सितम्बर 2025
राष्ट्रीय
•हिमाचल प्रदेश को ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ का दर्जा- हिमाचल प्रदेश को “पूर्ण साक्षर राज्य” घोषित किया गया। हिमाचल से पहले केवल तीन अन्य राज्य त्रिपुरा, मिजोरम और गोवा और एक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए कहा, ‘राज्य की साक्षरता दर 99.30 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो राष्ट्रीय मानक 95 प्रतिशत से कहीं अधिक है।
•22वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला, 2025- 4 से 14 सितंबर, 2025 के मध्य 22वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला,2025 लखनऊ में आयोजित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसका उद्घाटन किया। इसका विषय: ‘विज़न 2047: विकसित भारत, विकसित राज्य’ है।
•आदि कर्मयोगी अभियान पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन- जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 9-10 सितंबर, 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसियों के परियोजना अधिकारियों के साथ आदि कर्मयोगी अभियान पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें 20 से अधिक राज्यों के अधिकारी शामिल हुए। इसका उद्देश्य विकसित भारत @2047 के लिए जनजातीय नेतृत्व को सुदृढ़ बनाना था। इसे 30 राज्यों, 550 जिलों, 3000 से अधिक ब्लॉकों और 1 लाख से अधिक जनजातीय गांवों में फैले दुनिया के सबसे बड़े जमीनी स्तर के उत्तरदायी शासन कार्यक्रम के रूप में डिजाइन किया गया है।
•महासागरीय कानून एवं नीति पर 48वाँ वार्षिक सम्मेलन, 2025- महासागर कानून और नीति पर 48वाँ वार्षिक सम्मेलन (COLP48) 9-12 सितंबर 2025 को दिल्ली, भारत में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन का विषय था 'समुद्र शासन के लिए विश्व दृष्टिकोण का विकास: हिंद महासागर परिधि से परिप्रेक्ष्य'। इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के साथ वैश्विक महासागर शासन पर चर्चा करना था।
•आईआईएम अहमदाबाद के पहले विदेशी परिसर का उद्घाटन- दुबई के क्राउन प्रिंस, उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री, महामहिम शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दुबई में भारत के प्रमुख बिज़नेस स्कूल, भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), अहमदाबाद के पहले विदेशी परिसर का उद्घाटन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और संयुक्त अरब अमीरात के कार्यवाहक उच्च शिक्षा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्री डॉ. अब्दुल रहमान अब्दुल मन्नान अल अवार भी इस समारोह में उपस्थित थे।
•स्वच्छ वायु सर्वेक्षण‚ 2025- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री की उपस्थिति में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (ईएफएंडसीसी) द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार और वेटलैंड शहर मान्यता समारोह, 2025 का आयोजन किया गया। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 130 शहरों में आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण, 2025 के तहत सर्वश्रेष्ठ निष्पादन करने वाले शहरों को पुरस्कृत किया है। निम्नलिखित शहरों को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मंत्री द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए:
श्रेणी-1 (10 लाख से अधिक जनसंख्या):
i. इंदौर ने 200 में से 200 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इंदौर ने पिछले वर्ष 16 लाख से अधिक पौधे लगाए, जिससे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ। यहां सार्वजनिक परिवहन के लिए 120 इलेक्ट्रिक बसें और 150 सीएनजी बसें उपलब्ध हैं।
ii. जबलपुर ने 200 में से 199 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। जबलपुर ने 11 मेगावाट अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है और हरियाली विकसित की है।
iii. आगरा और सूरत ने 200 में से 196 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक शहर को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है। आगरा ने पुराने कचरा डंप स्थलों का सुधार किया है और मियावाकी वृक्षारोपण किया है। सूरत ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन और कर लाभ प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की है और 38 प्रतिशत हरित क्षेत्र बनाए रखा है।
श्रेणी-2 (3 से 10 लाख के बीच की जनसंख्या):
i. अमरावती ने 200 में से 200 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। अमरावती ने 340 किलोमीटर तक पक्की सड़कों के निर्माण सहित सड़क अवसंरचना में सुधार किया, 53 उद्यानों में व्यापक हरियाली का कार्य किया और 19 एकड़ बंजर भूमि को घने जंगल में परिवर्तित किया।
ii. झांसी और मुरादाबाद ने 200 में से 198.5 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। झांसी ने शहरी हरियाली और मियावाकी वन विकसित किए।मुरादाबाद ने सड़क अवसंरचना और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन पर काम किया है।
iii. अलवर ने 200 में से 197.6 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। अलवर ने पुराने कचरा डंप स्थलों का पुनर्निस्तारण किया है।
श्रेणी-3 (3 लाख से कम जनसंख्या):
i. देवास ने 200 में से 193 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 37.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। देवास ने उद्योगों को स्वच्छ ईंधन की ओर प्रेरित किया।
ii. परवाणू ने 200 में से 191.5 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। परवाणू ने पक्की सड़कों के निर्माण पर काम किया।
iii. अंगुल ने 200 में से 191 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया । 12.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। अंगुल ने सड़क अवसंरचना पर भी काम किया और जन-जन तक पहुंचने के लिए लोकसम्पर्क गतिविधियां संचालित कीं।
ये पुरस्कार संबंधित शहरों के महापौरों, जिला कलेक्टरों और नगर आयुक्तों द्वारा प्राप्त किये गये।
•भारत का ‘पहला एआई-संचालित शहर’- कर्नाटक सरकार बेंगलुरु से लगभग 30 किलोमीटर दूर बिदादी में भारत का पहला और सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एकीकृत शहर स्थापित करने की योजना बना रही है। ग्रेटर बेंगलुरु इंटीग्रेटेड टाउनशिप 20,000 करोड़ रुपये की लागत से 9,000 एकड़ में फैला एक एकीकृत टाउनशिप होगी, जिसका नाम ग्रेटर बेंगलुरु इंटीग्रेटेड टाउनशिप (GBIT) है। इस प्रोजेक्ट का मकसद शहर की भीड़ कम करना और AI इंडस्ट्री, टिकाऊ विकास और नौकरियों पर केंद्रित "काम करने, रहने और मनोरंजन" का माहौल बनाना है।
•वीआरडीएल कॉन्क्लेव, 2025 का उद्घाटन- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नेशनल वायरस रिसर्च एंड डायग्नॉस्टिक लेबोरेटरी (VRDL) कॉन्क्लेव, 2025 का उद्घाटन किया।
•प्रधानमंत्री ने असम में 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय असम यात्रा के दौरान 18,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री मोदी दरंग ज़िले के मंगलदोई गए, जहाँ उन्होंने दरंग मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और एक जीएनएम स्कूल की आधारशिला रखी। उन्होंने उसी स्थान से ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी के नारेंगी और दरांग के कुरुवा को जोड़ने वाले एक नए पुल और गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना के निर्माण का भी वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री ने गोलाघाट जिले में नुमालीगढ़ रिफाइनरी का दौरा किया, जहाँ उन्होंने भारत की पहली बांस-आधारित जैव-रिफाइनरी का उद्घाटन किया। उन्होंने रिफाइनरी में एक पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया और महान गायक की जीवनी का विमोचन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के दरांग में लगभग 6,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने दरांग मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, जीएनएम स्कूल, बीएससी नर्सिंग कॉलेज, गुवाहाटी रिंग रोड प्रोजेक्ट और ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेगी पुल की नींव रखी।
स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला रखी।
•बिम्सटेक युवा नेताओं का शिखर सम्मेलन, 2025- 9-11 सितंबर 2025 को भारत ने असम के गुवाहाटी में बिम्सटेक युवा नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की। यह आयोजन भारत के स्काउट्स एंड गाइड्स के सहयोग से हुआ और इसका उद्घाटन असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने किया। यह पहल बिम्सटेक को और मज़बूत बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में घोषित 21 सूत्रीय कार्य योजना का हिस्सा थी। इसमें बिम्सटेक के सभी सदस्य देशों के 80 से अधिक युवा नेताओं ने भाग लिया।
इसका मुख्य उद्देश्य समावेशी नेतृत्व को बढ़ावा देना और विभिन्न संस्कृतियों के बीच सहयोग व समझ को मजबूत करना था। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में उद्यमिता, डिजाइन थिंकिंग और टिकाऊ समाधानों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन से कई नतीजे निकले, जैसे सामाजिक व्यवसाय के लिए नए प्रोटोटाइप तैयार करना, बेहतर संचार और सहयोग कौशल विकसित करना और भविष्य के सहयोग को मजबूत करने के लिए भरोसेमंद नेटवर्क बनाना। इस दौरान यह भी उजागर किया गया कि भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र बंगाल की खाड़ी क्षेत्र को जोड़ने वाला एक अहम भूमि सेतु है।
•मॉरीशस के प्रधानमंत्री की भारत की राजकीय यात्रा- मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री माननीय डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने 16 सितंबर, 2025 राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात के साथ ही प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम की 9 से 16 सितंबर तक की भारत की राजकीय यात्रा संपन्न हुई।
9 सितंबर को भारत आए डॉ. रामगुलाम ने 11 सितंबर को वाराणसी में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस राजकीय यात्रा के दौरान उन्होंने मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति का दौरा किया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने भारत यात्रा के दौरान तिरुपति स्थित श्री ब्रह्मर्षि आश्रम में एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर, भारत ने मॉरीशस के लिए 68 करोड़ अमेरिकी डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की और समुद्री सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने के उद्देश्य से सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
•प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूर्णिया में 40 हजार से करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया जिले से बिहार के लिए चालीस हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और हवाई अड्डे से उड़ान सेवा शुरू की। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का भी शुभारंभ किया। बिहार देश के कुल मखाना उत्पादन में लगभग 90 प्रतिशत का योगदान देता है। इसमें मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, किशनगंज और अररिया प्राथमिक केंद्र हैं।
ऊर्जा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने भागलपुर के पीरपैंती में 2,400 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना की आधारशिला रखी। अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल, कम उत्सर्जन वाली तकनीक पर डिजाइन किया गया पीरपैंती पावर प्लांट बिहार का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का निवेश है। इसकी लागत 25 हजार करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2,680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कोसी-मेची अंतर-राज्यीय नदी लिंक परियोजना के पहले चरण की आधारशिला भी रखी।
प्रधानमंत्री ने बिक्रमशिला और कटारिया के बीच 2,170 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेल लाइन की आधारशिला रखी। उन्होंने अररिया और गलगलिया के बीच 4,410 करोड़ रुपये की लागत वाली एक नई रेल लाइन का भी उद्घाटन किया, जो सीमांचल के अररिया और किशनगंज जिलों को जोड़ेगी।
•यूनेस्को की सूची में देश के 7 नए प्राकृतिक धरोहर स्थलों को किया गया शामिल- देश भर के सात नए प्राकृतिक धरोहर स्थलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है, जिससे इस सूची में भारत के स्थलों की संख्या 62 से बढ़कर 69 हो गई है। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि इस सूची में शामिल होने से भारत में अब 49 सांस्कृतिक, 17 प्राकृतिक और 3 मिश्रित धरोहर स्थल हैं। नए शामिल स्थलों में महाराष्ट्र के पंचगनी और महाबलेश्वर स्थित डेक्कन ट्रैप, कर्नाटक के सेंट मैरी द्वीप समूह की भूवैज्ञानिक विरासत, मेघालय में मेघालय युग की गुफाएं, नागालैंड की नागा हिल ओफियोलाइट, आंध्र प्रदेश का एर्रा मट्टी डिब्बालू, तिरुमाला पहाड़ियाँ और केरल की वर्कला चट्टानें शामिल हैं।
•एशिया का पहला महिला कैंसर अस्पताल- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में एशिया के पहले महिला कैंसर केंद्र, अपोलो एथेना का उद्घाटन किया। यह एशिया का पहला ऐसा अस्पताल है जो विशेष रूप से महिलाओं के कैंसर के इलाज के लिए समर्पित है। इसे अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड (AHEL) ने तैयार किया है।
•दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस- 23 अगस्त, 2025 को देश भर में दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस वर्ष के उत्सव का विषय है "आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं तक"। यह दिन चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग और 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर की तैनाती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 2023 में इसी दिन, चंद्रयान-3 मिशन ने विक्रम लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग की थी। इसके साथ ही, भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतरने वाला पहला देश बन गया।
सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर का सफल प्रक्षेपण हुआ। लैंडिंग स्थल का नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा गया। इस उपलब्धि के सम्मान में, भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर 23 अगस्त को "राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस" घोषित किया। इस उत्सव के एक भाग के रूप में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन 2.0 का आयोजन किया।
•सार्वजनिक स्वास्थ्य में स्वास्थ्य अनुसंधान और नवाचारों पर अंतरराष्ट्रीय बैठक, 2025- स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने नई दिल्ली में "सार्वजनिक स्वास्थ्य में स्वास्थ्य अनुसंधान और नवाचार: अनुसंधान प्लेटफॉर्म पर श्रेष्ठ कार्य प्रणालियों का आदान-प्रदान" शीर्षक से दो दिवसीय क्षेत्रीय बैठक का उद्घाटन किया। यह बैठक दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया स्वास्थ्य अनुसंधान (रिसर्च) प्लेटफॉर्म के क्षेत्रीय प्रवर्तक का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के बीच एकजुटता, ज्ञान-साझाकरण और सहयोग को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में नेपाल, श्रीलंका, भूटान और तिमोर-लेस्ते के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित थे।
•लोकसभा की कार्यवाही का अब 22 भाषाओं में अनुवाद होगा- लोकसभा की कार्यवाही का अब संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लेखित सभी 22 भाषाओं में अनुवाद होगा। अभी तक यह सुविधा 18 भाषाओं में उपलब्ध थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही के अनुवाद में कश्मीरी, कोंकणी और संथाली भाषाओं को भी शामिल करने की घोषणा की है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले बिरला ने कहा कि हम सदन में संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लेखित सभी भाषाओं में अनुवाद की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। अभी तक सदन की कार्यवाही का अनुवाद हिंदी और अंग्रेजी के साथ 18 भाषाओं किया जा रहा था। इनमें असमिया, बांग्ला, बोडो, डोगरी, गुजराती, कन्नड, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा शामिल है।
•कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक, 2025- राजस्थान विधानसभा ने कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2025 को पारित कर दिया है, जिसके बाद यह जल्द ही कानून का रूप लेगा। इस विधेयक का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों को मजबूत करना, महिलाओं को रात्रि पारी में काम करने की अनुमति देना और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। नए विधेयक में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब कारखानों में रात्रि के समय भी महिलाएं काम कर सकेंगी, जो पहले प्रतिबंधित था। कार्य घंटों में भी संशोधन हुआ है। श्रमिक अब लगातार 6 घंटे काम कर सकते हैं और प्रतिदिन साढ़े दस घंटे तक उपस्थित रह सकते हैं। विधेयक के तहत प्रति सप्ताह कार्य अवधि बढ़ाई गई है, और ओवरटाइम की सीमा को 75 घंटे से बढ़ाकर प्रति तिमाही 144 घंटे कर दिया गया है।
•भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कृषि पर संयुक्त कार्य समूह की पांचवीं बैठक, 2025- भारत और दक्षिण अफ्रीका ने कृषि पर संयुक्त कार्य समूह की पाँचवीं बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की। चर्चा के प्रमुख क्षेत्रों में ज्ञान का आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान पहल, क्षमता निर्माण और बाज़ार पहुँच के मुद्दे शामिल थे। दोनों पक्षों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और दक्षिण अफ्रीका की कृषि अनुसंधान परिषद के बीच सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक की सह-अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव अजीत कुमार साहू और दक्षिण अफ्रीका की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन की कार्यवाहक निदेशक तपसना मोलेपो ने की।
•भारत का पहला राज्य-समर्थित बायोचार कार्यक्रम- भारत के पहले राज्य-समर्थित बायोचार कार्यक्रम की शुरुआत हिमाचल प्रदेश में की गई है, जिसमें हमीरपुर जिले के नेरी में एक बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पहल की घोषणा की है। इसका उद्देश्य जंगल की आग को कम करना, कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करना और स्थानीय समुदायों की आय बढ़ाना है।
•आईसीएमआर की शाइन कार्यक्रम- भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग ने नई दिल्ली में नेक्स्टजेन एक्सप्लोरर्स (शाइन) के लिए विज्ञान एवं स्वास्थ्य नवाचार पर एक राष्ट्रव्यापी छात्र आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य एवं जैव चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र से परिचित कराना और युवा नेताओं को विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के तीन सौ स्कूलों के तेरह हज़ार से ज़्यादा छात्रों ने भाग लिया
•17वां बायोफैच इंडिया, 2025- देश के सबसे बड़े जैविक व्यापार मेलों में से एक बायोफैच इंडिया 2025 का आयोजन 30 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। इसके तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के 27 से अधिक किसान उत्पादक संगठन अपने उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन दुनिया भर के जैविक उत्पादकों, खरीदारों, व्यवसायों, नीति निर्माताओं और हितधारकों को एक साथ लाएगा। यह योजना किसानों को उनकी उपज के लिए सही बाजार और उचित मूल्य तक पहुँच सुनिश्चित करके बेहतर आय के अवसर प्रदान करने पर भी जोर देती है।
•राजस्थान विधिविरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक, 2025- राजस्थान विधानसभा ने राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक, 2025 को ध्वनिमत से पारित किया। इस विधेयक का उद्देश्य सामाजिक समरसता सुनिश्चित करना और कमजोर वर्गों की रक्षा करना है। विधेयक के अनुसार, मिथ्या निरूपण, बल प्रयोग, अनुचित प्रभाव या कपटपूर्ण तरीकों से धर्म परिवर्तन कराने का दोषी पाए जाने पर 7 से 14 वर्ष की कैद और न्यूनतम ₹5 लाख का जुर्माना हो सकता है।
नाबालिगों, महिलाओं, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों या विकलांग व्यक्तियों का इस तरह से धर्मांतरण कराने पर 10 से 20 साल की कैद और न्यूनतम ₹10 लाख का जुर्माना होगा। सामूहिक धर्मांतरण के मामलों में, सजा 20 साल से लेकर आजीवन कारावास तक होगी और कम से कम ₹25 लाख का जुर्माना होगा।
धर्मांतरण के लिए विदेशी या अनधिकृत स्रोतों से धन प्राप्त करने पर 10 से 20 वर्ष की कैद और न्यूनतम ₹20 लाख का जुर्माना होगा। जान या संपत्ति को खतरा, धर्मांतरण के लिए धोखाधड़ी से शादी, मानव तस्करी या धर्मांतरण के लिए प्रलोभन देने पर 20 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास और न्यूनतम ₹30 लाख का जुर्माना होगा। बार-बार अपराध करने पर 20 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास और न्यूनतम ₹50 लाख का जुर्माना होगा। विधेयक में गैरकानूनी धर्म परिवर्तन के लिए इस्तेमाल की गई संपत्तियों को जब्त करने का भी प्रावधान है।
केवल धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से किए गए विवाहों को पारिवारिक न्यायालय या कानून के तहत सक्षम प्राधिकारी द्वारा अमान्य घोषित किया जा सकता है। स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने के इच्छुक व्यक्तियों को कम से कम 90 दिन पहले ज़िला मजिस्ट्रेट या अतिरिक्त ज़िला मजिस्ट्रेट को सूचित करना होगा। ऐसा न करने पर 7 से 10 साल की कैद और न्यूनतम ₹3 लाख का जुर्माना हो सकता है।
धर्मांतरण कराने वाले धार्मिक नेताओं को भी ज़िला मजिस्ट्रेट को दो महीने पहले सूचित करना होगा; इस प्रावधान का उल्लंघन करने पर 10 से 14 साल की कैद और न्यूनतम ₹5 लाख का जुर्माना हो सकता है। अरुणाचल प्रदेश (1978), आंध्र प्रदेश (2007), उत्तराखंड (2018), हिमाचल प्रदेश (2019), उत्तर प्रदेश (2021), कर्नाटक (2021) और हरियाणा (2022) सहित कई राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून पहले से मौजूद हैं।
•राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक, 2024- विद्युत मंत्रालय ने राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक (एसईईआई) 2024 जारी किया है। यह सूचकांक राज्यों में ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली को बढावा देने, ऊर्जा के उपयोग की निगरानी करने और प्रतिस्पर्धात्मक सुधार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सूचकांक के अनुसार, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, असम और त्रिपुरा हैं।
प्रत्येक समूह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य इस प्रकार हैं:
समूह 1 (>15 एमटीओई): महाराष्ट्र
समूह 2 (5-15 एमटीओई): आंध्र प्रदेश
समूह 3 (1-5 एमटीओई): असम
समूह 4 (< 1 एमटीओई): त्रिपुरा
मंत्रालय ने कहा कि सूचकांक का छठा संस्करण सात प्रमुख मांग क्षेत्रों के 66 संकेतकों पर आधारित है। इनमें भवन, उद्योग, नगरपालिका सेवाएँ, परिवहन, कृषि, बिजली वितरण कंपनियाँ और विभिन्न क्षेत्रों की पहल शामिल हैं। राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक, 2024 वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 36 भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा दक्षता प्रदर्शन का आकलन करता है।
•आदि-वाणी : भारत का पहला एआई-संचालित जनजातीय भाषा अनुवाद- जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 1 सितंबर, 2025 को आदिवासी भाषाओं के लिए भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित अनुवादक, 'आदि वाणी' का बीटा संस्करण लॉन्च किया। यह लॉन्च जनजातीय गौरव वर्ष समारोह के एक भाग के रूप में, नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के समरसता हॉल में आयोजित किया गया। यह अनुवाद उपकरण समावेशी आदिवासी सशक्तिकरण और भारत की समृद्ध भाषाई विविधता के संरक्षण की दिशा में एक कदम होगा। आदि वाणी को जनजातीय गौरव वर्ष के तहत आदिवासी और गैर-आदिवासी समुदायों के बीच संवाद की खाई को पाटने के लिए विकसित किया गया है।
•अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना- छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए राज्य में "अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना" लागू की है। इस योजना के अंतर्गत श्रमिक परिवारों के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों को निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत चालू वर्ष में 100 निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 14 निजी आवासीय विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। अगले शैक्षणिक सत्र से इस योजना का लाभ 200 बच्चों को मिलेगा। इनका पूरा खर्च श्रम विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
•भारत के प्रधानमंत्री की जापान की आधिकारिक यात्रा- जापान के प्रधानमंत्री महामहिम शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29-30 अगस्त, 2025 तक जापान की यात्रा पर रहे। यह प्रधानमंत्री मोदी की जापान की आठवीं यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त, 2025 को जापान के मियागी प्रांत के सेंडाइ में एक सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा करने गए। उनकी यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने 13 प्रमुख समझौतों और घोषणाओं को अंतिम रूप दिया गया। जापान ने एक दशक में भारत में 10 ट्रिलियन येन (लगभग ₹60,000 करोड़) का निवेश लक्ष्य रखा है।
•वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स- 14 सितंबर, 2025 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के नारणपुरा, अहमदाबाद में वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
•दादाभाई नौरोजी की 200वीं जयंती- 4 सितंबर, 2025 को प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादाभाई नौरोजी की 200वीं जयंती मनाई गई।
•भारत के 15वें उपराष्ट्रपति- चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने 12 सितंबर, 2025 को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई। 9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 मत प्राप्त हुए थे। उन्होंने विपक्षी इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराया था। बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और हामिद अंसारी, कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस समारोह में शामिल हुए। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद यह श्री धनखड़ की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।
•रॉयल भूटान बौद्ध मंदिर- बिहार में नालंदा जिले के राजगीर में नवनिर्मित रॉयल भूटान बौद्ध मंदिर का पारंपरिक रीति-रिवाजों और बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ उद्घाटन किया गया। इस मंदिर का उद्घाटन सितंबर, 2025 में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और भारत के केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू की उपस्थिति में भूटानी रीति-रिवाजों के साथ किया गया था।
•ऑप्टिमस की ‘टेम्पर्ड ग्लास’ फैक्ट्री का उद्घाटन- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऑप्टिमस इंफ्राकॉम की 870 करोड़ रुपये की लागत से बनी फैक्ट्री का उद्घाटन किया, जहां ‘टेम्पर्ड ग्लास’ स्क्रीन प्रोटेक्टर बनाए जाएंगे।यह भारत की पहली टेम्पर्ड ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जो मोबाइल फोन के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले सुरक्षात्मक ग्लास कवर बनाएगी।
•कोटा-बूंदी (राजस्थान) में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा के विकास को मंजूरी- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 1,507 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कोटा-बूंदी (राजस्थान) में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
राजस्थान सरकार ने इस परियोजना के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को पहले ही 440.06 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित कर दी है, जो ए-321 प्रकार के विमानों को संभालने में सक्षम होगी। नियोजित सुविधा में 20,000 वर्ग मीटर का एक टर्मिनल भवन शामिल होगा, जिसकी क्षमता 1,000 व्यस्त समय के यात्रियों और 20 लाख यात्रियों के वार्षिक आवागमन को संभालने की होगी।
•मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में प्रदेश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक फ्लाईओवर (मदनमहल-दमोह नाका फ्लाईओवर) का लोकार्पण किया। लगभग 1052 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 6.85 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है।
•उत्तर प्रदेश में सीमेंट प्लांट का उद्घाटन- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा जिले में सीमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट श्री सीमेंट लिमिटेड द्वारा एटा जिले के मलावन क्षेत्र में बनाया गया है।
•'द कुंज' का उद्घाटन- केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली के वसंत कुंज में नेल्सन मंडेला मार्ग पर प्रमुख खुदरा और सांस्कृतिक स्थल "द कुंज" का उद्घाटन किया। यह भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा की विविध विरासत का उत्सव मनाने और उसे बढ़ावा देने के लिए समर्पित पहल है। इसका उद्देश्य कारीगरों को सशक्त बनाना, बाजार तक पहुँच बढ़ाना और डिज़ाइन-आधारित, अनुभवात्मक दृष्टिकोण से शिल्प क्षेत्र की पुनर्कल्पना करना है।
•अडानी पावर को बिहार में तापीय परियोजना का ठेका- अडानी पावर को बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में 3 अरब डॉलर (करीब 26,482 करोड़ रुपये) के निवेश से 2,400 मेगावाट क्षमता का ग्रीनफील्ड ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करने का ठेका मिला है। अदाणी पावर को बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड से 25 साल की बिजली खरीद के लिए ठेका मिला है। वह पीरपैंती में स्थापित किए जाने वाले 2,400 मेगावाट (800 मेगावाट x 3) ग्रीनफील्ड अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल संयंत्र से इसकी आपूर्ति करेगा।
•सूर्या द्रोनाथन, 2025- सूर्या द्रोनाथन, 2025 एक राष्ट्रीय ड्रोन प्रतियोगिता थी जिसका आयोजन भारतीय सेना की सूर्या कमान और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में किया गया था। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी ड्रोन तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देना था, जिसमें सैन्य दलों, स्टार्टअप्स, फ्रीलांसरों और मूल उपकरण निर्माताओं (OEM) ने भाग लिया।
•बथुकम्मा उत्सव मानने की घोषणा- तेलंगाना राज्य सरकार ने ब्राज़ील के रियो कार्निवल की तर्ज़ पर बथुकम्मा उत्सव मनाने की योजना की घोषणा की है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करना और तेलंगाना की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना है।
•ब्रह्मपुत्र विंग का किया उद्घाटन- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी स्थित असम राजभवन के नवनिर्मित ‘ब्रह्मपुत्र विंग’ का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उद्घाटन किया।
•27वां सरस आजीविका मेला- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय 5 से 22 सितंबर, 2025 तक मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में 27वां सरस आजीविका मेला, 2025 का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष मेले का विषय है- लखपति दीदियों का निर्माण-ग्रामीण महिलाओं को सफल उद्यमी और वोकल फॉर लोकल की चैंपियन बनने के लिए सशक्त बनाना।
यह मेला, ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। पहली बार इस मेले का नेतृत्व पूरी तरह से लखपति दीदियों द्वारा किया जाएगा। यह पहली बार है कि मेले का आयोजन दिल्ली में सभी घटकों - खाने-पीने के स्टॉल, सामानों की बिक्री आदि के साथ किया जा रहा है।
•शिल्प समागम मेला, 2025- शिल्प समागम मेला 2025 का शुभारंभ 5 सितंबर को बेंगलुरु के फ़्रीडम पार्क में हुआ। यह मेला 14 सितंबर तक चलेगा। इसमें 13 राज्यों के शिल्पकारों की 75 प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए हैं। मेले का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा ट्यूलिप के सहयोग से किया गया है।
मेले का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया। शिल्प समागम मेला विशेष रूप से अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सफाई मित्रों सहित विविध समुदायों के कारीगरों के कौशल और योगदान को उजागर करता है। इसका उद्देश्य देश की कला को बढ़ावा देना है और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के अवसर भी प्रदान करना है। मेले का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया।
•ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 4 सितंबर, 2025 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन "रिवाम्पिंग स्पेसेस, रिक्लेमिंग वॉयस" विषय पर केंद्रित था। इस सम्मेलन का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण पर संवाद के लिए एक राष्ट्रीय मंच तैयार करना, ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम, 2019 और SMILE योजना जैसे कानूनी प्रावधानों और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करना, और संस्थागत देखभाल को मज़बूत करने, कलंक को कम करने, और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोज़गार तक पहुँच बढ़ाने के लिए व्यावहारिक नीतिगत सुधारों की सिफ़ारिश करना है।
•5 हवाई अड्डों पर फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI-TTP) का उद्घाटन- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, त्रिची, कोझिकोड और अमृतसर हवाईअड्डे पर फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI-TTP) का उद्घाटन किया। FTI-TTP के आने से यात्रियों को लंबी लाइन, मैनुअल चेकिंग और बिना देरी के मात्र 30 सेकंड्स में इमीग्रेशन क्लीयरेंस मिल जाता है।
फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI-TTP) सुविधा और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम है। 2024 में दिल्ली से इस प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ और उसके बाद मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, कोचीन और अहमदाबाद हवाईअड्डे इसमें शामिल हुए और 5 नए हवाई अड्डे इसमें जुड़ गए।
•'भारती’ पहल- कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित ‘खाद्य एवं पेय पदार्थ क्षेत्र के हितधारकों की बैठक’ में अपनी नई पहल ‘भारती’ की शुरुआत की। इस अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ायौदी और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान भी उपस्थित रहे।
‘BHARATI’ (भारत का कृषि प्रौद्योगिकी, लचीलापन, उन्नति और निर्यात सक्षमता हेतु इनक्यूबेशन केंद्र) का उद्देश्य 100 कृषि-खाद्य और कृषि-तकनीक स्टार्टअप्स को सशक्त बनाना, नवाचार को बढ़ावा देना और 2030 तक 50 अरब डॉलर के कृषि-खाद्य निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करना है। यह पहल जीआई-टैग वाले उत्पादों, जैविक खाद्य पदार्थों, सुपरफूड्स, पशुधन उत्पादों और आयुष उत्पादों में नवाचार को बढ़ावा देगी।
•उत्तराखंड में रोपवे निर्माण समझौता- नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) ने उत्तराखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट के साथ 6800 करोड़ रुपये की दो रोपवे प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।यह समझौता केंद्र सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत किया गया है। इन 2 रोपवे प्रोजेक्ट्स में 4100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 12.9 किलोमीटर लंबी सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना और 2700 करोड़ रुपये की लागत वाली 12.4 किलोमीटर लंबी गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना शामिल है।
समझौते के अनुसार, NHLML की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, और राज्य सरकार की 49 प्रतिशत इक्विटी भागीदारी होगी। राजस्व हिस्सेदारी का 90 प्रतिशत राज्य में पर्यटन, परिवहन और गतिशीलता परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा। इस समझौते से राज्य में पर्यटन, रोजगार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
अंतरराष्ट्रीय
•एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान की 23वीं महासभा, 2025- एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (एआईबीडी) की 23वीं महासभा, 2025 का आयोजन थाईलैंड के फुकेत में हुआ। सम्मेलन का विषय था “लोगों के लिए मीडिया, शांति और समृद्धि”। 23वें एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान सम्मेलन में भारत को सर्वाधिक मतों से एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान के कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। भारत एआईबीडी का संस्थापक सदस्य है और प्रसार भारती इस संगठन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करता है।
इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों को एक मंच पर लाया गया और नीतिगत आदान-प्रदान तथा संसाधनों की साझेदारी के माध्यम से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एक सहयोगी मीडिया वातावरण बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। यूनेस्को के तत्वावधान में 1977 में स्थापित, एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (एआईबीडी) एक अद्वितीय क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है। वर्तमान में 45 देशों के 92 से अधिक संगठन इसके सदस्य हैं।
•नेपाल में रूबेला की समाप्ति- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि नेपाल में रूबेला को एक जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त कर दिया गया है। रूबेला, जिसे आमतौर पर जर्मन खसरा के नाम से जाना जाता है, एक संक्रामक रोग है। अत्यधिक संक्रामक वायरल संक्रमण यह गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से जोखिम पैदा करता है, जिससे गर्भपात, मृत शिशु का जन्म या गंभीर जन्म दोष हो सकते हैं।
•अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस का नया सदस्य देश- हाल में नेपाल आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) में शामिल हो गया है, जो बड़ी बिल्लियों की सात प्रजातियों के संरक्षण के लिए भारत के नेतृत्व वाली एक वैश्विक पहल है।
•भारत-अमेरिका 2+2 अंतर-सत्रीय वार्ता, 2025- भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने वर्चुअल माध्यम से 2+2 अंतर-सत्रीय वार्ता आयोजित की। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (अमेरिका) नागराज नायडू काकनूर और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) विश्वेश नेगी ने की। इसमें व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस बैठक का उद्देश्य एक नए दस-वर्षीय रक्षा ढाँचे को आगे बढ़ाना और एक मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर ज़ोर देना था।
•फिजी के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा- फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका भारत में तीन दिवसीय यात्रा पर आये, जिसका उद्देश्य व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
•28वीं यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस, 2025- 8 से 19 सितंबर, 2025 तक 28वीं यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस, 2025 दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित की जा रही है। इस सम्मेलन में 192 सदस्य देशों के दो हजार से अधिक प्रतिनिधिमंडल वैश्विक डाक सेवाओं के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए एकत्रित हुए। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुबई में आयोजित 28वीं यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में UPI-UPU एकीकरण परियोजना की शुरुआत की।
इस पहल का उद्देश्य भारत के यनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) इंटरकनेक्शन प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ना है, ताकि सीमापार प्रेषण (cross-border remittances) को तेज़, सुरक्षित और कम लागत वाला बनाया जा सके। इसके माध्यम से 192 UPU सदस्य देशों के लोग डाक नेटवर्क के जरिए आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। दुबई में आयोजित 28वीं यूपीयू कांग्रेस में भारत को 2025-28 के कार्यकाल के लिए यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) के एशिया-प्रशांत डाक संचालन परिषद और प्रशासन परिषद के लिए फिर से चुना गया है।
•अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड, 2025- चीन के जिनिंग शहर में 18वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड, 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत की टीम ने एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते और अंतर्राष्ट्रीय भूविज्ञान युवा आंदोलन रिपोर्टर श्रेणी में तीसरा पुरस्कार भी जीता। भारतीय विजेताओं को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।
•शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक, 2025- एससीओ तियानजिन शिखर सम्मेलन 2025, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 25वीं राष्ट्राध्यक्ष परिषद बैठक थी। यह 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2025 तक चीन के तियानजिन में आयोजित की गई थी। यह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के इतिहास का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन था और पाँचवीं बार चीन ने इस बैठक की मेज़बानी की थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अगस्त से 1 सितम्बर 2025 तक चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया।
•जी20 वैश्विक वित्तीय स्थिरता सम्मेलन, 2025- जी20 वैश्विक वित्तीय स्थिरता सम्मेलन, 2025 जो 3 सितंबर 2025 को सियोल, कोरिया गणराज्य में आयोजित किया गया, अंतरराष्ट्रीय वित्त की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने का एक महत्वपूर्ण मंच था। इसे कोरिया गणराज्य के अर्थव्यवस्था एवं वित्त मंत्रालय और कोरिया विकास संस्थान ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य संरचनात्मक परिवर्तनों के बीच वित्तीय स्थिरता और लचीलेपन को बढ़ाना था।
•नेपाल-भारत न्यायिक वार्ता, 2025- नेपाल-भारत न्यायिक वार्ता, 2025 काठमांडू में 5 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने इसमें भाग लिया। वह नेपाल के मुख्य न्यायाधीश प्रकाशमान सिंह राउत के साथ एक विशेष बैठक किये। इस संवाद का उद्देश्य दोनों देशों की न्यायिक प्रणालियों को मजबूत करना और सहयोग को बढ़ावा देना था।
•16वीं भारत-सिंगापुर रक्षा कार्य समूह की बैठक, 2025- भारत-सिंगापुर रक्षा कार्य समूह की 16वीं बैठक सिंगापुर में हुई। इस बैठक में पिछले रक्षा मंत्रियों की वार्ता में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की प्रगति और विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहलों की समीक्षा की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और सिंगापुर के रक्षा मंत्रालय के नीति कार्यालय के निदेशक कर्नल डैक्सन याप ने की।
•भारत और यूरोपीय संघ की 15वीं आतंकवाद-रोधी वार्ता, 2025- 9 सितंबर, 2025 को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ और भारत के बीच आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्यकारी समूह की 15वीं बैठक आयोजित की गई। इस वार्ता की सह-अध्यक्षता यूरोपीय विदेश कार्रवाई सेवा में सुरक्षा और रक्षा नीति के निदेशक श्री मैसीज स्टेडजेक और भारत के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (आतंकवाद-रोधी) श्री के.डी. देवल ने की।
•बाल पोषण रिपोर्ट, 2025- यूनिसेफ की बाल पोषण रिपोर्ट 2025 ने बचपन के मोटापे में खतरनाक बढ़ोतरी को लेकर चेतावनी दी है, जिसका मुख्य कारण अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (UPFs) और आक्रामक डिजिटल मार्केटिंग है। रिपोर्ट के अनुसार, 5 वर्ष से कम उम्र के 5% बच्चे और 5–19 वर्ष के 20% बच्चे अधिक वजन के शिकार हैं, वहीं मोटापे की दर (9.4%) अब कुपोषण (9.2%) से अधिक हो गई है। दक्षिण एशिया में 5–19 वर्ष के बच्चों में अधिक वजन के मामले 2000 से अब तक लगभग पाँच गुना बढ़े हैं। रिपोर्ट बताती है कि नीति-निर्माण में गंभीर कमी है। केवल 7% देशों में स्पष्ट फूड लेबलिंग अनिवार्य है और सिर्फ 8% देश स्वस्थ खाद्य पदार्थों को सब्सिडी देते हैं।
•इस्राइल का कतर में हमास के नेताओं पर हमला- इस्राइली वायुसेना ने हमास के नेताओं को निशाना बनाने के लिए कतर की राजधानी दोहा में बड़ा हमला किया था। इसमें हमास के नेताओं की मौत हो गई थी।
•नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री(अंतरिम)- नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने 12 सितंबर, 2025 को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। राष्ट्रपति ने शीतल निवास में कार्की को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने 5 मार्च, 2026 को नए चुनावों की भी घोषणा की। नेपाल की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश बनने वाली सुशीला कार्की अब देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भी बन गई हैं।
सुशीला कार्की की नियुक्ति गहरे राष्ट्रीय उथल-पुथल के समय में हुई है। भ्रष्टाचार, राजनीतिक विशेषाधिकार, विरासत में मिली संपत्ति और सोशल मीडिया प्रतिबंधों पर गुस्से से प्रेरित Gen-Z नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। सुशीला कार्की का चयन Gen-Z आंदोलन के युवाओं ने किया। उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड पर हुई वोटिंग में सबसे अधिक समर्थन मिला।
सुशीला कार्की का जन्म 7 जून, 1952 को बिराटनगर के शंकरपुर में हुआ था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री और 1978 में त्रिभुवन विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की।
•भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़िलिस्तीन के पक्ष में मतदान किया- भारत ने 12 सितंबर, 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जो फिलिस्तीन मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान और दो-राज्य समाधान के कार्यान्वयन पर 'न्यूयॉर्क घोषणा' का समर्थन करता है । फ्रांस द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव को 142 देशों ने पक्ष में, 10 ने विपक्ष में और 12 ने मतदान में भाग नहीं लिया, जिससे इसे पारित कर दिया गया। इसके विरोध में मतदान करने वालों में अर्जेंटीना, हंगरी, इज़राइल और अमेरिका भी शामिल थे।
•14वां अंतरराष्ट्रीय सरकारी संचार मंच, 2025- 14वां अंतरराष्ट्रीय सरकारी संचार मंच (IGCF), 2025 शारजाह, UAE में आयोजित किया गया। इसमें दुनिया भर के 237 वक्ता 110 से ज़्यादा सत्रों में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का विषय "जीवन की गुणवत्ता के लिए संचार" था। इसमें खाद्य सुरक्षा, जन स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और हरित अर्थव्यवस्था जैसी प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई।
•स्पेन ने गाजा नरसंहार को रोकने के लिए नौ उपायों की घोषणा की- स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने 8 सितंबर, 2025 को "गाजा में नरसंहार" को रोकने के उद्देश्य से नौ उपायों की घोषणा की।
i. एक शाही डिक्री-कानून की तत्काल मंजूरी: इज़राइल को हथियार खरीदने और बेचने पर प्रतिबंध।
ii. स्पेनिश बंदरगाहों में इज़राइली जहाजों और जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध।
iii. इज़राइली रक्षा सामग्री ले जाने वाले विमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध।
iv. नरसंहार में शामिल लोगों के स्पेन में प्रवेश पर प्रतिबंध।
v. वेस्ट बैंक और गाजा में कब्जे वाले क्षेत्रों में निर्यात पर प्रतिबंध।
vi. कब्जे वाले क्षेत्रों में स्पेनिश नागरिकों के लिए कांसुलर सेवाओं की सीमा।
vii. नए कृषि और चिकित्सा सहयोग परियोजनाओं के साथ रफह (मिस्र-गाज़ा सीमा) को स्पेनिश सहायता।
viii. संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) को अतिरिक्त 10 मिलियन यूरो का सहयोग।
ix. गाजा में शांति परियोजनाओं के समेकन के लिए 150 मिलियन यूरो की सहायता।
•अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का 69वां सम्मेलन, 2025- अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का 69वां सम्मेलन वियना, ऑस्ट्रिया में 15 से 19 सितंबर 2025 तक आयोजित किया गया। यह सम्मेलन परमाणु ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग और वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था की सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता पर केंद्रित रहा। आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी हैं।
•चीन विवादित दक्षिण चीन सागर तट पर प्रकृति रिजर्व स्थापित करेगा- चीनी सरकार ने दक्षिण चीन सागर के विवादास्पद स्कारबोरो शोल में एक राष्ट्रीय प्राकृतिक अभयारण्य स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसका फिलीपींस ने विरोध किया है।
फिलीपींस का कहना है कि स्कारबोरो शोल फिलीपींस संप्रभुता के अंतर्गत आता है और यह लंबे समय से फिलीपींस का अभिन्न अंग रहा है। चीन ने 2012 में एक नौसैनिक गतिरोध के बाद स्कारबोरो शोल पर कब्ज़ा कर लिया था और तब से वहां अपनी तटरक्षक बल की मौजूदगी बनाए रखी है।
•दुनिया का पहला एआई-जनित सरकारी मंत्री- अल्बानिया ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- एआई जनित सरकारी मंत्री नियुक्त किया है। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपने मंत्रिमंडल में डिजिटल मंत्री की घोषणा की। इस डिजिटल सहायक का नाम ‘डिएला’ है जिसका अर्थ है ‘सूर्य’। प्रधानमंत्री एडी रामा ने कहा कि डिएला को सार्वजनिक निविदाओं से संबंधित सभी निर्णय लेने की ज़िम्मेदारी दी गई है, ताकि उन्हें 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके। डिएला को पारंपरिक अल्बानियाई परिधान पहने एक महिला के रूप में चित्रित किया गया है।
आर्थिक
•वित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी- वित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 22.56% पर पहुंच गई। रक्षा उत्पादन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में कुल ₹1,50,590 करोड़ के रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की कंपनियों का योगदान ₹33,979 करोड़ (22.56%) रहा। यह 2016-17 के बाद से निजी क्षेत्र की भागीदारी का सबसे बड़ा हिस्सा है, जब यह 19% था।
•पंजाब नेशनल बैंक की पहली स्टार्टअप शाखा- भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक ने भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली में अपनी पहली स्टार्टअप-केंद्रित शाखा का उद्घाटन किया है। स्टार्टअप इंडिया पहल के अनुरूप, इस शाखा का उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना और बैंकिंग समाधान के सभी पहलुओं सहित सेवाओं के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देना है।
•17वां सीआईआई ग्लोबल मेडटेक शिखर सम्मेलन, 2025- 17वां सीआईआई ग्लोबल मेडटेक सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस शिखर सम्मेलन का विषय था, "स्वस्थ भविष्य के लिए नवाचार - वैश्विक प्रभाव के लिए मेडटेक को आगे बढ़ाना: मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड"। सम्मेलन में, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, नवप्रवर्तकों और नीति निर्माताओं ने भारत में चिकित्सा तकनीक के भविष्य पर चर्चा की।
•ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन, 2025- केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन, 2025 की अध्यक्षता की। यह सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ और इसका विषय था “परंपरा और नवाचार का सेतु”।
•बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। जीविका निधि का उद्देश्य जीविका से जुड़े सामुदायिक सदस्यों को किफायती ब्याज दरों पर धनराशि तक आसान पहुँच प्रदान करना है। जीविका के सभी पंजीकृत संकुल-स्तरीय संघ इस संस्था के सदस्य बनेंगे। इस संस्था के संचालन के लिए बिहार सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी धनराशि का योगदान करेगी। प्रधानमंत्री ने संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित किए। इस योजना के माध्यम से राज्य की ग्रामीण महिला उद्यमियों को अब आसानी से धन प्राप्त हो सकेगा।
•दूसरा इंडिया मेडटेक एक्सपो, 2025- इंडिया मेडटेक एक्सपो, 2025 का आयोजन 4 से 6 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली में किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें फार्मास्यूटिकल्स विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और विभिन्न निर्यात संवर्द्धन परिषदों का सहयोग शामिल है।
•जीएसटी परिषद् की 56वीं बैठक, 2025- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक 3 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में जीएसटी काउंसिल ने 12% और 28% के टैक्स स्लैब पूरी तरह खत्म कर दिए हैं। अब देश में सिर्फ दो मुख्य स्लैब 5% और 18% लागू होंगे।
जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में की गई सिफारिशों के अनुसार, सभी वस्तुओं पर नई जीएसटी दरें (पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, जर्दा, बिना प्रसंस्कृत तंबाकू और बीड़ी को छोड़कर) 22 सितंबर 2025 से प्रभावी हो होंगे। केवल तंबाकू और तंबाकू से जुड़े उत्पाद ही वित्त मंत्री द्वारा निर्धारित तिथि पर नए ढांचे में शामिल होंगे।
“जीएसटी बचत उत्सव” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी 2.0 यानी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स के तहत शुरू की गई पहल है। इसका उद्देश्य आम जनता को सीधा फायदा पहुंचाना और रोज़मर्रा की ज़रूरी वस्तुओं की कीमतों में कमी लाकर राहत देना है।
अब सभी तरह की ब्रेड जैसे पराठा, रोटी, खाखरा और पिज्जा ब्रेड पर जीएसटी पूरी तरह हटा दिया गया है। वहीं, कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक सिर्फ 5% टैक्स के दायरे में रखा गया है। 28% से 18% स्लैब में लाए गए सामान हैं- सीमेंट, छोटे कार और मोटरसाइकिल (300 सीसी तक), बसें, ट्रक और एंबुलेंस, सभी ऑटो पार्ट्स पर 18% का समान टैक्स, तीन पहिया वाहन आदि।
•बैंक नोटों के लिए माइक्रोसाइट का लोकार्पण- भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंक नोटों के लिए एक माइक्रोसाइट का लोकार्पण किया। यह माइक्रोसाइट जन सामान्य को बैंक नोटों के बारे में जानकारी, जैसे कि बैंक नोटों के 360 डिग्री दृश्य से डिजाइन और सुरक्षा विशेषताओं का अवलोकन, मल्टीमीडिया (विडियो, ऑडियो और एनिमेशन), इंटरैक्टिव गेम्स आदि के माध्यम से सरल और प्रभावी जानकारी प्रदान करती है। इस माइक्रोसाइट में बैंक नोटों के विनिमय संबंधी जानकारी पर आधारित अलग से एक खंड दिया गया है। यह नई माइक्रोसाइट पूर्ववर्ती माइक्रोसाइट के स्थान पर लोकार्पित की गई है।
•पटना में एपीडा का पहला कार्यालय- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पटना में भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के पहले क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। यह कार्यालय मीठापुर स्थित कृषि भवन परिसर में स्थापित किया गया है। यह आयोजन ‘बिहार आइडिया फेस्टिवल’ के दौरान किया गया। बिहार के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुँचाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। अब तक बिहार के निर्यातक एपीडा के वाराणसी कार्यालय पर निर्भर थे।
इस मौके पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जीआई-टैग (भौगोलिक संकेतक) प्राप्त मिथिला मखाना की पहली वाणिज्यिक खेप को हरी झंडी दिखाई। करीब एक करोड़ रुपए मूल्य के सात टन मखाना अमेरिका, कनाडा और न्यूजीलैंड के लिए रवाना किया गया। इस निर्यात खेप का नेतृत्व दरभंगा की एक महिला उद्यमी नेहा आर्या ने किया।
•एक्सियो (Axio) का अधिग्रहण- अमेज़न ने बेंगलुरु स्थित भारतीय फिनटेक ऋणदाता एक्सियो (पूर्व में कैपिटल फ्लोट) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है, जिसका मूल्य लगभग 200 मिलियन डॉलर (1,762 करोड़ रुपये) है। इस अधिग्रहण को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मंज़ूरी मिल चुकी है।
•विश्व बैंक द्वारा भारत में तटीय समुदायों को सहायता प्रदान करने के लिए एक नए कार्यक्रम को मंज़ूरी- विश्व बैंक ने पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और तमिलनाडु तथा कर्नाटक में 1 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन करके भारत में तटीय समुदायों को समर्थन देने के लिए 212.64 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। यह वित्तपोषण अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (आईबीआरडी) द्वारा "तटीय लचीलापन और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ीकरण (शोर) कार्यक्रम" के पहले चरण के अंतर्गत किया गया है। ऋण की अंतिम परिपक्वता अवधि 23 वर्ष है, जिसमें 6.5 वर्ष की छूट अवधि भी शामिल है। यह परियोजना, 850 मिलियन अमेरिकी डॉलर के SHORE कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसे तटीय समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए विश्व बैंक द्वारा शुरू किया गया है।
•वार्षिक अफ़ीम पोस्ता लाइसेंसिंग नीति, 2025-26- केंद्र सरकार ने फसल वर्ष 2025-26 (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितम्बर 2026) के लिए अफीम पोस्त की खेती की वार्षिक लाइसेंसिंग नीति की घोषणा की है। इस नीति के तहत मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लगभग 1.21 लाख किसान अफीम की खेती के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के पात्र होंगे।
नीति का उद्देश्य चिकित्सा और उपशामक देखभाल की आवश्यकताओं के लिए एल्कलॉइड की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना है। साथ ही, आवश्यक मादक औषधियों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
900 किलोग्राम/हेक्टेयर या उससे अधिक उपज देने वाले किसानों को पारंपरिक अफीम गोंद खेती की अनुमति देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। फसल वर्ष 2024-25 में 800 किलोग्राम/हेक्टेयर न्यूनतम योग्यता उपज (MQY) पूरी न करने वाले किसानों के CPS लाइसेंस 2025-26 के लिए निलंबित कर दिए जाएंगे।
वैज्ञानिक
•चौथा सेमीकॉन इंडिया, 2025- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया, 2025 के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शो है, जो 2 से 4 सितम्बर 2025 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस बार का थीम है- “अगली सेमीकंडक्टर महाशक्ति का निर्माण”। इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्देश्य माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में देश की बढ़ती क्षमताओं और महत्वाकांक्षाओं को प्रदर्शित करना था। पहली बार इस प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और मलेशिया के चार अंतर्राष्ट्रीय मंडप शामिल हुए। इसमें 18 देशों और क्षेत्रों की 350 प्रदर्शनी कंपनियाँ अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
•‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण- भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। अग्नि-5 का यह परीक्षण सामरिक बल कमान (स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड) की देखरेख में किया गया, जो भारत के परमाणु शस्त्रागार के संचालन के लिए ज़िम्मेदार निकाय है।
‘अग्नि-5’ मिसाइल की 5,000 किलोमीटर से अधिक की मारक क्षमता है, यानी यह मिसाइल एशिया महाद्वीप के लगभग सभी देशों और यूरोप के कुछ हिस्सों तक आसानी से पहुंच सकती है। यह आधुनिक नेविगेशन, मार्गदर्शन और पुन: प्रवेश प्रणाली से लैस है। यह परमाणु और पारंपरिक दोनों प्रकार के वारहेड ले जाने में सक्षम है। डीआरडीओ द्वारा विकसित यह मिसाइल पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और सड़क-गतिशील (रोड-मोबाइल) लॉन्चर से भी दागी जा सकती है।
सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-V में तीन चरणों वाला ठोस ईंधन इंजन लगा है। अग्नि श्रृंखला भारत की परमाणु-सक्षम मिसाइलों का मुख्य आधार है। सबसे पहली अग्नि-1 की मारक क्षमता 700 किमी थी। इसके बाद अग्नि-2 (2,000 किमी), अग्नि-3 (3,500 किमी) और अग्नि-4 (4,000 किमी) विकसित की गईं।
•दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप सफलतापूर्वक लॉन्च- अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की प्राइवेट स्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का 10वां टेस्ट हाल ही में किया, जो कामयाब रहा। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इस रॉकेट को बनाया है। रॉकेट को सुबह 5:00 बजे टेक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया गया। ये टेस्ट 1 घंटे 6 मिनट का था। इस मिशन में स्टारलिंक सिम्युलेटर सैटेलाइट को अंतरिक्ष में छोड़ने से लेकर इंजन चालू करने जैसे सभी आब्जेक्टिव पूरे हुए।
स्टारलिंक सिम्युलेटर सैटेलाइट असली स्टारलिंक सैटेलाइट्स के डमी हैं। इनका इस्तेमाल स्टारशिप की सैटेलाइट डिप्लॉयमेंट क्षमता को परखने के लिए किया जाता है। ऊपरी हिस्सा और निचला हिस्सा को कलेक्टिवली स्टारशिप कहा जाता है। इस व्हीकल की ऊंचाई 403 फीट है। ये पूरी तरह से रीयूजेबल है।
•नासा का सूर्या एआई- नासा (NASA) और आईबीएम (IBM) ने "सूर्या" नाम का एक एडवांस ओपन-सोर्स एआई मॉडल लॉन्च किया है। इस मॉडल का नाम संस्कृत शब्द 'सूर्य' से लिया गया है। इस मॉडल को नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्ज़र्वेटरी (एसडीओ) से प्राप्त 9 साल के हाई-रिज़ॉल्यूशन सौर डेटा पर प्रशिक्षित किया गया है।
यह मॉडल सूर्य के उच्च-रिज़ॉल्यूशन डेटा पर प्रशिक्षित है और सौर तूफानों के बारे में 2 घंटे पहले तक भविष्यवाणी कर सकता है, जिससे GPS, संचार प्रणाली और पावर ग्रिड जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में मदद मिलती है। यह पिछली प्रणालियों की तुलना में 16% अधिक सटीकता के साथ सौर मौसम पर बेहतर नज़र रखेगा। सूर्या को ओपन-सोर्स किया गया है, जिससे वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय अपने अनुसंधान और अनुकूलन के लिए इसका उपयोग कर सकें।
•नासा द्वारा यूरेनस के 29वें चंद्रमा की खोज- नासा ने घोषणा की है कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने यूरेनस का एक नया, 29वाँ उपग्रह खोजा है, जिसका नाम S/2025 U1 रखा गया है। नासा के अनुसार, साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (SwRI) के नेतृत्व वाली एक टीम ने इस चंद्रमा की पहचान की, जिससे इस ग्रह के ज्ञात उपग्रह परिवार की संख्या बढ़कर 29 हो गई। इस चंद्रमा का व्यास लगभग 10 किलोमीटर होने का अनुमान है और यह लगभग 56,000 किलोमीटर की दूरी से ग्रह की परिक्रमा करता है।
•अमेरिका में मांस खाने वाले स्क्रूवर्म परजीवी के पहले मानव मामले की पुष्टि- अमेरिका में मांस खाने वाले परजीवी के संक्रमण का पहला मानव मामला सामने आया है। स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग ने बताया कि अल सल्वाडोर से अमेरिका लौटे एक मरीज़ में न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म (NWS) मायियासिस पाया गया। न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म (NWS) माइआसिस मक्खी के लार्वा या मैगॉट्स का परजीवी संक्रमण है, जो परजीवी मक्खियों के कारण होता है। यह कीट मुख्य रूप से पशुधन को प्रभावित करता है। यह विनाशकारी कीट, जो जीवित ऊतकों को खाता है, आमतौर पर दक्षिण अमेरिका और कैरिबियन में पाया जाता है।
•चीन में सर्जनों द्वारा एक इंसान में सुअर का फेफड़ा सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित- चीन के सर्जनों ने एक मस्तिष्क-मृत (ब्रेन डेड) मानव प्राप्तकर्ता में सुअर के फेफड़े का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया और पाया है कि यह नौ दिनों तक काम करता रहा। डॉक्टर इसे जेनोट्रांसप्लांटेशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।
•भारत का पहला राष्ट्रीय बायोफाउंड्री नेटवर्क- भारत ने बायोई3 (BioE3) नीति (अर्थ व्यवस्था, पर्यावरण, रोजगार) के तहत अपना पहला राष्ट्रीय बायोफाउंड्री नेटवर्क लॉन्च किया है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा इसका शुभारंभ किया गया।
•युद्ध अभ्यास, 2025- भारत और अमेरिका के बीच होने वाला जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ‘युद्ध अभ्यास 2025’ अलास्का के फोर्ट वेनराइट और युकोन ट्रेनिंग एरिया में सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। यह अभ्यास 1 सितंबर को औपचारिक उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ था और दो हफ्तों तक चला। इस 21वें संस्करण में दोनों देशों की सेनाओं के 450-450 जवानों ने भाग लिया। भारतीय सेना का नेतृत्व मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन ने किया, जबकि अमेरिकी पक्ष से 11वीं एयरबोर्न डिवीजन के सैनिक शामिल हुए।
•एंटरोमिक्स कैंसर वैक्सीन- रूस के वैज्ञानिकों ने कैंसर की एक वैक्सीन ‘एंटरोमिक्स’ (Enteromix) विकसित की है, जो क्लिनिकल ट्रायल में सौ फीसदी प्रभावी और सुरक्षित साबित हुई है। इस वैक्सीन ने ना सिर्फ ट्यूमर के आकार को कम किया, बल्कि कुछ मामलों में कैंसर कोशिकाओं को पूरी तरह खत्म करने में भी सफलता पाई है। वैक्सीन को रूस के नेशनल मेडिकल रिसर्च रेडियोलॉजिकल सेंटर ने एंगेलहार्ड्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के साथ मिलकर विकसित किया है।
•आईएनएस अरावली- 12 सितंबर, 2025 को हरियाणा के गुरुग्राम में नौसेना का नया नेवल बेस INS अरावली को नौसेना में शामिल किया गया। इसका नाम प्रसिद्ध अरावली पर्वत श्रृंखला पर रखा गया है। आईएनएस अरावली, नौसेना के सूचना और संचार बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने इसे औपचारिक रूप से नेवी में शामिल किया।
•भारतीय नौसेना का पहला स्वदेशी 3D एयर सर्विलांस रडार- टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने इंजीनियरिंग क्षेत्र की स्पेन की कंपनी इंद्रा के सहयोग से भारतीय नौसेना के लिए पहला स्वदेशी 3D एयर सर्विलांस रडार ‘लांजा-एन’ (Lanza-N) को बनाया है। यह रडार युद्धपोत पर लगाया गया है। यह रडार हवा और सतह दोनों के लक्ष्यों को 3डी में ट्रैक करने में सक्षम है। इसकी रेंज 254 नॉटिकल माइल्स (लगभग 470 किमी) है। यह ड्रोन, सुपरसोनिक फाइटर जेट, एंटी-रेडिएशन मिसाइल, और नौसैनिक प्लेटफॉर्म को पकड़ सकता है।
पुरस्कार/सम्मान
•16वां इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न‚ 2025- इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM), के 16वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस बार इस फिल्म महोत्स्व में 31 भाषाओं में 75 फिल्में शामिल हुईं जिनमें बर्मा, भूटान और नेपाल की फिल्में भी रहीं। यह फेस्टिवल तिलोत्तमा शोम की बंगाली फिल्म 'बक्शो बोंडी' के साथ शुरू हुई।
नीरज घायवान की फिल्म "होमबाउंड" ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतकर बड़ी जीत हासिल की। आमिर खान को फिल्म उद्योग में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए "एक्सीलेंस इन सिनेमा" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिषेक बच्चन को "आई वांट टू टॉक" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) और गुगुन किगपेन को "बूंग" के लिए विशेष उल्लेख पुरस्कार मिला।
IFFM 2025 पुरस्कार विजेताओं की सूची:
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: होमबाउंड
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: नीरज घायवान (होमबाउंड)
सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म: अंगम्माल
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) - फ़िल्म: अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक)
विशेष उल्लेख - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) - फ़िल्म: गुगुन किगपेन (बूंग)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) - फिल्म: गीता कैलासम (अंगम्माल)
सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला: ब्लैक वारंट
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) - सीरीज़: जयदीप अहलावत (पाताल लोक सीज़न 2)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) - श्रृंखला: निमिषा सजयन (डब्बा कार्टेल)
सिनेमा में उत्कृष्टता: आमिर खान
सिनेमा में नेतृत्व: अरविंद स्वामी
डिसरप्टर पुरस्कार: वीर दास
सिनेमा में विविधता: अदिति राव हैदरी
सिनेमा में समानता: बख्शो बोंडी
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (भारत): धनंजय संतोष गोरेगांवकर द्वारा कलार पेंसिल
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (ऑस्ट्रेलिया): डेविड लियू द्वारा ड्रिफ्टर्स
•64वीं अखिल भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के सभागार में 64वीं अखिल भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता कार्यशाला का उद्घाटन किया।
•67वां रेमन मैग्सेसे पुरस्कार‚ 2025- रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन ने 2025 के लिए तीन विजेताओं को सम्मानित किया है: भारत का "एजुकेट गर्ल्स" फाउंडेशन, जो शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाता है, मालदीव की पर्यावरण कार्यकर्ता शाहिना अली और फिलीपींस के फ्लेवियानो एंटोनियो एल. विलानुएवा, जिन्हें बेघरों की सेवा के लिए चुना गया है।
देश भर में वंचित लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाली एक भारतीय संस्था, 'एजुकेट गर्ल्स' को 2025 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। एजुकेट गर्ल्स को फाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली के नाम से भी जाना जाता है। इस संगठन ने 30,000 गांवों में 20 लाख से अधिक लड़कियों को शिक्षा दिलाया है। एजुकेट गर्ल्स के नाम से प्रसिद्ध यह फाउंडेशन, इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने वाला पहला भारतीय संगठन है। राजस्थान में स्थापित इस फाउंडेशन की स्थापना 2007 में सफीना हुसैन ने की थी।
शाहिना अली (मालदीव) को यह पुरस्कार समुद्र संरक्षण और हरित सक्रियता के प्रति उनके समर्पण के लिए दिया गया है। फ्लेवियानो एंटोनियो एल विलानुएवा (फिलीपींस) को मनीला के गरीबों और बेघरों के सम्मान को पुनः स्थापित करने के लिए जाना जाता है। उनका सेवा जीवन भौतिक सहायता, वकालत और हाशिए पर पड़े लोगों की आध्यात्मिक देखभाल पर केंद्रित रहा है। प्रत्येक प्राप्तकर्ता को एक पदक, एक प्रमाणपत्र और एक नकद पुरस्कार मिलेगा। 67वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार का वितरण 7 नवंबर को मनीला के मेट्रोपॉलिटन थिएटर में होगा।
•16वां डॉ. राही मासूम रजा साहित्य सम्मान‚ 2025- 1सितंबर‚ 2025 को रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता और लेखक अतुल तिवारी को 16वां डॉ. राही मासूम रजा साहित्य सम्मान‚ 2025 प्रदान किया गया। वर्ष 2024 का यह पुरस्कार कुमार प्रशांत को प्रदान किया गया था।
•सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक संगीत और नृत्य के लिए सिल्वर बनयान पुरस्कार- नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव को, द वीक हेरिटेज अवार्ड्स ने ‘सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक संगीत और नृत्य’ के लिए सिल्वर बनयान पुरस्कार से सम्मानित किया है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। नागालैंड हाउस, नई दिल्ली में संयुक्त स्थानीय आयुक्त शेरॉन लोंगचारी ने राज्य की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। हेरिटेज पुरस्कार देश की समृद्ध विरासत और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदान किए जाते हैं।
योजना/परियोजना
•नगरीय निकायों में “गीता भवन” स्थापना- मध्य प्रदेश की कैबिनेट ने गीता भवन योजना को मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जाएंगे। सरकार उन निकायों को 1 रुपये में जमीन देगी जहां जमीन उपलब्ध नहीं है। इन भवनों में बड़ा हॉल, लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी। इस योजना के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है।
गीता भवन का निर्माण PPP Mode (सरकारी निजी कंपनी भागीदारी) पर किया जाएगा। इन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कदम मौजूदा समय में धार्मिक ग्रंथों, साहित्य और वैज्ञानिक अनुसंधानों के सुलभ अध्ययन को प्रोत्साहित करने और जनसाधारण में अध्ययन के प्रति घटती रुचि को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
•एक बगिया मां के नाम” परियोजना- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत प्रदेश में "एक बगिया मां के नाम" परियोजना शुरू की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत मनरेगा के माध्यम से 30 हजार से अधिक स्व सहायता समूह की पात्र महिलाओं की निजी भूमि पर 30 लाख से अधिक फलदार पौधे लगाएं जाएंगे जो महिलाओं की आर्थिक तरक्की का आधार बनेंगे।
•विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना- राजस्थान सरकार ने राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर देने के लिए विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत 18 से 45 साल के युवाओं को कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा, ताकि वे अपना बिजनेसशुरू कर सकें या पहले से चल रहे काम को बढ़ा सकें, अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक का लोन लिया जा सकेगा, सरकार की ओर से 8% तक ब्याज सब्सिडी मिलेगी।
•मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना- बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने हेतु ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया गया है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला की अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना का क्रियान्वयन ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के माध्यम से प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है।
राज्य के शहरी क्षेत्रों में योजना के क्रियान्वयन हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार का सहयोग लिया जाएगा। योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक परिवार की एक महिला की अपनी पसंद का रोजगार करने हेतु ₹ 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार आरंभ करने के उपरांत आकलन कर ₹ 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता आवश्यकतानुसार दी जाएगी।
•दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना- हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (हारट्रोन) ने ऐप तैयार किया है, जिस पर पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एक निगरानी कमेटी बनाई गई है, जो हर तीन माह में योजना का अवलोकन करेगी।
ऑपरेशन/अभियान
•बहुपक्षीय अभ्यास ‘ब्राइट स्टार 2025’- बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास 'ब्राइट स्टार 2025' मिस्र में 28 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक आयोजित हुआ, जिसमें भारत सहित 40 से अधिक देशों की सेनाओं ने भाग लिया। यह मिस्र और अमेरिका द्वारा आयोजित मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र का सबसे बड़ा त्रि-सेवा अभ्यास है, जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों की सेनाओं के बीच सहयोग, तालमेल और अंतर-संचालन को बढ़ाना है। ब्राइट स्टार 2025 थल, नभ और समुद्री क्षेत्रों में आयोजित होने वाला एक बहुपक्षीय अमरीकी मध्य कमान अभ्यास है। अभ्यास में भारतीय वायु सेना, थल सेना और नौसेना के 700 से अधिक जवान शामिल हुए। भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद भूमध्य सागर में अपनी परिचालन तैनाती के तहत 1 सितंबर, 2025 को मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पहुंचा।
•ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट' को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले CRPF, छत्तीसगढ़ पुलिस, DRG और कोबरा के जवानों से नई दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का सरकार का संकल्प दोहराया।
•अभ्यास अचूक प्रहार- अभ्यास अचूक प्रहार भारतीय सेना की स्पीयर कोर की पैदल सेना के जवानों ने और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा अरुणाचल प्रदेश में आयोजित एक संयुक्त अग्नि अभ्यास था। इसका उद्देश्य कृत्रिम युद्धक्षेत्र की परिस्थितियों में उनकी युद्ध तत्परता और परिचालन समन्वय का परीक्षण करना था।
•सागरमाथा फ्रेंडशिप, 2025- नेपाल और चीन की सशस्त्र सेनाओं ने 6 से 16 सितंबर 2025 तक काठमांडू, नेपाल में संयुक्त सैन्य अभ्यास "सागरमाथा मैत्री, 2025" का पाँचवाँ संस्करण शुरू किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद-रोधी क्षमताओं, आपदा प्रबंधन और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सहयोग को बढ़ाना है।
•युद्ध कौशल 3.0 अभ्यास- भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के उच्च ऊंचाई वाले कामेंग क्षेत्र में युद्ध कौशल 3.0 अभ्यास का आयोजन किया, जिसमें चरम हिमालयी परिस्थितियों में अगली पीढ़ी के युद्ध के लिए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। गजराज कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग द्वारा आयोजित इस अभ्यास में ड्रोन निगरानी, सटीक हमले, वास्तविक समय लक्ष्य प्राप्ति, हवाई-तटीय संचालन और समन्वित युद्धक्षेत्र रणनीति के साथ बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास शामिल थे।
•पहली बार तीनों सेनाओं की महिला जलयात्रा अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 सितंबर, 2025 को गेटवे ऑफ़ इंडिया, मुंबई से तीनों सेनाओं के महिला जलयात्रा अभियान 'समुद्र प्रदक्षिणा" को दिल्ली से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान दुनिया में अपनी तरह का पहला अभियान है। तीनों सेनाओं की दस महिला अधिकारी स्वदेश निर्मित भारतीय सेना के नौकायन पोत (आईएएसवी) "त्रिवेणी" पर सवार होकर पूर्वी मार्ग पर अगले नौ महीने के दौरान दुनिया के कुछ खतरनाक जल क्षेत्रों समेत लगभग 26 हजार नॉटिकल मील की दूरी तय करेंगी।
वे भूमध्य रेखा को दो बार पार करेंगी, तीन अंतरीपों- लीउविन, हॉर्न और गुड होप का चक्कर लगाएंगी और सभी प्रमुख महासागरों और दक्षिणी महासागर तथा ‘ड्रेक पैसेज समेत कुछ सबसे खतरनाक जलक्षेत्रों को पार करेंगी। मई 2026 में मुंबई लौटने से पहले यह दल चार अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों का भी दौरा करेगा।
10 सदस्यीय दल में अभियान का नेतृत्व करने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा वरुडकर, स्क्वाड्रन लीडर श्रद्धा पी राजू, मेजर करमजीत कौर, मेजर ओमिता दलवी, कैप्टन प्राजक्ता पी निकम, कैप्टन दौली बुटोला, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रियंका गुसाईं, विंग कमांडर विभा सिंह, स्क्वाड्रन लीडर अरुवी जयदेव और स्क्वाड्रन लीडर वैशाली भंडारी शामिल हैं।
•अभ्यास, “सियोम प्रहार"- अभ्यास “सियोम प्रहार” भारतीय सेना द्वारा 8 से 10 सितंबर, 2025 तक अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में आयोजित एक प्रमुख क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास है। इस अभ्यास का नाम प्रदेश की सियोम नदी पर रखा गया है, जो ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी पर है। इसका उद्देश्य आधुनिक सामरिक अभियानों में ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रमाणित करना है।
•स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक ऐतिहासिक पहल है। यह अभियान पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। इस अभियान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितंबर, 2025 को उनके 75वें जन्मदिन पर किया गया, जो 2 अक्टूबर, 2025 को गांधी जयंती तक चलेगा। यह अभियान एक लाख से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रहा है, जिससे यह देश में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान बन गया है। इस अभियान का उद्देश्य "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" - स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार और एक सशक्त राष्ट्र सुनिश्चित करना है।
•ऑपरेशन पोलो की 77वीं वर्षगांठ- 13 सितंबर, 2025 को, भारत ने ऑपरेशन पोलो की 77वीं वर्षगांठ मनाई। ऑपरेशन पोलो हैदराबाद को भारतीय संघ में शामिल करने हेतु चलाया गया था।
•बहुराष्ट्रीय अभ्यास पैसिफिक रीच, 2025- 15-29 सितम्बर, 2025 के मध्य बहुराष्ट्रीय अभ्यास पैसिफिक रीच, 2025 का आयोजन सिंगापुर में किया जा रहा है। इस द्विवार्षिक अभ्यास में 40 से अधिक देश भाग लेंगे। यह अभ्यास मुख्य रूप से दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बंदरगाह और समुद्री चरण शामिल हैं। भारतीय नौसेना का नया जहाज़ आईएनएस निस्तार 14 सितम्बर को अपनी पहली विदेश यात्रा पर सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा है। यह जहाज़ अब बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘पैसिफिक रीच 2025’ (XPR-25) में हिस्सा लेगा, जिसकी शुरुआत 15 सितम्बर से हो गई है। यह जहाज़ भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के कमांडर के नियंत्रण में संचालित होगा।
सम्मेलन/समारोह
•10वां विश्व रोबोट सम्मेलन, 2025- 10वां विश्व रोबोट सम्मेलन 2025 (WRC 2025) 8 से 12 अगस्त 2025 तक बीजिंग, चीन में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य दुनिया में नए औद्योगिक विकास रुझानों के तहत वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देना है।
•तकनीकी वस्त्र और विकसित भारत पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन, 2025- बिहार के पटना में तकनीकी वस्त्र और विकसित भारत पर एक राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भारत की विकास गाथा में तकनीकी वस्त्रों के योगदान और भूमिका पर चर्चा की गई।
•दूसरा वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन “रूहmantic”- मध्यप्रदेश के उज्जैन में द्वितीय वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन आयोजित किया गया जिसे “रूहmantic” नाम दिया गया है।
•अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन, 2025- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा में आयोजित अखिल भारतीय अध्यक्ष (स्पीकर) सम्मेलन, 2025 का उद्घाटन किया। इसका आयोजन स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधान सभा के प्रथम निर्वाचित भारतीय अध्यक्ष बनने की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया। सम्मेलन का आयोजन दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजयेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में किया गया, जिसमें देशभर की राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विधान परिषदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष शामिल हुए।
अमित शाह ने विट्ठलभाई पटेल की स्मृति में विशेष डाक टिकट भी जारी किया। अमित शाह ने एक विशेष प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जिसमें दिल्ली विधानसभा की 100 वर्ष से अधिक की यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।
•68वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2025- 68वाँ राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) 5 से 12 अक्टूबर 2025 तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित किया जाएगा। इसमें आम सभा और कार्यशालाओं के अलावा, एक युवा गोलमेज सम्मेलन भी होगा जिसका विषय है “सुरक्षित और स्वतंत्र रहकर उन्नति करना : गैंग वॉयलेन्स से लेकर साइबर-बुलिंग तक की आधुनिक चुनौतियों पर विजय पाने के लिए युवाओं को सशक्त बनाना।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। ओम बिरला 68वीं राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की आम सभा को 'राष्ट्रमंडल: ग्लोबल पार्टनर’ विषय पर संबोधित करेंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी), राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) का वार्षिक सम्मेलन है। यह राष्ट्रमंडल सांसदों का सबसे बड़ा वार्षिक सम्मेलन है, जो वैश्विक संसदीय और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं। प्रत्येक वर्ष, इस सम्मेलन की मेजबानी एक अलग राष्ट्रमंडल संसद द्वारा की जाती है।
•पांचवां आसियान-भारत युवा शिखर सम्मेलन, 2025- पांचवें आसियान-भारत युवा शिखर सम्मलेन का आयोजन गोवा में 28-31 अगस्त, 2025 तक किया गया। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने समिट का उद्घाटन किया। इस पांचवें शिखर सम्मेलन का विषय “युवाओं को जोड़ना: हमारे भविष्य को आकार देना” था। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय द्वारा इंडिया फाउंडेशन एवं आसियान फाउंडेशन के सहयोग और गोवा सरकार के समर्थन से किया गया।
•20वां सीआईआई भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन,2025- 20वां सीआईआई भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय "साझा भविष्य का सह-निर्माण" था। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने विदेश मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सहयोग से इस सम्मेलन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य भारत और अफ्रीका के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना था।
•20वां वैश्विक स्थिरता शिखर सम्मेलन, 2025- 2-3 सितंबर, 2025 20वां वैश्विक स्थिरता शिखर सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
•अंतरिक्ष पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने इसरो, इन-स्पेस और एनएसआईएल के सहयोग से 8-9 सितंबर, 2025 को बेंगलुरु, भारत में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इसका विषय था- "वैश्विक प्रगति के लिए अंतरिक्ष का उपयोग: नवाचार, नीति और विकास"। इस दो दिवसीय कार्यक्रम ने नवाचार को बढ़ावा देकर, स्वदेशी क्षमताओं को मज़बूत करके और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देकर भारत की वैश्विक अंतरिक्ष अग्रणी के रूप में स्थिति को मज़बूत किया।
•संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन (सीसीसी), 2025- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर, 2025 को कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन किया। इस साल के सम्मेलन का विषय है- ‘सुधारों का वर्ष -भविष्य के लिए परिवर्तन’।
•तीसरा पूर्वोत्तर विमानन शिखर सम्मेलन, 2025- भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में नागरिक उड्डयन 2025 पर पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्रियों का सम्मेलन और तीसरा पूर्वोत्तर विमानन शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू उपस्थित थे।
•सुरु समर महोत्सव, 2025- लद्दाख में सुरु समर महोत्सव, 2025 मनाया गया। इस महोत्सव में केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू मुख्य अतिथि और लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
•पर्पल फेस्ट, 2025- 10-11 सितंबर, 2025 के मध्य पर्पल फेस्ट, 2025 का आयोजन एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा, उत्तर प्रदेश में किया गया।
•पहला ज्ञान भारतम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- संस्कृति मंत्रालय ने 11 से 13 सितंबर, 2025 तक विज्ञान भवन, नई दिल्ली में पहला ज्ञान भारतम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, जो भारत की पांडुलिपि धरोहर के संरक्षण, डिजिटलीकरण और प्रसार के लिए समर्पित है। इसका विषय था- “पांडुलिपि विरासत के माध्यम से भारत की ज्ञान विरासत को पुनः प्राप्त करना"। समापन सत्र में संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
•राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र का 11वां सम्मेलन, 2025- लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने 11 सितंबर, 2025 को बेंगलुरु स्थित विधान सौध में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के 11वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का विषय है "विधानसभा के सदनों में वाद-विवाद और चर्चाएँ: जन विश्वास का निर्माण, जन आकांक्षाओं की पूर्ति"।
•उन्मेष: अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव, 2025- केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय एवं साहित्य अकादमी की ओर से उन्मेष : अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव का आयोजन 25 से 28 सितम्बर, 2025 तक पटना, बिहार में किया गया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में इस महोत्सव का उद्घाटन किया। 25 से 28 सितंबर 2025 तक आयोजित हो रहा यह महोत्सव बहुभाषा साहित्य का उत्सव है, जो 15 देशों के लेखकों, विद्वानों, प्रकाशकों और कवियों के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है, जो 100 से अधिक भाषाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने पटना में आयोजित उन्मेष-अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के तीसरे संस्करण के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
•तीसरा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टर सम्मेलन, 2025- 9-10 सितंबर, 2025 को तीसरा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टर सम्मेलन, 2025 विशाखापत्तनम में आयोजित हुआ था। इसकी अध्यक्षता भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने की थी। प्रोफेसर सूद ने विशाखापत्तनम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टर द्वारा स्थापित ई-कचरा प्रबंधन हेतु समर्पित सुविधा संयंत्र, एयंत्रम का भी उद्घाटन किया। यह सुविधा मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर और उपभोक्ता उपकरण सहित विभिन्न प्रकार के बेकार इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित संग्रहण, पृथक्करण, निराकरण और पुनर्चक्रण में सक्षम है।
•राष्ट्रीय सम्मेलन कॉर्प-कॉन, 2025- नालसार विश्वविद्यालय और भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने 12 सितम्बर, 2025 को हैदराबाद में संयुक्त रूप से एक राष्ट्रीय सम्मेलन कॉर्प-कॉन, 2025 का उद्घाटन किया। भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान के महानिदेशक और सीईओ श्री ज्ञानेश्वर कुमार सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इसका विषय पर्यावरण, समाज और शासन (ईएसजी) और दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) था।
•चौथा तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन, 2025- 11-12 सितंबर, 2025 को चौथा तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन, 2025 रोम, इटली में आयोजित किया गया। इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता इटली और जापान ने की।इस शिखर सम्मेलन में 115 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारत वर्ष 2027 में चेन्नई में 5वें तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
•सऊदी अरब आभूषण प्रदर्शनी (SAJEX), 2025- 11-13 सितंबर, 2025 को सऊदी अरब आभूषण प्रदर्शनी (SAJEX), 2025 जेद्दाह, सऊदी अरब में आयोजित हुई।
•संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 14 सितंबर 2025 को तिरुपति, आंध्र प्रदेश में संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों के पहला राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का विषय "उभरती प्रौद्योगिकियों की चुनौतियों का सामना करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना" है।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य तकनीकी परिवर्तन के युग में महिलाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करना है। "विकसित भारत के लिए महिलाओं के नेतृत्व में विकास" और दो उप-विषयों (i) 'जेंडर रिस्पॉन्सिव बजटिंग' और (ii) 'उभरती प्रौद्योगिकियों की चुनौतियों का सामना करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना' को भी एजेंडा में शामिल किया गया है।
•चौथा वर्ल्ड फ़ूड इंडिया, 2025- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 25 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पत्रुशेव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान और खाद्य प्रसंस्करण व रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मौजूद रहे।
चार दिवसीय यह मेगा कार्यक्रम एक लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में आयोजित हो रहा है और 28 सितंबर तक चलेगा। यह देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है, जिसमें 21 देशों, 21 भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, 10 केंद्रीय मंत्रालयों और 5 सहयोगी सरकारी संगठनों की भागीदारी है।
इस बार न्यूजीलैंड और सऊदी अरब साझेदार देश होंगे, जबकि जापान, रूस, यूएई और वियतनाम फोकस देश रहेंगे। वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 पांच मुख्य स्तंभों-सस्टेनेबिलिटी और नेट जीरो फूड प्रोसेसिंग, भारत को वैश्विक केंद्र बनाना, खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग तकनीकों में प्रगति, पोषण और वेलनेस के लिए खाद्य उत्पाद, तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पशुधन और समुद्री उत्पाद पर आधारित है।
•पहला भारत-नॉर्वे समुद्री सुरक्षा, निरस्त्रीकरण और अप्रसार वार्ता, 2025- 11 सितंबर, 2025 को ओस्लो, नॉर्वे में भारत और नॉर्वे के बीच प्रथम समुद्री सुरक्षा, निरस्त्रीकरण और अप्रसार वार्ता का आयोजन किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्त्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (निरस्त्रीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामले) सुश्री मुआनपुई सैयावी ने किया, जबकि नॉर्वे के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्त्व विदेश मंत्रालय में सुरक्षा नीति एवं उच्च उत्तर विभाग के महानिदेशक श्री जॉन एल्वेडल फ्रेडरिक्सन ने किया। इस वार्ता का अगला दौर नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
•सरपंच संवाद राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन, 2025- भारतीय गुणवत्ता परिषद ने जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग और पंचायती राज मंत्रालय के सहयोग से नई दिल्ली में सरपंच संवाद राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन का आयोजन किया। ‘विकसित ग्राम से विकसित भारत’ विषय पर केंद्रित इस सम्मेलन में 22 राज्यों के 75 प्रतिष्ठित सरपंचों ने भाग लिया और स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों से लिए गए पाँच विषयगत क्षेत्रों पर सार्थक चर्चा की। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इस सम्मेलन ने देश भर के 60,000 से अधिक सरपंचों को सरपंच संवाद मोबाइल ऐप से सफलतापूर्वक जोड़ने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। सरकार का लक्ष्य सभी ढाई लाख सरपंचों को इस मंच पर लाना है, ताकि हर गाँव स्वच्छता और सुरक्षा के स्तंभों पर एक साथ प्रगति कर सके।
संधि/समझौता
•भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक के मध्य समझौता- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और भारतीय रेल के बीच नई दिल्ली स्थित रेल भवन में एक ऐतिहासिक समझौता हुआ। समझौते के तहत, SBI में सैलरी अकाउंट रखने वाले रेलवे कर्मचारियों को पहले से अधिक बीमा कवरेज मिलेगा। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और SBI के चेयरमैन सी. एस. सेट्टी मौजूद रहे।
समझौते के तहत, रेलवे कर्मचारियों के लिए दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है। अभी तक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना (CGEGIS) के तहत ग्रुप ए, बी और सी कर्मचारियों को क्रमशः केवल ₹1.20 लाख, ₹60,000 और ₹30,000 का कवर मिलता था। इसके अतिरिक्त, SBI में वेतन खाता रखने वाले सभी रेलवे कर्मचारी अब बिना किसी प्रीमियम भुगतान या चिकित्सा जांच की आवश्यकता के 10 लाख रुपये के प्राकृतिक मृत्यु बीमा कवर के हकदार होंगे।
इस समझौते से लगभग 7 लाख रेलवे कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस समझौते में कई तरह के पूरक बीमा लाभ भी शामिल हैं, जिनमें 1.60 करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर, साथ ही RuPay डेबिट कार्ड पर 1 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त राशि, 1 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना स्थायी पूर्ण विकलांगता कवर और 80 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना स्थायी आंशिक विकलांगता कवर शामिल है।
•उत्तराखंड में सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत और एडीबी के मध्य समझौता- भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में सतत और जलवायु-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 126.42 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य उन्नत बुनियादी ढांचे, बेहतर पर्यटन योजना, उन्नत स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन तथा आपदा तैयारी के माध्यम से 87,000 से अधिक निवासियों और 2.7 मिलियन वार्षिक आगंतुकों को लाभान्वित करना है। यह परियोजना राज्य के सबसे जलवायु-संवेदनशील और आर्थिक रूप से वंचित ज़िलों में से एक टिहरी गढ़वाल को लक्षित करती है।
•पावर ऑफ साइबेरिया 2 पाइपलाइन हेतु समझौता- रूस और चीन ने हाल ही में पावर ऑफ साइबेरिया 2 (Power of Siberia 2) नामक एक महत्वाकांक्षी गैस पाइपलाइन के निर्माण पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एक बाध्यकारी समझौता है, जिससे कोई भी देश पीछे नहीं हट सकता है। इसके तहत रूस का गज़प्रोम मंगोलिया के रास्ते पश्चिमी साइबेरिया की गैस को चीन तक पहुँचाएगा। इस पाइपलाइन के जरिए चीन को हर साल अतिरिक्त 50 अरब घन मीटर गैस मिलेगी। यह पाइपलाइन रूस के साइबेरिया से शुरू होकर मंगोलिया से होते हुए उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया प्रांत तक जाएगी। यह समझौता दोनों देशों के बीच ऊर्जा संबंधों को मजबूत करेगा और रूस को यूरोप पर अपनी निर्भरता कम करने में मदद करेगा, जबकि चीन को किफायती गैस आपूर्ति का एक नया स्रोत मिलेगा।
चर्चित व्यक्ति (राष्ट्रीय)
•अनीश दयाल सिंह- केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ और आईटीबीपी के पूर्व महानिदेशक अनीश दयाल सिंह को नया उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया है, जिन्हें आंतरिक मामलों को संभालने का दायित्व सौंपा गया है।
•कृषांगी मेश्राम- भारतीय मूल की कृषांगी मेश्राम ने केवल 21 साल की उम्र में इंग्लैंड और वेल्स की सबसे कम उम्र की सॉलिसिटर बनने का रिकॉर्ड बनाया है। कृषांगी पश्चिम बंगाल में जन्मी और वहां से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। अब वह संयुक्त अरब अमीरात में रहती हैं। उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में मिल्टन कीन्स स्थित ओपन यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई शुरू की थी। इसके तीन साल बाद में उन्होंने कानून में ऑनर्स की डिग्री प्रथम श्रेणी में पूरी की।
•गौहर सुल्ताना- भारतीय महिला टीम की बाएं हाथ की स्पिनर गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की।
•न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली- न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली ने सुप्रीम कोर्ट के दो नए न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई ने इन्हें पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति आलोक अराधे इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट के और न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे।
•उर्जित पटेल- केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। वह केवी सुब्रमण्यन का स्थान लेंगे।
•आकाश त्रिपाठी- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) के नए प्रबंध निदेशक नियुक्त हुए।
•टीसीए कल्याणी- 1 सितंबर, 2025 को टीसीए कल्याणी ने वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में नए महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाला।
•संजय सिंघल- 1 सितंबर‚ 2025 को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय सिंघल ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के नए महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•कृति सेनन- 1 सितंबर‚ 2025 को अभिनेत्री कृति सेनन लैंगिक समानता के लिए भारत में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) कार्यालय की मानद दूत (Honorary Ambassador) नियुक्त हुई हैं।
•रजित पुन्हानी- 1 सितंबर, 2025 को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजित पुन्हानी ने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर- 5 सितंबर, 2025 को न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। इस पद पर इन्होंने न्यायमूर्ति आलोक अराधे का स्थान लिया है।
•राम सुब्रमण्यम गांधी- भारतीय रिज़र्व बैंक ने राम सुब्रमण्यम गांधी को यस बैंक के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पुनर्नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 20 सितंबर, 2025 से 13 मई, 2027 तक प्रभावी रहेगा। गांधी इससे पहले आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में कार्यरत थे।
•डॉ. गीता वाणी रायसम- 9 सितंबर, 2025 को डॉ. गीता वाणी रायसम ने सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान की नई निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•विवेकानंद गुप्ता- सितम्बर, 2025 में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विवेकानंद गुप्ता को सार्वजनिक वित्तीय परिसंपत्ति प्रबंधन (पीएफएएम) कार्यक्रम 2025-26 के लिए चयनित किया गया सार्वजनिक वित्तीय परिसंपत्ति प्रबंधन (PFAM) कार्यक्रम 2025-26, विश्व बैंक और मिलकेन इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक प्रतिष्ठित पहल है। विवेकानंद गुप्ता सार्वजनिक वित्तीय परिसंपत्ति प्रबंधन (पीएफएएम) समूह के लिए भारत की ओर से चुने जाने वाले एकमात्र प्रतिभागी और ईपीएफओ के पहले प्रतिनिधि बन गए। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) 25 लाख करोड़ रूपये से अधिक के कोष के साथ दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक सुरक्षा संस्थानों में से एक है।
•न्यायमूर्ति एम. सुंदर- 15 सितम्बर, 2025 को न्यायमूर्ति एम. सुंदर ने मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
•आचार्य देवव्रत- 15 सितंबर, 2025 को आचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में शपथ ग्रहण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चन्द्रशेखर ने उन्हें शपथ दिलाई। वह सी.पी.राधाकृष्णन का स्थान लेंगे,जो देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने। वे गुजरात के राज्यपाल के रूप में भी कार्यरत हैं।
•डॉ. दीपक मित्तल- 2 सितंबर, 2025 को डॉ. दीपक मित्तल संयुक्त अरब अमीरात में अगले राजदूत नियुक्त हुए है। वह वर्ष 1998 बैच आईएफएस अधिकारी हैं।
•दिनेश के. पटनायक- 28 अगस्त, 2025 को केन्द्र सरकार ने दिनेश के. पटनायक को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है। वे 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विवादास्पद बयान से उपजे तनाव के बाद, अक्टूबर 2024 में भारत ने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुला लिया था।
•अभिमन्यु मिश्रा- 9 सितंबर, 2025 को 16 वर्षीय भारतीय मूल के अमेरिकी ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु मिश्रा ने फिडे ग्रैंड स्विस, 2025 के पांचवें राउंड में विश्व चैंपियन गुकेश डोमाराजू को हराकर क्लासिकल शतरंज के किसी खेल में किसी मौजूदा चैंपियन को हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने गाटा काम्स्की का 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 17 वर्ष की उम्र में गैरी कास्पारोव को हराया था।
•रविचंद्रन अश्विन- भारतीय ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की घोषणा की।
चर्चित व्यक्ति (अंतरराष्ट्रीय)
•सर्जियो गोर- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों का विशेष दूत नियुक्त करने की घोषणा की।
•इंगा रुगिनिएन- इंगा रुगिनिएन लिथुआनिया की नई प्रधानमंत्री बनीं। वह वर्ष 2024 में पहली बार संसद के लिए चुनी गईं थीं।
•अनुतिन चार्नविराकुल- 5 सितंबर, 2025 को अनुतिन चार्नविराकुल थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने गये हैं। वह पिछले दो वर्षों में चुने गए तीसरे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने पैतोंगटार्न शिनावात्रा का स्थान लिया है।
•शबाना महमूद- सितंबर, 2025 को शबाना महमूद ब्रिटेन की नई गृह सचिव नियुक्त हुई हैं।
•डेविड लैमी- 4 सितंबर, 2025 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने डेविड लैमी को ब्रिटेन का नया उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। इस पद पर वह एंजेला रेनर का स्थान ग्रहण किया है।
•पेत्रा क्वितोवा- चेक गणराज्य की दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में डायने पैरी से मिली हार के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है। पिछले साल जुलाई में बेटे को जन्म देने वाली क्वितोवा 17 महीने बाद कोर्ट पर लौटी थी। क्वितोवा ने वर्ष 2011 में मारिया शारापोवा को हराकर विम्बलडन खिताब जीता था । इसके बाद वर्ष 2014 में यूजीन बूचार्ड को हराकर विम्बलडन खिताब जीता।
•मोहम्मद सालाह- लिवरपूल के स्टार फारवर्ड मोहम्मद सालाह को प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (PFA) प्लेयर ऑफ द ईयर, 2025 चुना गया। इसी के साथ सालाह पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने यह खिताब तीन बार जीता है।
निधन
•लॉर्ड स्वराज पॉल- भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का लंदन में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। ब्रिटेन स्थित कपारो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक लॉर्ड पॉल हाल ही में बीमार हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। स्वराज पॉल का जन्म भारत के पंजाब राज्य के जालंधर में हुआ था।वह अपनी छोटी बेटी अंबिका के कैंसर के इलाज के लिए 1960 के दशक में यूके चले गए थे। लेकिन चार साल की उम्र में बेटी के निधन के बाद, उन्होंने एक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में अंबिका पॉल फाउंडेशन की स्थापना की, जिसने शिक्षा और स्वास्थ्य पहल के माध्यम से दुनिया भर में बच्चों और युवाओं की भलाई को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों का दान दिया।
•डीडी लापांग- 12 सितम्बर, 2025 को मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डीडी लापांग का निधन हो गया है। उन्होंने 1992 से 2008 के बीच चार बार मुख्यमंत्री पद संभाला था।
वर्ष/दिवस/सप्ताह
•5 सितंबर- शिक्षक दिवस (डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन)
•8 सितंबर- विश्व साक्षरता दिवस
•14 सितंबर- हिंदी दिवस
•16 सितंबर- अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस
•21 सितंबर- अल्जाइमर दिवस, अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस
•27 सितंबर- विश्व पर्यटन दिवस
खेल
क्रिकेट
•दलीप ट्रॉफी, 2025-26- 28 अगस्त, 2025 से 15 सितंबर, 2025 तक भारत की घरेलू प्रथम-श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता दलीप ट्रॉफी, 2025-26 का आयोजन बंगलुरू, कर्नाटक में किया गया। इस टूर्नामेंट में 6 टीमों (मध्य क्षेत्र,पूर्वी क्षेत्र,उत्तरी क्षेत्र, उत्तर-पूर्व क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र) ने भाग लिया। फाइनल में मध्य क्षेत्र (सेंट्रल ज़ोन) ने दक्षिण क्षेत्र को 6 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। फाइनल में यश राठौड़ (मध्य क्षेत्र) को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ़ द सीरीज सारांश जैन (मध्य क्षेत्र ) चुने गए।
लॉन टेनिस
•यू.एस.ओपन‚ 2025- 24 अगस्त से 7 सितंबर‚ 2025 तक वर्ष 2025 की अंतिम ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता यू.एस. ओपन‚ 2025 (145वां संस्करण) न्यूयॉर्क‚ संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुआ।
पुरुष एकल विजेता- कार्लोस अल्काराज (स्पेन)। उपविजेता- जैनिक सिरर (इटली)।
महिला एकल विजेता- एरिना सबालेन्का (बेलारूस)। उपविजेता- अमांडा एनिसिमोवा (सयुंक्त राज्य अमेरिका)।
पुरुष युगल विजेता- मार्सेल ग्रेनोलर्स (स्पेन) और होरासियो ज़ेबालोस (अर्जेंटीना)। उपविजेता- जो सैलिसबरी और नील स्कुप्स्की (दोनों ब्रिटेन)।
महिला युगल विजेता- गैब्रिएला डाब्रोव्स्की (कनाडा) और एरिन राउटलिफ़(न्यूज़ीलैंड)। उपविजेता- कैटरीना सिन्याकोवा (चेक गणराज्य) और टेलर टाउनसेंड (सयुंक्त राज्य अमेरिका)।
मिश्रित युगल विजेता- सारा एर्रानी और आन्द्रेआ वावास्सोरी (दोनों इटली)। उपविजेता- इगा स्विटेक(पोलैंड) और कैस्पर रूड (नॉर्वे)।
कार्लोस अल्काराज ने दूसरी बार यू.एस.ओपन का खिताब जीता है। इस जीत के साथ ही उन्होंने विश्व रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया। एरिना सबालेंका ने लगातार दूसरी बार यू.एस. ओपन का खिताब जीता है।
टेबल टेनिस
•डब्ल्यूटीटी यूथ स्टार कंटेंडर स्कोप्जे, 2025- 5 -7 सितंबर, 2025 तक टेबल टेनिस प्रतियोगिता डब्ल्यूटीटी यूथ स्टार कंटेंडर स्कोप्जे, 2025 का आयोजन स्कोप्जे, उत्तरी मैसेडोनिया में किया गया।
अंडर-19 लड़कों के एकल का परिणाम:
विजेता- शुंटो इवैदा (जापान)। उपविजेता- पी.बी. अभिनंद (भारत)
अंडर -15 लड़कों के एकल का परिणाम:
विजेता- ली सेउंगसू (दक्षिण कोरिया)। उपविजेता – ऋत्विक गुप्ता (भारत)
अंडर -15 लड़कियों के युगल का परिणाम:
विजेता- अनन्या मुरलीधरन और दिव्यांशी भौमिक (दोनों भारत)। उपविजेता- झाओ वांगकी और लियू ज़िलिंग (दोनों चीन)
अंडर -15 लड़कियों के युगल स्पर्धा में भारत की रियाना भूटा और अंकौलिका चक्रवर्ती की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
पी.बी. अभिनंद और सिंड्रेला दास ने अंडर-19 मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता। ऋत्विक गुप्ता और साहिल रावत ने अंडर-15 लड़कों के युगल में कांस्य पदक जीता।
भारत ने टूर्नामेंट में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 6 मेडल जीते।
बैडमिंटन
•बीडब्ल्यूएफ (BWF) विश्व चैंपियनशिप‚ 2025- बैडमिंटन प्रतियोगिता बीडब्ल्यूएफ (BWF) विश्व चैंपियनशिप‚ 2025 पेरिस, फ्रांस में संपन्न हुआ।
पुरुष एकल विजेता- शी यु की (चीन)। उपविजेता- कुनलावुत वितिदसर्न (थाईलैंड)
महिला एकल विजेता- अकाने यामागुची (जापान)। उपविजेता- चेन यु फेई (चीन)।
पुरुष युगल विजेता- किम वोन-हो और सेओ सेउंग-जे (दोनों दक्षिण कोरिया)। उपविजेता- चेन बो यंग और लियू यी (दोनों चीन)
महिला युगल विजेता- लियू शेंग शु और टैन निंग (दोनों चीन)। उपविजेता- पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन (दोनों मलेशिया)।
मिश्रित युगल विजेता- चेन टैंग जी और तोह ई वेई (दोनों मलेशिया)। उपविजेता- जियांग झेन बैंग और वेई याक्सिन (दोनों चीन)।
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप, 2025 में भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कांस्य पदक जीता है।
•लागोस इंटरनेशनल क्लासिक्स, 2025- बैडमिंटन प्रतियोगिता लागोस इंटरनेशनल क्लासिक्स, 2025 का आयोजन लागोस, नाइजीरिया में किया गया।
पुरुष एकल विजेता- प्रहदिस्का बागास शुजिवो (इंडोनेशिया)। उपविजेता- मिनोरू कोगा (जापान)।
महिला एकल विजेता- श्रेया लेले (भारत)। उपविजेता- आकर्षि कश्यप (भारत)
मिश्रित युगल विजेता- बिमो प्रसेत्यो और अर्ल्या नबीला थेसा मुंगगरान (दोनों इंडोनेशिया)। उपविजेता- ध्रुव रावत और मनीषा के (दोनों भारत)
शतरंज
•फुजैराह ग्लोबल चेस चैंपियनशिप, 2025- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में फुजैराह ग्लोबल चेस चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन किया गया। यह इस शतरंज टूर्नामेंट का पहला संस्करण था। इस टूर्नामेंट के सुपर स्टार्स वर्ग का खिताब भारत के प्रणव वेंकटेश ने स्पेन के ग्रैंडमास्टर एलन पिचोट को हराकर जीत लिया।
•FIDE महिला ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट, 2025- 4 सितंबर, 2025 से 15 सितंबर, 2025 तक FIDE महिला ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट, 2025 का आयोजन समरकंद, उज़्बेकिस्तान में किया गया भारतीय शतरंज खिलाड़ी वैशाली रमेशबाबू ने FIDE महिला ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट, 2025 का खिताब जीत लिया है।
•FIDE ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट, 2025- 3 सितंबर, 2025 से 15 सितंबर, 2025 तक FIDE ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट, 2025 का आयोजन समरकंद, उज़्बेकिस्तान में किया गया। इस टूर्नामेंट का खिताब नीदरलैंड्स के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरि ने जीता है। जर्मनी के शतरंज खिलाड़ी मैथियास ब्लूबाम दूसरे स्थान पर रहे।
गोल्फ
•बीएमडब्ल्यू चैम्पियनशिप, 2025- PGA टूर सत्र, 2025 की गोल्फ प्रतियोगिता बीएमडब्ल्यू चैम्पियनशिप, 2025 मैरीलैंड के ओविंग्स मिल्स में केव्स वैली गोल्फ क्लब में आयोजित हुई। अमेरिकी गोल्फर स्कॉटी शेफ्फलर ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का ख़िताब जीता। स्कॉटिश गोल्फ खिलाड़ी रॉबर्ट मैकिंटायर दूसरे स्थान पर रहे।
•पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप, 2025- पीजीटीआई टूर सत्र, 2025 की गोल्फ प्रतियोगिता पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप, 2025 क्लोवर ग्रीन्स गोल्फ कोर्स और रिज़ॉर्ट, तमिलनाडु में आयोजित हुई। इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब भारतीय गोल्फर युवराज संधू ने जीता। भारतीय गोल्फर उदयन माने उपविजेता रहे। भारत के क्षितिज नवीद कौल तीसरे स्थान पर रहे।
निशानेबाजी/तीरंदाजी
•ISSF विश्व कप राइफल/पिस्टल, 2025- 7 -15 सितंबर, 2025 तक ISSF विश्व कप राइफल/पिस्टल, 2025 निंगबो, चीन में आयोजित हुआ। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा। भारतीय निशानेबाजों ने कुल 2 पदक 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता। चीन 8 पदकों (3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। नॉर्वे ने कुल 4 पदक (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीते और पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। दक्षिण कोरिया ने 1 स्वर्ण,1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 4 पदक जीता और पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह ईशा का पहला व्यक्तिगत विश्व कप स्वर्ण पदक है। भारत की मेघना सज्जनार ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।
•हुंडई विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2025- 5 से 12 सितंबर, 2025 के मध्य ग्वांगजू, दक्षिण कोरिया में हुंडई विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन किया गया। इसमें दक्षिण कोरिया कुल 7 पदक (2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। मेक्सिको ने कुल 3 पदक (2 स्वर्ण और 1 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। स्पेन ने 2 स्वर्ण पदक जीते और पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
इस प्रतियोगिता में भारत ने 1 स्वर्ण और 1रजत सहित कुल 2 पदक जीते और पदक तालिका में फ्रांस के साथ चौथा स्थान हासिल किया। भारत की पुरुष कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जिसमें ऋषभ यादव, अमन सैनी और प्रथमेश फुगे शामिल थे। ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
•पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड- 11 सितंबर, 2025 को इटली के डैनिलो सोलाज़ो ने निंग्बो में आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में उन्होंने चीन के शेंग लि हाओ को हराकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। डैनिलो सोलाज़ो ने फाइनल में 255.0 अंक बनाकर यह नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने शेंग लि हाओ के पिछले 254.5 (म्यूनिख 2024) रिकॉर्ड को तोड़ा।
•विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2025- विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन कनाडा के विन्निपेग में किया गया। यह विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप का 18वां संस्करण था। दक्षिण कोरिया कुल 17 पदक (7 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। भारत 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। अगली विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2027 में तुर्की के अंताल्या में होगी।
भारोत्तोलन
•25वीं राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप, 2025- 25वीं राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में किया गया। इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में भारत ने 4 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते और पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। पदक तालिका में मलेशिया, नाइजीरिया और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में भारतीय स्वर्ण पदक विजेता: अजित नारायण ने पुरुष 71 किग्रा. वर्ग में स्वर्ण पदक, अजया बाबू वल्लूरी ने पुरुष 79 किग्रा. वर्ग में स्वर्ण पदक, मीराबाई चानू ने महिला 48 किग्रा. वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
कुश्ती
•अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, 2025- अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, 2025 बुल्गारिया के समोकोव में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 9 पदक (2 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य) जीते। महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा में जापान ने 165 अंकों के साथ टीम खिताब जीता।
भारतीय महिला फ्रीस्टाइल टीम ने 140 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
अमेरिकी पुरुष फ्रीस्टाइल टीम ने 185 अंकों के साथ टीम खिताब जीता।
ईरान की ग्रीको रोमन टीम ने 117 अंकों के साथ टीम खिताब जीता।
सुमित मलिक ने पुरुषों की 57 किग्रा. फ्रीस्टाइल श्रेणी में रजत पदक जीतकर भारत के लिए पहला पदक जीता। तपस्या गहलावत ने महिलाओं के 57 किग्रा. वर्ग में जीत हासिल कर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। ग्रीको-रोमन में, पूर्व अंडर-17 विश्व चैंपियन सूरज वशिष्ठ ने कांस्य पदक के साथ अंडर-20 में पदार्पण किया।
भारतीय स्वर्ण पदक विजेता:
काजल- महिला फ्रीस्टाइल 72 किग्रा.
तपस्या गहलावत- महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा.
भारतीय रजत पदक विजेता:
सुमित मलिक- पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा.
सृष्टि- महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा.
रीना- महिला फ्रीस्टाइल 55 किग्रा.
प्रिया मलिक- महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा.
भारतीय कांस्य पदक विजेता:
सारिका- महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा.
श्रुति- महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा.
सूरज वशिष्ठ- ग्रीको-रोमन 60 किग्रा.
बास्केटबॉल
•FIBA एशिया कप, 2025- पुरुष बास्केटबॉल टूर्नामेंट FIBA एशिया कप, 2025 का आयोजन जेद्दा, सऊदी अरब में किया गया। FIBA एशिया कप, 2025 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता। चीन उपविजेता रहा। ईरान ने तीसरे स्थान पर रहा।ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार FIBA एशिया कप का ख़िताब जीता है।
खेल विविध
•पहला खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल, 2025- पहला खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल, 2025 श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में डल झील पर आयोजित किया गया। 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पहली बार आयोजित इन खेलों में भाग लिया। पहले खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल (KIWSF) का शुभंकर- हिमालयन किंगफिशर था। खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में 6 खेल रोइंग, कैनोइंग, कयाकिंग, वाटर स्कीइंग, शिकारा रेस और ड्रैगन बोट रेस शामिल थे।
मध्य प्रदेश 10 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 18 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। ओडिशा 4 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। केरल 3 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश 2 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित कुल 3 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा। जम्मू और कश्मीर एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर सातवें स्थान पर रहा।
मोहसिन अली ने पुरुषों की 1000 मीटर कयाकिंग स्पर्धा में खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता। शिखा ने कयाकिंग एकल स्लैलम में स्वर्ण पदक जीता। पल्लवी और रीना ने कैनोइंग एकल में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीता।
•17वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप, 2025- 17वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप, 2025 ब्रासीलिया, ब्राज़ील में आयोजित हुई। चीन ने 15 स्वर्ण सहित कुल 16 पदक जीते और शीर्ष स्थान पर रहा। ईरान ने 6 स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीते और दूसरा स्थान हासिल किया। मलेशिया 5 स्वर्ण सहित कुल 8 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
भारत ने विश्व वुशु चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सांडा स्पर्धाओं में चार पदक (3 रजत और 1 कांस्य) जीते। अपर्णा दहिया (52 किग्रा.), करीना कौशिक (60 किग्रा.) और शिवानी प्रजापति (75 किग्रा.) ने रजत पदक जीते। सागर दहिया ने 56 किग्रा. वर्ग में कांस्य पदक जीता।
•स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप, 2025- 15 सितंबर, 2025 को चीन में आयोजित स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप, 2025 में भारत के आनंद कुमार वेलकुमार ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप सीरीज की पुरुषों की 1000 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वे स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इस स्पर्धा में 1 मिनट 23 सेकंड और 924 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा उन्होंने इसी सीरीज में आयोजित 500 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में 43 सेकंड और 072 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक भी जीता। इसी के साथ वह इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं।
•डायमंड लीग फ़ाइनल, 2025- डायमंड लीग फाइनल‚ 2025 का आयोजन लेट्ज़िग्रुंड, ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में किया गया। पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर दूरी तक भाला फेंककर खिताब जीता। पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में भारत के नीरज चोपड़ा 85.01 मीटर दूरी तक भाला फेंककर दूसरे स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा लगातार तीसरी बार डायमंड लीग फाइनल्स में उपविजेता रहे।
•उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग, 2025- उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग, 2025 का आयोजन ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। इस प्रतियोगिता में आठ फ्रेंचाइजी टीमों- मथुरा योद्धस, मुजफ्फरनगर लायंस, काशी वारियर्स, गोरखपुर जायंट्स, मुरादाबाद बुल्स, अयोध्या सुपर किंग्स, नोएडा थंडर्स और लखनऊ टाइगर्स ने भाग लिया। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में खेले गए फाइनल में मुजफ्फरनगर लायंस ने मथुरा योद्धास को 3-1 से हराकर खिताब जीता। फाइनल में मुजफ्फरनगर लायंस के जेरोम विनीथ को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। मृत्युंजय महंता को “ब्लॉकर ऑफ द मैच” का पुरस्कार मिला
आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण तथ्य
•22वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला,2025 लखनऊ में आयोजित किया गया। इस मेले का विषय “विज़न 2047: विकसित भारत, विकसित राज्य” है।
•प्रथम वार्षिक ग्रीन हाइड्रोजन अनुसंधान एवं विकास कॉन्फ्रेंस, 2025 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
•कर्नाटक सरकार बेंगलुरु के पास बिदादी में भारत का पहला और सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एकीकृत शहर स्थापित करेगी।
•9-11 सितंबर, 2025 को भारत ने असम के गुवाहाटी में बिम्सटेक युवा नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की।
•यूनेस्को की सूची में भारत के 7 नए प्राकृतिक धरोहर स्थलों को शामिल किया गया है। नए शामिल स्थलों में महाराष्ट्र के पंचगनी और महाबलेश्वर स्थित डेक्कन ट्रैप, कर्नाटक के सेंट मैरी द्वीप समूह की भूवैज्ञानिक विरासत, मेघालय में मेघालय युग की गुफाएं, नागालैंड की नागा हिल ओफियोलाइट, आंध्र प्रदेश का एर्रा मट्टी डिब्बालू, तिरुमाला पहाड़ियाँ और केरल की वर्कला चट्टानें हैं।
•दिल्ली में एशिया के पहले महिला कैंसर अस्पताल, अपोलो एथेना का उद्घाटन किया गया।
•लोकसभा की कार्यवाही का अब संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लेखित सभी 22 भाषाओं में अनुवाद होगा। अभी तक यह सुविधा 18 भाषाओं में उपलब्ध थी। कश्मीरी, कोंकणी और संथाली भाषाओं को भी शामिल करने की घोषणा की गई है।
•विद्युत मंत्रालय ने राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक, 2024 जारी किया है। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, असम और त्रिपुरा हैं।
•जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आदिवासी भाषाओं के लिए भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित अनुवादक, 'आदि वाणी' का बीटा संस्करण लॉन्च किया।
•केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के नारणपुरा, अहमदाबाद में वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
•चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली।
•थाईलैंड के फुकेत में आयोजित 23वें एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान महासम्मेलन में भारत को एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान के कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। सम्मेलन का विषय था “लोगों के लिए मीडिया, शांति और समृद्धि”।
•बिहार में नालंदा जिले के राजगीर में नवनिर्मित रॉयल भूटान बौद्ध मंदिर का उद्घाटन किया गया।
•अडानी पावर को बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में 3 अरब डॉलर (करीब 26,482 करोड़ रुपये) के निवेश से 2,400 मेगावाट क्षमता का ग्रीनफील्ड ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करने का ठेका मिला है।
•विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषणा की है कि नेपाल में रूबेला को एक जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त कर दिया गया है। रूबेला, जिसे आमतौर पर जर्मन खसरा के नाम से जाना जाता है, एक संक्रामक रोग है।
•अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस में शामिल होने वाला नया सदस्य देश नेपाल है।
•हाल में फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आये।
•सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
•अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का 69वां सम्मेलन, 2025 वियना, ऑस्ट्रिया में आयोजित किया गया।
•अल्बानिया ने दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई जनित मंत्री नियुक्त किया है। इस डिजिटल सहायक का नाम ‘डिएला’ है जिसका अर्थ है ‘सूर्य’।
•वित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी 22.56% पर पहुंच गई।
•जीएसटी परिषद् की 56वीं बैठक, 2025 में नई दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में आयोजित हुई।
•पटना (बिहार) में भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के पहले क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
•भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक है।
•नासा ने यूरेनस का एक नया, 29वाँ उपग्रह खोजा है, जिसका नाम S/2025 U1 रखा गया है।
•युद्ध अभ्यास, 2025 भारत और अमेरिका के बीच अलास्का के फोर्ट वेनराइट और युकोन ट्रेनिंग एरिया में सफलतापूर्वक समाप्त हुआ।
•हरियाणा के गुरुग्राम में नौसेना का नया नेवल बेस INS अरावली को नौसेना में शामिल किया गया।
•भारतीय नौसेना के लिए पहला स्वदेशी 3D एयर सर्विलांस रडार ‘लांजा-एन’ (Lanza-N) को बनाया है।
•67वां रेमन मैग्सेसे पुरस्कार‚ 2025 के लिए तीन विजेताओं को सम्मानित किया है- भारत का "एजुकेट गर्ल्स" फाउंडेशन, जो शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाता है, मालदीव की पर्यावरण कार्यकर्ता शाहिना अली और फिलीपींस के फ्लेवियानो एंटोनियो एल. विलानुएवा, जिन्हें बेघरों की सेवा के लिए चुना गया है।
•फिल्म अभिनेता और लेखक अतुल तिवारी को 16वां डॉ. राही मासूम रजा साहित्य सम्मान‚ 2025 प्रदान किया गया।
•बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास 'ब्राइट स्टार 2025' मिस्र में आयोजित हुआ।
•अभ्यास अचूक प्रहार भारतीय सेना की स्पीयर कोर की पैदल सेना के जवानों और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा अरुणाचल प्रदेश में आयोजित एक संयुक्त अग्नि अभ्यास था।
•नेपाल और चीन की सशस्त्र सेनाओं ने सितंबर, 2025 में काठमांडू, नेपाल में संयुक्त सैन्य अभ्यास "सागरमाथा मैत्री, 2025" का पाँचवाँ संस्करण शुरू किया।
•भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में युद्ध कौशल 3.0 अभ्यास का आयोजन किया।
•अभ्यास “सियोम प्रहार” भारतीय सेना द्वारा अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में आयोजित एक प्रमुख क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास है।
•10वां विश्व रोबोट सम्मेलन, 2025 बीजिंग, चीन में आयोजित किया गया।
•केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा में आयोजित अखिल भारतीय अध्यक्ष (स्पीकर) सम्मेलन, 2025 का उद्घाटन किया।
•68वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन, 2025 ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित किया जाएगा।
•पांचवें आसियान-भारत युवा शिखर सम्मलेन, 2025 का आयोजन गोवा में किया गया।
•20वां सीआईआई भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन,2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•अंतरिक्ष पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 बेंगलुरु, भारत में आयोजित किया गया।
•तीसरा पूर्वोत्तर विमानन शिखर सम्मेलन, 2025 और पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्रियों का सम्मेलन अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित किया गया।
•पर्पल फेस्ट, 2025 का आयोजन एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा, उत्तर प्रदेश में किया गया।
•पहला ज्ञान भारतम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•उन्मेष:अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव का आयोजन सितम्बर, 2025 में पटना, बिहार में किया गया।
•तीसरा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टर सम्मेलन,2025 विशाखापत्तनम में आयोजित हुआ।
•चौथा तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन, 2025 रोम, इटली में आयोजित किया गया। भारत वर्ष 2027 में चेन्नई में 5वें तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
•संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों का राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 तिरुपति, आंध्र प्रदेश में आयोजित हुआ।
•चौथा वर्ल्ड फ़ूड इंडिया, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस बार न्यूजीलैंड और सऊदी अरब साझेदार देश रहे, जबकि जापान, रूस, यूएई और वियतनाम फोकस देश रहे।
•पहला भारत-नॉर्वे समुद्री सुरक्षा, निरस्त्रीकरण और अप्रसार वार्ता, 2025 ओस्लो, नॉर्वे में आयोजित हुआ।
•सरपंच संवाद राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में सतत और जलवायु-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 126.42 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
•रूस और चीन ने पावर ऑफ साइबेरिया 2 नामक एक गैस पाइपलाइन के निर्माण पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत रूस का गज़प्रोम मंगोलिया के रास्ते पश्चिमी साइबेरिया की गैस को चीन तक पहुँचाएगा।
•भारतीय मूल की कृषांगी मेश्राम ने केवल 21 साल की उम्र में इंग्लैंड और वेल्स की सबसे कम उम्र की सॉलिसिटर बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
•केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी।
•वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय सिंघल ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के नए महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•अभिनेत्री कृति सेनन लैंगिक समानता के लिए भारत में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष कार्यालय की मानद दूत नियुक्त हुई हैं।
•इंगा रुगिनिएन लिथुआनिया की नई प्रधानमंत्री बनीं।
•अनुतिन चार्नविराकुल थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने गये हैं।
•भारत की घरेलू प्रथम-श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता दलीप ट्रॉफी, 2025-26 का आयोजन बंगलुरू, कर्नाटक में किया गया। फाइनल में मध्य क्षेत्र (सेंट्रल ज़ोन) ने दक्षिण क्षेत्र को हराकर खिताब जीत लिया।
•यू.एस.ओपन‚ 2025 न्यूयॉर्क‚ संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुआ। पुरुष एकल विजेता- कार्लोस अल्काराज (स्पेन)। महिला एकल विजेता- एरिना सबालेन्का (बेलारूस)।
•बैडमिंटन प्रतियोगिता बीडब्ल्यूएफ (BWF) विश्व चैंपियनशिप‚ 2025 पेरिस, फ्रांस में संपन्न हुआ। पुरुष एकल विजेता- शी यु की (चीन)। महिला एकल विजेता- अकाने यामागुची (जापान)। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप, 2025 में भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कांस्य पदक जीता है।
•ISSF विश्व कप राइफल/पिस्टल, 2025 निंगबो, चीन में आयोजित हुआ। चीन 8 पदकों (3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा। भारतीय निशानेबाजों ने कुल 2 पदक 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता।
•हुंडई विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2025 ग्वांगजू, दक्षिण कोरिया में आयोजित किया गया। दक्षिण कोरिया कुल 7 पदक (2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। भारत ने 1 स्वर्ण और 1रजत सहित कुल 2 पदक जीते और पदक तालिका में फ्रांस के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
•विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन कनाडा के विन्निपेग में किया गया। दक्षिण कोरिया कुल 17 पदक (7 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। भारत 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। अगली विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2027 में तुर्की के अंताल्या में होगी।
•25वीं राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में किया गया। इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में भारत ने 4 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते और पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। पदक तालिका में मलेशिया, नाइजीरिया और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
•अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, 2025 बुल्गारिया के समोकोव में आयोजित की गई।
•पुरुष बास्केटबॉल टूर्नामेंट FIBA एशिया कप, 2025 का आयोजन जेद्दा, सऊदी अरब में किया गया। FIBA एशिया कप, 2025 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता।
•पहला खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल, 2025 श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में डल झील पर आयोजित किया गया। इसका शुभंकर- हिमालयन किंगफिशर था। मध्य प्रदेश कुल 18 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। ओडिशा कुल 10 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। केरल कुल 7 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश कुल 3 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा।
•17वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप, 2025 ब्रासीलिया, ब्राज़ील में आयोजित हुई। चीन ने 15 स्वर्ण सहित कुल 16 पदक जीते और शीर्ष स्थान पर रहा।
•डायमंड लीग फाइनल‚ 2025 का आयोजन लेट्ज़िग्रुंड, ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में किया गया।
पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में जर्मनी के जूलियन वेबर ने खिताब जीता। पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे।
।