फरवरी 2025
राष्ट्रीय
•एनप्राउड (nPROUD) पहल- केरल सरकार ने घरों से एक्सपायर्ड और अनुपयोगी दवाओं को इकट्ठा कर वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने का प्रोग्राम शुरू करने का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम का नाम 'एनप्राउड' (न्यू प्रोग्राम फॉर रिमूवल ऑफ अनयूज्ड ड्रग्स) रखा गया है और यह देश में अपनी तरह का पहला प्रयास होगा। इस प्रोग्राम की शुरुआत राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज कोझिकोड में करेंगी। इस अभियान को सबसे पहले कोझिकोड कॉपोरेशन और उलीयरी पंचायत में लागू किया जाएगा।
•प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहायता- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक समिति ने 2024 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं बाढ़/अचानक बाढ़, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान से प्रभावित पांच राज्यों (आंध्र प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और त्रिपुरा) को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत 1554.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। कुल 1554.99 करोड़ रुपये में से आंध्र प्रदेश के लिए 608.08 करोड़ रुपये, नागालैंड के लिए 170.99 करोड़ रुपये, ओडिशा के लिए 255.24 करोड़ रुपये, तेलंगाना के लिए 231.75 करोड़ रुपये और त्रिपुरा के लिए 288.93 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
• “ओपन-एयर आर्ट वॉल म्यूजियम”- केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली के मौसम भवन में भारत के पहले "ओपन एयर आर्ट वॉल म्यूजियम" का उद्घाटन किया, जिसमें भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की 150 साल की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाया गया है।
•चौथा विश्व खाद्य भारत, 2025- चौथा विश्व खाद्य भारत (डब्ल्यूएफआई) 2025, 25 से 28 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होगा।
•"ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी 2025"- मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने एक समर्पित वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति बनाई है, जिसका उद्देश्य राज्य को वैश्विक नवाचार और सहयोग के लिए एक अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
• एम्स ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव, 2025- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 15 फरवरी, 2025 को हरियाणा के झज्जर स्थित एम्स के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) में दूसरे एम्स ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया।
•अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों का सम्मेलन, 2025- जल शक्ति मंत्रालय राजस्थान के उदयपुर में “जल विजन @2047-आगे की राह” पर दूसरा अखिल भारतीय राज्य मंत्रियों का सम्मेलन 18-19 फरवरी, 2025 को आयोजित करने जा रहा है। सम्मेलन में जल विजन @2047 पर भोपाल और महाबलीपुरम में की गई सिफारिशों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रथम अखिल भारतीय जल मंत्री सम्मेलन जनवरी 2023 में भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित किया गया था।
•आदि महोत्सव-2025- जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड (ट्राइफेड) 16-24 फरवरी, 2025 तक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम नई दिल्ली में आदि महोत्सव 2025 का आयोजन करने जा रहा है। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। यह महोत्सव भारत के आदिवासी समुदायों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करने के लिए ट्राइफेड के मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है।
•मणिपुर में राष्ट्रपति शासन- मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद, पूर्वोत्तर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया, जो पिछले दो वर्षों से जातीय हिंसा से प्रभावित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद 13 फरवरी, 2025 को संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत उद्घोषणा जारी की। मणिपुर में 11वीं बार राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है।
•12वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत, 2025- पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग 13 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 12वीं राष्ट्रव्यापी पेंशन अदालत का आयोजन किया। पेंशन अदालत आयोजित करने की व्यवस्था पुरानी शिकायतों के निवारण के उद्देश्य से सितंबर, 2017 से शुरू की गई है, जब पहली पेंशन अदालत आयोजित की गई थी।
•चौथा भारत-यूरोपीय संघ शहरी मंच, 2025- 13 फ़रवरी, 2025 को चौथा भारत-यूरोपीय संघ शहरी मंच, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•काशी तमिल संगमम 3.0- काशी तमिल संगमम 3.0 का आयोजन 15 से 24 फरवरी, 2025 तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होने वाला है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा विभिन्न मंत्रालयों और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक पहल का उद्देश्य तमिलनाडु और काशी के बीच प्राचीन सभ्यतागत संबंध का उत्सव मनाना और उसे मजबूत करना है। इसका उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और सांस्कृतिक एकता का अनुभव कराना भी है।
•24वां दिव्य कला मेला, 2025- केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तत्वाधान में जम्मू के गुलशन ग्राउंड में 14 से 24 फरवरी, 2025 तक 24वां दिव्य कला मेला आयोजित होगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार कल इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दिव्य कला मेला दिव्यांग शिल्पियों को विपणन के अवसर प्रदान कर तथा उनकी अनूठी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देकर उन्हें सशक्त बनाने की समर्पित अग्रणी पहल है।
•मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति, 2025- 11 फरवरी, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने प्रदेश को फिल्म पर्यटन अनुकूल राज्य बनाने और राज्य में फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक निवेश एवं रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के उद्धेश्य से मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति, 2025 की स्वीकृति दी।
•एनएसडीसी इंटरनेशनल अकादमी- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एनएसडीसी अंतर्राष्ट्रीय अकादमी का उद्घाटन किया।
•त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025- 3 फरवरी, 2025 को लोकसभा में “त्रिभुवन” सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 पेश किया गया। विधेयक में ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद, गुजरात (आईआरएमए) को “त्रिभुवन” सहकारी विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने का प्रावधान है। वर्तमान में, आईआरएमए एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत है। विश्वविद्यालय सहकारी क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण प्रदान करेगा तथा संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास गतिविधियाँ संचालित करेगा। यह डिग्री कार्यक्रम, दूरस्थ शिक्षा और ई-लर्निंग पाठ्यक्रम प्रदान करेगा तथा सहकारी क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र विकसित करेगा।
•चंद्रयान से चुनाव तक’ पहल- दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक अनोखा पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। यहां 'चंद्रयान से चुनाव तक भारत की उड़ान' थीम के साथ दिल्ली में विकासपुरी के एक विशेष मतदान केंद्र पर पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। वोटर्स के वेलकम और उनकी सहायता के लिए वॉलंटियर्स एस्ट्रोनॉट की वेशभूषा में तैनात किए गए हैं। इतना ही नहीं मतदाताओं के लिए टेलीस्कोप और बायोस्कोप लगाए गए हैं।
•बिम्सटेक का प्रथम युवा शिखर सम्मेलन, 2025- भारत 7 से 11 फरवरी, 2025 तक गुजरात के गांधीनगर में पहली बार बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) युवा शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस शिखर सम्मेलन का विषय है 'बिम्सटेक के भीतर आदान-प्रदान के लिए युवा एक सेतु के रूप में'। इसका आयोजन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है, जिसमें भारतीय उद्योग परिसंघ के युवा भारतीय (सीआईआई वाईआई) ज्ञान भागीदार के रूप में शामिल हैं।
•भारतीय छात्रों ने दुबई में ग्लोबल बेस्ट एम-गवर्नेंस अवार्ड 2025 में पदक जीता- दुबई में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन (WGS) के दौरान नई दिल्ली के तीन भारतीय कंप्यूटर विज्ञान के छात्रों ने ग्लोबल बेस्ट एम-गवर्नेंस अवार्ड 2025 में कांस्य पुरस्कार जीता। विजेता टीम में सागर तेवतिया (टीम लीडर), अभिनव मिश्रा और अनुष्का सिंह शामिल थे, जो महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली के चौथे सेमेस्टर के कंप्यूटर साइंस के छात्र थे। उन्हें उनके एप्लिकेशन एक्सेसवे के लिए सम्मानित किया गया , जो एक एआई-संचालित प्लेटफ़ॉर्म है जो विकलांग व्यक्तियों के लिए सुलभ नेविगेशन, सामाजिक कनेक्शन और आपातकालीन उपकरण प्रदान करने के लिए संवर्धित वास्तविकता (एआर), कृत्रिम बुद्धिमत्ता और क्राउडसोर्स्ड डेटा को एकीकृत करता है।
•संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (CSocD) का 63वां सत्र, 2025- भारत, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में न्यूयॉर्क में 10-14 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) के 63वें सत्र में भाग लिया।
•स्वावलंबिनी-महिला उद्यमिता कार्यक्रम- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने नीति आयोग के सहयोग से मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में महिला उद्यमिता कार्यक्रम स्वावलंबिनी की शुरुआत की। यह पहल उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) में छात्राओं को उनके उद्यमों को सफलतापूर्वक बनाने और बढ़ाने के लिए आवश्यक उद्यमशील मानसिकता, संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाती है।
•जनजाति सांस्कृतिक समागम, 2025- फ़रवरी, 2025 में जनजाति सांस्कृतिक समागम-2025 प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित किया गया इसमें देश भर से 15 हजार से अधिक आदिवासीयों ने भाग लिया। गौरतलब है की बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष घोषित किया गया है।
•33वां नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला‚ 2025- 33वां नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 1 फ़रवरी से 9 फ़रवरी, 2025 के बीच भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस मेले की थीम थी, 'हम भारत के लोग हैं'. यह थीम भारतीय संविधान की प्रस्तावना के पहले शब्दों से ली गई थी। यह मेला राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) ने आयोजित किया था और भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) ने इसकी सह-मेज़बानी की थी।
•भारत रंग महोत्सव, 2025- भारत रंग महोत्सव 2025, 28 जनवरी से 16 फ़रवरी, 2025 तक आयोजित किया गया था। यह महोत्सव राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) ने आयोजित किया था। इसका मुख्य विषय – “एक अभिव्यक्ति, सर्वोच्च सृजन” है। यह दुनिया का सबसे बड़ा थिएटर महोत्सव है। इस महोत्सव में भारत, नेपाल, और श्रीलंका के 13 शहरों में नाटक दिखाए गए थे।
•भारत में चार नए रामसर स्थल- केंद्र सरकार ने भारत में चार नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा की है, जिससे कुल संख्या 89 हो जाएगी। तमिलनाडु में सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य और थेरथंगल पक्षी अभयारण्य, सिक्किम में खेचियोपलरी वेटलैंड और झारखंड में उधवा झील को देश के रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। वर्तमान में, भारत एशिया में सर्वाधिक रामसर स्थलों वाले देश के साथ ही यूनाइटेड किंगडम (176) और मैक्सिको (144) के बाद विश्व में तीसरा सबसे अधिक रामसर स्थल वाला देश बन गया है।
•गुजरात का पहला जैव विविधता धरोहर स्थल- गुजरात सरकार ने कच्छ जिले के लखपत तहसील के गुनेरी गाँव को गुजरात का पहला जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है। यह एक प्राकृतिक अंतर्देशीय मैंग्रोव स्थल है।
•भारत पर्व, 2025- 26 से 31 जनवरी, 2025 तक नई दिल्ली स्थित लाल किले में भारत पर्व, 2025 का आयोजन किया गया। इस वर्ष के पर्व का विषय- ‘देखो अपना देश’ है।
•भारत के दो शहर यूनेस्को के वेटलैंड सिटी में शामिल- यूनेस्को के रामसर सम्मेलन ने पहली बार भारत के दो शहरों, राजस्थान के उदयपुर और मध्य प्रदेश के इंदौर, को वेटलैंड सिटी का दर्जा दिया है। इस मान्यता के साथ, उदयपुर और इंदौर दुनिया के 31 वेटलैंड सिटी की सूची में शामिल हो गए हैं।
•ओपन एयर आर्ट वॉल म्यूजियम- 18 फ़रवरी, 2025 को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में मौसम भवन में भारत की पहली 'ओपन एयर आर्ट वॉल म्यूजियम' का उद्घाटन किया, जो भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की 150 वर्षीय मील का पत्थर यात्रा को दर्शाता और मनाता है।
•फोर्ट विलियम का नया नाम- सशस्त्र बलों के भीतर औपनिवेशिक प्रथाओं और मानसिकता को खत्म करने की दिशा में नवीनतम कदम उठाते हुए, पूर्वी सेना कमान के मुख्यालय, कोलकाता में फोर्ट विलियम का नाम बदलकर विजय दुर्ग कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फोर्ट विलियम के अंदर किचनर हाउस का नाम बदलकर मानेकशॉ हाउस कर दिया गया है, और दक्षिण द्वार, जिसे पहले सेंट जॉर्ज गेट के नाम से जाना जाता था, अब शिवाजी गेट है।
•भारत का पहला सफेद बाघ प्रजनन केंद्र- केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) ने मध्य प्रदेश के रीवा में गोविंदगढ़ के पास मुकुंदपुर के सफेद बाघ सफारी में स्थापित करने के लिए भारत के पहले सफेद बाघ प्रजनन केंद्र को स्वीकृति दी है।
•पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)विश्वविद्यालय- भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विश्वविद्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थापित किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय "यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी" के नाम से जाना जाएगा।
•गोरखपुर में हाथी रेस्क्यू सेंटर और तितली उद्यान का लोकार्पण- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के अशफ़ाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में हाथी रेस्क्यू सेंटर और तितली उद्यान का लोकार्पण किया। इस सेंटर में बहराइच से रेस्क्यू किए गए बाघ और भेड़ियों को रखा गया है।
•महाकुंभ 2025 पर स्मारक डाक टिकट जारी- डाक विभाग ने महाकुम्भ 2025 पर तीन विशेष डाक टिकटों की स्मारिका जारी की। इसका अनावरण केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरैल घाट के डाकघर में किया। इस अवसर पर महाकुम्भ की समृद्ध परंपराओं को सम्मान देते हुए विशेष फिलैटेलिक सामग्री भी जारी की गई, जिसमें पवित्र स्नान पर्वों पर विशेष आवरण (स्पेशल कवर) और विशेष मुहरें (कैंसलेशन), 'दिव्य, भव्य और डिजिटल महाकुम्भ' थीम पर टिकट और 'प्रख्यात प्रयागराज' का चित्र पोस्टकार्ड शामिल हैं।
•स्पोर्ट्स ड्रिंक ‘स्पिनर’- मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने नया स्पोर्ट्स ड्रिंक "स्पिनर" लॉन्च किया है। यह तीन फ्लेवर में उपलब्ध है: लेमन, ऑरेंज और नाइट्रो ब्लू। इस ड्रिंक को बनाने में क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन ने भी सहयोग किया है। 150ml की बोतल की कीमत सिर्फ 10 रुपये है। रिलायंस का कहना है कि "स्पिनर" आने वाले 3 सालों में 1 अरब डॉलर के स्पोर्ट्स बेवरेज मार्केट बनाने में मदद करेगी।
•मन मित्र- आंध्र प्रदेश सरकार ने सरकार और लोगों के बीच की दूरी को पाटने के लिए वास्तविक समय नागरिक सेवाओं के लिए व्हाट्सएप गवर्नेंस ‘मन मित्र’ (Mana Mitra) लॉन्च किया। यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है। आंध्र प्रदेश के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने इस पहल की शुरुआत अमरावती में की। मेटा के सहयोग से शुरू की गई इस पहल के तहत पहले चरण में नागरिकों को 161 नागरिक सेवाएँ प्रदान की जाएंगी।
•भारतीय लघु फिल्म ऑस्कर 2025 में नामांकित- भारतीय लघु फिल्म अनुजा ऑस्कर 2025 में नामांकित हुई है। इसे सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म- लाइव एक्शन श्रेणी में नामांकन हासिल हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन एडम जे. ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई ने किया है। यह फिल्म नौ साल की एक लड़की की कहानी है, जो अपनी बहन पलक के साथ जीवन के परिवर्तनकारी अवसरों का सामना करती हैं। यह दुनियाभर में लड़कियों के संघर्ष को दर्शाने वाली फिल्म है।
•विजन नेक्सट प्लेटफार्म- विजन नेक्सट प्लेटफार्म की शुरूआत हैदराबाद में हुई। हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर इस प्लेटफार्म की शुरूआत की गई। इसका उद्देश्य देश के फैशन और खुदरा कपड़ा बाजार से संबंधित अनूठी जानकारी उपलब्ध कराना है।
•भागवत’ प्रदर्शनी का शुभारंभ- प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद संग्रहालय परिसर में ‘भागवत’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लघु चित्रों पर आधारित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
•‘कवचम’- केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तिरुवनंतपुरम में राज्य की उन्नत आपदा जोखिम चेतावनी प्रणाली, कवचम का उद्घाटन किया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और विश्व बैंक के सहयोग से विकसित इस परियोजना का उद्देश्य आपदा तैयारी और प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करना है।
•कौशांबी पुलिस अधीक्षक कार्यालय को आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र- उ. प्र. में कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय और सिराथू के क्षेत्राधिकारी कार्यालय को अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली प्रमाणपत्र दिया गया है।कौशाम्बी प्रदेश का तीसरा ऐसा जिला है, जिसको यह प्रमाण पत्र मिला है।
•कतर के अमीर की भारत की राजकीय यात्रा- भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर कतर राज्य के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने 17-18 फरवरी 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा की। महामहिम अमीर की यह भारत की दूसरी राजकीय यात्रा थी।
अंतरराष्ट्रीय
•भ्रष्टाचार बोध सूचकांक‚ 2024- 11 फ़रवरी‚ 2025 को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा भ्रष्टाचार बोध सूचकांक, 2024 जारी किया गया। इस सूचकांक में कुल 180 देशों/क्षेत्रों को रैंकिंग प्रदान की गई है। यह सूचकांक 0 से 100 अंकों तक विस्तारित है‚ जिसमें 0 का अर्थ सर्वाधिक भ्रष्ट तथा 100 का अर्थ सर्वाधिक ईमानदार (Very Clean) है। सूचकांक में डेनमार्क को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इसका स्कोर 90 रहा। फ़िनलैंड को दूसरा (स्कोर 88) तथा सिंगापुर को तीसरा (स्कोर 84) स्थान प्राप्त हुआ। इसमें दक्षिण सूडान को सबसे निचला स्थान (180वां) प्राप्त हुआ है। अर्थात यह सर्वाधिक भ्रष्ट देश है।
इस सूचकांक में भारत‚ गाम्बिया और मालदीव के साथ संयुक्त रूप से 96वें (स्कोर 38) स्थान पर रहा। गत वर्ष भारत इस सूचकांक में 93वें पर था। भारत के पड़ोसी देशों में भूटान को 18वां‚ चीन को 76वां‚ नेपाल को 107वां ,श्रीलंका को 121वां‚ पाकिस्तान को 135वां तथा बांग्लादेश को 151वां स्थान प्राप्त हुआ।विश्व के अन्य प्रमुख देशों में यू.के. एवं जापान को को 20वां‚ फ्रांस को 25वां‚ तथा यूएसए को 28वां स्थान प्राप्त हुआ।
•अर्जेंटीना विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से बाहर- अमेरिका के बाद अर्जेंटीना ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से बाहर निकलने का ऐलान किया है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के साथ गहरे मतभेदों के कारण अपने देश के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अलग होने का ऐलान किया है। विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधन के तरीकों को लेकर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को WHO के साथ गंभीर मतभेद थे।
•बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) से हटने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश- चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) से हटने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश पनामा है। 2017 में पनामा BRI में शामिल होने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश था।
•फ्रांसीसी सैनिकों की चाड से पूर्ण वापसी- 31 जनवरी, 2025 को मध्य अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांसीसी सैनिकों की औपचारिक वापसी को लेकर एक समारोह आयोजित किया। फ्रांस ने चाड की राजधानी एन’जामेना स्थित अपना प्रमुख सैन्य अड्डा चाड के अधिकारियों को सौंप दिया। इसके बाद चाड में 125 साल से चली आ रही फ्रांसीसी सैन्य उपस्थिति का अंत हो गया। चाड के राष्ट्रपति महामत इद्रिस डेबी इटनो ने कहा कि उनका देश फ्रांस के साथ अपने संबंधों को समाप्त नहीं कर रहा है, लेकिन सैन्य सहयोग को खत्म कर रहा है। चाड ने नवंबर 2024 में फ्रांस के साथ अपने सुरक्षा और रक्षा सहयोग समझौते को समाप्त करने का फैसला किया था।
•5-7 फ़रवरी, 2025 को विश्व फार्माकोपिया की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया
•माउंट तारानाकी को व्यक्ति का दर्जा- न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप पर स्थित दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत, तरानाकी माउंगा, तथा इसके आसपास की चोटियों को कानूनी व्यक्तित्व का दर्जा प्रदान किया गया है, जिससे यह देश का तीसरा ऐसा प्राकृतिक स्थल बन गया है, जिसे एक व्यक्ति के समान अधिकार, कर्तव्य और सुरक्षा प्राप्त होगी।न्यूजीलैंड की संसद ने सर्वसम्मति से 30 जनवरी 2025 को कानून पारित किया। औपचारिक रूप से तारानाकी मौंगा के नाम से जाना जाने वाला यह पर्वत अब आधिकारिक तौर पर अपने माओरी नाम से जाना जाएगा, जो इसके पूर्व औपनिवेशिक पदनाम, माउंट एग्मोंट को हटा देगा।
•पहला रायसीना मिडिल ईस्ट कॉन्फ्रेंस, 2025- पहला रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन, 28 और 29 जनवरी 2025 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में आयोजित किया गया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर पहले रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे। रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है जो विश्व समुदाय के सामने आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विशेषज्ञों को एक साथ लाता है।
•ब्रिक्स का नौवां भागीदार देश- पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया ब्रिक्स का नौवां भागीदार देश बना है। यह दुनिया की छठी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। नाइजीरिया बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान के साथ मिलकर नौवां ब्रिक्स साझेदार देश बन गया है।ब्रिक्स का गठन 2009 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन द्वारा किया गया था, जिसमें 2010 में दक्षिण अफ्रीका को शामिल किया गया था।
•2 फरवरी, 2025 को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के नॉर्थ राइडिंग में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर और सांस्कृतिक परिसर का उद्घाटन किया गया। बीएपीएस के वैश्विक आध्यात्मिक गुरु, परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। यह मंदिर अब दक्षिणी गोलार्ध का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर और सांस्कृतिक परिसर बन गया है।
•माउंट एटना ज्वालामुखी में विस्फोट- 12 फरवरी, 2025 को यूरोप के सबसे ऊंचे और सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माउंट एटना में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ। माउंट एटना’ इटली के सिसिली द्वीप के पूर्वी तट पर स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
•फ्रांस में भारतीय महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 12 फरवरी, 2025 को संयुक्त रूप से फ्रांस के मार्सिले शहर में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया।
•अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) पर प्रतिबंध- फ़रवरी, 2025 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) पर प्रतिबंध लगाया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया। इस आदेश में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय पर संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके निकट सहयोगी देश इस्राइल को निशाना बनाकर अवैध और निराधार कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है।
•7 फ़रवरी, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 के आधिकारिक गीत ‘जीतो बाजी खेल के’ को लांच किया है। यह गीत प्रसिद्ध गायक अतीफ असलम द्वारा गाया गया है, इसकी धुन अब्दुल्लाह सिद्धीकी ने तैयार की है, जबकि इसके बोल अदनान ढूल और असफंदियार असद ने लिखे हैं। 19 फरवरी से 9 मार्च तक आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 का आयोजन पाकिस्तान और यूएई में किया जाएगा।
•भ्रष्टाचार के आरोपों में आईसीसी द्वारा प्रतिबंधित होने वाली पहली महिला क्रिकेटर- 11 फरवरी, 2025 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश की खिलाड़ी शोहली अख्तर को पांच साल के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया। यह प्रतिबंध आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड के तहत पांच प्रावधानों का उल्लंघन करने के बाद लगाया गया है। इसी के साथ वह भ्रष्टाचार के आरोपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा प्रतिबंधित होने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं। यह आरोप आईसीसी महिला टी20 विश्व कप, 2023 के दौरान किए गए भ्रष्ट आचरण से संबंधित हैं, जो दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ था।
आर्थिक
•बायोफ़ैच, 2025- बायोफ़ैच 2025, जैविक खाद्य के लिए दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार मेला, 11 से 14 फरवरी 2025 तक जर्मनी के नूर्नबर्ग में आयोजित हुआ।
•जोमैटो का नया कॉरपोरेट नाम- फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने हाल ही में अपनी मूल कंपनी का नाम बदलकर "इटरनल लिमिटेड" (Eternal Ltd.) कर दिया है, लेकिन ज़ोमैटो ऐप और ब्रांड का नाम वही रहेगा, जोमैटो ही रहेगा। इसके CEO दीपिंदर गोयल हैं ।
•फरवरी 2025 में, चावल की बढ़ती कीमतों के कारण खाद्य सुरक्षा आपातकाल की घोषणा फिलिपींस में की गई थी।
•मौद्रिक नीति वक्तव्य‚ 2024-25- 7 फ़रवरी, 2025 को भारतीय रिवर्ज बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2024-25 जारी किया। आरबीआई ने रेपो दर में 25 आधार अंक की कमी की है। लगभग 5 वर्षों के बाद, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नीतिगत रेपो दर में कटौती की है।
इस प्रकार, अब रेपो दर 6.50 प्रतिशत से घटकर 6.25 प्रतिशत हो गई है। परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर 6.00 प्रतिशत तथा सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 6.50 प्रतिशत है। अन्य दरें इस प्रकार है- प्रत्यावर्ती रेपो दर- 3.35 प्रतिशत, सीआरआर- 4. प्रतिशत, एसएलआर- 18 प्रतिशत
इसके अनुसार‚ वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी संवृद्धि 6.7 प्रतिशत अनुमानित है
•वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स, 2025- भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) 31 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक नई दिल्ली में वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स (डब्ल्यूओएफए) 2025 की मेजबानी किया ।तीन दिवसीय कार्यक्रम का विषय है " जवाबदेही नवाचार से मिलती है (AI): एक स्थायी ग्रह के लिए"। WOFA 2025 का उद्घाटन 31 जनवरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। आईसीएआई के अध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल हैं।
•आर्थिक समीक्षा-2024-25- 31 जनवरी, 2025 को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा 2024-25 पेश की।
आर्थिक समीक्षा-2024-25 की प्रमुख बातें-
भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2025 में 6.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है (राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमान के अनुसार)
वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) के वित्त वर्ष 2025 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है
वैश्विक अर्थव्यवस्था वर्ष 2023 में 3.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी, आईएमएफ ने अगले 5 वर्षों के लिए 3.2 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था।
वित्त वर्ष 2026 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.3 से 6.8 के बीच बढ़ेगी
खुदरा मुद्रास्फीति (हेडलाइन) वित्त वर्ष 2024 के 5.4 प्रतिशत से घटकर अप्रैल-दिसंबर, 2024 में 4.9 प्रतिशत रह गई
वैश्विक सेवा निर्यात में भारत की सातवीं सबसे बड़ी हिस्सेदारी है
अप्रैल से दिंसबर, 2024 के दौरान गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 9.1 प्रतिशत रहा,
भारत के बीमा बाजार में वृद्धि जारी है, कुल बीमा प्रीमियम में वित्त वर्ष 2024 में 7.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई।
भारत के पेंशन क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई, सितंबर, 2024 तक पेंशन ग्राहकों की कुल संख्या में 16 फीसदी (वर्ष दर वर्ष) की वृद्धि दर्ज की गई।
वित्त वर्ष 2025 के पहले 9 महीनों में कुल निर्यात में (व्यापार+सेवा) 6 प्रतिशत (वर्ष दर वर्ष) की वृद्धि दर्ज की गई।
दूरसंचार, कम्प्यूटर और सूचना सेवा क्षेत्र के वैश्विक निर्यात बाजार में भारत की हिस्सेदारी 10.2 प्रतिशत है, अंकटाड के अनुसार इस क्षेत्र में भारत का स्थान पूरी दुनिया में दूसरा है
वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में भारत का चालू खाता घाटा जीडीपी का 1.2 प्रतिशत रहा
वित्त वर्ष 2025 में सकल विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) में मजबूती आई है, जो वित्त वर्ष 2024 के पहले 8 महीनों के 47.2 बिलियन डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की सामान अवधि के लिए 55.6 बिलियन डॉलर हो गया है, इसमें 17.9 फीसदी की वर्ष दर वर्ष वृद्धि दर्ज की गई है।
दिसंबर, 2024 के अंत में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 640.3 बिलियन डॉलर है।
आईएमएफ के अनुसार वैश्विक मुद्रा स्फीति दर 2024 में 5.7 प्रतिशत रही, जो 2022 में 8.7 प्रतिशत के शीर्ष पर थी
भारत में खुदरा मुद्रास्फीति वित्त वर्ष 2024 के 5.4 प्रतिशत के मुकाबले वित्त वर्ष 2025 (अप्रैल-दिसंबर, 2024) में घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई।
प्रमुख अवसंरचना क्षेत्रों पर केंद्र सरकार के पूंजीगत परिव्यय में वित्त वर्ष 2020 से वित्त वर्ष 2024 तक 38.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है
रेलवे परिवहन संपर्क के तहत अप्रैल-नवंबर, 2024 के दौरान 2031 किलोमीटर रेल नेटवर्क चालू किया गया, अप्रैल से अक्टूबर, 2024 के बीच 17 जोड़ी वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई
सड़क नेटवर्क के तहत वित्त वर्ष 2025 (अप्रैल-दिसंबर) में 5853 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ
दिसंबर, 2024 तक सौर और पवन ऊर्जा की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वर्ष दर वर्ष 15.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है
भारत की कुल स्थापित क्षमता में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 47 फीसदी हो गई है
शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 89 लाख आवासों का निर्माण हुआ है
वित्त वर्ष 2024 में ओषधि उत्पादन में कुल वार्षिक टर्नओवर 4 लाख 17 हजार करोड़ रहा। इसमें पिछले पांच वर्षां में औसत दर से 10.1 प्रतिशत की वृद्धि रही।
पर्यटन क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद में योगदान वित्तीय वर्ष 2023 में महामारी पूर्व की स्थिति में 5 प्रतिशत पहुंच गया है।
कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों ने वित्त वर्ष 2024 के (प्रारंभिक अनुमानों) में मौजूदा आधार पर सकल घरेलू उत्पाद में 16 प्रतिशत का योगदान रहा है।
31 अक्टूबर तक पीएम किसान के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला है, जबकि 23.61 लाख किसान पीएम किसान मानधन के तहत नामांकित हैं।
बेरोजगारी दर 2017-18 (जुलाई-जून) के 6.0 प्रतिशत की तुलना में घटकर 2023-24 में 3.2 प्रतिशत रहा।
•केंद्रीय बजट, 2025-26- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लोकसभा में लगातार आठवां केंद्रीय बजट 2025 पेश किया।
बजट अनुमान 2025-26
•उधारियों के अलावा कुल प्राप्तियां और कुल व्यय क्रमश: 34.96 लाख करोड़ रुपये तथा 50.65 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
•निवल कर प्राप्तियां 28.37 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
•राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
•सकल बाजार उधारियां 14.82 लाख करोड़ रहने का अनुमान है।
•वित्त वर्ष 2025-26 में कैपेक्स व्यय 11.21 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 3.1 प्रतिशत) रहने का अनुमान है।
बजट की प्रमुख बातें इस प्रकार है-
•राज्यों की भागीदारी से ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को शुरू करने का प्रस्ताव
•राज्यों की भागीदारी से ‘ग्रामीण समृद्धि और लचीला निर्माण’ नामक एक व्यापक बहु-क्षेत्रीय कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव
•तूर, उड़द और मसूर पर विशेष ध्यान देने के साथ 6-वर्षीय “दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन” शुरू करने का प्रस्ताव
मखानों का उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार लाने के लिए बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित करने का प्रस्ताव
राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन शुरू करने का प्रस्ताव
कपास की खेती की उत्पादकता और निरंतरता में पर्याप्त सुधार लाने के लिए 5 वर्षीय मिशन की घोषणा की गई और कपास की अधिक लंबे रेशे वाली किस्मों को बढ़ावा दिया जाएगा।
किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिए जाने वाले ऋणों के लिए ऋण सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव
5 लाख महिलाओं अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के पहली बार के उद्यमियों के लिए अगले 5 वर्षों के दौरान 2 करोड़ रुपए तक का सावधि ऋण उपलब्ध कराने की एक नई योजना की घोषणा।
बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता और प्रबंधन संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव
‘मेक इन इंडिया’ को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को शामिल करते हुए राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन की स्थापना की जाएगी।
स्कूल और उच्चतर शिक्षा के लिए भारतीय भाषाओं में डिजिटल रूप में पुस्तकें प्रदान करने के लिए भारतीय भाषा पुस्तक योजना की घोषणा।
25 हजार करोड़ रुपए के आवंटन के साथ समुद्री विकास कोष की स्थापना का प्रस्ताव। इसमें सरकार का योगदान 49 प्रतिशत होगा। शेष योगदान बंदरगाहों और निजी क्षेत्र को करना होगा।
बिहार में ग्रीन पटना एयरपोर्ट और बिहटा में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट की क्षमता के विस्तार के अलावा बिहार में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की घोषणा।
बिहार में मिथिलांचल में पश्चिमी कोशी नहर परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ।
भारत में संपूर्ण प्रीमियम का निवेश करने वाली कंपनियों के लिए बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 74 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत की जाएगी।
टैक्स स्लैब में घोषित मुख्य बदलाव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई टैक्स रिजीम के तहत ₹12 लाख (यानी पूंजीगत लाभ विशेष दर आय को छोड़कर एक लाख रुपए की औसत आय) तक की आय पर जीरो इनकम टैक्स की घोषणा की है। कर की नई व्यवस्था के अनुसार इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स को 12 लाख रुपए की राशि पर ज़ीरो टैक्स यानी कुछ भी कर नहीं लगेगा, नई रिजिम मे टैक्स भरने वालों के लिए 75 हजार रुपए की स्टैन्डर्ड डिडक्शन यानी मानक कटौती की व्यवस्था है, इस लिहाज से सैलरी क्लास की 12 लाख 75 हजार रुपए तक की इन्कम टैक्स फ्री होगी
₹0-4 लाख - शून्य
₹4-8 लाख - 5%
₹8-12 लाख - 10%
₹12-16 लाख - 15%
₹16- ₹20 लाख - 20%
₹20-24 लाख - 25%
₹24 लाख से ऊपर - 30%
वैज्ञानिक
•अभ्यास कोमोडो, 2025- 15-22 फ़रवरी, 2025 के मध्य इंडोनेशियाई नौसेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास कोमोडो, 2025 का आयोजन बाली में किया गया। "शांति और स्थिरता के लिए समुद्री साझेदारी" विषय पर आयोजित द्विवार्षिक अभ्यास का यह पांचवां संस्करण है। इसका उद्देश्य समुद्री सहभागिता व क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना है। इसमें भारत सहित 38 देशों ने भाग लिया। भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस शार्दुल और लंबी दूरी की समुद्री निगरानी पी8आई विमान ने इसमें भाग लिया।
•मानवयुक्त पनडुब्बी ‘मत्स्य 6000’- मानवयुक्त पनडुब्बी 'मत्स्य 6000' भारत की पहली स्वदेशी मानवयुक्त पनडुब्बी है, जिसे समुद्रयान मिशन के तहत गहरे समुद्र में अन्वेषण और संसाधनों की खोज के लिए विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गहरे समुद्र में अन्वेषण, खनिज संसाधनों की खोज, और समुद्री जैव विविधता का अध्ययन करना। यह 6000 मीटर की गहराई तक जा सकती है और तीन लोगों को ले जा सकती है।
•चांग’ई-7 मिशन- चांग'ई-7 मिशन चीन का एक आगामी चंद्र अन्वेषण मिशन है, जिसका लक्ष्य 2026 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पानी की बर्फ की खोज करना और भविष्य के मानव चंद्र निवास के लिए उन्नत तकनीकों का परीक्षण करना है।
•चांद पर पानी खोजने के लिए NASA ने लॉन्च की सैटेलाइट- 26 फरवरी, 2025 को एक डिशवॉशर के आकार के उपग्रह लूनर ट्रेलब्लेजर यान को अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया। लूनर ट्रेलब्लेज़र को पृथ्वी के चंद्रमा की परिक्रमा करने और उसकी सतह पर पानी का पता लगाने और उसका मानचित्रण करने के मिशन पर लॉन्च किया गया। लूनर ट्रेलब्लेज़र अंतरिक्ष यान का निर्माण लॉकहीड मार्टिन के अंतरिक्ष विभाग ने किया था।
•एकुवेरिन, 2025- भारत और मालदीव के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास "एकुवेरिन" का 13वां संस्करण, जो 2 से 15 फरवरी 2025 तक मालदीव में आयोजित किया गया था, का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों और आपदा राहत में समन्वय और सहयोग को मजबूत करना था।
•भारत में उड़ने वाली पहली कार (एयर टैक्सी)- भारत में उड़ने वाली पहली कार (एयर टैक्सी) का प्रोटोटाइप, जिसका नाम "शून्य" है, बेंगलुरु स्थित एयरोस्पेस स्टार्टअप सरला एविएशन ने विकसित किया है और इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया गया था। यह एयर टैक्सी सिंगल चार्ज पर 160 किमी तक उड़ने में सक्षम होगी, लेकिन इसका इस्तेमाल 20-30 किमी की छोटी यात्राओं के लिए किया जाएगा। इसकी स्पीड 250 किमी प्रति घंटा होगी। इसे महज 20 मिनट की चार्ज करने के बाद एक ट्रिप के लिए तैयार हो जाएगी। यह 6 यात्रियों और 1 पायलट को ले जाने की क्षमता रखती है।
पुरस्कार/सम्मान
•बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड, 2024- ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड 2024 की विजेता चुनी गई हैं।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई वोटिंग के बाद उनके नाम की घोषणा की गई। उन्होंने 2024 के पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीते। किसी भी ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली वो पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
•मानद नाइटहुड पदक- भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून से मानद नाइटहुड पदक (नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर - केबीई) प्राप्त हुआ। सुनील भारती मित्तल को यूके-इंडिया व्यापार संबंधों में उनके योगदान के लिए यह दिया गया।
•फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड, 2025- भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उपयोगिता कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को जल लचीलापन श्रेणी में फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड, 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सतत जल प्रबंधन और संरक्षण में एनटीपीसी के प्रयासों को मान्यता देता है।
•67वां वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स, 2025- 2 फ़रवरी, 2025 को 67वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स, 2025’ का पुरस्कार वितरण समारोह लॉस एंजेल्स, कैलीफोर्निया,अमेरिका में किया गया।
67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर- “नॉट लाइक अस” (केंड्रिक लैमर)
एल्बम ऑफ द ईयर- “काउबॉय कार्टर”( बेयोंसे)
सांग ऑफ द ईयर- “नॉट लाइक अस”( केंड्रिक लैमर, गीतकार (केंड्रिक लैमर)
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- चैपल रोआन
बेस्ट पॉप सोलो परफार्मेंस- “एस्प्रेसो”( सबरीना कारपेंटर)
बेस्ट पॉप डूवो/ग्रुप परफॉरर्मेंस- “डाई विद अ स्माइल”( लेडी गागा और ब्रूनो मार्स)
इसमें भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन ने एल्बम ‘त्रिवेणी’ के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता है। चंद्रिका ने अपने सहयोगियों, दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो के साथ यह पुरस्कार जीता।
•पद्म पुरस्कार 2025- वर्ष 2025 के लिए, राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने की स्वीकृति दी है, जिसमें एक युगल पुरस्कार भी शामिल है (युगल पुरस्कार को एक ही माना जाता है)।
इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 23 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्तकर्ता भी शामिल हैं।
पद्म विभूषण (7)
नाम मैदान राज्य/देश
श्री दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी दवा तेलंगाना
श्री जगदीश सिंह खेहर सार्वजनिक मामलों चंडीगढ़
श्रीमती कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया कला गुजरात
श्री लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम कला कर्नाटक
श्री एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा केरल
श्री ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) व्यापार और उद्योग जापान
श्रीमती शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) कला बिहार
पद्म भूषण (19)
नाम मैदान राज्य/देश
1. श्री ए सूर्य प्रकाश साहित्य औरशिक्षा-पत्रकारिता कर्नाटक
2. श्री अनंत नाग कला कर्नाटक
3. श्री बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा
एनसीटी दिल्ली
4. श्री जतिन गोस्वामी कला असम
5. श्री जोस चाको पेरियाप्पुरम दवा केरल
6. श्री कैलाश नाथ दीक्षित अन्य-पुरातत्व एनसीटी दिल्ली
7. श्री मनोहर जोशी (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामलों महाराष्ट्र
8. श्री नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी व्यापार और उद्योग तमिलनाडु
9. श्री नंदामुरी बालकृष्ण कला आंध्र प्रदेश
10. श्री पीआर श्रीजेश खेल केरल
11. श्री पंकज पटेल व्यापार और उद्योग गुजरात
12. श्री पंकज उधास (मरणोपरांत) कला महाराष्ट्र
13. श्री रामबहादुर राय साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता उत्तर प्रदेश।
14. साध्वी ऋतंभरा समाज कार्य उत्तर प्रदेश।
15. श्री एस अजित कुमार कला तमिलनाडु
16. श्री शेखर कपूर कला महाराष्ट्र
17. सुश्री शोबाना चंद्रकुमार कला तमिलनाडु
18. श्री सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामलों बिहार
19. श्री विनोद धाम विज्ञान और इंजीनियरिंग संयुक्त राज्य अमेरिका
पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जो आमतौर पर प्रत्येक वर्ष मार्च/अप्रैल के आसपास होते हैं।
•ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार, 2025- 3 फरवरी, 2025 को मेलबर्न के क्राउन कैसीनो में आयोजित ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार 2025 में देश के शीर्ष क्रिकेटरों को पिछले साल उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ट्रैविस हेड ने वर्ष 2025 में प्रतिष्ठित एलन बॉर्डर मेडल जीता, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे उच्च सम्मानित व्यक्तिगत पुरस्कारों में से एक है। इस मेडल को उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसने पिछले वर्ष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो। एनाबेल सदरलैंड ने बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार जीता, जो महिला क्रिकेट में शानदार योगदान देने के लिए दिया जाता है।
अन्य पुरस्कार विजेता-
शेन वॉर्न टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर- जोश हेजलवुड
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकदिवसीय खिलाड़ी- ट्रैविस हेड
पुरुष टी-20 आई प्लेयर ऑफ द ईयर- एडम जाम्पा
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय खिलाड़ी- एश्ले गार्डनर
महिला टी-20 आई प्लेयर ऑफ द ईयर- बेथ मूनी
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष घरेलू खिलाड़ी- ब्यू वेबस्टर
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला घरेलू खिलाड़ी- जॉर्जिया वोल
ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर- सैम कोंस्टास
•बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार, 2023 -24- 31 जनवरी, 2025 को हैदराबाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वर्ष 2023 -24 लिए बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार प्रदान किए। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्ष 2023 -24 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर का पाली उमरीगर अवॉर्ड प्रदान किया गया। स्मृति मंधाना को वर्ष 2023 -24 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
वर्ष 2023 -24 में प्रदत्त अन्य पुरस्कार इस प्रकार हैं-
कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- सचिन तेंदुलकर
बीसीसीआई स्पेशल अवॉर्ड- रविचंद्रन अश्विन
वर्ष 2023 -24 में वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी- स्मृति मंधाना
वर्ष 2023 -24 में वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी- दीप्ति शर्मा
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (पुरुष)- सरफराज खान
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (महिला)- आशा शोभना
•10वां महाकवि कन्हैयालाल सेठिया कविता पुरस्कार‚ 2025- जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में महाकवि कन्हैया लाल सेठिया अवॉर्ड हिंदी और भोजपुरी के कवि ब्रदीनारायण को उनकी कविताओं के संग्रह दुखपुराण के लिए दिया गया।
•सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार, 2025- साल 2025 का सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) को मिला है। यह पुरस्कार संस्थागत श्रेणी में दिया गया है। इस साल किसी व्यक्ति को यह पुरस्कार नहीं मिला है। यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन में योगदान करने वालों को दिया जाता है।
योजना/परियोजना
•प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान(पीएम-आशा)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पीएम पीएम-आशा यानी एकीकृत प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान को साल 2025-26 तक जारी रखने का फैसला किया है। इस योजना के जरिये किसानों को उनकी फसलों और अन्य वस्तुओं पर अच्छी कीमत दिलाने के लिए वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाता है। एकीकृत पीएम-आशा स्कीम की पीएसएस के अंतर्गत खोपरा, तिलहन और दलहन को खरीदा जाता है।
•जी-सफल (गुजरात स्कीम फॉर अंत्योदय फैमिलीज फॉर ऑगमेंटिंग लाइवलीहुड्स) योजना- गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में जी-सफल (गुजरात स्कीम फॉर अंत्योदय फैमिलीज फॉर ऑगमेंटिंग लाइवलीहुड्स) योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, विशेषकर महिलाओं, को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। जी-सफल का क्रियान्वयन गुजरात आजीविका संवर्धन कंपनी लिमिटेड (ग्रामीण विकास विभाग) द्वारा किया जाएगा। यह योजना अगले पांच वर्षों में गुजरात के 10 जिलों के 25 तालुकों में 50,000 अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कार्डधारक परिवारों को लाभान्वित करेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आजीविका सृजन, वित्तीय समावेशन और सामाजिक विकास को बढ़ावा देकर गरीब परिवारों को स्थायी आर्थिक प्रगति की ओर ले जाना है।
•नोदी बंधन योजना और घाटल मास्टर प्लान- पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने 2025-26 के बजट के हिस्से के रूप में “नोदी बंधन” योजना शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य नदियों को आपस में जोड़ने और आर्द्रभूमि संरक्षण को बढ़ावा देकर प्राकृतिक आपदाओं, नदी कटाव और बेरोजगारी को दूर करना है। घाटल मास्टरप्लान, इस योजना का एक प्रमुख घटक है, जो पश्चिमी मिदनापुर में बाढ़ की रोकथाम और बुनियादी ढांचे के लचीलेपन पर ध्यान केंद्रित करेगा।
•उगबाद' परियोजना- 'उगबाद' परियोजना, जिसे सोमाली भाषा में "आशा" कहा जाता है, सोमालिया में जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के लिए एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य क्षीण हो चुकी कृषि को पुनः स्थापित करना है। यह परियोजना संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा समर्थित है।परियोजना का लक्ष्य 121,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को जलवायु-अनुकूल प्रबंधन के अंतर्गत लाना है, जिससे 2 मिलियन लोगों को सीधे लाभ होगा, जिनमें से आधी महिलाएँ हैं। इस परियोजना का एक व्यापक लक्ष्य सतत विकास और ज्ञान हस्तांतरण बढ़ावा देना भी है।
•विकसित गांव, विकसित ओडिशा- 5 फरवरी, 2025 को ओडिशा के मुख्यमंत्री, मोहन चरण माझी ने खोरधा जिले के जनकिया में आयोजित एक विशेष समारोह में ‘विकसित गांव, विकसित ओडिशा’ (बीजीबीओ) योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गाँवों की बुनियादी संरचना में सुधार करना और ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है।
•भारतीय भाषा पुस्तक योजना- केंद्रीय बजट 2025-26 में भारतीय भाषा पुस्तक योजना की शुरुआत की गई, जो भारतीय भाषाओं की पाठ्यपुस्तकों को डिजिटल बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है । यह योजना शिक्षा में क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए स्कूल और विश्वविद्यालय के छात्रों को डिजिटल पाठ्यपुस्तकें और शैक्षिक सामग्री प्रदान करेगी । यह योजना विभिन्न भारतीय भाषाओं में डिजिटल पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराकर भाषाई अंतर को भी पाटेगी।
•हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने भांग की खेती पर पायलट अध्ययन को मंजूरी दी- हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने भांग की खेती पर एक पायलट अध्ययन को मंजूरी दी है। ये मंजूरी औद्योगिक और औषधीय इस्तेमाल को देखते हुए सिफारिश करने के लिए दी गई है।
ऑपरेशन/अभियान
•हार्टफुलनेस लॉर्ड बुद्धा ट्राइनेशन ट्राई-सर्विसेजमोटरसाइकिल अभियान- हार्टफुलनेस लॉर्ड बुद्धा ट्राइ-सर्विसेज मोटरसाइकिल अभियान नेपाल, भारत और श्रीलंका को उनके साझा बौद्ध विरासत के माध्यम से एक यात्रा में एकजुट करने वाली एक ऐतिहासिक और अनूठी पहल है। इस अभियान का आयोजन राहुल लक्ष्मण पाटिल के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) और अन्य सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। यह यात्रा 16 फरवरी 2025 को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, नेपाल से शुरू होगी। अभियान नेपाल, भारत और श्रीलंका में विभिन्न महत्वपूर्ण बौद्ध विरासत स्थलों को कवर करेगा।
इस अभियान का भारतीय अध्याय भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण (गृह मंत्रालय के अधीन) और नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर (विदेश मंत्रालय के अधीन) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मार्ग में प्रमुख बौद्ध स्थल शामिल होंगे: सारनाथ (उत्तर प्रदेश), बोधगया (बिहार), नालंदा (बिहार), नागार्जुन सागर, (आंध्र प्रदेश), उदयगिरि (ओडिशा), कर्नाटक ।
आयोग/समिति
•नए आयकर विधेयक की जांच के लिए प्रवर समिति का गठन- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आयकर विधेयक, 2025 की जांच करने के लिए 31 सदस्यों की लोकसभा की प्रवर समिति का गठन 14 फरवरी, 2025 को किया और भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसका उद्देश्य आयकर से संबंधित कानून को मजबूत करना और उसमें सुधार लाना है।
•महाकुंभ 2025 की घटना के कारणों की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित- 29 जनवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 के दौरान मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में हुई घटना की जांच हेतु एक न्यायिक आयोग गठित किया। इस तीन-सदस्यीय जांच आयोग की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार कर रहे हैं। उनके साथ सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी वी.के. गुप्ता तथा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी वी.के. सिंह बतौर सदस्य शामिल हैं।
महोत्सव
•पहला अंतर्राष्ट्रीय पश्मीना महोत्सव- पहला अंतर्राष्ट्रीय पश्मीना महोत्सव, 2025 काठमांडू , नेपाल में आयोजित किया गया।
•फ्लेमिंगो महोत्सव, 2025- आंध्र प्रदेश में फ्लेमिंगो महोत्सव का आयोजन किया गया, जो पुलिकट झील और नेलापट्टू पक्षी अभयारण्य में प्रवासी पक्षियों, खासकर फ्लेमिंगो के आगमन का जश्न मनाता है। यह महोत्सव आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के सुल्लुरुपेटा झील शहर में आयोजित किया जाता है।
सम्मेलन/समारोह
•एशिया आर्थिक संवाद 2025- एशिया आर्थिक संवाद (AED), विदेश मंत्रालय का भू-अर्थशास्त्र पर आधारित वार्षिक फ्लैगशिप 'ट्रैक 1.5 संवाद' है, जिसे पुणे अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। संवाद का 9वां संस्करण 20-22 फरवरी 2025 को पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित किया जा रहा है। संवाद के वर्तमान संस्करण का विषय है "विखंडन के युग में आर्थिक लचीलापन और पुनरुत्थान"।
इस संवाद में भू-अर्थशास्त्र के प्रमुख समकालीन विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें शामिल है कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और स्वचालन, साइबर सुरक्षा की आर्थिक अनिवार्यताएं, हिंद महासागर क्षेत्र और उससे आगे के क्षेत्र में नीली अर्थव्यवस्था के पहलू, अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक प्रणाली के लिए चुनौतियां और संभावनाएं, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) की क्षमताओं का दोहन करना और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव। संवाद का उद्देश्य आर्थिक विखंडन की जटिलताओं को सुलझाना और लचीलेपन और पुनरुत्थान के लिए आवश्यक मार्गों की पहचान करना भी है।
•98वां अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन, 2025- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन 71 साल बाद दिल्ली में हो रहा है। इस मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्देश्य समकालीन विमर्श में अपनी भूमिका का पता लगाना है।
•दूसरा ग्लोबल कांफ्रेंस ऑफ़ मेडिटेशन लीडर्स, 2025- मेडिटेशन लीडर्स का वैश्विक सम्मेलन 20-23 फरवरी, 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में नीति निर्माताओं, कॉर्पोरेट नेताओं, शोधकर्ताओं और ध्यान विशेषज्ञों को सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन और विश्व शांति के लिए एक प्रक्रिया के रूप में ध्यान को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ लाया जाएगा।
•ग्रीन मेट्रो सिस्टम-द फ्यूचर ऑफ अर्बन मोबिलिटी विषय पर 5वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन- दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने आई-मेट्रो के बैनर तले तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के सहयोग और साझेदारी से नई दिल्ली में ग्रीन मेट्रो सिस्टम्स- द फ्यूचर ऑफ अर्बन मोबिलिटी विषय पर 5वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया।
•8वां हिंद महासागर सम्मेलन, 2025- 8वां हिंद महासागर सम्मेलन 16-17 फरवरी को मस्कट, ओमान में हुआ। भारत फाउंडेशन ने ओमान के विदेश मंत्रालय के सहयोग से इसका आयोजन किया। सम्मेलन का विषय “समुद्री साझेदारी के नए क्षितिज की यात्रा” था।
•61वां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन, 2025- 14 -16 फ़रवरी, 2025 को 61वां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन, 2025 ज़र्मनी में आयोजित किया गया। भारत के विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने इसमें भाग लिया। इस सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित रहा, जिसमें वैश्विक शासन, लोकतांत्रिक लचीलापन, जलवायु सुरक्षा और कई अन्य विषय शामिल हैं।
•10वां अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन, 2025- 14 फ़रवरी, 2025 को 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन, 2025 बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के 10वें संस्करण के उद्घाटन सत्र का उद्घाटन किया। सम्मेलन का अनूठा विषय था 'बस रहो।'
•चौथा नो मनी फॉर टेरर (एनएमएफटी) सम्मेलन, 2025- 13 फ़रवरी, 2025 को चौथा ‘नो मनी फॉर टेरर’ (एनएमएफटी) सम्मेलन, 2025 म्यूनिख, जर्मनी में आयोजित हुआ। सम्मेलन में आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ लड़ाई पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर से लगभग 60 प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
•10वां स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो, 2025- 19-21 मार्च, 2025 को 10वां स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो, 2025 भारत मंडपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित होगा।
•भारतीय कला इतिहास कांग्रेस का 32वां सत्र, 2025- 8 से 10 फरवरी, 2025 तक भारतीय कला इतिहास कांग्रेस का 32वां सत्र, 2025 का आयोजन भारतीय विरासत संस्थान, नोएडा में किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय है- “कला और संस्कृति में भारतीय महाकाव्यों का प्रतिपादन”। इसका उद्देश्य महाकाव्यों पर आधारित कलात्मक अभिव्यक्तियों के विविध रूपों को उजागर करना है।
•14वें एशियाई मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि फोरम, 2025- 12-15 फ़रवरी, 2025 को 14वें एशियाई मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि फोरम, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस वर्ष का विषय “एशिया-प्रशांत में ब्लू ग्रोथ को हरित बनाना” है।
•सामाजिक न्याय के लिए वैश्विक गठबंधन पर पहली बार क्षेत्रीय वार्ता, 2025- 24-25 फरवरी, 2025 को सामाजिक न्याय के लिए वैश्विक गठबंधन पर पहली बार क्षेत्रीय वार्ता, 2025 भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगी इसे भारत सरकार का श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)-भारतीय नियोक्ता संघ (ईएफआई) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
•एआई एक्शन शिखर सम्मेलन, 2025- 10-11 फ़रवरी, 2025 को एआई एक्शन शिखर सम्मेलन, 2025 पेरिस, फ्रांस में आयोजित हुआ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की।
•वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट, 2025- 11-13 फ़रवरी, 2025 को वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट, 2025 दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया। विषय- ‘भविष्य की सरकारों को आकार देना’।
•गुणवत्ता आश्वासन सम्मेलन, 2025- 7 फ़रवरी, 2025 को भारतीय नौसेना द्वारा गुणवत्ता आश्वासन सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली के मानेकशॉ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की थीम- ‘सहयोगात्मक गुणवत्ता आश्वासन: उद्योग जगत और रक्षा क्षेत्र के बीच के अंतर को पाटना’ है।
•राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलन, 2025- 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने जम्मू में राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का उद्देश्य कविता के माध्यम से विभिन्न समुदायों में एकता, अखंडता और विविधता की भावना को बढ़ावा देना है।
•साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दूसरी बैठक, 2025- साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दूसरी बैठक, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुई। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया । इसकी पहली बैठक भी भारत द्वारा वर्ष 2022 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
•नॉर्थ ईस्ट अरोमा कॉन्क्लेव, 2025- नॉर्थ ईस्ट अरोमा कॉन्क्लेव, 2025 जोरहाट, असम में आयोजित हुआ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्चुअल रूप से इसका उद्घाटन किया।
चर्चित व्यक्ति (राष्ट्रीय)
•पूर्णिमा देवी बर्मन- भारतीय वन्यजीव संरक्षणकर्ता पूर्णिमा देवी बर्मन को विश्व के सबसे लुप्तप्राय पक्षियों में से एक, ग्रेट एडजुटेंट स्टॉर्क (हरगिला) को बचाने में उनके महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए, 2025 के लिए टाइम की 'वुमन ऑफ द ईयर' में से एक नामित किया गया है। उनके प्रयासों से असम में सारस की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। असम की प्रतिष्ठित वन्यजीव जीवविज्ञानी इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय महिला हैं।
•ज्ञानेश कुमार- ज्ञानेश कुमार ने 19 फरवरी, 2025 को भारत के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदभार संभाला। ये भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1988 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं।
•संजीव रंजन- केंद्र सरकार ने संजीव रंजन को हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) के नया महासचिव नियुक्त किया। वे 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।
•ऋद्धिमान साहा- 1 फरवरी, 2025 को भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
चर्चित व्यक्ति (अंतरराष्ट्रीय)
•काश पटेल- अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल के काश पटेल को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नए निदेशक के रूप में मंजूरी दे दी है, जो इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति है। अमेरिकी सीनेट ने 51-49 मतों से मंजूरी दी। उन्होंने 21 फरवरी, 2025 को एफबीआई निदेशक के रूप में शपथ ली। पटेल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का करीबी सहयोगी माना जाता है।
•जोथम नापत- फ़रवरी, 2025 में जोथम नापत वानुअतु के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
•दिमित्री बकानोव- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिमित्री बकानोव को रूस के राज्य अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस का नया महानिदेशक नियुक्त किया है।
•इली बोलोजन- सेंट्रिस्ट लिबरल पार्टी के नेता इली बोलोजन रोमानिया के अंतरिम राष्ट्रपति बने हैं। इससे पहले वे सीनेट के स्पीकर और मेयर तथा काउंटी काउंसिल के प्रमुख भी थे।
•तुलसी गब्बार्ड-.पूर्व डेमोक्रेटिक कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड को संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन में कैबिनेट स्तर की भूमिका है।
•बार्ट डी वेवर- कंजर्वेटिव बार्ट डी वेवर ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है।
•इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम- पुर्तगाल में प्रिंस रहीम अल-हुसैनी को उनके पिता की मृत्यु के बाद 5 फरवरी 2025 को शिया इस्माइली मुसलमानों का आध्यात्मिक नेता आगा खान के रूप में नामित किया गया है। 53 वर्षीय प्रिंस रहीम दुनिया के इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम बन गए हैं।
•माइकल मार्टिन- फियाना फेल पार्टी के नेता माइकल मार्टिन को दूसरे कार्यकाल के लिए आयरलैंड गणराज्य का प्रधानमंत्री चुना गया है।
•जॉन एल. रेटक्लिफ- जनवरी, 2025 में जॉन एल. रेटक्लिफ अमेरिकी खुफिया विभाग सीआईए (Central Intelligence Agency) के नए प्रमुख बने।
•अलेक्जेंडर लुकाशेंको- अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने लगातार सातवीं बार बेलारूस के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की, उन्हें 86.82% वोट मिले। वह वर्ष 1994 से इस पद पर बने हुए हैं। लुकाशेंको, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी माने जाते हैं।
•सिमोना हालेप- 4 फरवरी, 2025 को पूर्व विश्व नंबर एक और दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रोमानिया की सिमोना हालेप ने पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की।
•राशिद ख़ान- 4 फरवरी, 2025 को अफ़ग़ानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद ख़ान टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।
•मैथ्यू ब्रीत्जके- 10 फरवरी, 2025 को दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके ने वनडे क्रिकेट में अपने पदार्पण मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने गद्दाफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में 150 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया। वह अपने पहले ही वनडे मैच में 150 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
•मार्सेलो- 6 फरवरी, 2025 को ब्राजील और रियल मैड्रिड के पूर्व डिफेंडर मार्सेलो ने 36 वर्ष की आयु में आधिकारिक तौर पर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है। मार्सेलो का पूरा नाम मार्सेलो विएरा दा सिल्वा जूनियर है।
•दिनेश कार्तिक- भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी को पछाड़कर भारत के सबसे अधिक T20 रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स और डर्बन सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हासिल की।
निधन
•आचार्य सत्येंद्र दास- अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वे 34 साल से मुख्य पुजारी थे और 1992 में नियुक्त हुए थे।
•आगा खान-चर्तुथ- 4 फ़रवरी, 2025 को इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक गुरु आगा खान-चर्तुथ का निधन पुर्तगाल में हो गया।
•ग्रेग बेल- अमेरिका के लंबी कूद के महान एथलीट ग्रेग बेल का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह एथलेटिक्स में सबसे उम्रदराज ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता थे। उन्होंने वर्ष 1956 में ओलंपिक मेंलंबी कूद स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।
वर्ष/दिवस/सप्ताह
1 फरवरी - तटरक्षक दिवस
4 फरवरी - विश्व कैंसर दिवस
14 फरवरी - सेंट वेलेंटाइन दिवस
21 फरवरी - अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
28 फरवरी - राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)
खेल
क्रिकेट
भारत-इंग्लैंड एक दिवसीय सीरीज‚ 2025- 6-12 फरवरी, 2025 के मध्य भारत और इंग्लैंड के बीच 3 एक दिवसीय मैचों की सीरीज भारत में संपन्न हुई। भारत ने 3 एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला 3 – 0 से जीत लिया है। इस श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
पहले एकदिवसीय मैच में यशस्वी जयसवाल और हर्षित राणा (भारत) दोनों ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में पदार्पण किया। दूसरे एकदिवसीय मैच में वरुण चक्रवर्ती (भारत) ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में पदार्पण किया। रवींद्र जडेजा (भारत) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 600वां विकेट लिया और वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन और 600 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए।
•भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज‚ 2025- 22 जनवरी, 2025 से 2 फरवरी, 2025 के मध्य भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज भारत में संपन्न हुई। भारत ने 5 टी-20 मैचों की श्रृंखला 4 – 1 से जीत लिया है। इस श्रृंखला में भारतीय स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
•ग्रामीण क्रिकेट लीग शुरू करने वाला पहला राज्य- बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने राज्य के सभी जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए ‘बिहार ग्रामीण लीग’ (BRL) आयोजित करने की घोषणा की। बिहार राज्य ग्रामीण क्रिकेट लीग आयोजित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। इस लीग में 13 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस लीग में उन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जिन्हें अब तक जिला या राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने का अवसर नहीं मिला है। इस लीग का उद्देश्य गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और ब्लॉक स्तर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज करना और उन्हें क्रिकेट की मुख्यधारा में लाना है।
•आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप, 2025- 18 जनवरी, 2025 से 2 फरवरी, 2025 तक आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप, 2025 मलेशिया में आयोजित हुआ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता है।
हॉकी
•महिला एफआईएच इंडोर हॉकी विश्व कप, 2025- 3-9 फरवरी, 2025 तक महिला एफआईएच (FIH) इंडोर हॉकी विश्व कप, 2025 क्रोएशिया के पोरेक (Porec) में ज़ाटिका स्पोर्ट सेंटर में आयोजित किया गया। फाइनल में पोलैंड ने ऑस्ट्रिया को पराजित कर पहली बार खिताब जीता।
•पुरुष एफआईएच इंडोर हॉकी विश्व कप, 2025- 3-9 फरवरी, 2025 तक पुरुष एफआईएच (FIH) इंडोर हॉकी विश्व कप, 2025 क्रोएशिया के पोरेक में ज़ाटिका स्पोर्ट सेंटर में आयोजित किया गया। फाइनल में जर्मनी ने ऑस्ट्रिया को पराजित कर चौथी बार खिताब जीता।
•पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग, 2024-25- 28 दिसंबर, 2024 से 1 फरवरी, 2025 तक पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2024 -25 का आयोजन किया गया। राउरकेला (ओडिशा) में और रांची (झारखण्ड) में मैच खेले गए। फाइनल बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में खेला गया। फाइनल में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने हैदराबाद तूफ़ान्स को 4-3 से हराकर पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग, 2024 -25 का खिताब जीत लिया।
•महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2024-2025- 12-26 जनवरी, 2025 तक महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2024 -2025 का आयोजन किया गया। यह पहला संस्करण था। राउरकेला (ओडिशा) में होने वाले दो मैचों के अलावा, बाकी मैच रांची (झारखण्ड) में खेले गए। फाइनल रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल में ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा हॉकी क्लब को हराकर महिला हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का उद्घाटन संस्करण जीता लिया।
लॉन टेनिस
•अर्जेंटीना ओपन, 2025- 10 -16 फरवरी, 2025 के मध्य ATP टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता अर्जेंटीना ओपन, 2025 ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता -जोआओ फोंसेका (ब्राजील)
पुरुष युगल विजेता – गुइडो एंड्रोजी (अर्जेंटीना) और थियो अर्रिबेज (फ्रांस)
•चेन्नई ओपन, 2025- 3 -9 फरवरी, 2025 के मध्य ATP चैलेंजर टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता चेन्नई ओपन, 2025 चेन्नई, भारत में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता- किरियन जैक्वेट (फ्रांस)
पुरुष युगल विजेता- शिंतारो मोचिज़ुकी और काइतो उएसुगी (दोनों जापान)
•सिंगापुर टेनिस ओपन, 2025- 27 जनवरी - 2 फ़रवरी, 2025 के मध्य डब्ल्यूटीए टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता सिंगापुर टेनिस ओपन, 2025 सिंगापुर में संपन्न हुई
महिला एकल विजेता – एलिस मर्टेंस (बेल्जियम)
महिला युगल विजेता -डेसिरै क्रॉक्ज़िक (संयुक्त राज्य अमेरिका) और गिउलिआना ओल्मोस (मैक्सिको)
•लिंज़ ओपन, 2025- 27 जनवरी, 2025 से 2 फ़रवरी, 2025 के मध्य डब्ल्यूटीए टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता लिंज़ ओपन, 2025 लिंज़, ऑस्ट्रिया में आयोजित हुई।
महिला एकल विजेता – एकातेरिना एलेक्ज़ेंड्रोवा (रूस)
महिला युगल विजेता – टिमिया बाबोस (हंगरी) और लुइसा स्टेफनी (ब्राजील)
•ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2025- 12 - 26 जनवरी, 2025 के मध्य वर्ष की पहली टेनिस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2025 मेलबर्न‚ ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई।
पुरुष एकल विजेता- जैनिक सिनर (इटली)। उपविजेता-अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)।
महिला एकल विजेता- मैडिसन कीज़ (सयुंक्त राज्य अमेरिका)। उपविजेता- एरीना सबालेंका (बेलारूस)।
पुरुष युगल विजेता- हैरी हेलिओवारा (फ़िनलैंड) और हेनरी पैटन (ग्रेट ब्रिटेन)।
महिला युगल विजेता- कैटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) और टेलर टाउनसेंड (सयुंक्त राज्य अमेरिका)।
मिश्रित युगल विजेता- ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स (दोनों ऑस्ट्रेलिया)।
जैनिक सिनर ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। सिनर टेनिस के एकल में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
टेबल टेनिस
•86वीं सीनियर राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप‚ 2024- 86वीं सीनियर राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप‚ 2024 सूरत, गुजरात में संपन्न हुई।
पुरुष एकल विजेता- मानुष शाह।
महिला एकल विजेता- दिया चिताले।
पुरुष युगल विजेता-पीबी अभिनंद और प्रेयेश राज सुरेश (दोनों तमिलनाडु)।
महिला युगल विजेता-दिया चिताले एवं श्रीजा अकुला।
मिश्रित युगल विजेता-आकाश पाल और पोयमंती बैस्या।
बैडमिंटन
•बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप, 2025- 11-16 फरवरी, 2025 के मध्य बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप, 2025 (चौथा संस्करण) का आयोजन क़िंगदाओ, शेडोंग, चीन में किया गया। इंडोनेशिया ने एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में डिफेंडिंग चैंपियन चीन को 3-1 से हराकर पहली बार खिताब जीता।
•प्रिंसेस सिरिवन्नावारी थाईलैंड मास्टर्स, 2025- 28 जनवरी, 2025 से 2 फरवरी, 2025 तक बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रिंसेस सिरिवन्नावारी थाईलैंड मास्टर्स, 2025 बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित हुआ।
पुरुष एकल विजेता- जेसन टेह (सिंगापुर)
महिला एकल विजेता- पोर्नपावी चोचुवोंग (थाईलैंड)
•दाईहात्सु इंडोनेशिया मास्टर्स‚ 2025- बैडमिंटन प्रतियोगिता दाईहात्सु इंडोनेशिया मास्टर्स‚ 2025 का आयोजन जकार्ता, इंडोनेशिया में किया गया।
पुरुष एकल विजेता- कुनलावुत वितिदसर्न (थाईलैंड)
महिला एकल विजेता- रत्चानोक इंतानोन (थाईलैंड)
शतरंज
•टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट 2025- 18 जनवरी, 2025 से 2 फरवरी, 2025 तक टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट 2025 विज्क आन जी, नीदरलैंड्स में आयोजित हुआ। भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में प्रज्ञानानंद ने अपने प्रतिद्वंद्वी डी. गुकेश को टाईब्रेक में हराया।
•चार्लोट ओपन, 2025- 18-20 जनवरी, 2025 के मध्य शतरंज प्रतियोगिता चार्लोट ओपन, 2025 चार्लोट, उत्तरी कैरोलिना, सयुंक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुई। सयुंक्त राज्य अमेरिका के डेविड ब्रोड्स्की चार्लोट ओपन, 2025 का खिताब जीता है।
बिलियडर्स/स्नूकर/स्क्वैश
•इंडियन स्नूकर चैंपियनशिप, 2025- फरवरी, 2025 में भारत के स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने इंदौर में 36वां राष्ट्रीय खिताब और 10वां पुरुष स्नूकर खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने बृजेश दामानी को हराया।
•विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब (WSC) स्क्वैश क्लासिक ओपन, 2025- विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब (WSC) स्क्वैश क्लासिक ओपन, 2025 मुंबई में संपन्न हुआ।
पुरुष एकल विजेता- सौरव घोषाल (तमिलनाडु)
महिला एकल विजेता – शमीमा रियाज (तमिलनाडु)
एथलेटिक्स
•हाफ-मैराथन में नया विश्व रिकॉर्ड- 16 फरवरी, 2025 को बार्सिलोना हाफ मैराथन, 2025 में युगांडा के धावक जैकब किप्लिमो ने हाफ-मैराथन का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 21.0975 किमी की दौड़ को मात्र 56 मिनट 42 सेकंड में पूरा कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। उन्होंने इथियोपिया के योमिफ केजेल्चा द्वारा पिछले वर्ष वालेंसिया में बनाए गए 57 मिनट 30 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
खेल विविध
•विश्व पिकलबॉल लीग, 2025- 24 जनवरी 2025 से 2 फरवरी 2025 तक विश्व पिकलबॉल लीग (WPL), 2025 का आयोजन मुंबई, भारत में किया गया। यह पहली पेशेवर पिकलबॉल लीग है। यह लीग छह टीमों के बीच खेली गई, जिसमें मुंबई पिकल पावर, पुणे यूनाइटेड, बेंगलुरु जवान्स, चेन्नई सुपर चैम्प्स, हैदराबाद सुपरस्टार्स और दिल्ली दिलवाले शामिल थे। फाइनल में बेंगलुरु जवान्स ने पुणे यूनाइटेड को 3-1 से हराकर विश्व पिकलबॉल लीग के पहले चरण का खिताब जीता।
आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण तथ्य
•बिम्सटेक का प्रथम युवा शिखर सम्मेलन, 2025 गांधीनगर (गुजरात) में भारत की मेजबानी में हुआ।
•जनजाति सांस्कृतिक समागम, 2025 प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित किया गया। वर्ष 2025 को "जनजातीय गौरव वर्ष" घोषित किया गया है।
•33वां नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•केंद्र सरकार ने भारत में चार नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा की है- तमिलनाडु में सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य और थेरथंगल पक्षी अभयारण्य, सिक्किम में खेचियोपलरी वेटलैंड और झारखंड में उधवा झील।
•भारत पर्व, 2025 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस वर्ष के पर्व का विषय- “देखो अपना देश” है।
•यूनेस्को ने पहली बार भारत के दो शहरों उदयपुर (राजस्थान) और इंदौर (मध्य प्रदेश) को वेटलैंड सिटी का दर्जा दिया है।
•कोलकाता में फोर्ट विलियम का नाम बदलकर विजय दुर्ग कर दिया गया है।
•भारत का पहला सफेद बाघ प्रजनन केंद्र मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ में स्थापित किया जाएगा।
•भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विश्वविद्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थापित किया जाएगा।
•मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने स्पोर्ट्स ड्रिंक "स्पिनर" लॉन्च किया है।
•भारतीय लघु फिल्म अनुजा ऑस्कर 2025 में नामांकित हुई है।
•ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट, 2024 के अनुसार भ्रष्टाचार बोध सूचकांक में भारत 180 देशों की सूची में 96वें स्थान पर है। सबसे कम भ्रष्ट राष्ट्र डेनमार्क है। सर्वाधिक भ्रष्ट देश दक्षिण सूडान (180वां) है।
•अमेरिका के बाद अब अर्जेंटीना ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से बाहर निकलने का ऐलान किया है।
•चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) से हटने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश पनामा है।
•फ्रांस ने अफ्रीकी देश चाड में 125 साल से चली आ रही फ्रांसीसी सैन्य अड्डा को बंद कर दिया।
•पहला रायसीना मिडिल ईस्ट कॉन्फ्रेंस, 2025 संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में आयोजित किया गया।
•नाइजीरिया ब्रिक्स का नौवां भागीदार देश बना।
•फ्रांस के मार्सिले शहर में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया गया।
•संयुक्त राज्य अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) पर प्रतिबंध लगाया दिया है।
•अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भ्रष्टाचार के आरोपों में बांग्लादेश की महिला खिलाड़ी शोहली अख्तर को पांच साल के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया।
•बायोफ़ैच 2025, जैविक खाद्य के लिए दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार मेला जर्मनी के नूर्नबर्ग में आयोजित हुआ।
•चावल की बढ़ती कीमतों के कारण फिलिपींस में खाद्य सुरक्षा आपातकाल की घोषणा की गई।
•'मत्स्य 6000' भारत की पहली स्वदेशी मानवयुक्त पनडुब्बी है।
•चांग'ई-7 मिशन चीन का एक आगामी चंद्रमा पर भेजे जाने वाला अन्वेषण मिशन है।
•चीन ने दक्षिण चीन सागर के गहरे पानी में पहले ‘अंतरिक्ष केंद्र’ के निर्माण को स्वीकृति दी।
•भारत और मालदीव के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास "एकुवेरिन" का 13वां संस्करण 2025 में मालदीव में आयोजित किया गया।
•भारत में उड़ने वाली पहली कार (एयर टैक्सी) का का नाम "शून्य" है।
•भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड, 2024 की विजेता चुनी गई हैं।
•भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरपर्सन सुनील भारती मित्तल को ब्रिटिश उच्चायोग ने मानद नाइटहुड (नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर- केबीई) से सम्मानित किया।
•भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वर्ष 2023 -24 लिए जसप्रीत बुमराह को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर का पाली उमरीगर अवॉर्ड दिया और स्मृति मंधाना को वर्ष 2023 -24 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
•सोमालिया में जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के लिए 'उगबाद' परियोजना शुरू की गई है।
•पहला अंतर्राष्ट्रीय पश्मीना महोत्सव, 2025 काठमांडू (नेपाल) में आयोजित किया गया।
•8वां हिंद महासागर सम्मेलन, 2025 मस्कट (ओमान) में हुआ।
•10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन, 2025 बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित किया गया। सम्मेलन का विषय था 'बस रहो।'
•सामाजिक न्याय के लिए वैश्विक गठबंधन पर पहली बार क्षेत्रीय वार्ता, 2025 नई दिल्ली में आयोजित होगी।
•भारतीय वन्यजीव संरक्षणकर्ता पूर्णिमा देवी बर्मन को वर्ष 2025 के लिए टाइम की 'वुमन ऑफ द ईयर' में से एक नामित किया गया है।
•ज्ञानेश कुमार भारत के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त हुए।
•अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल के काश पटेल को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नए निदेशक के रूप में मंजूरी दी है।
•फ़रवरी, 2025 में जोथम नापत वानुअतु के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
•तुलसी गबार्ड को संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
•माइकल मार्टिन को दूसरे कार्यकाल के लिए आयरलैंड गणराज्य का प्रधानमंत्री चुना गया है।
•जनवरी, 2025 में जॉन एल. रेटक्लिफ अमेरिकी खुफिया विभाग सीआईए (Central Intelligence Agency) के नए प्रमुख बने।
•अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने लगातार सातवीं बार बेलारूस के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।
•अफ़ग़ानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद ख़ान टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।
•बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने राज्य के सभी जिलों में ‘बिहार ग्रामीण लीग’ (BRL) आयोजित करने की घोषणा की। बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग आयोजित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
•आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप, 2025 मलेशिया में आयोजित हुआ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता।
•महिला एफआईएच इंडोर हॉकी विश्व कप, 2025 में पोलैंड ने ऑस्ट्रिया को पराजित कर पहली बार खिताब जीता।
•पुरुष एफआईएच इंडोर हॉकी विश्व कप, 2025 में जर्मनी ने ऑस्ट्रिया को पराजित कर खिताब जीता।
•ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2025- पुरुष एकल विजेता- जैनिक सिनर (इटली)। महिला एकल विजेता- मैडिसन कीज़ (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
•86वीं सीनियर राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप‚ 2024- पुरुष एकल विजेता- मानुष शाह। महिला एकल विजेता- दिया चिताले।
•इंडियन स्नूकर चैंपियनशिप, 2025- भारत के स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 36वां राष्ट्रीय खिताब और 10वां पुरुष स्नूकर खिताब जीता।
•बार्सिलोना हाफ मैराथन, 2025 में युगांडा के जैकब किप्लिमो ने हाफ-मैराथन का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।