गरीब और कमजोर परिवारों की मदद के लिए पचास प्रतिशत जिला अस्पतालों में आपातकालीन ट्रॉमा केयर सेंटर की स्थापना का भी प्रस्ताव है।
एकीकृत पूर्वी तट औद्योगिक कारीडोर के विकास, 5 पूर्वोदय राज्यों में 5 पर्यटन स्थलों के निर्माण और चार हजार विद्युत बसों के प्रावधान का भी प्रस्ताव किया गया है।
अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम ओर त्रिपुरा में बौद्ध सर्किट के विकास के लिए योजना शुरू करने का प्रस्ताव किया गया है। इसमें मंदिरों और मठों के संरक्षण, भाषांतरण केन्द्र, संपर्क और तीर्थ यात्रियों की सुविधाएं शामिल होंगी।
वर्ष 2026-27 तक गैर-ऋण प्राप्तियां और कुल व्यय 36 लाख 50 हजार करोड रुपये और 53 लाख 50 हजार करोड रुपये रहने का अनुमान है। केंद्र की निवल कर प्राप्तियों का अनुमान 28 लाख 70 हजार करोड रुपये है।
गैर-ऋण प्राप्तियों का संशोधित अनुमान 34 लाख करोड रुपये है। इसमें केंद्र की निवल कर प्राप्तियां 26 लाख 70 हजार करोड रुपये है। कुल व्यय का संशोधित अनुमान 49 लाख 60 हजार करोड है, जिसमें पूंजीगत व्यय लगभग 11 लाख करोड रुपये है।
प्रत्यक्ष कर
आयकर अधिनियम 1961 की व्यापक समीक्षा रिकॉर्ड समय में पूरी कर ली गई है और आयकर अधिनियम 2025 इस वर्ष पहली अप्रैल, से प्रभावी हो जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेश यात्रा पैकेज पर टीडीएस दर वर्तमान 5 प्रतिशत और 20 प्रतिशत से कम करते हुए 2 प्रतिशत की गई है।
शिक्षा और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए उदारीकृत धन प्रेषण योजना – एल.आर.एस के अंतर्गत टीडीएस दर 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दी गई है।
वित्त मंत्री ने टेक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए अलग-अलग समय-सीमा की भी घोषणा की। आईटीआर-1 और आईटीआर-2 फाइल करने वालों के लिए समय-सीमा 31 जुलाई तक रहेगी। बिना ऑडिट वाले व्यापार मामलें और ट्रस्ट के लिए यह समय-सीमा 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
अचल संपत्ति की बिक्री पर स्रोत पर शुल्क-टीडीएस, टेन की जगह खरीदने वाले के पैन आधारित चालान से जमा किया जा सकता है।
व्यापार सुगमता के लिए कर निर्धारण और दंडात्मक कार्यवाही को एकीकृत किया गया है। अब प्रथम अपीलय अधिकारी के समक्ष अपील की अवधि के दौरान दंड की राशि पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। इसके अलावा पूर्व भुगतान की मात्रा 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दी गई है।
कर के बारे में गलत सूचना देने के संबंध में करदाता को भुगतान किये जाने वाले कर और उस पर ब्याज के अलावा 100 प्रतिशत अतिरिक्त आयकर जमा करना होगा।
सहकारिता
प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए दुग्ध, तिलहन, फल और सब्जियों की आपूर्ति के साथ-साथ पशु-चारा और कपास के बीज की आपूर्ति को कटौती में शामिल किया जा रहा है।
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को सहायता
सॉफ्टवेयर विकास सेवाओं, सूचना प्रौद्योगिकी समर्पित सेवाओं ध्यान प्रक्रिया आउट सॉरसिंग और सॉफ्टवेयर विकास से संबंधित अनुसंधान और विकास सेवाओं के क्षेत्र में लागू साढ़े 15 प्रतिशत एक समान सेफ हारबर मार्जेन के साथ सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं की एकल श्रेणी के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। आईटी सेवाओं के लिए सेफ हार्बर की सीमा तीन सौ करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो हजार करोड़ रुपये की जा रही है। सेफ हार्बर को पांच वर्ष की अवधि तक जारी रखा जा सकता है।
वैश्विक व्यापार और निवेश
डेटा केंद्रों में महत्वपूर्ण अवसंरचना के लिए निवेश में वृद्धि हेतु किसी भी विदेशी कंपनी के लिए वर्ष 2047 तक कर में छूट दी जाएगी।
देश में टोल प्लाजा के निर्माण के लिए गैर-प्रवासी को आयकर में पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
वैश्विक प्रतिभाओं को भारत में लम्बी अवधि के लिए काम करने हेतु प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव है। इसके अंतर्गत पांच वर्ष की प्रवास अवधि के लिए किसी भी गैर-प्रवासी विशेषज्ञ की वैश्विक आय के लिए छूट प्रदान की जाएगी। उन सभी गैर-प्रवासियों को न्यूनतम वैल्पिक कर-एम.ए.टी से छूट का भी प्रावधान है।
कर प्रशासन
लेखांकन मानक ने आय गणना में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कोरपोरेट कार्य मंत्रालय और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की संयुक्त समिति का किया जाएगा।
अन्य कर प्रस्ताव
छोटे शेयर धारकों के हित के लिए सभी प्रकार के शेयर धारकों के लिए बाईबैक पर पूंजीगत लाभ के रूप में कर लगाने का प्रस्ताव है। इससे कोरपोरेट जगत को प्रोत्साहित करने वाली कंपनी के लिए प्रभावी कराधान 22 प्रतिशत होगा। इसके अलावा यह गैर-कोरपोरेट जगत के लिए यही कर 30 प्रतिशत होगा।
मदिरा, स्क्रैप और खनिज विक्रेताओं के लिए टीसीएस दर को तर्कसंगत बनाते हुए 2 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। तेंदू पत्ते पर कर दर को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया जाएगा।
वायदा कारोबार पर मौजूदा शून्य दशमलव शून्य दो प्रतिशत शुल्क को बढ़ाकर शून्य दशमलव शून्य पांच प्रतिशत किया जा रहा है।
अप्रत्यक्ष कर
सीमा-शुल्क में दी जा रही छूट को समाप्त करने का प्रावधान है। समुद्री खाद्य उत्पादों के प्रसंस्करण में उपयोग होने वाली वस्तुओं की शुल्क मुक्त आयात सीमा वर्तमान एक प्रतिशत से बढ़ाकर पिछले वर्ष के निर्यात कारोबार के मूल्य का तीन प्रतिशत किया जा रहा है। जूते के ऊपरी हिस्सों पर आयात शुल्क समाप्त किया गया है।
चमड़े और कपड़े से निर्मित अंतिम उत्पादों के निर्यात की मौजूदा समयावधि छह महीने से बढ़ाकर एक वर्ष की गई है।
ऊर्जा परिर्वतन और सुरक्षा
बैटरी ऊर्जा भंडारण के लिए लिथियम-आयन सेल विनिर्माण के लिए मूल सीमा-शुल्क छूट जारी रखने का प्रस्ताव है। सोलर ग्लास के विनिर्माण में उपयोग किए जाने वाले सोडियम एंटीमोनेट के आयात पर भी सीमा-शुल्क की छूट का प्रस्ताव किया गया है।
परमाणु ऊर्जा
परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आवश्यक वस्तुओं के आयात पर वर्तमान सीमा-शुल्क छूट वर्ष 2035 तक बढ़ाई जा रही है।
महत्वपूर्ण खनिज
देश में महत्वपूर्ण खनिजों की प्रसंस्करण के लिए जरूरी वस्तुओं के आयात की सीमा-शुल्क में छूट का प्रस्ताव है।
नागरिक और रक्षा विमानन
नागरिक, प्रशिक्षण और अन्य विमानों के विनिर्माण के लिए आवश्यक कल-पुर्जों पर सीमा-शुल्क में छूट का प्रस्ताव है।
रक्षा क्षेत्र में उपयोग होने वाले विमानों की मरम्मत और ओवरहॉलिंग के कल-पुर्जों के लिए आयातित कच्चे माल पर सीमा-शुल्क पर भी छूट दी जा रही है।
इलेक्ट्रॉनिक्स
माइक्रोवेवऑवन के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले कल-पुर्जों के सीमा-शुल्क में छूट दी गई है।
विशेष आर्थिक क्षेत्र
वैश्विक व्यापार में उथल-पुथल के कारण विशेष आर्थिक क्षेत्रों की उभरती चिंताओं का समाधान करने के लिए इस क्षेत्र में पात्र विनिर्माण इकाईयों की रियायती शुल्क दरों पर घरेलू प्रशुल्क क्षेत्र-डी.टी.ए को बिक्री की सुविधा का प्रस्ताव है।
निजी उपयोग के लिए आयातित वस्तुओं पर सीमा-शुल्क संरचना युक्तिसंगत बनाया जा रहा है। इसके लिए आयातित सभी शुल्क योग्य वस्तुओं पर प्रशुल्क दर को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया गया है।
कैंसर के रोगियों को राहत देने के लिए 17 दवाओं पर सीमा-शुल्क में छूट दी गई है।
कैंसर के उपचार में प्रयोग होने वाली औषधियों और विशेष चिकित्सा प्रयोजन खाद्य-एफ.एस.एम.पी पर आयात शुल्क से छूट के लिए 7 अतिरिक्त असाधारण रोग शामिल किये जा रहे हैं।
सीमा-शुल्क प्रक्रिया
टियर-2 और टियर-3 प्राधिकृत आर्थिक प्रचालकों के लिए शुल्क स्थगन अवधि 15 दिन से 30 दिन की जा रही है। मात्र विनिर्माताओं आयातकों को सामान शुल्क स्थगन सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।
सीमा-शुल्कों पर बाध्यकारी अग्रिम नियम की वैधता अवधि वर्तमान तीन वर्ष से पांच वर्ष की जा रही है।
सीमा-शुल्क भंडारण फ्रेमवर्क को भंडार संचालक केंद्रित प्रणाली में बदला जाएगा।
व्यापार में सुगमता
विभिन्न सरकारी एजेंसियों से कार्गो समाशोधन के लिए अनुमोदन की प्रक्रिया को इस वित्त वर्ष के अंत तक सिंगल डिजिटल विंडो के माध्यम से आसान बनाया जाएगा। खाद्य औषधि, पशु और वन्य-जीव उत्पाद के समाशोधन की प्रक्रिया अप्रैल 2026तक प्रचालन योग्य बना दी जाएगी।
जिन वस्तुओं पर कोई अनुपाल अपेक्षित नहीं है, उन पर आयातक द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने के तत्काल बाद शुल्क का भुगतान किया जाएगा।
इस संबंध में प्रक्रियाओं के लिए एकीकृत सीमा-शुल्ल्क प्रणाली-सी.आई.एस दो वर्ष में शुरू की जाएगी।
सभी प्रमुख बंदरगाहों पर कंटेनरों के उन्नत जांच सुनिश्चित करने के लिए बेहतर स्कैनिंग और इमेजिंग सुविधाएं चरणबद्ध ढंग से विकसित की जाएगी।
नए निर्यात अवसर
देश में मछुआरों की सहायता और समुद्री क्षेत्र के संवर्धन के लिए विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र-ई.ई.जेड या मछली पकड़ने वाली नौकाओं से पकड़ी गई मछलियों पर शुल्क समाप्त करने का प्रावधान है। विदेशी बंदरगाहों पर ऐसी मछलियों की उतराई को निर्यात के रूप में संदर्भित किया जाएगा।
दुनियाभर में भारत के छोटे व्यवसायों, कारीगरों और नवाचारों को पहुंच प्रदान करने के लिए ई-कॉमर्स के माध्यम से होने वाले कॉरियर निर्यात पर प्रति खेप 10 लाख रुपय की वर्तमान मूल्य सीमा को समाप्त कर दिया गया है।
जीवन सुगमता
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान निकासी संबंधी प्रावधानों में संशोधन किया गया है। अब शुल्क मुक्त भत्ते में बढ़ोत्तरी होगी और अंदर लाई गई अथवा बाहर ले जाई गई वस्तुओं की ढुलाई में स्पष्टता आएगी।
अपने सभी बकायों का भुगतान करके विवादों का निपटान करने के इच्छुक करदाताओं को दंड के बदले में अतिरिक्त राशि का भुगतान करके मामलों से बरी करने का प्रावधान है।
बजट अनुमान
गैर ऋण प्राप्तियां और कुल व्यय क्रमश: 36.5 लाख करोड और 53.5 लाख करोड रुपए रहने का अनुमान है।
केंद्र की शुद्ध कर प्राप्तियां 28.7 लाख करोड रुपए रहने का अनुमान है।
सकल बाजार उधारी 17.2 लाख करोड रुपए और दिनांकित प्रतिभूतियों से शुद्ध बाजार उधारी 11.7 लाख करोड रुपए रहने का अनुमान है।
गैर ऋण प्राप्तियों का संशोधित अनुमान 34 लाख करोड रुपए है जिसमें से केंद्र की शुद्ध कर प्राप्तियाँ 26.7 लाख करोड रुपए हैं।
कुल व्यय का संशोधित अनुमान 49.6 लाख करोड रुपए है जिसका पूंजी व्यय करीब 26.1 लाख करोड रुपए है।
बजट अनुमान 2026-27 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
वर्ष 2025-26 के बजट में संशोधित राजकोषीय घाटा 2025-26 के बजट अनुमान जीडीपी के 4.4 प्रतिशत के समान है।
ऋण से जीडीपी अनुपात संशोधित अनुमान 2025-26 में जीडीपी के 56.1 प्रतिशत की तुलना में बजट अनुमान 2026-27 में जीडीपी का 55.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26
29 जनवरी, 2026 को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश किया।
आर्थिक समीक्षा के प्रमुख बिन्दु निम्न प्रकार है-
इसके अनुसार, भारत की प्रमुख वृद्धि का अनुमान लगभग 7 प्रतिशत, जबकि वित्त वर्ष 2027 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.8 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत का अनुमान है।
वित्त वर्ष 2025 में केन्द्र की राजस्व प्राप्ति जीडीपी के 11.6 प्रतिशत तक बढ़ी।
एनपीए में बहु-दशकीय गिरावट 2.2 प्रतिशत तक हुई।
वर्ष 2005 से 2024 के दौरान भारत का वैश्विक व्यापार निर्यात एक प्रतिशत से लगभग दोगुना होकर 1.8 प्रतिशत हुआ।
वित्त वर्ष 2025 में सेवा निर्यात अब तक का सर्वाधिक 387.6 बिलियन अमरीकी डॉलर हुआ, 13.6 प्रतिशत की वृद्धि।
वित्त वर्ष 2025 के दौरान भारत विश्व में सबसे बड़ा जमा प्राप्ति वाला देश बना।
16 जनवरी, 2026 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 701.4 बिलियन अमरीकी डॉलर हुआ।
अप्रैल से दिसंबर 2025 के दौरान औसत घरेलू मुद्रास्फीति 1.7 प्रतिशत रही।
कृषि वर्ष (एवाई) 2024-25 के दौरान भारत का खाद्यान्न उत्पादन 3577.3 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) पर पहुंचा, पिछले वर्ष के मुकाबले 254.3 एलएमटी की वृद्धि।
पीएम किसान योजना के शुरू होने से अब तक पात्र किसानों को 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई।
वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए मनरेगा के स्थान पर ग्रामीण रोजगार को संरेखित करते हुए विकसित भारत-जी राम जी की स्थापना।
वित्त वर्ष 2026 की पहली और दूसरी तिमाही में विनिर्माण वृद्धि क्रमश: 7.72 प्रतिशत और 9.13 प्रतिशत रही, यह ढांचागत बहाली को प्रदर्शित करता है।
वर्ष 2014 में शुरू की गई प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत मार्च 25 तक 55.02 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें से 36.63 करोड़ खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं।
वित्त वर्ष 24-25 में भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 825.3 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें मुख्य रूप से सेवा निर्यात में हुई तेज वृद्धि के कारण वर्ष-दर-वर्ष 6.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
वित्त वर्ष 24-25 में गैर-पेट्रोलियम निर्यात 374.3 अरब अमरीकी डॉलर के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जबकि गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण निर्यात, कुल वस्तु निर्यात के पांचवें हिस्से का लगभग चौथा हिस्सा था।
वित्त वर्ष 24–25 में सेवा निर्यात 387.6 अरब अमरीकी डॉलर के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया, जिसमें 13.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में, भारत का ‘चालू खाता घाटा’ सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 1.3 प्रतिशत रहा।
भारत विश्व में प्रेषण प्राप्त करने वाला सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता देश बना रहा।
वित्त वर्ष 2024–25 में प्रेषण अंतर्वाह बढ़कर 135.4 अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया, जिससे विदेशी खाते की स्थिरता को समर्थन प्राप्त हुआ।
16 जनवरी 2026 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 701.4 अरब अमरीकी डॉलर हो गया, जो लगभग 11 माह के भारत के आयात की भरपाई करने सक्षम है और विदेशी ऋण के 94 प्रतिशत से अधिक हिस्से को समाहित करता है, जिससे विदेशी अस्थिरता के संबंध में जोरदार क्षमता सुदृढ़ हुई है।
वैश्विक निवेश की मंदी के दौरान भी भारत ने पर्याप्त प्रत्यक्ष विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया है।
अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) अंतर्वाह कुल मिलाकर 64.7 अरब अमरीकी डॉलर रहा, जो निवेशकों के निरंतर विश्वास और सेवा, डिजिटल, विनिर्माण एवं बुनियादी अवसंरचनात्मक क्षेत्रों में निवेश की तेज गति को दर्शाता है।
भारत कैलेंडर वर्ष 2024 में 1,000 से अधिक परियोजनाओं से ग्रीन फील्ड निवेश की घोषणाओं में वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान पर रहा और कैलेंडर वर्ष 2020-24 में ग्रीन फील्ड डिजिटल निवेश के लिए सबसे बड़े गंतव्य के रूप में उभरा।
वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान (31 दिसंबर 25 तक), देश में कुल 38.61 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई है।
इसमें 30.16 गीगावाट सौर ऊर्जा, 4.47 गीगावाट पवन ऊर्जा, 0.03 गीगावाट जैव-ऊर्जा तथा 3.24 गीगावाट जलविद्युत ऊर्जा शामिल हैं।
उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) की संख्या 2014-15 में 51,534 से बढ़कर जून 2025 तक 70,018 हो गई है, जिससे उच्च शिक्षा तक पहुँच में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
वर्तमान में देश में 23 आईआईटी, 21 आईआईएम और 20 एम्स हैं।
इसके साथ ही जंज़ीबार और अबू धाबी में दो अंतरराष्ट्रीय आईआईटी परिसरों की स्थापना भी की गई है।
1990 के बाद से, भारत ने मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में 86 प्रतिशत की कमी दर्ज की है, जो वैश्विक औसत 48 प्रतिशत से कहीं अधिक है।
पांच वर्ष से कम आयु की मृत्यु दर (यू5एमआर) में 78 प्रतिशत की गिरावट हासिल की गई, जो 1990-2023 के दौरान वैश्विक स्तर पर 54 प्रतिशत की तुलना में 61 प्रतिशत की वैश्विक कमी और नवजात मृत्यु दर (एनएमआर) में 70 प्रतिशत से अधिक की कमी है।
पिछले दशक में शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) में 37 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जो 2013 में प्रति हजार जीवित जन्मों पर 40 से घटकर 2023 में 25 हो गई है।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, प्रमुख फसले एवं उनके शीर्ष उत्पादक राज्य इस प्रकार है।
चावल- उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल
गेहूं- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब
मक्का- मध्य प्रदेश, कर्नाटक, बिहार
तूर- महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड
चना- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान
कुल दालें- मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान
कुल खाद्यान्न- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब
सोयाबीन- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान
मूंगफली- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश
रेपसीड एवं सरसों- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा
कुल तिलहन- राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र
गन्ना- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक
कपास- तेलंगाना, महाराष्ट्र, असम
जूट एवं मेस्ता- पश्चिम बंगला, बिहार, असम
•मौद्रिक नीति वक्तव्य‚ 2025-26- 6 फरवरी, 2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2025-26 जारी किया।
एमपीसी ने सर्वसम्मति से चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के अंतर्गत नीतिगत रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया।
परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर 5.00 प्रतिशत, तथा सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 5.50 प्रतिशत पर बनी रहेगी।
अन्य दरें इस प्रकार है-
प्रत्यावर्ती रेपो दर- 3.35 प्रतिशत
सीआरआर- 3.00 प्रतिशत
एसएलआर- 18 प्रतिशत
इसके अनुसार‚ वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी संवृद्धि 7.4 प्रतिशत अनुमानित है। दिसंबर में यह अनुमान 7.3 प्रतिशत था।
•उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) को नए आधार वर्ष के साथ जारी किया गया- 12 फरवरी, 2026 को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) को नए आधार वर्ष 2024 = 100 के साथ जारी किया।
वस्तुओं की सूची और उनके भार घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण 2023–24 पर आधारित हैं।
यह संशोधन मुद्रास्फीति के मापन में अधिक व्यापकता और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।
मुद्रास्फीति के मापन की व्यापकता और प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए यह प्रक्रिया की जा रही है।
इस संशोधन से अधिक विस्तृत डेटा उपलब्ध होगा, जिससे नीति निर्माताओं, वित्तीय संस्थानों, व्यवसायों और नागरिकों को सटीक डेटा-आधारित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।
•देश की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गांधीनगर में देश की पहली केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) आधारित पारदर्शी, आधुनिक और उपयोगकर्ता के अनुकूल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का शुभारंभ किया।
वैज्ञानिक
•अभ्यास खंज़र, 2026- भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास खंजर का 13वां संस्करण 4 से 17 फरवरी 2026 तक असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी में आयोजित किया जाने वाला है।
14 दिनों तक चलने वाले संयुक्त अभ्यास खंजर-XIII का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत शहरी युद्ध और आतंकवाद विरोधी परिदृश्यों में संयुक्त अभियानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए दोनों देशों के विशेष बलों के बीच समन्वय को बढ़ाना है।
•एंटी-ड्रोन सुरक्षा प्रणाली की शुरुआत करने वाला भारत का पहला बंदरगाह- तमिलनाडु स्थित वी. ओ. चिदंबरनार (VOC) पत्तन प्राधिकरण (पूर्व में तूतीकोरिन पोर्ट) फरवरी 2026 में उन्नत एंटी-ड्रोन सुरक्षा प्रणाली शुरू करने वाला भारत का पहला बंदरगाह बन गया है।
यह प्रणाली रडार और आरएफ तकनीक के साथ 360-डिग्री कवरेज प्रदान करती है, जो 5 किमी तक के हवाई खतरों से बंदरगाह की रक्षा करती है।
•‘अग्नि-3’ का सफल परीक्षण- भारत ने 6 फरवरी, 2026 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण किया।
अग्नि-3 एक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 3,000 से 3,500 किलोमीटर तक मानी जाती है। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
•अभ्यास वायुशक्ति, 2026- भारतीय वायु सेना (आईएएफ) 27 फरवरी, 2026 को जैसलमेर (राजस्थान) के पोखरण एयर टू ग्राउंड रेंज में वायुशक्ति-26 अभ्यास के माध्यम से अपनी परिचालन क्षमता का प्रदर्शन करेगी।
•प्रथम कैडेट प्रशिक्षण पोत ‘कृष्णा’- भारतीय नौसेना के लिए मेसर्स एल एंड टी शिपयार्ड द्वारा बनाए जा रहे तीन स्वदेशी कैडेट प्रशिक्षण जहाजों में से पहले जहाज का चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की उपस्थिति में चेन्नई के कट्टुपल्ली स्थित एल एंड टी शिपयार्ड में जलावतरण किया गया।
कृष्णा नदी के सम्मान में इस पोत का नाम ‘कृष्णा’ रखा गया है।
पुरस्कार/सम्मान
•पद्म पुरस्कार, 2026- वर्ष 2026 के लिए, राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने की स्वीकृति दी है, जिनमें 2 युगल पुरस्कार (युगल पुरस्कार को एक ही माना जाता है) शामिल हैं।
इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 19 महिलाएं हैं। इस सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 6 व्यक्ति हैं।
16 लोगों को मरणोपरांत ये सम्मान दिये जा रहे हैं। अभिनेता धर्मेन्द्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा।
पद्म विभूषण (5)
1. श्री धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत)- कला - महाराष्ट्र
2. श्री के टी थॉमस- सार्वजनिक मामले- केरल
3. सुश्री एन राजम-कला उत्तर प्रदेश
4. श्री पी नारायणन-साहित्य एवं शिक्षा- केरल
5. श्री वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत)- सार्वजनिक मामले- केरल
पद्म भूषण (13)
1. सुश्री अलका याग्निक- कला- महाराष्ट्र
2. श्री भगत सिंह कोश्यारी- सार्वजनिक मामले- उत्तराखंड
3. श्री कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी- दवा- तमिलनाडु
4. श्री ममूटी- कला- केरल
5. डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु- दवा- संयुक्त राज्य अमेरिका
6. श्री पीयूष पांडे (मरणोपरांत)- कला- महाराष्ट्र
7. श्री एस के एम मैइलानंदन- सामाजिक कार्य- तमिलनाडु
8. श्री शतावधानी आर गणेश- कला- कर्नाटक
9. श्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- सार्वजनिक मामले- झारखंड
10. श्री उदय कोटक- व्यापार और उद्योग- महाराष्ट्र-
11. श्री वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत)- सार्वजनिक मामले-दिल्ली
12. श्री वेल्लापल्ली नटेसन-सार्वजनिक मामले- केरल
13. श्री विजय अमृतराज- खेल-संयुक्त राज्य अमेरिका
•वीरता पुरस्कार, 2026- 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 70 सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिनमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं।
इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (एक मरणोपरांत सहित), एक बार टू सेना मेडल (वीरता), 44 सेना पदक (वीरता) (पांच मरणोपरांत सहित), छह नौ सेना पदक (वीरता), और दो वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।
•जेसी डेनियल अवॉर्ड, 2024- दिग्गज अभिनेत्री सरदा को वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित जेसी डेनियल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
जेसी डेनियल पुरस्कार, जो केरल सरकार द्वारा मलयालम सिनेमा में आजीवन योगदान देने वाले व्यक्ति को प्रतिवर्ष दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है, में 5 लाख रुपये की नकद राशि, एक प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र शामिल है।
•68वां वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार, 2026- 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह का शुभारंभ लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में हुआ।
कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने छठी और अंतिम बार इस समारोह की मेजबानी की।
केंड्रिक लैमर नौ नामांकनों के साथ सबसे आगे थे, जबकि लेडी गागा सात नामांकनों के साथ उनके ठीक पीछे थीं।
68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर- “लूथर” (केंड्रिक लैमर और SZA)
एल्बम ऑफ द ईयर- डेबी तिरार मास फोटोस (बैड बनी)
बैड बनी ने अपने एल्बम "डेबी तिरार मास फोटोज" के लिए 2026 ग्रैमी अवार्ड्स में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एल्बम का पुरस्कार जीता। यह पहली बार है जब किसी स्पेनिश भाषा के एल्बम ने शीर्ष पुरस्कार जीता है।
सांग ऑफ द ईयर- “वाइल्ड फ्लावर’’ ( बिली इलिश ओ’कॉनेल और फिनीस ओ’कॉनेल, गीतकार (बिली इलिश))
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- ओलिविया डीन
बेस्ट पॉप सोलो परफार्मेंस- “मेसी’’( लोला यंग)
प्रोड्यूसर ऑफ़ द ईयर (Non-Classical)- “सर्कुट”( Cirkut)
सॉन्गराइटर ऑफ़ द ईयर (Non-Classical)- एमी एलन
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम- मेहेम (MAYHEM)
संगीत फिल्म पुरस्कार मार्मिक वृत्तचित्र ‘म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स’ को मिला
इस प्रकार निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीत लिया है।
तिब्बती गुरु दलाई लामा ने भी “मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा” के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑडियो बुक, नैरेटर और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग का अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता।
यंगब्लड ने ब्लैक सब्बाथ के गीत ‘चेंजेस-लाइव फ्रॉम विला पार्क’ के कवर के लिए रॉक परफॉर्मेंस श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता।
हार्डकोर बैंड टर्नस्टाइल ने रॉक एल्बम और बाद में मेटल परफॉर्मेंस श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता।
प्रायोगिक डांस-पॉप कलाकार एफकेए ट्विग्स ने ‘यूसेक्सुआ’ एल्बम के लिए सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रॉनिक एल्बम श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता और इस श्रेणी में पुरस्कार जीतने वाली दूसरी अश्वेत महिला बन गईं।
•क्राफोर्ड पुरस्कार, 2026- भारतीय मूल के जलवायु वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा भूविज्ञान के क्षेत्र में 2026 का क्रैफोर्ड पुरस्कार प्रदान किया गया है।
भारतीय मूल के एक जलवायु वैज्ञानिक को एक बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ है। वीरभद्रन रामनाथन को भूविज्ञान के क्षेत्र में 2026 का क्रैफोर्ड पुरस्कार प्रदान किया गया है।
इस पुरस्कार को अक्सर "भूविज्ञान का नोबेल" कहा जाता है।
यह पुरस्कार रामनाथन के अतिप्रदूषकों और वायुमंडलीय भूरे बादलों पर दशकों के शोध को मान्यता देता है, जिसने वैश्विक तापवृद्धि की समझ को नया रूप दिया है।
•वैश्विक शिक्षक पुरस्कार, 2026- भारतीय शिक्षक रूबल नागी ने ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 जीता है और दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में उन्हें दस लाख डॉलर का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
जीईएमएस एजुकेशन द्वारा अपने दसवें संस्करण में प्रस्तुत यह पुरस्कार दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा प्रदान किया गया।
नागी को उपेक्षित दीवारों को इंटरैक्टिव शैक्षिक भित्ति चित्रों में बदलने के लिए सम्मानित किया गया, जो पढ़ने, लिखने, अंकगणित के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता भी सिखाते हैं।
•22वां उपेन्द्रनाथ ब्रह्मा ‘सोल्जर ऑफ ह्यूमैनिटी’ पुरस्कार, 2025- भूटान की रानी माँ ग्यालयुम आशी डोरजी वांगमो वांगचुक को असम के कोकराझार में 22वें उपेन्द्रनाथ ब्रह्मा ‘सोल्जर ऑफ ह्यूमैनिटी’ पुरस्कार, 2025 से सम्मानित किया गया।
बोडोलैंड विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनके आजीवन मानवतावादी सेवा, सामाजिक विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए प्रदान किया गया।
•चांग-क्रैंडल मानवतावादी पुरस्कार, 2026- फरवरी, 2026 में भारत के दो वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों डॉ. हरिप्रिया अरविंद और डॉ. आर. वेंकटेश को चांग-क्रैंडल मानवतावादी पुरस्कार, 2026 प्रदान किये जाने की घोषणा की गई।
उन्हें यह सम्मान 11 अप्रैल, 2026 को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित अमेरिकन सोसाइटी ऑफ कैटरैक्ट एंड रिफ्रेक्टिव सर्जरी (ASCRS) फाउंडेशन के सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा।
यह पुरस्कार उन्हें मोतियाबिंद अंधता के खिलाफ उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और सस्ती नेत्र देखभाल तक पहुंच बढ़ाने के प्रयासों के लिए दिया जाएगा।
यह पुरस्कार उन्हें मोतियाबिंद अंधता के खिलाफ उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और सस्ती नेत्र देखभाल तक पहुंच बढ़ाने के प्रयासों के लिए दिया जाएगा।
योजना/परियोजना
•सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना- सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना (जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल रोजगार और औद्योगिक क्षेत्र कार्यक्रम भी कहा जाता है) उत्तर प्रदेश सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के हर जिले में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। इसका मुख्य लक्ष्य स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।
•स्त्री सुरक्षा योजना- 11 फरवरी, 2026 को केरल सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेरोजगार महिलाओं और ट्रांसविमेन के लिए स्त्री सुरक्षा योजना (महिला सुरक्षा पेंशन योजना) की औपचारिक शुरुआत की।
इस योजना का औपचारिक शुभारंभ तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने किया।
इस योजना के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 35 से 60 वर्ष की महिलाओं और ट्रांसजेंडर महिलाओं को 1000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी।
•दिल्ली लखपति बिटिया योजना- दिल्ली सरकार ने पहली अप्रैल से दिल्ली लखपति बिटिया योजना लागू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी जानकारी दी।
इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के प्रत्येक घर से दो बेटियों को उनकी शिक्षा के लिए छप्पन हज़ार तक की राशि प्रदान कराई जाएगी।
इस योजना को स्नातक शिक्षा तक लागू किया जायेगा जिसके तहत राशि की परिपक्वता होने पर कम से कम एक लाख रुपये दिए जायेंगे।
सम्मेलन
•दूसरा वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन, 2026- दूसरा वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन, 2026 नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया।
इसका मुख्य विषय है- “सामूहिक ज्ञान, एकजुट आवाज और आपसी सह-अस्तित्व”।
संस्कृति मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने संयुक्त रूप से दूसरे वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन किया था।
•पहला महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, 2026- फरवरी, 2026 में पहला महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, 2026 वाशिंगटन डीसी,अमेरिका में आयोजित किया गया।
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा इस सम्मेलन की मेजबानी की गई।
भारत के विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने इस सम्मेलन में भाग लिया।
•ब्लैक स्वान शिखर सम्मेलन, 2026- ब्लैक स्वान शिखर सम्मेलन, 2026 भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित किया गया।
इसे ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के सहयोग से ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।
इसका विषय है "वैश्विक क्षमता केंद्रों , शिक्षा और फिनटेक और इंश्योरटेक क्षेत्रों में नौकरियों के भविष्य पर एआई और भविष्य के प्रौद्योगिकी स्टैक का प्रभाव"।
•भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव, 2026- भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव, 2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था।
भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव 2026 भारत के शिक्षा में एआई इकोसिस्टम का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है।
यह कॉन्क्लेव चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों - स्कूली शिक्षा के लिए एआई, उच्च शिक्षा के लिए एआई, कौशल विकास और कार्यबल तत्परता के लिए एआई, और एआई अनुसंधान और गहन प्रौद्योगिकी में समाधानों पर विचार-विमर्श करेगा।
•आवास वित्त के बदलते परिदृश्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2026- 12-13 फरवरी, 2026 के मध्य आवास वित्त के बदलते परिदृश्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
इस सम्मेलन का मुख्य विषय- समावेशिता, स्थिरता और सतत विकास था।
इसे नेशनल हाउसिंग बैंक और एशिया पैसिफिक यूनियन फॉर हाउसिंग फाइनेंस द्वारा आयोजित किया गया था।
•गुणवत्ता आश्वासन (क्यूए) सम्मेलन, 2026- गुणवत्ता आश्वासन (QA) सम्मेलन, 2026 नई दिल्ली के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन का मुख्य विषय 'ट्रेसेबिलिटी, स्पीड और ट्रस्ट - लेवरेजिंग टेक्नोलॉजी फॉर स्मार्टर क्वालिटी एश्योरेंस' था, जो रक्षा विनिर्माण में डिजिटल तकनीक के उपयोग पर केंद्रित था।
•विश्व रेडियो दिवस सम्मेलन, 2026- विश्व रेडियो दिवस 2026 सम्मेलन 13 फरवरी, 2026 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। यूनेस्को के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय "रेडियो और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: एआई एक उपकरण है, आवाज नहीं।"
यह कार्यक्रम रेडियो प्रसारण में एआई के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग और मानवीय संवेदनाओं को बनाए रखने पर केंद्रित है।
•6वां भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद, 2026- 17 फरवरी, 2026 को 6वां भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद-2026 बंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित किया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की सशस्त्र सेना और वयोवृद्ध मामलों की मंत्री कैथरीन वाउटरिन ने इस रक्षा संवाद की सह-अध्यक्षता की।
•राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा सम्मेलन, 2026- 5–6 फरवरी, 2026 के मध्य राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा सम्मेलन (National Conference on Naturopathy-2026), 2026 झज्जर, हरियाणा में आयोजित किया गया।
यह सम्मेलन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) और केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरवाईएन) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।
सम्मेलन का मुख्य विषय "एक मजबूत और स्वस्थ जीवन के लिए योग और प्राकृतिक चिकित्सा" था।
जबकि उप-विषय "समयोग" का उद्देश्य आयुष प्रणालियों को आधुनिक चिकित्सा के साथ एकीकृत करके सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेपों के लिए एक साझा ज्ञान आधार बनाना है।
•भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक, 2026- 31 जनवरी, 2026 को भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने की।
यह पहली बार है जब भारत ने इस बैठक की मेजबानी किया।
•तीसरा अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन और एक्सपो, 2026- 15 से 17 फरवरी, 2026 तक, तीसरा अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन और प्रदर्शनी (IACE 2026) दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित किया गया।
सम्मेलन का विषय- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद, योग, और अन्य पारंपरिक प्रणालियों के साक्ष्य-आधारित प्रमाणों को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने पर केंद्रित है।
•पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों के लिए अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन, 2026- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगरतला (त्रिपुरा) में पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों के लिए संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।
सम्मेलन का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा देना और मंत्रालयों, संस्थानों और संगठनों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को सुगम बनाना था।
ऑपरेशन/अभियान
•माउंट एकोनकागुआ के लिए संयुक्त अभियान- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक से अर्जेंटीना के माउंट एकोनकागुआ के लिए एक संयुक्त अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह संयुक्त अभियान उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और पहलगाम स्थित जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान द्वारा संचालित किया जा रहा है।
चर्चित व्यक्ति (राष्ट्रीय)
•गणेश लक्ष्मीनारायणन- गणेश लक्ष्मीनारायणन टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त हुए है।
•सुनेत्रा पवार- राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लीं। वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें शपथ दिलाई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके पति अजित पवार के निधन के बाद वह उपमुख्यमंत्री बनी।
•एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया- 1 फरवरी,2026 को एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया ने पूर्वी वायु कमान के नए एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•युमनाम खेमचंद सिंह- 4 फरवरी,2026 को भारतीय जनता पार्टी के युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने युमनाम खेमचंद सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
•अशोक कुमार- 9 फरवरी, 2026 को भारतीय निर्वाचन आयोग ने अशोक कुमार को दिल्ली का नया मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
•उदय कोटक- फरवरी, 2026 में गुजरात सरकार ने कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक को गांधीनगर स्थित GIFT सिटी (Gujarat International Finance-Tec City) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
•शांतमनु- फरवरी, 2026 में पूर्व आईएएस अधिकारी शांतमनु को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें इस पद नियुक्त किया।
निधन
•अजित पवार- हाल में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया।
•डेविड जे. फार्बर- आधुनिक इंटरनेट की नींव रखने वाले कंप्यूटर वैज्ञानिक डेविड जे. फार्बर का 91 वर्ष की आयु में हार्ट फेलियर से निधन हो गया। उन्होंने कंप्यूटिंग और टेलीकम्युनिकेशन को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे वैश्विक इंटरनेट नेटवर्क का विकास हुआ। जापान की Keio यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे फार्बर को उनके शोध और मार्गदर्शन के लिए 'इंटरनेट का पितामह' कहा जाता था।
पुस्तकें
•द सेज हू रीइमैजिन्ड हिंदूइज्म: द लाइफ, लेसन्स एंड लेगेसी ऑफ श्री नारायण गुरु- सांसद डॉ. शशि थरूर। इस पुस्तक का विमोचन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया।
वर्ष/दिवस/सप्ताह
•1 फरवरी- भारतीय तटरक्षक बल दिवस
•2 फरवरी- विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands day)। विषय- “आर्द्रभूमियां और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव”।
•4 फरवरी- विश्व कैंसर दिवस
•9 फरवरी- अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस
•10 फरवरी- विश्व दलहन दिवस
•10 फरवरी- सुरक्षित इंटरनेट दिवस (थीम- स्मार्ट टेक्नोलॉजी, सुरक्षित विकल्प: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज)।
•12-18 फरवरी- राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह (विषय- “क्लस्टर विकास इंजन के रूप में: एमएसएमई उत्पादकता को अधिकतम बनाना”)
•13 फरवरी- विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस/राष्ट्रीय महिला दिवस/विश्व रेडियो दिवस
•20 फरवरी- विश्व सामाजिक न्याय दिवस (2026 का थीम- सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता)
•21 फरवरी- अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (वर्ष 2026 का विषय है- “बहुभाषी शिक्षा पर युवाओं की आवाज़”)
•24 फरवरी – केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
•27 फरवरी - विश्व एनजीओ दिवस
•28 फरवरी – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (2026 का विषय: विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना)
खेल
क्रिकेट
•ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप, 2026- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा प्रशासित अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप का 16वां संस्करण (2026) 15 जनवरी - 6 फरवरी 2026 के मध्य ज़िम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में संपन्न हुआ।
इसमें 16 टीमों ने भाग लिया और कुल 41 मैच खेले गए।
6 फरवरी 2026 को हरारे में खेले गए फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर अपना छठा अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप खिताब जीता।
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप, 2026 के फ़ाइनल में एक यादगार पारी खेली।
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ़ 80 गेंदों में 175 रन बनाए, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में अब तक का सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर है।
175 का स्कोर अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे ज़्यादा स्कोर है।
सूर्यवंशी अंडर-19 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया और यह मुकाम 71 गेंदों में हासिल किया।
वैभव सूर्यवंशी (भारत) का 55 गेंदों में बनाया गया शतक अंडर-19 विश्व कप इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक है।
वैभव सूर्यवंशी (भारत) ने युवा वनडे पारी में सबसे अधिक छक्के (15) लगाने का रिकॉर्ड बनाया।
भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 400 रन बनाने वाला पहला देश बन गया। फाइनल में भारत ने 9 विकेट खोकर 411रन बनाए।
टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन (444 रन) इंग्लैंड के बेन मेयस ने बनाए।
इंग्लैंड के मैनी लम्सडेन ने सर्वाधिक विकेट (16 विकेट) हासिल किए।
भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और इंग्लैंड टीम के कप्तान थॉमस रेव थे।
भारत के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के (30 छक्के) लगाए।
ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप, 2026 में सबसे अधिक स्कोर (411/9) भारत ने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया।
•TATA महिला प्रीमियर लीग (WPL), 2026- 9 जनवरी, 2026 से 5 फरवरी 2026 तक TATA महिला प्रीमियर लीग (WPL), 2026 का आयोजन भारत में किया गया।
यह टूर्नामेंट नवी मुंबई और वड़ोदरा में खेला गया।
इसमें 5 फ़्रैंचाइज़ी टीमों ने भाग लिया और कुल 22 मैच खेले गए।
प्रतिभागी टीमें थीं- दिल्ली कैपिटल्स,गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और यूपी वारियर्स।
फाइनल मैच वडोदरा में खेला गया।
फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया।
WPL फाइनल में अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य 204 का पीछा करते हुए, आरसीबी ने WPL इतिहास में सबसे सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड बनाया।
वर्ष 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु की स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ़ द मैच चुनी गई।
सर्वाधिक रन (377) बनाने वाली आरसीबी की स्मृति मंधाना को ऑरेंज कैप प्रदान किया गया।
सर्वाधिक विकेट (17) लेने वाली सोफी डिवाइन (गुजरात जायंट्स) को पर्पल कैप प्रदान किया गया।
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज सोफी डिवाइन (गुजरात जायंट्स) चुनी गई।
•महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी- मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज नैट साइवर-ब्रंट महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनी।
इन्होंने वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में हुए डब्ल्यूपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शतक जड़ा।
उन्होंने 57 गेंद में 175.43 की स्ट्राइक रेट से 100 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।
इस पारी लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।
हॉकी
•पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2025-26- हाल में पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2025-26 का आयोजन किया गया।
यह सातवां संस्करण था।
मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम,चेन्नई, जयपाल सिंह स्टेडियम,रांची और कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में मैच खेले गए।
फाइनल मैच कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में खेला गया।
फाइनल में वेदांता कलिंगा लांसर्स ने रांची रॉयल्स को 3-2 से हराकर पुरुषों का हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) खिताब जीत लिया।
इस खिताबी जीत के साथ कलिंगा लांसर्स हॉकी इंडिया लीग का खिताब दो बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
हैदराबाद तूफान्स ने एचआईएल जीसी को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
•महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2025 -2026- हाल में महिला हॉकी इंडिया लीग, 2025-2026 का आयोजन किया गया। यह दूसरा संस्करण था। सभी मैच जयपाल सिंह स्टेडियम, रांची में खेले गए।
इस महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL) में चार टीमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, रांची रॉयल्स, श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स और जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब शामिल थी।
फाइनल मैच रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया।
फाइनल में एसजी पाइपर्स ने शूटआउट में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 3-2 से हराकर महिला हॉकी इंडिया लीग 2025 -2026 का ख़िताब जीत लिया।
लॉन टेनिस
•ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2026- 18 जनवरी, 2026 से 1 फरवरी, 2026 के मध्य वर्ष की पहली टेनिस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2026 मेलबर्न‚ ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई।
पुरुष एकल विजेता- कार्लोस अल्काराज (स्पेन)। उपविजेता- नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
महिला एकल विजेता- एलिना रिबाकिना (कजाखस्तान)। उपविजेता- एरिना सबालेंका (बेलारूस)
पुरुष युगल विजेता- क्रिश्चियन हैरिसन (सयुंक्त राज्य अमेरिका) और नील स्कुपस्की (ग्रेट ब्रिटेन)। उपविजेता- जेसन कुबलर और मार्क पोलमैन्स (दोनों ऑस्ट्रेलिया)
महिला युगल विजेता- एलिस मर्टेंस (बेल्जियम) और झांग शुआई (चीन)। उपविजेता- अन्ना डेनिलिना (कजाखस्तान) और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक (सर्बिया)
मिश्रित युगल विजेता- ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स (दोनों ऑस्ट्रेलिया)। उपविजेता- क्रिस्टीना म्लादेनोविक और मैनुअल गिनीर्ड(दोनों फ्रांस)
रिबाकिना ने पहली बार इस ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है। वह यह खिताब जीतने वाली कजाखस्तान की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
बैडमिंटन
•प्रिंसेस सिरिवन्नावरी थाईलैंड मास्टर्स, 2026- 27 जनवरी, 2026 से 1 फरवरी, 2026 तक बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रिंसेस सिरिवन्नावरी थाईलैंड मास्टर्स, 2026 बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित हुआ।
पुरुष एकल विजेता– मोहम्मद ज़की उबैदिल्लाह (इंडोनेशिया)। उपविजेता– पनिचपोन तीरारत्त्सकुल (थाईलैंड)
महिला एकल विजेता– देविका सिहाग (भारत)। उपविजेता- गोह जिन वेई ( मलेशिया)
पुरुष युगल विजेता- लियो रॉली कार्नांडो और बगास मौलाना (दोनों इंडोनेशिया)
महिला युगल विजेता– अमालिया कहाया प्रतिवी और सिति फादिया सिल्वा रामाधांति (दोनों इंडोनेशिया)
मिश्रित युगल विजेता- अदनान मौलाना और इंदह काहया सरी जमील (दोनों इंडोनेशिया)
शतरंज
•FIDE फ़्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप, 2026- 13-15 फरवरी, 2026 के मध्य पहली आधिकारिक FIDE फ़्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप, 2026 वेइसेनहॉस, जर्मनी में संपन्न हुआ।
FIDE फ़्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप, 2026 का ख़िताब नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने जीता।
उन्होंने फाइनल में सयुंक्त राज्य अमेरिका के फ़ैबियानो कारुआना को 2.5 -1.5 के स्कोर से हराया।
आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण तथ्य
•केरल सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेरोजगार महिलाओं और ट्रांसविमेन के लिए स्त्री सुरक्षा योजना (महिला सुरक्षा पेंशन योजना) की औपचारिक शुरुआत की।
•दिल्ली सरकार ने दिल्ली लखपति बिटिया योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के प्रत्येक घर से दो बेटियों को उनकी शिक्षा के लिए छप्पन हज़ार तक की राशि प्रदान कराई जाएगी।
•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगरतला (त्रिपुरा) में पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों के लिए संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन किया।
•राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा सम्मेलन, 2026 झज्जर, हरियाणा में आयोजित किया गया।
•पहला महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, 2026 वाशिंगटन डीसी,अमेरिका में आयोजित किया गया।
•फरवरी, 2026 में भारत के दो वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों डॉ. हरिप्रिया अरविंद और डॉ. आर. वेंकटेश को चांग-क्रैंडल मानवतावादी पुरस्कार, 2026 प्रदान किये जाने की घोषणा की गई।
•भूटान की रानी माँ ग्यालयुम आशी डोरजी वांगमो वांगचुक को असम के कोकराझार में 22वें उपेन्द्रनाथ ब्रह्मा ‘सोल्जर ऑफ ह्यूमैनिटी’ पुरस्कार, 2025 से सम्मानित किया गया।
•39वां अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन, 2026 इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में आयोजित किया गया।
•सामाजिक विकास आयोग का 64वां सत्र फरवरी 2026 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया गया।
•9वां भारतीय महासागर नौसेना संगोष्ठी प्रमुखों का सम्मेलन 2025 विशाखापत्तनम, आंध्रप्रदेश में आयोजित हुआ।
•पिल्लू एआई (Pilloo AI) भारत का पहला वॉयस-आधारित बिलिंग और अकाउंटिंग टूल है, जिसे मुख्य रूप से छोटे व्यवसायों (MSMEs) के लिए विकसित किया गया है। यह ऐप आंध्र प्रदेश में लॉन्च किया गया है।
•विंग्स इंडिया, 2026 एशिया का प्रमुख नागरिक उड्डयन आयोजन है, जो हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आयोजित किया गया। यह द्विवार्षिक प्रदर्शनी "भारतीय विमानन: भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना - डिजाइन से तैनाती तक" थीम पर केंद्रित रहा।
•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ रखा गया है, जबकि केंद्रीय सचिवालय की दो इमारतों को कर्तव्य भवन 1 और 2 कहा जाएगा।
•देश का पहला राष्ट्रीय 'गाय संस्कृति' संग्रहालय मथुरा (उत्तर प्रदेश) स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित किया जाएगा।
•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर “श्री गुरु रविदास महाराज जी विमान पत्तन, आदमपुर” रखने की घोषणा की।
•गोवा, केरल के बाद राज्य-स्तरीय पक्षी एटलस प्रकाशित करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।
•बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2026 भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु में आयोजित किया गया।
•वीओ चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटी भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह है जिसे आईजीबीसी प्लैटिनम रेटिंग प्राप्त हुई है।
•केरल देश का पहला राज्य है जिसने आधिकारिक तौर पर अपने राज्य का सूक्ष्मजीव घोषित किया है। बैसिलस सबटिलिस, अब राज्य का सूक्ष्मजीव घोषित किया गया है।
•तीसरा विश्व रक्षा प्रदर्शनी, 2026 सऊदी अरब में आयोजित किया गया।
•चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ को भारत का पहला AI-सक्षम राज्य विश्वविद्यालय पायलट (Pilot) घोषित किया गया है।
•39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला, 2026 हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित हुआ।
•रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम 'यंत्र इंडिया लिमिटेड' को ‘मिनीरत्न’ श्रेणी-I का दर्जा दिया गया।
•26 जनवरी, 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस का विषय ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ रहा।
•कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भारत की पहली हाइड्रोजन-संचालित बस सेवा शुरू करने के लिए केरल हाइड्रोजन वैली इनोवेशन क्लस्टर के साथ समझौता किया है।
•ब्रिक्स (BRICS) शेरपा और सू-शेरपा की पहली बैठक, 2026 भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित की गई।
•12 फरवरी, 2026 को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) को नए आधार वर्ष 2024 = 100 के साथ जारी किया। वस्तुओं की सूची और उनके भार घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण 2023–24 पर आधारित हैं।
•फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। इससे पहले, ब्रिटेन ने भी बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर संभावित प्रतिबंधों पर चर्चा की थी। पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया था।
•वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट, 2026 का दुबई में आयोजन हुआ। जिसका विषय भविष्य की सरकारों को आकार देना है।
•10 फ़रवरी, 2026 को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा ‘भ्रष्टाचार बोध सूचकांक‚ 2025’ जारी किया गया। डेनमार्क शीर्ष स्थान पर है अर्थात सबसे कम भ्रष्ट देश है। फिर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर फिनलैंड और सिंगापुर है। दक्षिण सूडान और सोमालिया को संयुक्त रूप से सबसे निम्न स्थान (181वां) प्राप्त हुआ है। अर्थात ये सर्वाधिक भ्रष्ट देश है। इस इंडेक्स में भारत, ट्यूनीशिया, मोरक्को, अल्बानिया और मालदीव के साथ संयुक्त रूप से 91वें (स्कोर-39) स्थान पर रहा। जबकि गत वर्ष भारत इस सूचकांक में 96वें पर था।
•4 फरवरी, 2026 को भारतीय जनता पार्टी के युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया।
•अभ्यास खंज़र, 2026- भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास खंजर का 13वां संस्करण असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी में आयोजित हुआ।
•अभ्यास वायुशक्ति, 2026- भारतीय वायु सेना ने जैसलमेर (राजस्थान) के पोखरण एयर टू ग्राउंड रेंज में वायुशक्ति-26 अभ्यास के माध्यम से अपनी परिचालन क्षमता का प्रदर्शन किया।
•भारतीय शिक्षक रूबल नागी ने वैश्विक शिक्षक पुरस्कार (ग्लोबल टीचर प्राइज), 2026 जीता है।
•68वां वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार, 2026 में दिए गए प्रमुख पुरस्कार निम्न हैं-
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर- “लूथर” (केंड्रिक लैमर और SZA)
एल्बम ऑफ द ईयर- डेबी तिरार मास फोटोस (बैड बनी)
सांग ऑफ द ईयर- “वाइल्ड फ्लावर’’ (बिली इलिश ओ’कॉनेल और फिनीस ओ’कॉनेल, गीतकार (बिली इलिश))
तिब्बती गुरु दलाई लामा ने “मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा” के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑडियो बुक, नैरेटर और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग का अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता।
•पद्म पुरस्कार, 2026- वर्ष 2026 के लिए, राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
पद्म विभूषण प्राप्तकर्ता पांच व्यक्ति हैं-
1. श्री धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत)- कला - महाराष्ट्र
2. श्री के टी थॉमस- सार्वजनिक मामले- केरल
3. सुश्री एन राजम- कला - उत्तर प्रदेश
4. श्री पी नारायणन- साहित्य एवं शिक्षा- केरल
5. श्री वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत)- सार्वजनिक मामले- केरल
•दूसरा वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन, 2026 नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया। थीम-“सामूहिक ज्ञान, एकजुट आवाज और आपसी सह-अस्तित्व”।
•भारत ने इंग्लैंड को हराकर ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप, 2026 का खिताब जीता।
•ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस‚ 2026 में पुरुष एकल का खिताब कार्लोस अल्काराज (स्पेन) ने जीता। जबकि महिला एकल विजेता एलिना रिबाकिना (कजाखस्तान) रहीं।