जनवरी 2026
आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण तथ्य
•विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर स्थित 2 हजार मेगावाट की सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की 250 मेगावाट की दूसरी इकाई के वाणिज्यिक संचालन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
•भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में संथाली भाषा (अलचिकि लिपि) में भारत का संविधान जारी किया।
•पतंजलि विश्वविद्यालय को संस्कृति मंत्रालय के ज्ञान भारतम मिशन के तहत भारत का पहला योग और आयुर्वेद आधारित क्लस्टर केंद्र नामित किया गया है।
•नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो और एअर इंडिया के एकाधिकार को खत्म करने के लिए दो नई एयरलाइनों अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को एनओसी दिया है। उत्तर प्रदेश स्थित शंख एयर को पहले ही एनओसी मिल चुका है।
•IIT पटना में बिहार के पहले 'परम रुद्र' (PARAM Rudra) सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन किया गया।
•भारत ने 1 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स (BRICS) की अध्यक्षता ग्रहण कर ली है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का लोगो और थीम जारी किया। लोगो "समावेशिता, संवाद और साझा विकास" का प्रतीक है। थीम, "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण",
•चीन के बाद भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा 5G उपयोगकर्ता देश बन गया है।
•भारत का पहला पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मेडिकल कॉलेज मध्य प्रदेश के धार और बैतूल के जनजातीय जिलों में स्थापित की जा रही है।
•जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक‚ 2026 में डेनमार्क को शीर्ष स्थान पर प्राप्त हुआ। इसमें भारत को 23वां स्थान प्राप्त हुआ है।
•डेनमार्क पारंपरिक डाक सेवा को बंद करने वाला पहला देश बन गया है।
•इस्राइल सोमालिया के अलग हुए क्षेत्र सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में औपचारिक रूप से मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है।
•बुल्गारिया आधिकारिक तौर पर यूरो (Euro) को अपनाने वाला 21वां देश बन गया है।
•भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार का शुभंकर (प्रतीक चिन्ह) जारी किया। इस शुभंकर का नाम उदय (Udai) है।
•आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के पोंडुरु गाँव में उत्पादित प्रसिद्ध 'पोंडुरु खादी' को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्रदान किया गया है।
•भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से अपने सबसे भारी अंतरिक्ष यान एलवीएम3-एम6 के जरिए अगली पीढ़ी के अमरीकी संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का सफल प्रक्षेपण किया।
•भारतीय सेना की सामरिक बल कमान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल K-4 का सफल परीक्षण किया गया। इसका परीक्षण परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस अरिघात से किया गया।
•डीआरडीओ ने पिनाका लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट (एलआरजीआर 120) का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।
•DRDO ने ओडिशा तट पर अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी 'प्रलय' मिसाइल का सफल उड़ान-परीक्षण किया, जिसमें एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागी गईं।
•पुणे के नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स के भारतीय खगोलविदों राशि जैन और योगेश वाडेकर ने ‘अलकनंदा’ नामक एक विशाल सर्पिल आकाशगंगा (Galaxy) की खोज की है।
•ईरान ने रूस के सोयूज़ रॉकेट प्रक्षेपण यान की सहायता से अपने तीन स्वदेशी उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया। प्रक्षेपित उपग्रहों में ‘पाया’, ‘ज़फ़र-2’ और कोसर-1.5’ का दूसरा संस्करण शामिल है।
•पाकिस्तान वायु सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित तैमूर क्रूज़ मिसाइल (ALCM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
•चिली की पूर्व राष्ट्रपति वेरोनिका मिशेल बैचलेट जेरिया को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार, 2024 प्रदान किया गया।
•के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 35वां वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए जीडी बिरला पुरस्कार, 2025 आईआईटी कानपुर की प्रोफेसर बुशरा अतीक को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
•अमेरिकी जीवविज्ञानी टोबी कीअर्स को पर्यावरणीय उपलब्धि के लिए टायलर पुरस्कार, 2026 प्रदान किए प्रदान किया गया।
• मोज़ाम्बिक की अधिकार कार्यकर्ता और मानवतावादी ग्रेसा माशेल को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार, 2025 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
• भारतीय सेना और यूएई थल सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन का दूसरा संस्करण अबू धाबी के अल-हमरा प्रशिक्षण शहर में समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ।
•अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक शुरू किया।
•भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त नौसेन्य अभ्यास ‘ऑसिंडेक्स-2025’ उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में आयोजित किया गया। यह भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच होने वाला द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास है।
•भारतीय तटरक्षक बल, श्रीलंका तटरक्षक बल और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल द्वारा आयोजित 17वां त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’-2026 माले, मालदीव में किया गया।
•राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों का राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित किया गया।
•वायु सेना कमांडरों का सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
•राष्ट्रीय हज सम्मेलन, 2025 मुंबई में आयोजित किया गया।
•विश्व खेल शिखर सम्मेलन, 2025 दुबई, सयुंक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया।
•ग्रीन एआई पर पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2026 दुबई में आयोजित किया गया।
• रवि रंजन ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नए प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•सई जाधव भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से पास आउट होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी।
•न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
•1 जनवरी, 2026 को जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर के रूप में शपथ ग्रहण किया। वे अमरीका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम मेयर बन गए।
•एसीसी अंडर-19 एशिया कप‚ 2025 संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संपन्न हुआ। फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराकर दूसरी बार पुरुष अंडर-19 एशिया कप जीत लिया।
•FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप, 2025 दोहा, कतर में आयोजित हुआ। ओपन वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने खिताब जीता।
•FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप, 2025 में महिला वर्ग का खिताब रूस की ग्रैंडमास्टर एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना ने खिताब जीत लिया। भारत की शतरंज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
•फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2025 दोहा, कतर में आयोजित हुई। ओपन वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन विजेता रहे। भारत के अर्जुन एरिगैसी और संयुक्त राज्य अमेरिका के फैबियानो कारूआना ने सयुंक्त रूप से तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया।
राष्ट्रीय
•सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की इकाई-2- विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर स्थित 2 हजार मेगावाट की सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की 250 मेगावाट की दूसरी इकाई के वाणिज्यिक संचालन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
250 मेगावाट की आठ इकाइयों वाली इस परियोजना से प्रतिवर्ष 74 करोड़ यूनिट से अधिक नवीकरणीय बिजली उत्पन्न होने की उम्मीद है।
•राष्ट्र प्रेरणा स्थल- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित बसंत कुंज योजना में निर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर किया।
राष्ट्र प्रेरणा स्थल को कमल की आकृति में विकसित किया गया है। परिसर में राष्ट्रवाद के शिखर पुरुषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
•संथाली भाषा में भारत का संविधान- भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में संथाली भाषा (अलचिकि लिपि) में भारत का संविधान जारी किया।
संथाली भाषा जिसे वर्ष 2003 में 92वें संशोधन अधिनियम के माध्यम से संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था, भारत की सबसे प्राचीन भाषाओं में एक है। संथाली झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में बड़ी संख्या में आदिवासी लोगों द्वारा बोली जाती है।
•भारत में उच्च शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण’ पर रिपोर्ट जारी- नीति आयोग ने भारत में उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण पर एक रिपोर्ट जारी की। इसका उद्देश्य देश के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों को वैश्विक अकादमिक और अनुसंधान चर्चा में अग्रणी स्थान दिलाना है।
•भारत का पहला योग और आयुर्वेद क्लस्टर केंद्र- पतंजलि विश्वविद्यालय को संस्कृति मंत्रालय के ज्ञान भारतम मिशन के तहत भारत का पहला योग और आयुर्वेद आधारित क्लस्टर केंद्र नामित किया गया है।
•भोपाल मेट्रो- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही भोपाल देश का 26वाँ शहर बन गया है जहाँ मेट्रो सेवाएँ संचालित हो रही हैं।
•भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का 19वां राष्ट्रीय जम्बूरी, 2025- भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का 19वां राष्ट्रीय जम्बूरी, 2025 लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया। इसका मुख्य विषय- विकसित युवा-विकसित भारत है।
•भारत में दो नई एयरलाइंस को मंजूरी- नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो और एअर इंडिया के एकाधिकार को खत्म करने के लिए दो नई एयरलाइनों अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को एनओसी दिया है। उत्तर प्रदेश स्थित शंख एयर को पहले ही एनओसी मिल चुका है।
हाल ही में इंडिगो की व्यापक परिचालन बाधाओं के कारण हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
•बिहार में परम रुद्र सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन- IIT पटना में बिहार के पहले 'परम रुद्र' (PARAM Rudra) सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन किया गया। यह राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत स्थापित 838 टेराफ्लॉप्स की क्षमता वाला एक स्वदेशी, अत्याधुनिक सिस्टम है, जो AI, डेटा साइंस, और उन्नत रिसर्च को गति देगा।
•सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, 2026- 8-11 जनवरी, 2026 के मध्य सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, 2026 का आयोजन गुजरात के सोमनाथ मंदिर में किया गया।
इस पर्व का मुख्य विषय “अटूट आस्था” है।
•भारत जलवायु मंच, 2026- 9 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 'भारत जलवायु मंच 2026' (Bharat Climate Forum 2026) का उद्देश्य देश की 'मेक इन इंडिया' रणनीति के तहत स्वच्छ प्रौद्योगिकी हरित ऊर्जा और सतत विकास को बढ़ावा देना है।
•ईबी-4 वीजा- ईबी-4 वीजा, जिसे ई-प्रोडक्शन इन्वेस्टमेंट बिजनेस वीजा के नाम से भी जाना जाता है, को जनवरी 2026 में विदेशी पेशेवरों को भारत में विनिर्माण और निवेश कार्यों को करने के लिए प्रवेश करने में सक्षम बनाने के लिए पेश किया गया था।
यह पूर्व ई-पीएलआई वीजा का स्थान लेता है, जिसके तहत दूतावास जाए बिना ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता था।
यह वीजा इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला क्षेत्रों में काम करने वाले चीनी नागरिकों के लिए लक्षित है।
•गंगासागर सेतु- 5 जनवरी, 2026 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुरीगंगा नदी पर बनने वाले 5 किलोमीटर लंबे पुल की आधारशिला रखी।
इस पुल का नाम ‘गंगासागर सेतु’ होगा। यह पुल सागर द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ेगा।
•भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता, 2026- भारत ने 1 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स (BRICS) की अध्यक्षता ग्रहण कर ली है, जो ब्राजील के 2025 के बाद समूह की कमान संभाल रहा है।
13 जनवरी 2026 को, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का लोगो और थीम जारी किया।
लोगो "समावेशिता, संवाद और साझा विकास" का प्रतीक है।
थीम, "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण", भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ब्राजील में आयोजित 2025 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में व्यक्त किए गए जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण को दर्शाती है ।
•आसियान और भारत के डिजिटल मंत्रियों की छठी बैठक, 2026- 16 जनवरी, 2026 को आसियान और भारत के डिजिटल मंत्रियों की छठी बैठक,2026 वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई। इसका मुख्य विषय है- ‘अनुकूलनशील आसियानः कनेक्टिविटी से संबद्ध बुद्धिमता तक’।
•विश्व का दूसरा सबसे बड़ा 5G उपयोगकर्ता देश- केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में बताया की, कि भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा 5G उपयोगकर्ता देश बन गया है।
भारत 36 करोड़ से अधिक 5G सब्सक्राइबर के साथ भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
•राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 का नया मसौदा- विद्युत मंत्रालय ने राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 का नया मसौदा जारी किया है। इसका उद्देश्य विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विद्युत क्षेत्र में परिवर्तन लाना है।
इस नीति का लक्ष्य 2030 तक प्रति व्यक्ति बिजली खपत को दो हजार किलोवाट घंटे और 2047 तक चार हजार किलोवाट घंटे से अधिक करना है। 2024-25 में प्रति व्यक्ति बिजली खपत एक हजार 460 किलोवाट घंटे तक थी।
•दो नई मेंढक प्रजातियों की खोज- जनवरी, 2026 में अरुणाचल प्रदेश में वैज्ञानिकों द्वारा मेंढकों की दो नई प्रजातियों की खोज की गईं है।
इनका नाम सोमन स्लेंडर आर्म फ्रॉग और मेचुका स्लेंडर आर्म फ्रॉग रखा गया है।
भारत के मेंढक विशेषज्ञ एस.डी. बिजू के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने यह उपलब्धि हासिल की है।
•दिल्ली सरकार द्वारा रेबीज अधिसूचित रोग घोषित- दिल्ली सरकार ने जनवरी 2026 में मानव रेबीज को महामारी रोग अधिनियम, 1897 के तहत एक अधिसूचित (Notifiable) रोग घोषित किया है। इसके तहत अब दिल्ली के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को रेबीज के हर संदिग्ध या पुष्ट मामले की तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना देना अनिवार्य होगा, जिसका उद्देश्य 'जीरो रेबीज डेथ' लक्ष्य प्राप्त करना है।
•भारत का पहला पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मेडिकल कॉलेज- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार और बैतूल (मध्य प्रदेश) के जनजातीय जिलों में PPP मॉडल पर आधारित मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी।
यह भारत का प्रथम आदिवासी जिलों में स्थित सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर आधारित मेडिकल कॉलेज है।
•4 जनवरी, 2026 को लुई ब्रेल की जयंती के अवसर लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रदेश के पहले विश्वविद्यालय स्तरीय ब्रेल पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।
•जनवरी, 2026 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राजस्थान के अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित कुंभलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य को पर्यावरण के लिए संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने संबंधी अधिसूचना जारी की।
•लखनऊ उत्तर प्रदेश का पहला ताजा कचरे का डंपिंग स्थल शून्य शहर बना।
•तेलंगाना पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, 2026- तेलंगाना विधानसभा द्वारा तेलंगाना पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया गया।
इस विधेयक का उद्देश्य वर्ष 1994 में लागू मौजूदा कानून को निरस्त करना है।
विधेयक में दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों को स्थानीय निकाय में चुनाव लड़ने से रोकने वाले नियम को समाप्त कर दिया गया है।
वर्ष 1994 में लागू कानून के तहत इस राज्य में दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों को स्थानीय निकाय में चुनाव लड़ने से रोक लगा दी गई थी।
•5 जनवरी, 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में “खुत्बात-ए-मोदी: लाल किले की फ़सील से” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
इस पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 से 2025 के बीच लाल किले से दिए गए स्वतंत्रता दिवस भाषणों का संकलन है।
यह पुस्तक उर्दू भाषा में लिखी गई है।
•हरियाणा का 23वां जिला- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी को राज्य का 23वां जिला घोषित किया।
•गोवा का तीसरा जिला- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के तीसरे जिले के गठन की घोषणा की। राज्य के तीसरे जिले नाम कुशावती होगा।
नए जिले का नाम दक्षिण गोवा में बहने वाली कुशावती नदी के नाम पर रखा जा रहा है
•53वां नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला, 2026- 53वां नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला, 2026 का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया गया।
इस वर्ष पुस्तक मेले का विषय है भारतीय सैन्य इतिहास: शौर्य और ज्ञान @75.
इस आयोजन का उद्घाटन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।
•गल्फ फ़ूड, 2026- 26-30 जनवरी ,2026 के मध्य गल्फ फ़ूड -2026 दुबई में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत को पहली बार ‘पार्टनर कंट्री’ का दर्जा प्राप्त हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय
•किम्बर्ली प्रक्रिया का अध्यक्ष- भारत को 1 जनवरी, 2026 से किम्बर्ली प्रक्रिया (KP) का अध्यक्ष चुना गया है, जो वैश्विक हीरा व्यापार में इसके बढ़ते दबदबे को रेखांकित करता है।
भारत 2025 में उपाध्यक्ष के रूप में काम करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात से यह पदभार ग्रहण करेगा।
यह तीसरी बार है (2008, 2019 और 2026) जब भारत को इस महत्वपूर्ण पहल का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली है।
किम्बरली प्रक्रिया एक त्रिपक्षीय पहल है जिसमें सरकारें, अंतर्राष्ट्रीय हीरा उद्योग और नागरिक समाज शामिल हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हीरों का व्यापार संघर्ष मुक्त हो जिससे वैध हीरा उद्योग को बढ़ावा मिल सके।
•जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक‚ 2026- जर्मनवॉच, न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट और कैन इंटरनेशनल ने जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (सीसीपीआई 2026) का 21वां संस्करण प्रकाशित किया है।
इस सूचकांक में डेनमार्क को शीर्ष स्थान पर प्राप्त हुआ। शीर्ष 3 स्थान रिक्त रखे जाने के कारण डेनमार्क इस सूचकांक में चौथे स्थान पर है।
रिपोर्ट के अनुसार‚ प्रथम तीन स्थानों पर कोई भी देश जगह नहीं बना सका‚ क्योंकि पेरिस समझौता लागू होने के बाद भी किसी भी देश द्वारा जलवायु परिवर्तन के खतरनाक प्रभावों की रोकथाम हेतु पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं।
सूचकांक में यूनाइटेड किंगडम 5वें, मोरक्को 6वें , तथा चिली 7वें, स्थान पर रहा।
इसमें भारत को 23वां स्थान प्राप्त हुआ है।
•विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता, 2025- विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता, 2025 का आयोजन ताइपे, ताइवान में किया गया।
यह पहली बार है जब भारत विश्व कौशल एशिया मंच में भाग लिया।
भारत ने शानदार पदार्पण करते हुए 29 देशों के बीच 8वां स्थान हासिल किया। भारतीय दल ने 21 कौशल श्रेणियों में 1 रजत, 2 कांस्य और 3 उत्कृष्टता पदक जीते।
•पारंपरिक डाक सेवा को बंद करने वाला विश्व का पहला देश- डेनमार्क पारंपरिक डाक सेवा को बंद करने वाला पहला देश बन गया है। डेनमार्क में, पत्र वितरण की चार सौ साल पुरानी व्यवस्था बंद कर दी गई। डिजिटल संवाद बढ़ने और सरकारी डाक सेवा में 90 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि, पत्र पहुंचाने के लिए निजी शिपिंग और डाक सेवा जारी रहेगी।
•सोमालीलैंड को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश- इस्राइल सोमालिया के अलग हुए क्षेत्र सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में औपचारिक रूप से मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है।
•यूरो अपनाने वाला 21वां देश- बुल्गारिया आधिकारिक तौर पर यूरो (Euro) को अपनाने वाला 21वां देश बन गया है। इसने 1 जनवरी 2026 को अपनी पुरानी मुद्रा ‘लेव’ (Lev) को छोड़कर यूरो को आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपनाया।
•हरिकेन, 3000- हरिकेन 3000 चीन द्वारा विकसित एक शक्तिशाली वाहन-माउंटेड हाई-पावर माइक्रोवेव (HPM) एंटी-ड्रोन हथियार है, जो 3 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन के झुंड (Swarms) को निष्क्रिय कर सकता है।
यह ट्रक पर लगा होता है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स के जरिए ड्रोन के इलेक्ट्रॉनिक्स को तुरंत नष्ट कर देता है।
•अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी-इरेना की 16वीं बैठक, 2026- 16वीं अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) की सभा 11-12 जनवरी 2026 को अबू धाबी में आयोजित की गई। थीम- 'मानवता को सशक्त बनाना: साझा समृद्धि के लिए नवीकरणीय ऊर्जा'।
•चैथम द्वीपों के पास विशाल फाइटोप्लैंकटन ब्लूम- न्यूजीलैंड के चैथम द्वीप समूह के पास प्रशांत महासागर में फाइटोप्लांकटन की एक विशाल और असामान्य वृद्धि (ब्लूम) देखी गई, जिसे NOAA-20 उपग्रह के VIIRS सेंसर द्वारा स्पष्ट रूप से कैद किया गया।
फाइटोप्लांकटन छोटे, पौधे जैसे जीव होते हैं जो अक्सर समुद्र की सतह के पास तैरते हैं और सूर्य के प्रकाश और कार्बन डाइऑक्साइड को शर्करा और ऑक्सीजन में परिवर्तित करते हैं। बदले में, वे समुद्र में चरने वाले ज़ूप्लांकटन, शंख और मछलियों के लिए भोजन बनते हैं। वे वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड को निकालकर समुद्र की तलहटी में जमा कर देते हैं।
•तीसरा भारत-केन्या रक्षा प्रदर्शनी एवं सेमिनार,2026- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित तीसरे भारत-केन्या रक्षा प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी में अपनी स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया।
आर्थिक
•ओमान का पहला पॉलीमर वन-रियाल का बैंकनोट- ओमान के केंद्रीय बैंक ने 11 जनवरी 2026 से अपना पहला पॉलीमर (प्लास्टिक) वन-रियाल का स्मारक बैंकनोट (145 x 76 मिमी) पेश किया है, जो पारंपरिक कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ और सुरक्षित है।
यह नया नोट मौजूदा कागजी नोटों के साथ प्रचलन में है। इसके आगे की तरफ 'ओमान बोटेनिकल गार्डन' और पीछे की तरफ 'दुक्कम बंदरगाह और रिफाइनरी' की तस्वीरें अंकित हैं।
•एडीबी ने मूसी नदी के विकास के लिए ऋण को मंजूरी दी- एशियाई विकास बैंक (ADB) ने तेलंगाना की मूसी रिवरफ्रंट विकास परियोजना के पहले चरण के लिए 4,100 करोड़ रुपये (लगभग 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के ऋण को जनवरी 2026 में सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
यह परियोजना हैदराबाद में मूसी नदी के कायाकल्प, प्रदूषण कम करने, बाढ़ प्रबंधन और नदी के किनारे सौंदर्यीकरण (बफर जोन/हरित पट्टी) पर केंद्रित है।
•सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का नया लोगो और शुभंकर- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अपने नए लोगो और शुभंकर का अनावरण किया।
नया लोगो राष्ट्र के विकास में आंकड़ों के महत्व को दर्शाता है और भारत के डेटा-आधारित शासन, पारदर्शिता तथा प्रगति को सुगम बनाने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।
इसके अलावा, मंत्रालय ने अपना नया शुभंकर, “सांख्यिकी” प्रस्तुत किया है। यह एक मैत्रीपूर्ण और लोक-केंद्रित चरित्र है, जिसे देश भर के लोगों के लिए आंकड़ों को सरल, समझने योग्य और आकर्षक बनाने के लिए बनाया गया है।
•आधार का शुभंकर (प्रतीक चिन्ह)- 8 जनवरी, 2026 को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार का शुभंकर (प्रतीक चिन्ह) जारी किया। इस शुभंकर का नाम उदय (Udai) है।
•चौथा निर्यात तैयारी सूचकांक, 2024- नीति आयोग ने निर्यात तैयारी सूचकांक -ईपीआई 2024 जारी किया जो भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निर्यात की तैयारियों का व्यापक आकलन प्रस्तुत करता है।
2024 सूचकांक चार मुख्य स्तंभों पर आधारित है, जिन्हें आगे 13 उप-स्तंभों में विभाजित किया गया है।
यह सूचकांक 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का माल निर्यात लक्ष्य हासिल करने में मदद करता है।
नीति आयोग द्वारा जारी चौथा निर्यात तैयारी सूचकांक (EPI) 2024 में बड़े राज्यों में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर रहा है, जिसके बाद तमिलनाडु और गुजरात का स्थान है।
उत्तराखंड छोटे राज्यों में पहले स्थान पर है।
•राष्ट्रीय उद्यमिता अभियान- 12 जनवरी, 2026 को ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय उद्यमिता अभियान’ (National Campaign on Entrepreneurship) की शुरुआत की।
इसका लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को सशक्त बनाना और सरकार की लखपति दीदी पहल को गति देना है।
इसका क्रियान्वयन दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत किया जा रहा है।
यह अभियान दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत 50,000 सामुदायिक संसाधन प्रतिनिधियों (CRPs) को प्रशिक्षित कर 50 लाख स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण देगा।
•विश्व आर्थिक दृष्टिकोण अद्यतन, जनवरी, 2026- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 19 जनवरी 2026 को विश्व आर्थिक आउटलुक अपडेट जारी किया जिसका शीर्षक है "वैश्विक अर्थव्यवस्था: भिन्न शक्तियों के बीच स्थिर"।
आईएमएफ का अनुमान है कि 2026 में वैश्विक जीडीपी वृद्धि दर 3.3% रहेगी, जो 2025 के विकास दर 3.3 प्रतिशत के बराबर है। 2027 में वृद्धि दर थोड़ी कम होकर 3.2% रहने की उम्मीद है ।
इस रिपोर्ट में वर्ष 2025 में भारत की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत आकलित की गई है, जिसके वर्ष 2026 में 6.4 प्रतिशत तथा वर्ष 2027 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर वर्ष 2025 में 1.7 प्रतिशत आकलित की गई है, जिसके वर्ष 2026 में 1.8 प्रतिशत तथा वर्ष 2027 में 1.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
अमेरिका की विकास दर वर्ष 2025 में 2.1 प्रतिशत आकलित की गई है, जिसके वर्ष 2026 में 2.4 प्रतिशत तथा वर्ष 2027 में 2.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
यूरो क्षेत्र की विकास दर वर्ष 2025 में 1.4 प्रतिशत आकलित की गई है, जिसके वर्ष 2026 में 1.3 प्रतिशत तथा वर्ष 2027 में 1.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
उभरते बाजार तथा विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर वर्ष 2025 में 4.4 प्रतिशत आकलित की गई है, जिसके वर्ष 2026 में 4.2 प्रतिशत तथा वर्ष 2027 में 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
चीन की विकास दर वर्ष 2026 में 4.5 प्रतिशत और 2027 में 4.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है
वर्ष 2026 और 2027 में रूस की विकास दर 0.8 तथा 1.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है
•पोंडुरु खादी को जीआई टैग- आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के पोंडुरु गाँव में उत्पादित प्रसिद्ध 'पोंडुरु खादी' को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्रदान किया गया है।
वैज्ञानिक
•ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से अपने सबसे भारी अंतरिक्ष यान एलवीएम3-एम6 के जरिए अगली पीढ़ी के अमरीकी संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का सफल प्रक्षेपण किया।
यह 6,100 किलोग्राम वजनी उपग्रह, जो लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित किया गया है, सीधे स्मार्टफोन पर 4G/5G ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन हैं।
•एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’- आईएनएस (INS) ‘अंजदीप’, कोलकाता की गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) द्वारा निर्मित भारतीय नौसेना का चौथा स्वदेशी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट है, जिसे 2026 में कमीशन किया गया।
यह 77 मीटर लंबा और लगभग 1400 टन वजनी 'डॉल्फिन हंटर' तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने, पीछा करने और उन्हें नष्ट करने में सक्षम है।
•पहला प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’- भारतीय तटरक्षक बल ने गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में निर्मित अपने पहले स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ को औपचारिक रूप से बेड़े में शामिल किया।
•आईएनएस सिंधुघोष सेवामुक्त- भारतीय नौसेना की अपनी श्रेणी की प्रमुख पनडुब्बी, आईएनएस सिंधुघोष को राष्ट्र की 40 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया गया है।
•आईएनएसवी कौंडिन्य की पहली यात्रा- भारतीय नौसेना का प्राचीन पाल विधि से निर्मित पोत आईएनएसवी कौंडिन्य अपनी पहली समुद्री यात्रा पर रवाना हुआ। यह यात्रा गुजरात के पोरबंदर से ओमान के मस्कट तक होगी।
•जस्टिस मिशन, 2025- चीन द्वारा संयुक्त सैन्य अभ्यास जस्टिस मिशन-2025 का आयोजन ताइवान द्वीप के आसपास किया गया।
•बैलिस्टिक मिसाइल K-4 का सफल परीक्षण- भारतीय सेना की सामरिक बल कमान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल K-4 का सफल परीक्षण किया गया। इसका परीक्षण बंगाल की खाड़ी में परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस अरिघात से किया गया। यह लगभग 3500 किलोमीटर तक मार सकती है।
•पिनाका लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट का पहला सफल उड़ान परीक्षण- डीआरडीओ ने पिनाका लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट (एलआरजीआर 120) का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।
इसका परीक्षण चांदीपुर (ओडिशा) स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज में किया गया।
इस रॉकेट का परीक्षण उसकी 120 किलोमीटर की अधिकतम सीमा के लिए किया गया।
•प्रलय मिसाइल का सफल उड़ान-परीक्षण- DRDO ने 31 दिसंबर 2025 को ओडिशा तट पर अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी 'प्रलय' मिसाइल का सफल उड़ान-परीक्षण किया, जिसमें एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागी गईं।
यह 150-500 किमी रेंज वाली 'सतह-से-सतह' मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।
•भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा आकाशगंगा ‘अलकनंदा’ की खोज- पुणे के नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स के भारतीय खगोलविदों राशि जैन और योगेश वाडेकर ने ‘अलकनंदा’ नामक एक प्राचीन, विशाल सर्पिल आकाशगंगा (Galaxy) की खोज की है।
यह हमारी आकाशगंगा मिल्की वे से मिलती-जुलती है। इसका निर्माण तब हुआ था जब ब्रह्मांड केवल 1.5 अरब वर्ष पुराना था। आज ब्रह्मांड 13.8 अरब वर्ष पुराना है।
दोनों खगोलविदों ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का उपयोग करके इस अलकनंदा आकाशगंगा की खोज की, जो 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर और लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष चौड़ी है।
•ईरान का तीन स्वदेशी उपग्रह पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित- ईरान ने रूस की सहायता से अपने तीन स्वदेशी उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया। प्रक्षेपित उपग्रहों में ‘पाया’, ‘ज़फ़र-2’ और कोसर-1.5’ का दूसरा संस्करण शामिल है।
रूस के सोयूज़ रॉकेट प्रक्षेपण यान की सहायता से तीनों उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया गया।
इन्हें मुख्य रूप से नागरिक उद्देश्यों की पूर्ति, जैसे कृषि उत्पादकता की निगरानी, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन, और पर्यावरणीय परिस्थितियों का आकलन करने हेतु निर्मित एवं विकसित किया गया है।
•तैमूर मिसाइल- 3 जनवरी, 2026 को पाकिस्तान वायु सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित तैमूर एयर-लॉन्च्ड क्रूज़ मिसाइल (ALCM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
इस मिसाइल की रेंज 600 किलोमीटर है, जो रडार से बचने के लिए बहुत कम ऊँचाई पर उड़कर ज़मीन और समुद्री लक्ष्यों को उच्च सटीकता के साथ निशाना बनाने में सक्षम है।
तैमूर क्रूज़ मिसाइल को मिराज IIIEA ROSE फाइटर-बॉम्बर विमान से प्रक्षेपित किया गया।
•ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एएससी अर्जुन’- भारतीय रेलवे ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट, एएससी अर्जुन, तैनात किया है।
यह रोबोट व्यस्त समय के दौरान एआई-आधारित भीड़ निगरानी, चेहरे की पहचान और नियंत्रण कक्षों से जुड़ी वास्तविक समय की निगरानी के माध्यम से आरपीएफ कर्मियों की सहायता करता है।
एएससी अर्जुन अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगु में स्वचालित घोषणाएं कर सकता है और "नमस्ते" जैसे दोस्ताना इशारों का उपयोग करके यात्रियों से बातचीत कर सकता है।
पुरस्कार/सम्मान
•द बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स, 2025- फ्रांस के स्टार फुटबॉलर ओस्मान डेंबेले और स्पेन की दिग्गज मिडफील्डर ऐताना बोनमाटी को फीफा अवार्ड्स में वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी के पुरस्कार दिया गया।
•इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार, 2024- चिली की पूर्व राष्ट्रपति वेरोनिका मिशेल बैचलेट जेरिया को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार, 2024 प्रदान किया गया।
उन्हें दुनिया भर की महिलाओं और पुरुषों के लिए कठिन परिस्थितियों में भी शांति, लैंगिक समानता, मानवाधिकार, लोकतंत्र और विकास में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
•मौलाना अबुल कलाम आज़ाद राष्ट्रीय पुरस्कार, 2025- राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (11 नवंबर) के अवसर पर मौलाना अबुल कलाम आज़ाद राष्ट्रीय पुरस्कार, 2025 शिक्षाविद मोहम्मद लतीफ़ खान को प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा, सामाजिक कल्याण और अल्पसंख्यक सशक्तिकरण में दीर्घकालिक योगदान के लिए दिया गया
•प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2025- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2025 प्रदान की। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में 5-18 वर्ष की आयु के बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
यह पुरस्कार छह श्रेणियों में दिया जाता है: वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
वीरता श्रेणी में
व्योमा प्रिया (मरणोपरांत), कोयंबटूर, तमिलनाडु
कमलेश कुमार (मरणोपरांत), कैमूर, बिहार
मुहम्मद सिदान पी, पलक्कड़, केरल
अजय राज, आगरा, उत्तर प्रदेश
कला एवं संस्कृति श्रेणी में
एस्थर लालदुहावमी हनामटे लुंगलेई, मिज़ोरम
सुमन सरकार नदिया, पश्चिम बंगाल
पर्यावरण श्रेणी में
पूजा, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
सामाजिक सेवा श्रेणी में-
श्वान सिंह, फिरोजपुर, पंजाब
वंश टायल चंडीगढ़
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्रेणी में
ऐशी प्रिशा बोरा जोरहाट, असम
अर्नव अनुप्रिया महार्शी औरंगाबाद, महाराष्ट्र
खेल (Sports) श्रेणी में
शिवानी होसुरु उप्परा अन्नामय्या, आंध्र प्रदेश
वैभव सूर्यवंशी समस्तीपुर, बिहार
योगिता मंडावी कोंडागांव, छत्तीसगढ़
वाका लक्ष्मी प्रज्ञिका सूरत, गुजरात
ज्योति सिरसा, हरियाणा
अनुष्का कुमारी रांची, झारखंड
धिनिधि देसिंघु बेंगलुरु, कर्नाटक
ज्योषणा साबर गजपति, ओडिशा
विश्वनाथ कार्तिकेय पदकांति मेडचल–मलकाजगिरी, तेलंगाना
•इफको साहित्य सम्मान, 2025- प्रतिष्ठित लेखिका मैत्रेयी पुष्पा को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित 'इफको साहित्य सम्मान' के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार ग्रामीण जीवन, कृषि संस्कृति और महिला विमर्श पर आधारित उनके उत्कृष्ट साहित्य के लिए दिया गया है।
जबकि अंकिता जैन को 'ओह रे! किसान' पुस्तक के लिए 'इफको युवा साहित्य सम्मान 2025' से सम्मानित किया गया है।
•तीसरा रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान, 2025- 2 जनवरी, 2026 को तीसरे रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान, 2025 प्रदान किए गए।
प्रमुख पुरस्कार विजेता:
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: प्रख्यात कन्नड़ लेखक डॉ. चंद्रशेखर कंबारा को।
सर्वश्रेष्ठ फिक्शन पुरस्कार: अरुणाचल प्रदेश की सुबी ताबा को।
सर्वश्रेष्ठ नॉन-फिक्शन पुरस्कार: शुभांशी चक्रवर्ती को।
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू पुरस्कार: नेहा दीक्षित को।
•35वां वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए जीडी बिरला पुरस्कार, 2025- के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 35वां वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए जीडी बिरला पुरस्कार, 2025 आईआईटी कानपुर की प्रोफेसर बुशरा अतीक को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। उन्हें यह सम्मान जैविक विज्ञान के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन शोध कार्य के लिए मिल रहा है।
•पर्यावरणीय उपलब्धि के लिए टायलर पुरस्कार, 2026- जनवरी, 2026 में अमेरिकी जीवविज्ञानी टोबी कीअर्स को पर्यावरणीय उपलब्धि के लिए टायलर पुरस्कार, 2026 प्रदान किए प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार मायकोराइज़ल नेटवर्क्स पर उनके शोध के लिए दिया गया।
•इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार, 2025- 21 जनवरी, 2026 को इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट ने मोज़ाम्बिक की अधिकार कार्यकर्ता और मानवतावादी ग्रेसा माशेल को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार, 2025 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
उन्हें दुनिया भर की महिलाओं और पुरुषों के लिए कठिन परिस्थितियों में भी शांति, लैंगिक समानता, मानवाधिकार, लोकतंत्र और विकास में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
•सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार, 2026- आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के को सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026 के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में चुना गया है।
जबकि सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को संस्थागत श्रेणी में इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
•एस. डी. बर्मन अंतर्राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार- जनवरी, 2026 में प्रसिद्ध वायलिन वादक और संगीतकार अमर हल्दीपुर को एस. डी. बर्मन अंतर्राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार प्रदान किया गया।
योजना/परियोजना
•अटल कैंटीन योजना- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर अटल कैंटीन योजना का शुभारंभ किया।
दिल्ली के 100 स्थानों पर गरीबों, मजदूरों और निम्न आय वाले परिवारों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 100 अटल कैंटीनों की शुरुआत की गई है।
योजना के तहत 5 रुपये प्रति प्लेट में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
ऑपरेशन/अभ्यास
•अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन, 2025- भारतीय सेना और यूएई थल सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन का दूसरा संस्करण अबू धाबी के अल-हमरा प्रशिक्षण शहर में समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। यह अभ्यास 18 से 30 दिसंबर, 2025 तक चला।
•ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक- कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक शुरू किया।
•ऑसिंडेक्स, 2025- भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त नौसेन्य अभ्यास ‘ऑसिंडेक्स-2025’ उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में आयोजित किया गया। यह भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच होने वाला द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास है।
•17वां त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’, 2026- 16-19 जनवरी, 2026 के मध्य भारतीय तटरक्षक बल, श्रीलंका तटरक्षक बल और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल द्वारा आयोजित 17वां त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’-2026 माले, मालदीव में किया गया।
•भारत और जापान के बीच समुद्री प्रदूषण नियंत्रण संयुक्त अभ्यास, 2026- जनवरी, 2026 में भारतीय और जापान के बीच समुद्री प्रदूषण नियंत्रण संयुक्त अभ्यास-2026 मुंबई में आयोजित किया गया।
सम्मेलन/समारोह
•मुख्य सचिवों का पांचवां राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- मुख्य सचिवों का पांचवां राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की।
इसका मुख्य विषय -‘विकसित भारत के लिए मानव पूंजी’ है।
•47वां अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन, 2025- 47वां अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन, 2025 देहरादून में आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन का विषय था- “विकास को सशक्त बनाना, जड़ों को संरक्षित करना- 2047 के लिए जनसंपर्क विजन”।
•राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों का राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों का राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
•वायु सेना कमांडरों का सम्मेलन, 2025- वायु सेना कमांडरों का सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाग लिया।
इस सम्मेलन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ कमांडरों ने भाग लिया।
•राष्ट्रीय हज सम्मेलन, 2025- राष्ट्रीय हज सम्मेलन, 2025 मुंबई में आयोजित किया गया। इसका आयोजन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया।
•सीमा सुरक्षा बल का हीरक जयंती समारोह- सीमा सुरक्षा बल (BSF) का हीरक जयंती समारोह (Diamond Jubilee Celebrations) भुज, गुजरात में आयोजित किया गया।
•सिंचाई क्षेत्र में जल उपयोग दक्षता बढ़ाने पर पहला क्षेत्रीय सम्मेलन, 2025- सिंचाई क्षेत्र में जल उपयोग दक्षता बढ़ाने पर पहला क्षेत्रीय सम्मेलन, 2025 जयपुर में आयोजित किया गया। यह सम्मेलन इस वर्ष देश भर में आयोजित किए जाने वाले चार क्षेत्रीय सम्मेलनों की श्रृंखला में पहला है।
•विश्व खेल शिखर सम्मेलन, 2025- विश्व खेल शिखर सम्मेलन, 2025 दुबई, सयुंक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया। इसका मुख्य विषय: ‘खेल के माध्यम से दुनिया को एकजुट करना’ है।
•आतंकवाद निरोधी सम्मेलन का उद्घाटन- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘आतंकवाद निरोधी सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। यह दो दिवसीय सम्मेलन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा आयोजित किया गया।
•युवा बिजनेस महासम्मेलन, 2025- युवा बिजनेस महासम्मेलन- 2025 का आयोजन अहमदाबाद, गुजरात में किया गया।
•भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन, 2026- भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का विषय- समावेशी, शांतिपूर्ण, लचीले और टिकाऊ विश्व के लिए लोकतंत्र है।
•25वां अखिल भारतीय प्रमुख पत्तन सांस्कृतिक सम्मेलन, 2025- 25वां अखिल भारतीय प्रमुख पत्तन सांस्कृतिक सम्मेलन, 2026 पारादीप पत्तन (ओडिशा) में आयोजित किया गया।
•खेल प्रशासन सम्मेलन, 2026- खेल प्रशासन सम्मेलन, 2026 अहमदाबाद के वीर सावरकर खेल परिसर में आयोजित किया गया। इसे केंद्र सरकार द्वारा गुजरात सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सहयोग से आयोजित किया गया था।
•भारतीय भाषाओं पर तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन,2026- भारतीय भाषाओं पर तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
यह सम्मेलन वैश्विक हिंदी परिवार, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और दिल्ली विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
•दूसरा वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन, 2026- दूसरा वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन, 2026 राजकोट में आयोजित किया गया।
•राष्ट्रमंडल देशों की राष्ट्रीय संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों का 28वां सम्मेलन, 2026- राष्ट्रमंडल देशों की राष्ट्रीय संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों का 28वां सम्मेलन, 2026 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
इस सम्मेलन का उद्देश्य संसदीय लोकतंत्र की समझ को बढ़ावा देना, संसदों में निष्पक्षता बनाए रखना और संसदीय संस्थाओं का विकास करना है।
इस सम्मेलन के अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हैं।
•दूसरा भारत-श्रीलंका हिंदी सम्मेलन, 2026- 13 जनवरी, 2026 को दूसरा भारत-श्रीलंका हिंदी सम्मेलन, 2026 कोलंबों, श्रीलंका में आयोजित किया गया।
•86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन, 2026- 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) उत्तर प्रदेश विधान सभा, लखनऊ में आयोजित किया गया।
•9वां अंतर्राष्ट्रीय विधि और अर्थशास्त्र सम्मेलन, 2026- जनवरी, 2026 को 9वें अंतर्राष्ट्रीय विधि और अर्थशास्त्र सम्मेलन’ का आयोजन गांधीनगर, गुजरात में किया गया।
इसका विषय है: ‘शासन और समावेशी सार्वजनिक नीति का अनुभवजन्य और अनुप्रयुक्त विधि और अर्थशास्त्र’।
•समावेशी शिक्षा शिखर सम्मेलन, 2026- समावेशी शिक्षा शिखर सम्मेलन, 2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
इसे शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।
इसका उद्देश्य पूरे देश में समान, सुलभ और शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षा प्रणालियों को बढ़ावा देना है।
•ग्रीन एआई पर पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2026- 24-25 जनवरी, 2026 के मध्य ग्रीन एआई पर पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2026 दुबई में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की थीम है- “पर्यावरणीय स्थिरता के लिए एआई अनुप्रयोगों का उपयोग”।
चर्चित व्यक्ति (राष्ट्रीय)
•सलीम अहमद- सलीम अहमद ने रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•पीवी सिंधु- दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को वर्ष 2026 से 2029 तक के कार्यकाल के लिए बीडब्ल्यूएफ (बैडमिंटन विश्व महासंघ) एथलीट आयोग का अध्यक्ष चुना गया।
वह इस पद पर इंडोनेशिया की ग्रेसिया पोली का स्थान ग्रहण किया।
•जस्टिस रबींद्रनाथ सामंत- जस्टिस रबींद्रनाथ सामंत को पश्चिम बंगाल का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया।
•रवि रंजन- रवि रंजन ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नए प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•सई जाधव- सई जाधव भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से पास आउट होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी। महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली 23 वर्षीय सई जाधव ने IMA की 157वीं पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया और लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया।
•कीर्ति सुरेश- प्रसिद्ध अभिनेत्री कीर्ति सुरेश यूनिसेफ इंडिया की नई सेलिब्रिटी एडवोकेट बनी।
•सुनील पालीवाल- केंद्र सरकार ने सुनील पालीवाल को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का नया चेयरमैन नियुक्त किया।
•न्यायमूर्ति सूर्यकांत- न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में उनको पद की शपथ दिलाई। वह हिंदी में शपथ लेने वाले देश के पहले मुख्य न्यायाधीश बने। इस पद पर उन्होंने न्यायमूर्ति बीआर गवई का स्थान लिया। इस पद से वह फरवरी, 2027 में सेवानिवृत्त होंगे।
•धर्मेंद्र- प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को लुधियाना में हुआ था। वर्ष 1960 में उनकी पहली फिल्म ‘‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’’ थी।
•न्यायमूर्ति ए. मुहम्मद मुश्ताक- न्यायमूर्ति ए. मुहम्मद मुश्ताक ने सिक्किम उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया।
सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
•सुरेश कलमाड़ी- 6 जनवरी, 2026 को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन हो गया।
•लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह- 1 जनवरी, 2026 को लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के 29वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक- 2 जनवरी, 2026 को न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए।
•न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू- 7 जनवरी, 2026 को न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
•ए. के. बालासुब्रमण्यम- 1 जनवरी, 2026 को जाने-माने वैज्ञानिक ए. के. बालासुब्रमण्यम ने परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•नंदिनी चक्रवर्ती- जनवरी, 2026 में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव बनी।
•न्यायमूर्ति सौमेन सेन- 10 जनवरी, 2026 को न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने केरल उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
•शत्रुजीत सिंह कपूर- 14 जनवरी, 2026 को केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का नया महानिदेशक नियुक्त किया।
•प्रवीण कुमार- 14 जनवरी, 2026 को केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया महानिदेशक नियुक्त किया।
•राकेश अग्रवाल- 14 जनवरी, 2026 को केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया।
•न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल- 16 जनवरी, 2026 को न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। राज्य के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने उन्हें शपथ दिलाई।
•नितिन नबीन- 20 जनवरी, 2026 को नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वह पार्टी के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इससे पहले वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए थे।
बिहार से इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले भाजपा नेता हैं। वे वर्तमान में पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस पद उन्होंने जे.पी.नड्डा का स्थान लिया।
चर्चित व्यक्ति (अंतरराष्ट्रीय)
•बरहम सालिह- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से इराक के पूर्व राष्ट्रपति बरहम सालिह को संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) नियुक्त किया।
•मिकाएला बेंथॉस- जर्मनी की एयरोस्पेस इंजीनियर मिकाएला बेंथॉस अंतरिक्ष में जाने वाली विश्व की पहली व्हीलचेयर उपयोगकर्ता बनी। उन्होंने ब्लू ओरिजिन के “न्यू शेपर्ड” रॉकेट से उड़ान भरकर अंतरिक्ष की यात्रा की।
•जैरेड आइज़ैकमैन- जैरेड आइज़ैकमैन ने नासा (NASA: National Aeronautics and Space Administration) के 15वें प्रशासक के रूप में शपथ ली।
•सरोजिनी पद्मनाथन- सरोजिनी पद्मनाथन को सिंगापुर में हिंदू एंडोमेंट्स बोर्ड (HEB) का सीईओ नियुक्त किया गया।
•पद्मजा पटेल- भारतीय मूल की चिकित्सक पद्मजा पटेल को टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने टेक्सास पोषण सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया।
•मामाडी डौम्बौया- मामाडी डौम्बौया गिनी के राष्ट्रपति चुने गए। इस पद पर उनका कार्यकाल 7 वर्ष तक रहेगा।
•जोहरान ममदानी- 1 जनवरी, 2026 को भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर के रूप में शपथ ग्रहण किया। वे अमरीका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम मेयर बन गए।
•डेल्सी रोड्रिगेज़- जनवरी, 2026 में डेल्सी रोड्रिगेज़ वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण की।
•खालिदा जिया- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा जिया का निधन हो गया।
•सुनीता विलियम्स- जनवरी, 2026 में नासा ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सेवानिवृत्ति की घोषणा की। उन्होंने 27 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद अंतरिक्ष एजेंसी से सेवानिवृत्ति ले ली है।
उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 608 दिन बिताए, जो किसी नासा अंतरिक्ष यात्री द्वारा दूसरा सबसे अधिक समय है।
उन्होंने कुल नौ स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चहलकदमी) किए, जिनकी कुल अवधि 62 घंटे से अधिक रही।यह किसी महिला द्वारा किया गया सर्वाधिक स्पेसवॉक समय है।
वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति भी थीं।
•जॉन सीना- WWE के दिग्गज सुपरस्टार अमेरिका के जॉन सीना (John Cena) ने आधिकारिक तौर पर रिंग से संन्यास लेने की घोषणा की।
निधन
•सुरेश कलमाडी- 6 जनवरी, 2026 को को भारत के अनुभवी खेल प्रशासक और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी का पुणे में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
पुस्तक - लेखक
•सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि- वासुदेव देवनानी
वर्ष/दिवस/सप्ताह
•1 जनवरी- वैश्विक परिवार दिवस
•4 जनवरी- विश्व ब्रेल दिवस
•9 जनवरी- प्रवासी भारतीय दिवस
•10 जनवरी- विश्व हिंदी दिवस
•12 जनवरी- राष्ट्रीय युवा दिवस
•16 जनवरी- राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
•23 जनवरी- पराक्रम दिवस
•24 जनवरी- अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस
•26 जनवरी- अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस
•27–30 जनवरी- भारत ऊर्जा सप्ताह
खेल
क्रिकेट
•एसीसी अंडर-19 एशिया कप‚ 2025- एसीसी अंडर-19 एशिया कप‚ 2025, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संपन्न हुआ।
फाइनल मैच दुबई में हुआ। फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराकर दूसरी बार पुरुष अंडर-19 एशिया कप जीत लिया।
•विजय हजारे ट्रॉफी 2025 -26- भारत का लिस्ट-‘ए’ क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025 -26 को भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित किया गया।
फाइनल में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रन से पराजित कर खिताब जीत लिया। विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीता है।
•टी-20अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी।
स्मृति यह उपलब्धि हासिल करने वाली वाली दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। इसके अलावा स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 4000 रन के आंकड़े को पार करने वाली एशिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
उन्होंने यह उपलब्धि विशाखापट्टनम में श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में हासिल की।
बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में 25 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।
महिला-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम है।
•टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक ही मैच में 8 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज- भूटान के लेफ्ट आर्म स्पिनर नम येशे ने टी-20 (अंतरराष्ट्रीय और घरेलु सहित) के इतिहास में एक ही मैच में 8 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनकर इतिहास रचा।
उन्होंने यह उपलब्धि म्यांमार के खिलाफ तीसरे टी- 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 4.0 ओवर (जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था) में 7 रन देकर 8 विकेट लेकर हासिल की।
फुटबॉल
•SAFF महिला क्लब चैंपियनशिप, 2025- SAFF महिला क्लब चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन काठमांडू, नेपाल में किया गया।
फाइनल मैच काठमांडू में खेला गया। फाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी ने नेपाल एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्सेज) को 3-0 से हराकर पहले संस्करण का ख़िताब जीत लिया।
लॉन टेनिस
•विश्व टेनिस लीग, 2025- विश्व टेनिस लीग, 2025 का आयोजन बंगलुरु, कर्नाटक के एस.एम. कृष्णा टेनिस स्टेडियम में हार्ड कोर्ट पर किया गया। भारत में पहली बार इसका आयोजन हुआ।
ऑसी मावेरिक्स काइट्स ने फाइनल में एओएस ईगल्स को पराजित कर ख़िताब जीत लिया।
शतरंज
•FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप, 2025- FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप, 2025 दोहा, कतर में आयोजित हुआ।
ओपन वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने खिताब जीता।
ओपन वर्ग में रूस के व्लादिस्लाव आर्टेमिएव और भारत के अर्जुन एरिगैसी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
•FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप, 2025 में महिला वर्ग का खिताब- महिला वर्ग में, रूस की ग्रैंडमास्टर एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना ने खिताब जीत लिया। गोर्याचकिना ने पहला विश्व रैपिड खिताब जीता है।
महिला वर्ग में चीनी शतरंज ग्रैंडमास्टर झू जिनर दूसरे स्थान पर रहीं।
भारत की शतरंज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
•फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2025- फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2025 दोहा, कतर में आयोजित हुई।
ओपन वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन विजेता रहे।
उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव दूसरे स्थान पर रहे।
भारत के अर्जुन एरिगैसी और संयुक्त राज्य अमेरिका के फैबियानो कारूआना ने सयुंक्त रूप से तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया।
महिला वर्ग में कज़ाख़स्तान की बिबिसारा अस्सौबायेवा ने खिताब जीता।
बिलियर्ड्स/स्नूकर/स्क्वैश
•ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप, 2026- ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप, 2026 का आयोजन बर्मिंघम, इंग्लैंड में किया गया।
इस चैंपियनशिप में भारत की अनाहत सिंह ने महिला अंडर-19 वर्ग में रजत पदक जीता।
फाइनल में अनाहत को फ्रांस की लॉरेन बाल्टायन ने हराकर स्वर्ण पदक जीता।