मई 2025
राष्ट्रीय
•भारत का 107वां राष्ट्रीय उद्यान- ओडिशा का सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान, जिसे पहले सिमलीपाल टाइगर रिजर्व के रूप में जाना जाता था, अब आधिकारिक तौर पर भारत का 107वां राष्ट्रीय उद्यान बन गया है। यह ओडिशा का दूसरा और भारत का 107वां राष्ट्रीय उद्यान है।
•बुलबुल-वी2- बुलबुल-वी2 Sarvam AI द्वारा बनाया गया एक टेक्स्ट-टू-स्पीच (TTS) मॉडल है। बुलबुल-वी2 को विशेष रूप से भारतीय भाषाओं और लहजों के लिए डिज़ाइन किया गया है, और यह मानव जैसी आवाज और लहजे के साथ प्राकृतिक-ध्वनि वाला भाषण प्रदान करता है। इसका उपयोग वास्तविक समय में आवाज उत्पन्न करने के लिए किया जा सकता है।
यह मॉडल हिंदी, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, बंगाली, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और गुजराती सहित 11 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट को आवाज में बदल सकता है।
•स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं देने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी- एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में ऑपरेट करने के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट का लाइसेंस मिल गया है।
स्टारलिंक तीसरी कंपनी है जिसे भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ऑपरेट करने का लाइसेंस मिला है। इससे पहले वनवेब और रिलायंस जियो को मंजूरी मिली थी।
•प्रधानमंत्री द्वारा आंध्र प्रदेश में बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने 94 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
इसमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का 'ड्रीम प्रोजेक्ट' ग्रीनफील्ड राजधानी अमरावती का निर्माण फिर से शुरू करना भी शामिल है।
•विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह- 2 मई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की जयंती पर केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय डीपवाटर बहुउद्देशीय बंदरगाह को राष्ट्र को समर्पित किया।
यह बंदरगाह देश का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है। इस बंदरगाह की निर्माण लागत 8,800 करोड़ रुपये है। इसका प्राकृतिक गहराई वाला ड्राफ्ट लगभग 20 मीटर है।
•सहजोग (SAHAJOG) पहल- 1 मई, 2025 को ओडिशा सरकार ने सहजोग (SAHAJOG) नामक एक अनूठी पहल की शुरुआत की। गृह और शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र ने भुवनेश्वर में इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।
सहजोग (Sahajog) पहल का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में समावेशी विकास और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है। यह पहल "विकसित ओडिशा" और "विकसित भारत" मिशनों के साथ जुड़ी हुई है और इसका लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे जोड़ना है।
•कोझिकोड को आयु-अनुकूल शहर के रूप में WHO की मान्यता मिली- केरल का कोझिकोड शहर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के “ग्लोबल नेटवर्क फॉर एज-फ्रेंडली सिटीज एंड कम्युनिटीज” (जीएनएएफसीसी) में शामिल हो गया है। कोच्चि के बाद नेटवर्क में शामिल होने वाला यह दूसरा भारतीय शहर है।
यह मान्यता कोझिकोड नगर निगम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक समावेश के लिए किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप मिली है।
एक एज-फ्रेंडली शहर यह सुनिश्चित करता है कि शहरी पर्यावरण, बुनियादी ढाँचा और सेवाएँ वृद्ध वयस्कों के लिए सुलभ और समावेशी हों।
•ऑपरेशन सिंदूर- ऑपरेशन सिन्दूर भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किए गए एक सैन्य हवाई अभियान का कूटनाम (कोडनेम) है।
इसका उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ढाँचे को निशाना बनाना था। इसके तहत कुल मिलाकर, नौ (9) ठिकानों को निशाना बनाया गया है। रावलपिंडी में नूर खान एयर बेस और पंजाब प्रांत में शोरकोट एयर बेस पर भी भारत ने हमला किया था। हमले में 100 आतंकियों की मारे जाने की पुष्टि की गई थी।
भारतीय हमले भारतीय प्रशासित जम्मू और कश्मीर में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम नरसंहार की प्रतिक्रिया में किए गए थे। पहलगाम हमले की जिम्मेदारी 'प्रतिरोध मोर्चा' नामक आतंकवादी संगठन द्वारा ली गयी थी।
•भारत-ईरान संयुक्त आयोग की 20वीं बैठक, 2025- 8 मई, 2025 को नई दिल्ली में भारत-ईरान संयुक्त आयोग की 20वीं बैठक (जेसीएम) आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री डॉ. अब्बास अराग़ची ने की।
•विश्व के पहले ऊर्जा संचरण उद्यान का उद्घाटन- तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने हैदराबाद के पास कान्हा शांति वनम में दुनिया के पहले ऊर्जा संचरण उद्यान बाबूजी वनम का उद्घाटन किया।
संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से विकसित यह उद्यान बाबूजी महाराज की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में बनाया गया है और एक साल तक चलने वाले राष्ट्रीय उत्सव का समापन है।
यह थीम आधारित उद्यान दुनिया में अपनी तरह का पहला उद्यान है, जिसमें पेड़ों की चालीस प्रजातियाँ हैं जो प्राण आहुति को अवशोषित और प्रसारित करेंगी, जो कि आत्मा को पुष्ट करने वाला योगिक संचरण है। उद्यान में एक केंद्रीय जल निकाय है जो सृष्टि की उत्पत्ति को दर्शाता है।
•मुंबई हवाई अड्डे ने डिजिटल-प्रथम हवाई अड्डा परिचालन नियंत्रण केंद्र का अनावरण किया- 5 मई, 2025 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक, डिजिटल-प्रथम हवाई अड्डा परिचालन नियंत्रण केंद्र (एओसीसी) चालू किया गया है। डिजिटल-प्रथम हवाई अड्डा परिचालन नियंत्रण केंद्र (AOCC) एक ऐसा केंद्र है जो हवाई अड्डे के संचालन को डिजिटल रूप से प्रबंधित करता है।
•आदिशक्ति अभियान- आदिशक्ति अभियान महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाना है।
यह घोषणा अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर उनके जन्मस्थान चौंडी में आयोजित एक विशेष कैबिनेट बैठक के दौरान की गई।
इसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण, मातृ स्वास्थ्य, बाल विवाह और लिंग आधारित हिंसा जैसे सामाजिक मुद्दों को संबोधित करना है।
यह पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भी बढ़ावा देगा।
•पांच नए आईआईटी के विस्तार को मंजूरी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में शैक्षणिक और बुनियादी ढांचा सुविधाओं के विस्तार को मंजूरी दे दी है।
ये आईआईटी आंध्र प्रदेश (आईआईटी तिरुपति), केरल (आईआईटी पलक्कड़), छत्तीसगढ़ (आईआईटी भिलाई), जम्मू और कश्मीर (आईआईटी जम्मू) और कर्नाटक (आईआईटी धारवाड़) में स्थित हैं।
इस विस्तार की कुल लागत ₹11,828.79 करोड़ होगी और इसे 2025-26 से 2028-29 तक चार वर्षों में खर्च किया जाएगा।
•अंगोला के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर अंगोला गणराज्य के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लॉरेन्को 1-4 मई, 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहे।
यह राष्ट्रपति लॉरेन्को की भारत की पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा है।
यह 38 वर्षों में अंगोला के किसी राष्ट्रपति की पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा है।
यह यात्रा ऐसे समय हुई जब भारत और अंगोला इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने वाले हैं।
•भारत जीनोम-संवर्धित चावल की किस्में विकसित करने वाला दुनिया का पहला देश- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 मई को नई दिल्ली में आईसीएआर द्वारा चावल की दो जीनोम-संपादित किस्मों को लॉन्च किया।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि भारत जीनोम एडिटिंग तकनीक का उपयोग करके चावल की किस्में विकसित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के मार्गदर्शन में विभिन्न संस्थानों के शोधकर्ताओं की एक टीम ने दो किस्मों को विकसित किया है - डीआरआर धान 100, जिसे कमला के नाम से भी जाना जाता है, जिसे लोकप्रिय उच्च उपज वाले हरे चावल सांबा महसूरी से विकसित किया गया है, और पूसा डीएसटी चावल 1, जिसे मारुतेरु 1010 (एमटीयू 1010) किस्म से विकसित किया गया है।
इन किस्मों को आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के लिए विकसित किया गया है।
•पहलगाम में आतंकी हमला- 22 अप्रैल 2025 को, जम्मू और कश्मीर के अनन्तनाग ज़िले में पहलगाम के पास बैसरन घाटी पर एक आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 26 पर्यटकों की जान गयी।
मारे गए लोग हिन्दू पर्यटक थे, जिनमें 26 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक शामिल थे। हमलावरों ने पीड़ितों को गोली मारने से पहले उनके नाम और धर्म पूछे थे, उन्हें कलमा पढ़ने के लिए कहा गया था। भारत ने पाकिस्तान पर हमलावरों का समर्थन करने का आरोप लगाया।
•तटीय राज्य मत्स्य सम्मेलन, 2025- केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में 28 अप्रैल 2025 को मुंबई में “तटीय राज्य मत्स्य पालन बैठक: 2025” का आयोजन किया गया।
•चौथे अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण कार्य का शुभारंभ- अगली पीढ़ी के चौथे (पूर्व-जीआरएसई) अपतटीय गश्ती पोत (एनजीओपीवी) यार्ड 3040 के निर्माण कार्य शुभारंभ समारोह का आयोजन 24 अप्रैल, 2025 को कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) में किया गया।
अगली पीढ़ी के 11 अपतटीय गश्ती जहाजों (एनजीओपीवी) के स्वदेशी डिजाइन और निर्माण के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल), गोवा और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।
इनमें से सात जहाजों का निर्माण लीड शिपयार्ड जीएसएल और चार जहाजों का निर्माण फॉलो शिपयार्ड जीआरएसई द्वारा किया जाएगा ।
•राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को कर में छूट मिली- केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10 के खंड 46ए के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) को एक प्राधिकरण के रूप में अधिसूचित किया है, जिससे उसे आय पर करों से छूट मिल गई है।
एनएमसीजी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे योजना को क्रियान्वित करता है।
•आयुष्मान वय वंदना योजना- 28 अप्रैल, 2025 को दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘आयुष्मान वय वंदना योजना’ की शुरुआत की।
इस योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को सालाना 10 लाख रुपये तक का व्यापक स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
इसमें केंद्र सरकार की ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY)’ से 5 लाख रुपये का कवर और दिल्ली सरकार द्वारा अतिरिक्त 5 लाख रुपये का कवर शामिल है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने त्यागराज स्टेडियम में इस योजना का उद्घाटन किया।
•नवीकरणीय ऊर्जा संचालित विश्व की पहली राजधानी- आंध्र प्रदेश की आगामी राजधानी अमरावती, पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा पर चलने वाला विश्व का पहला राजधानी शहर होगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य सौर, पवन और जलविद्युत ऊर्जा के माध्यम से 2,700 मेगावाट हरित ऊर्जा का दोहन करना है।
•भगवद गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल- यूनेस्को (UNESCO) ने भगवद गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड (Memory of the World) रजिस्टर में शामिल किया है।
यूनेस्को का मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर दुनिया की महत्वपूर्ण दस्तावेजी धरोहरों को बचाने और उन्हें हमेशा के लिए उपलब्ध कराने की एक कोशिश है।
इस लिस्ट में शामिल होने से इन धरोहर ग्रंथों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में भारत की अब 14 प्रविष्टियां हो गईं हैं।
श्रीमद्भगवद्गीता, हिंदू महाकाव्य महाभारत के भीष्मपर्व के अंतर्गत रखा गया है। यह ग्रंथ संस्कृत में लिखा गया है और इसे श्रीकृष्ण एवं अर्जुन के संवाद के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
नाट्यशास्त्र की रचना भरतमुनि ने दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में की थी।
•पंचायत उन्नति सूचकांक, 2022-23- पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) 2022-23 के अनुसार, भारत में 2.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों में से, 699 (0.3%) पंचायतें "अग्रणी" (Front Runner) के रूप में उभरीं, 77,298 (35.8%) "बेहतर प्रदर्शन" (Performer) करने वाली थीं, 1,32,392 (61.2%) "आकांक्षी" (Aspirant) थीं, और 5,896 (2.7%) "आरंभिक स्तर पर" (Beginner) थीं।
कोई भी पंचायत "पूर्ण लक्ष्य प्राप्तकर्ता" (Achiever) नहीं पाई गई।
पंचायत उन्नति सूचकांक का उद्देश्य ग्राम पंचायतों के प्रदर्शन को मापना और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के स्थानीयकरण को बढ़ावा देना है।
पीएआई स्थानीय एसडीजी (एलएसडीजी) से जुड़े नौ प्रमुख विषयों पर पंचायतों के प्रदर्शन को मापता है - जिसमें गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, बाल कल्याण, जल पर्याप्तता, पर्यावरणीय स्थिरता, बुनियादी ढांचा, सामाजिक न्याय, सुशासन और महिला सशक्तिकरण शामिल हैं।
गुजरात और तेलंगाना "अग्रणी" पंचायतों की संख्या के साथ शीर्ष पर रहे, इसके बाद महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का स्थान रहा।
•9वां वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन, 2025- 9वां वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन-GTS, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय है ‘संभावना’ और इसमें पता लगाया जाएगा कि कैसे उभरती हुई प्रौद्योगिकियाँ समावेशी विकास को बढ़ावा दे सकती हैं, डिजिटल प्रणाली को मजबूत कर सकती हैं और सीमा पार साझेदारी को मजबूत कर सकती हैं।
•छत्तीसगढ़ में लगेगा भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट- छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में देश का पहला गैलियम नाइट्राइड (GaN) आधारित सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस परियोजना की आधारशिला रखी।
करीब 1,143 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाला यह अत्याधुनिक संयंत्र चेन्नई की पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से स्थापित किया जा रहा है।
कंपनी का लक्ष्य है कि वह 2030 तक हर साल 10 अरब चिप्स का उत्पादन करेगी। इससे भारत की सेमीकंडक्टर आयात पर निर्भरता घटेगी।
यह चिप्स 5G, 6G, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, डिफेंस टेक्नोलॉजी और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं।
गैलियम नाइट्राइड (GaN) आधारित चिप्स पारंपरिक सिलिकॉन चिप्स की तुलना में तेज और अधिक ऊर्जा दक्ष होती हैं। यह काफी टिकाऊ होती है। हाई-फ्रीक्वेंसी एप्लिकेशन के लिए आदर्श होती हैं।
•मध्यप्रदेश राज्य में स्वावलंबी गौ-शालाओं की स्थापना नीति, 2025- मध्यप्रदेश राज्य में स्वावलंबी गौशालाओं की स्थापना नीति-2025 को मंजूरी दी गई। इसके तहत गौशालाओं को प्रति गाय 40 रुपये प्रतिदिन देने का फैसला किया गया, जो पहले 20 रुपये था। इस कदम का मकसद निराश्रित गौवंश की समस्या का समाधान करना और गौशालाओं को प्रोत्साहित करना बताया गया।
•संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा- संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, 21 से 24 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक यात्रा पर भारत आये। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
उनके साथ उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी और उनके तीन बच्चे तथा अमेरिकी सरकार के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था। वे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर भी गए।
उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जेडी वेंस की पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।
•सुफलाम, 2025- राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) ने 25 और 26 अप्रैल 2025 को कुंडली, सोनीपत, (हरियाणा) में स्थित अपने परिसर में सुफलम (स्टार्ट-अप फोरम फॉर एस्पायरिंग लीडर्स एंड मेंटर्स) 2025 के दूसरे संस्करण की मेजबानी की।
सुफलम सम्मेलन का उद्देश्य नवाचार, उद्यमिता और सहयोग के माध्यम से भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत करना है।
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 25 अप्रैल 2025 को सुफलम 2025 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।
सुफलम का पहला संस्करण 13-14 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
•प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की राजकीय यात्रा- सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के निमंत्रण पर, भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी ने 22 से 23 अप्रैल, 2025 को सऊदी अरब साम्राज्य का राजकीय दौरा किया।
यह प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा थी।
•7वां “ऊर्जा भविष्य को स्वरुप देना: चुनौतियां और अवसर” (एसईएफसीओ-2025) अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- 7वां "ऊर्जा भविष्य को स्वरुप देना: चुनौतियां और अवसर" अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025, देहरादून में आयोजित किया गया था।
इस सम्मेलन का आयोजन सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (CSIR-IIP) द्वारा किया गया था।
वर्तमान 7वां संस्करण का विषय “किफायती ऊर्जा एवं रसायनों के साथ एक सतत भविष्य को बढ़ावा देना” है।
•विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन क्षेत्रीय बैठक,2025- विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएचएस) क्षेत्रीय बैठक 25-27 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित हुई। यह पहली बार है जब इस वैश्विक मंच की मेजबानी भारत में की गई।
इस बैठक का मुख्य फोकस पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के एकीकरण और विस्तार पर रहा।
"स्वास्थ्य समानता सुनिश्चित करने के लिए पहुंच बढ़ाना" व्यापक थीम के तहत, इस आयोजन का उद्देश्य सभी के लिए स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए अभिनव, समावेशी और टिकाऊ रास्ते तलाशना है।
शिखर सम्मेलन के मुख्य आकर्षणों में से एक सत्र का शीर्षक - “संतुलन बहाल करना: स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारंपरिक चिकित्सा तक पहुंच बढ़ाना” है।
•भारत का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल- केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में मुंबई इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल (MICT) से क्रूज़ संचालन को हरी झंडी दिखाई।
MICT भारत का सबसे बड़ा विश्व स्तरीय क्रूज़ टर्मिनल है।
नवनिर्मित MICT को हर साल 1 मिलियन (10 लाख) यात्रियों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 10,000 यात्री हैं। यह एक साथ 5 जहाजों को भी संभाल सकता है।
4,15,000 वर्ग फुट से अधिक के निर्मित क्षेत्र में फैले एमआईसीटी का विकास बैलार्ड पियर में किया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने विक्टोरिया डॉक्स में पुनर्निर्मित फायर मेमोरियल का भी उद्घाटन किया और साथ ही कोलाबा में दो विरासत भवनों- फोर्ट हाउस बैलार्ड एस्टेट और एवलिन हाउस का भी उद्घाटन किया।
•मध्य प्रदेश के 9 टाइगर रिजर्व के लिए बफर जोन विकास योजना- मध्य प्रदेश सरकार ने अपने सभी बाघ अभयारण्यों के बफर ज़ोन के समग्र विकास के लिए ‘बाघ अभयारण्य बफर ज़ोन विकास योजना’ को मंज़ूरी दी है।
इस नवीन योजना में बफर क्षेत्रो में संवेदनशील क्षेत्रों में चेनलिंक फेसिंग का निर्माण किया जाएगा। वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। चारागाहों एवं जल स्त्रोतों का विकास किया जाएगा। वन्य प्राणियों का उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
•डीपीएस वेटलैंड को फ्लेमिंगो कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किया गया- महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड ने नवी मुंबई में स्थित डीपीएस फ्लेमिंगो झील को संरक्षण रिजर्व घोषित करने को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है, जिससे यह ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य (टीसीएफएस) से जुड़ी पहली आर्द्रभूमि बन गई है जिसे इस तरह का संरक्षण प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी दी गई।
30 एकड़ की यह झील फ्लेमिंगो के लिए एक महत्वपूर्ण विश्राम स्थल और भोजन स्थल के रूप में काम करती है, जो उच्च ज्वार के दौरान टीसीएफएस से पलायन करते हैं।
•भारत-ब्रिटेन रक्षा परामर्श समूह की 24वीं बैठक, 2025- रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने लंदन में अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड विलियम्स के साथ 24वीं भारत-ब्रिटेन रक्षा सलाहकार समूह बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक में भारत और ब्रिटेन के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने और रक्षा क्षमता सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
•राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा- भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 7 से 10 अप्रैल, 2025 तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रहीं।
राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल के राष्ट्रपति महामहिम श्री मार्सेलो रेबेलो डी सोसा के निमंत्रण पर 7 से 8 अप्रैल, 2025 तक पुर्तगाल के दौरे पर रहीं।
यह यात्रा 27 वर्षों के अंतराल के बाद ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और पुर्तगाल अपने राजनयिक संबंधों की पुनर्स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
इससे पहले 1998 में राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने पुर्तगाल की राजकीय यात्रा की थी।
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री पीटर पेलेग्रिनी के निमंत्रण पर भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 9 से 10 अप्रैल, 2025 तक स्लोवाक गणराज्य के दौरे पर भी रहीं।
यह 29 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की स्लोवाकिया की पहली यात्रा थी।
•प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मेहदीगंज में 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 44 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं में सड़क अवसंरचना, बिजली, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में विकास शामिल है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री ने 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड और तीन भौगोलिक संकेत (जीआई) के प्रमाण पत्र भी सौंपे और बनास डेयरी (अमूल) से जुड़े राज्य के डेयरी किसानों को 106 करोड़ रुपये का बोनस भी हस्तांतरित किया।
•विमानन कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने स्कूली छात्रों के लिए 'विमानन में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम' की शुरुआत की। इसका उद्घाटन सत्र भारतीय विमानन अकादमी, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
इस पहल का उद्देश्य कक्षा 11 और 12 के छात्रों को विमानन क्षेत्र में विविध करियर क्षेत्रों के लिए प्रेरित और शिक्षित करना शामिल है।
•न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की भारत की आधिकारिक यात्रा- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंचे।
दिल्ली हवाई अड्डे पर केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
क्रिस्टोफर लक्सन ‘रायसीना डायलॉग’ के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
लक्सन ने 19 से 20 मार्च तक मुम्बई का भी दौरा किया।
साल 2026 में दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल मनाने का निर्णय लिया गया है।
•भारत-जर्मनी संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की कृषि पर 8वीं बैठक, 2025- कृषि पर भारत-जर्मनी संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 8वीं बैठक नई दिल्ली के पूसा स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में हुई। बैठक में डिजिटल कृषि, बीज क्षेत्र, मशीनीकरण एवं प्रौद्योगिकी, बागवानी क्षेत्र, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में सहयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।
•कांडला में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट के लिए इलेक्ट्रोलाइज़र्स- लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) द्वारा निर्मित स्वदेशी इलेक्ट्रोलाइजर को गुजरात के कांडला में दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (डीपीए) में आगामी 1 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट में स्थापना के लिए रवाना किया गया।
यह परियोजना स्थानीय स्तर पर निर्मित इलेक्ट्रोलाइजर का उपयोग करने वाली भारत की पहली बंदरगाह-आधारित हरित हाइड्रोजन सुविधा बन जाएगी।
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इलेक्ट्रोलाइजर को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इलेक्ट्रोलाइजर्स को एलएंडटी की हजीरा विनिर्माण इकाई से भेजा गया।
दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (डीपीए) कांडला में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट जुलाई 2025 तक चालू हो जाएगा, जो प्रति घंटे 18 किलोग्राम हाइड्रोजन का उत्पादन करेगा, जिससे यह स्वदेशी इलेक्ट्रोलाइजर का उपयोग करने वाला भारत का पहला बंदरगाह-आधारित प्लांट बन जाएगा।
डीपीए का लक्ष्य भारत की नेट ज़ीरो महत्वाकांक्षाओं के हिस्से के रूप में ग्रीन अमोनिया उत्पादन में विस्तार करना है। प्रारंभिक 1 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट को भविष्य में 10 मेगावाट तक बढ़ाया जाना है, जिससे टिकाऊ बंदरगाह संचालन को बढ़ावा मिलेगा।
•भारत का पहला पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल आधारित हरित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र- मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के माध्यम से भारत का पहला हरित अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा।
यह संयंत्र इंदौर के बिचोली हप्सी क्षेत्र में 55,000 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित किया जाएगा।
इसका उद्देश्य हरे कचरे को मूल्यवान संसाधनों में बदलना है। यह संयंत्र लकड़ी और शाखाओं को रिसाइकिल कर पर्यावरण के अनुकूल लकड़ी के छर्रों में परिवर्तित करेगा, जो कोयले के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किए जाएंगे।
•डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर लैब का उद्घाटन- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने नई दिल्ली के उड़ान भवन में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) में अत्याधुनिक डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (डीएफडीआर और सीवीआर) प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
व्यापक रूप से “ब्लैक बॉक्स लैब” के रूप में प्रसिद्ध, इस अत्याधुनिक सुविधा को ₹ नौ करोड़ के निवेश से स्थापित किया गया है।
•तिरुपति-पाकला-काटपाडी रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने तिरुपति-पाकला-कटपडी सिंगल रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी है।
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से गुजरने वाले 104 किलोमीटर लंबे इस खंड का ₹1,332 करोड़ की अनुमानित लागत से नवीनीकरण किया जाएगा।
यह परियोजना आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तीन जिलों में रेल संपर्क का विस्तार करेगी और 113 किलोमीटर तक फैलेगी। इससे लगभग 400 गांवों और लगभग 14 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में योगदान मिलेगा।
उन्नत रेल कॉरिडोर से तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर, श्री कालहस्ती शिव मंदिर, कनिपकम विनायक मंदिर और ऐतिहासिक चंद्रगिरी किला सहित कई धार्मिक और विरासत स्थलों तक पहुंच में सुधार होगा, जिससे तीर्थयात्रा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
यह मार्ग कोयला, सीमेंट, कृषि उपज और खनिजों के परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण गलियारा है। माल ढुलाई क्षमता में 4 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) की वृद्धि होने का अनुमान है।
इसके अतिरिक्त, इस परियोजना से 4 करोड़ लीटर तेल की बचत होने और CO₂ उत्सर्जन में 20 करोड़ किलोग्राम की कमी आने की उम्मीद है।
•हरियाणा में दो हड़प्पा सभ्यता स्थल संरक्षित पुरातात्विक स्थल घोषित- हरियाणा सरकार ने भिवानी जिले में स्थित दो हड़प्पा सभ्यता स्थलों, मिताथल और तिघराना को संरक्षित पुरातात्विक स्थल घोषित किया है।
ये स्थल लगभग 4,400 वर्ष पुराने हैं और इनका ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक है।
इन स्थलों को "हरियाणा प्राचीन और ऐतिहासिक स्मारक तथा पुरातात्विक स्थल और अवशेष अधिनियम, 1964" के तहत संरक्षित किया जाएगा।
इसके तहत, इन स्थलों की सुरक्षा के लिए बाड़ लगाई जाएगी और वहां एक चौकीदार भी नियुक्त किया जाएगा।
•अग्निवीरों को आरक्षण और नौकरी देने वाला पहला राज्य- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य पुलिस की भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की घोषणा की है।
सेना में सेवा की अवधि के उपरांत अग्निवीरों को पुलिस की भर्ती में आरक्षण और नौकरी देने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य बन गया है।
वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर और खनन गार्ड की नौकरी में भी अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
•दुबई-भारत व्यापार मंच, 2025- दुबई-भारत बिजनेस फोरम, 2025 मुंबई में आयोजित किया गया था। इवेंटिफाई एंटरटेनमेंट द्वारा संचालित यह कार्यक्रम था।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने दुबई चैंबर्स द्वारा आयोजित दुबई-भारत व्यापार मंच को संबोधित किया।
दुबई-भारत व्यापार मंच 2025 का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करना था।
•आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 35वां राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश- दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को अब दिल्ली में भी लागू किया जाएगा।
दिल्ली देश का 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश है, जहां आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जा रही है।
अब केवल पश्चिम बंगाल ही ऐसा राज्य बचा है, जहां यह योजना अभी तक लागू नहीं की गई है।
•औषधि एवं प्रसाधन सामग्री (अपराधों का शमन) नियम, 2025- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री (अपराधों का शमन) नियम, 2025 को अधिसूचित किया है, जो 25 अप्रैल, 2025 से लागू हुए।
इसमें औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत विशिष्ट अपराधों को शमन के माध्यम से हल करने के लिए रूपरेखा प्रदान की गई, जिससे अपराधियों को लंबी अभियोजन प्रक्रियाओं के बिना मामलों को निपटाने की अनुमति मिली।
इसका उद्देश्य, दवा कंपनियों और संबंधित गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के लिए, छोटे अपराधों को कानूनी प्रक्रिया में न फंसाकर, जुर्माने के माध्यम से जल्दी हल करना है।
•दिल्ली स्कूल शिक्षा (शुल्क निर्धारण एवं विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक, 2025- दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार दिल्ली स्कूल शिक्षा पारदर्शिता निर्धारण और फीस विनियमन-2025 विधेयक लेकर आई है।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट की आठवीं बैठक में 'द दिल्ली स्कूल एजूकेशन (ट्रांसपिरेंसी इन फिक्सेशन एंड रेगुलेशन ऑफ फीस) अध्यादेश, 2025' को मंजूरी दी गई।
अध्यादेश में मनमानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। ऐसे स्कूलों पर 1 से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके बावजूद अगर स्कूल नियम नहीं मानते हैं तो उनकी मान्यता रद्द की जा सकती है और आवश्यकता पड़ने पर सरकार स्कूल को टेकओवर भी कर सकती है। यह अध्यादेश दिल्ली के सभी 1677 निजी स्कूलों पर लागू होगा।
•साइबर अपराध केंद्र I4C को PMLA के अंतर्गत लाया गया- सरकार ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) को धन शोधन निरोधक कानून के तहत प्रवर्तन निदेशालय से सूचना प्राप्त करने और साझा करने के लिए अधिकृत किया है। इसका उद्देश्य धन के लेन-देन का पता लगाना और साइबर धोखाधड़ी से निपटना है।
वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग ने I4C को धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 66 के अंतर्गत शामिल किया है। इससे I4C को प्रवर्तन निदेशालय और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सूचना साझा करने और प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
•हिमाचल प्रदेश ओपन प्लेसेस (प्रिवेंशन आफ डिस्फिगरमेंट) अधिनियम, 1985- हिमाचल प्रदेश सरकार ने नवगठित शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में हिमाचल प्रदेश ओपन प्लेसेस (प्रिवेंशन आफ डिस्फिगरमेंट) एक्ट, 1985 के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है, जिसका उल्लंघन दंडनीय अपराध है तथा इसके लिए कारावास और जुर्माना लगाया जा सकता है।
यह अधिनियम मूल रूप से सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापनों के अनाधिकृत प्रदर्शन को रोकने के लिए है।
इसका उद्देश्य इमारतों, दीवारों, पेड़ों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर पोस्टर, नोटिस, चित्र सहित विभिन्न प्रसारण संकेत आदि लगाने को नियंत्रित करना है ताकि क्षेत्र की आभा पर विपरित प्रभाव न पड़े।
अधिनियम के प्रावधानों के तहत, संबंधित स्थानीय प्राधिकरण से पूर्व लिखित अनुमति के बिना ऐसा कोई भी विज्ञापन प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है।
इस अधिनियम को वर्ष 1985 में शिमला नगर निगम क्षेत्र में लागू किया गया था। इसके बाद मई, 1991 को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से, इसका दायरा राज्य भर में विभिन्न नगर पालिका, अधिसूचित क्षेत्र समितियों और राज्य में अन्य नगर निगमों तक बढ़ा दिया गया।
हालांकि, प्रशासनिक उन्नयन और विस्तार के कारण 1991 के बाद अस्तित्व में आए नवगठित शहरी स्थानीय निकायों को अधिसूचना के दायरे में शामिल नहीं किया गया।
•आयुर्वेद दिवस प्रत्येक वर्ष 23 सितंबर को मनाया जाएगा- केंद्र सरकार ने 23 सितंबर को प्रत्येक वर्ष आयुर्वेद दिवस मनाने का फैसला किया है।
अब तक आयुर्वेद दिवस धनतेरस के दिन मनाया जाता था।
हिंदू कैलेंडर पर आधारित होने के कारण आयुर्वेद अंग्रेजी कैलेंडर पर इसकी तारीख हर साल बदलती रहती थी।
आयुष मंत्रालय ने यह उल्लेख किया कि अगले दशक में धनतेरस की तारीख 15 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच व्यापक रूप से बदलती रहेगी, जिससे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजनों को करने में तार्किक चुनौतियां उत्पन्न होंगी।
23 सितंबर की तारीख को इसलिए चुना गया है क्योंकि यह शरद विषुव (Autumnal Equinox) के साथ मेल खाता है, जब दिन और रात बराबर होते हैं, जो प्राकृतिक संतुलन और समरसता का प्रतीक है, जो आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुरूप है।
•विश्व प्रवासी पक्षी दिवस, 2025- वर्ष 2025 में विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 10 मई और 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष का थीम है- साझा स्थान: पक्षी-अनुकूल शहर और समुदाय बनाना ।
उल्लेखनीय है कि विश्व प्रवासी पक्षी दिवस प्रत्येक वर्ष मई माह के दूसरे शनिवार और अक्टूबर माह के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है।
•दुनिया का सबसे लंबा केला का फल- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के जंगली केले की एक प्रजाति में लगभग 4.2 मीटर का फलन दर्ज किया गया है, जो दुनिया भर में केले में दर्ज सबसे लंबा फलन है।
इस खोज का विवरण इस साल की शुरुआत में एक अंतरराष्ट्रीय सहकर्मी की समीक्षा वाली विज्ञान पत्रिका बॉटनी लेटर्स में प्रकाशित हुआ था।
यह फलन जंगली केले की एक स्थानिक प्रजाति, मूसा इण्डाण्डामानेंसिस में दर्ज किया गया था, जिसे पहली बार 2012 में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कृष्णा नाला आरक्षित वन के पास एक सुदूर उष्णकटिबंधीय जंगल में दर्ज किया गया था और 2014 में एक विज्ञान पत्रिका में इसका उल्लेख किया गया था।
•श्रीनगर में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) का नया कार्यालय- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने जम्मू-कश्मीर में अंतर्देशीय जल परिवहन बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत श्रीनगर में एक नया कार्यालय स्थापित किया है।
श्रीनगर में परिवहन भवन में स्थित यह कार्यालय जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा प्रदान किया गया है और 13 मई, 2025 से चालू हो गया है।
श्रीनगर कार्यालय केंद्र शासित प्रदेश में IWAI की गतिविधियों के लिए केंद्रीय केंद्र के रूप में काम करेगा, जो पूरे क्षेत्र में नदी नेविगेशन बुनियादी ढांचे के विकास की देखरेख करेगा।
इस उद्देश्य से भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने तीन घोषित राष्ट्रीय जलमार्गों- NW-26 (नदी चिनाब), NW-49 (नदी झेलम) और NW-84 (नदी रावी) पर परियोजनाएँ शुरू करने के लिए जम्मू और कश्मीर प्रशासन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
•भारत बोध केन्द्र- केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने 10 मई, 2025 को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 'भारत बोध केंद्र' का उद्घाटन किया।
'भारत बोध केंद्र' इंडिया हैबिटेट सेंटर के हैबिटेट लाइब्रेरी एवं रिसोर्स सेंटर का एक नया हिस्सा है।
यह एक समर्पित खंड है जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत विरासत के बारे में जागरूकता एवं प्रशंसा को बढ़ावा देना है।
इस नए परिसर में भारतीय कला, संगीत, अध्यात्म, इतिहास, दर्शन और अन्य संबंधित क्षेत्रों पर पुस्तकों और संसाधनों का संग्रह होगा।
•वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'सम्मान के साथ वृद्धावस्था' कार्यक्रम का शुभारंभ- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 मई, 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पहल- 'सम्मान के साथ वृद्धावस्था' (एजिंग विद डिग्निटी)’ कार्यक्रम में शामिल हुईं।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल का शुभारंभ किया गया, वरिष्ठ नागरिक गृहों का वर्चुअल उद्घाटन, सहायक उपकरणों का वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और ब्रह्माकुमारी संस्था के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक समावेशी समाज को बढ़ावा देना है।
•ड्रीम लीग ऑफ इंडिया- सर्वोटेक स्पोर्ट्स ने 1 मई, 2025 को होटल शांग्री ला, नई दिल्ली में ड्रीम लीग ऑफ इंडिया का भव्य लॉन्च किया, जो एक टेनिस क्रिकेट बॉल लीग है।
यह लीग भारत में टेनिस बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई है।
इसमें टॉप परफॉरमेंस करने वालों को टेनिस क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेनिस क्रिकेट बॉल टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
ड्रीम लीग ऑफ इंडिया जूनियर (13-18) और सीनियर (18+) दोनों के लिए होगी, जिसमें दोनों श्रेणियों में छह फ्रेंचाइजी भाग लेंगी।
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को ड्रीम लीग ऑफ इंडिया के लिए लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
ड्रीम लीग ऑफ इंडिया में खेलने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट या स्टारजपिट ऐप पर प्लेयर्स खुद को ओपन फेयर ट्रायल्स के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
यह ट्रायल्स 1,500 से अधिक सर्टिफाइड कोचों की देखरेख में भारत के कई जिलों और केंद्रों में आयोजित किये जायेंगे।
इन फेयर ट्रायल्स से 860 जूनियर और 860 सीनियर प्लेयर्स को डीएलआई ऑक्शन के लिए चुना जाएगा, जहां हर केटेगरी में छह फ़्रैंचाइजी अपनी टीम चुनेंगी। ट्रायल्स से चुने गए खिलाड़ी ड्रीम लीग ऑफ इंडिया ऑक्शन में हिस्सा करेंगे।
•भारत का पहला एआई डेटा सेंटर पार्क- देश के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर पार्क की नींव छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के सेक्टर-22 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रखी।
यह डेटा सेंटर पार्क 13.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जिसमें 2.7 हेक्टेयर हिस्सा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के रूप में विकसित होगा।
रैक बैंक डेटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित यह परियोजना पूरी तरह एआई सेवाओं को समर्पित होगी।
पहले चरण में 5 मेगावाट क्षमता से शुरू होकर इसे 150 मेगावाट तक विस्तारित किया जाएगा।
भविष्य में इस परियोजना में लगभग 2000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश संभावित है।
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस डेटा सेंटर को हरित और ऊर्जा दक्ष तकनीक के अनुरूप डिजाइन किया गया है।
•एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में “स्पेस लैब्स” स्थापित करने की घोषणा- जनजातीय कार्य मंत्रालय और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने देश के 19 राज्यों के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अंतरिक्ष प्रयोगशालाएं स्थापित करने की घोषणा की है।
इसका उद्देश्य कम आयु से ही अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी देकर आदिवासी समुदायों के बच्चों को भविष्य के वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और नवप्रवर्तक तैयार करने का आधार तैयार करना है।
यूये स्पेस लैब भारत के 19 राज्यों के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में स्थापित किये जाएंगे, जिनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
इस पहल से 50,000 से अधिक जनजातीय छात्र लाभान्वित होंगे।
केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने अनुसूचित जनजाति समुदाय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) की स्थापना कर रखी है, ताकि उन्हें उच्च और व्यावसायिक शैक्षिक पाठ्यक्रमों द्वारा शिक्षित कर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त करने में सक्षम बनाया जा सके।
अभी देश भर में 470 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चल रहे हैं।
•आदर्श संस्कृत ग्राम कार्यक्रम- उत्तराखंड कैबिनेट ने आदर्श संस्कृत गांव कार्यक्रम को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य पहाड़ी राज्य के प्रत्येक जिले के एक गांव में संस्कृत भाषा सिखाना है।
इस कदम का उद्देश्य राज्य की दूसरी आधिकारिक भाषा संस्कृत को बढ़ावा देना है। संस्कृत भाषा को पुनर्जीवित और लोकप्रिय बनाना है।
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के 13 जिलों में 13 आदर्श संस्कृत ग्राम घोषित किए हैं।
यदि यह सफल रहा, तो इस पहल को ब्लॉक स्तर तक बढ़ाया जा सकता है।
इन गांवों में सभी कामकाज और सूचनाएं संस्कृत में होंगी।
जिन गांवों को चुना गया है उनमें देहरादून में भोगपुर, टिहरी में मुखेम, उत्तरकाशी में कोटगांव, रुद्रप्रयाग में बैजी, चमोली में डिम्मर, पौड़ी में गोदा, पिथौरागढ में उर्ग, अल्मोडा में पांडेकोटा, बागेश्वर में सेरी, चंपावत में खर्क कार्की, हरिद्वार में नूरपुर, नैनीताल में पांडेगांव और उधम सिंह नगर में नगला तराई शामिल हैं।
इस योजना को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है।
सरकार 13 प्रशिक्षकों की भर्ती करेगी, जिन्हें 20,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार वाली दो-चरणीय चयन प्रक्रिया से पात्रता निर्धारित होगी। चयनित लोगों को हरिद्वार में संस्कृत अकादमी में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। को
एक संरचित पाठ्यक्रम विकसित किया गया है, जिसमें श्लोक, नैतिक कहानियाँ और रामायण और महाभारत जैसे भारतीय महाकाव्यों की शिक्षाएँ शामिल हैं। वेद और दुर्गा सप्तशती जैसे प्रमुख आध्यात्मिक ग्रंथ भी शामिल किए जाएँगे, जिससे शिक्षार्थियों को शास्त्रीय संस्कृत साहित्य की व्यापक जानकारी मिलेगी।
यह कार्यक्रम मुसलमानों, दलितों और आदिवासी समुदायों की भागीदारी को प्रोत्साहित करके सामाजिक समावेश को बढ़ावा देता है। इसका उद्देश्य मदरसों में संस्कृत को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल करना भी है, जिससे विविध पृष्ठभूमि के लोगों तक इस भाषा की पहुँच बढ़ सके।
संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धाम सिंह रावत ने कहा, "देववाणी (देवताओं की भाषा) संस्कृत, राज्य की दूसरी आधिकारिक भाषा है और इसे संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्रत्येक जिले में एक आदर्श संस्कृत गांव घोषित किया है।
•गोरखपुर में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में चरगांवा स्थित नए गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (कचरा स्थानांतरण केंद्र) का उद्घाटन किया।
इसकी क्षमता प्रतिदिन 200 टन कूड़ा निस्तारित करने की है। इस जीटीएस में महानगर के 40 वार्डों का कूड़ा निस्तारित करने की कार्ययोजना बनाई गई है।
•महाराष्ट्र सरकार ने खरीदी प्रसिद्ध ‘रघुजी तलवार’- महाराष्ट्र सरकार ने 18वीं सदी के मराठा सेनापति रघुजी भोंसले की प्रसिद्ध 'रघुजी तलवार' को लंदन में एक नीलामी में 47.15 लाख रुपये में खरीदा है।
नीलामी आयोजित करने वाली संस्था 'सोथबी' ने अपने पोर्टल पर जानकारी दी कि बाल्केट-हिल्ट तलवार 38,100 पाउंड में बेची गई है। नीलामी से पहले अनुमान 6000 से 8000 पाउंड के बीच था।
मुख्यमंत्री ने बताया कि तलवार को सीधे तौर पर नहीं बल्कि कुछ तकनीकी मुद्दों के कारण एक बिचौलिए के माध्यम से खरीदा गया है।
नागपुर के भोंसले राजवंश के संस्थापक राजे रघुजी भोंसले ने 1745 में बंगाल के नवाब के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया था।
वैश्विक नीलामी घर ने तलवार का वर्णन इस प्रकार किया है, "थोड़ा घुमावदार, यूरोपीय शैली का एकधारी ब्लेड, जिसमें दो फुलर और फोर्टे की ओर नकली निर्माता के निशान हैं, रीढ़ पर सोने की नक्काशी देवनागरी लिपि में की गई है, पारंपरिक `टोकरी` शैली के मूठ में जड़ा गया है, जिस पर पूरी तरह से काम किया हुआ सोना चढ़ा हुआ है, पकड़ हरे बुने हुए ऊन से ढकी हुई है।"
•रिवाइव अवर ओशन पहल- "रिवाइव अवर ओशन" एक वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य समुद्री संरक्षित क्षेत्रों को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से स्थानीय समुदायों के नेतृत्व में।
यह विश्व भर के सफल मॉडलों पर आधारित है और शुरुआत में सात देशों पर ध्यान केंद्रित करेगा: यूके, पुर्तगाल, ग्रीस, तुर्की, फिलीपींस, इंडोनेशिया और मैक्सिको।
इसका मुख्य लक्ष्य विनाशकारी मछली पकड़ने की प्रथाओं, जैसे कि बॉटम ट्रॉलिंग को खत्म करना है।
यह पहल 24 अप्रैल, 2025 को शुरू की गई थी और इसका लक्ष्य 2030 तक महासागरों को बहाल करना है।
•‘आहार मित्र’ मोबाइल ऐप- हरियाणा सरकार के श्रम विभाग की ओर से 'आहार मित्र' मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है।
यह ऐप उपयोगकर्ताओं को निकटतम अटल- श्रमिक-किसान कैंटीन की लोकेशन, सेवा की उपलब्धता, योजनाओं की जानकारी और फीडबैक देने जैसी सुविधाएं प्रदान करेगी।
इससे श्रमिकों, किसानों और मजदूरों को पौष्टिक आहार मिलना और आसान हो जाएगा।
हरियाणा श्रम विभाग इस योजना के कार्यान्वयन, अनुदान और निगरानी के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश भर में कुल 196 अटल-श्रमिक-किसान कैंटीनों का संचालन प्रारंभ किया है।
अटल कैंटीन में केवल 10 रुपये में स्वच्छ, संतुलित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध है।
•भारत का पहला अंतर-राज्यीय चीता कॉरिडोर- भारत का पहला अंतर-राज्यीय चीता कॉरिडोर मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच बनाया जा रहा है।
यह कॉरिडोर लगभग 17,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा, जिसमें मध्य प्रदेश का 10,500 वर्ग किलोमीटर और राजस्थान का 6,500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल है।
यह कॉरिडोर मध्य प्रदेश के पालपुर कुनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधी सागर अभयारण्य को राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व से जोड़ेगा।
इस परियोजना में मध्य प्रदेश के श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, गुना, अशोकनगर, मंदसौर और नीमच जिले शामिल होंगे।
इसमें राजस्थान के सात जिले शामिल होंगे- कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, करौली और चित्तौड़गढ़।
इस कॉरिडोर में उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, खास तौर पर झांसी और ललितपुर के वन क्षेत्रों को शामिल करने पर भी चर्चा चल रही है।
चीता कॉरिडोर कूनो नेशनल पार्क (मध्यप्रदेश) से शुरू होकर मुकंदरा हिल्स (राजस्थान) होते हुए गांधी सागर सेंचुरी (एमपी) तक फैलेगा।
•20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग बैठक, 2025- 20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग बैठक 8 मई, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक के सह-अध्यक्ष भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री डॉ. बास अराघची ने की।
•गोल्ड मेल्टिंग एटीएम- भारत की पहली एआई इनेबल्ड गोल्ड मेल्टिंग मशीन (Gold ATM) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में फिनटेक कंपनी गोल्डसिक्का ने लॉन्च किया है।
इस मशीन की मदद से लोगों को सोना खरीदने, बेचने, एक्सचेंज करने, पट्टे पर देने और डिजिटाइज़ करने की सुविधा मिलेगी।
कंपनी के मुताबिक, नई मशीन एआई के जरिए ऑटोमेटिक ही सोने की इवैल्युशन और मोनेटाइजेशन करती है।
साथ ही यह अपने यूजर को आर्टिफिशियल रिएलिटी (Artificial Reality) का अनुभव भी देती है। यानी ग्राहक किसी गहने को खरीदने से पहले उसे 'वर्चुअली' पहनकर देख सकते हैं।
गोल्डसिक्का, जिसने 2022 में भारत का पहला रियल-टाइम गोल्ड एटीएम लॉन्च किया था, अगली पीढ़ी का एटीएम पेश कर रहा है जिसमें उन्नत विशेषताएं शामिल हैं जो सोने के लेनदेन को फिर से परिभाषित करती हैं।
•हैदरपुर वेटलैंड में कछुओं का स्थांतरण- राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, उत्तर प्रदेश के भीतर और उसकी देखरेख में स्थित गढ़ैता कछुआ संरक्षण केंद्र से 20 कछुओं को सावधानीपूर्वक स्थानांतरित करके मेरठ वन प्रभाग स्थित गंगा नदी के हैदरपुर वेटलैंड क्षेत्र में छोड़ा गया।
गंगा नदी में 30 साल बाद लगभग विलुप्त मानी जा रही लाल मुकुट छतदार कछुओं (रेड-क्राउन्ड रूफ्ड टर्टल) या बटागुर कछुगा की वापसी हुई है।
यह प्रजाति केवल चंबल नदी में थोड़ी बहुत बची है, और अनुमान है कि वहां भी सिर्फ 500 मादा कछुए ही बचे हैं।
इन कछुओं को उनकी सुरक्षा और प्रवास की निगरानी के लिए सोनिक उपकरणों से टैग किया गया था।
इसे भारत में गंगा नदी में कछुओं पर पहला सोनिक ट्रैकिंग वाला पुनर्वास माना जा रहा है।
पुनर्वास प्रक्रिया के लिए कछुओं को दो समूहों में विभाजित किया गया- एक समूह को हैदरपुर वेटलैंड में बैराज के ऊपर छोड़ा गया, जबकि दूसरे समूह को गंगा की मुख्य धारा में छोड़ा गया। इस दृष्टिकोण का लक्ष्य यह निर्धारित करना है कि कछुओं के पुनर्वास के लिए कौन सी विधि सबसे प्रभावी है।
•भगवान बुद्ध के सारनाथ में रखे गये पवित्र अवशेषों की वियतनाम में प्रदर्शनी आयोजित होगी- भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ नई दिल्ली के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र दिवस वेसाक 2025 के भव्य समारोह के दौरान वियतनाम में सारनाथ के पवित्र बुद्ध अवशेष की पहली बार प्रदर्शनी आयोजित करेगा।
पवित्र अवशेष को सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार (मठ) से वाराणसी हवाई अड्डे तक पूजा-अर्चना के साथ औपचारिक रूप से दिल्ली लाया जाएगा।
इस विहार में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेष रखे गए हैं। इसका निर्माण अंगारिका धर्मपाल ने करवाया था, जो महाबोधि सोसाइटी के संस्थापक थे और आज भी इसका रखरखाव और संचालन महाबोधि सोसाइटी द्वारा किया जाता है।
•मिजोरम में अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रकोप से सूअरों की मौत- मिजोरम के पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रकोप के कारण मिजोरम के चार जिलों में 3,050 से अधिक सूअरों की मौत हो गई है।
अब तक विभाग द्वारा पूर्वोत्तर राज्य के चार जिलों - सियाहा, लॉन्ग्टलाई, लुंगलेई और ममित के 46 इलाकों को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है।
चार संक्रमित क्षेत्रों में से सियाहा जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां कुल 1,651 सूअरों की मृत्यु हो चुकी है।
•अत्यंत संकटग्रस्त गिद्ध हरियाणा से महाराष्ट्र स्थानांतरित- पृथ्वी दिवस के अवसर पर, हरियाणा के पिंजौर स्थित जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र (JCBC) से 34 गिद्धों को महाराष्ट्र के तीन प्रमुख स्थलों - मेलघाट, पेंच और ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में स्थानांतरित किया गया था।
इन गिद्धों में 20 लंबी चोंच वाले और 14 सफेद पूंछ वाले गिद्ध शामिल हैं।
यह स्थानांतरण गिद्ध पुनर्वास कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य इन संकटग्रस्त प्रजातियों को बचाना और उनकी आबादी को बढ़ाना है।
महाराष्ट्र में, इन गिद्धों को इन आरक्षित क्षेत्रों में प्राकृतिक वातावरण में रखा जाएगा।
•ज्ञान पोस्ट- डाक विभाग ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक पुस्तकों की सस्ती डिलीवरी के लिए समर्पित डाक सेवा 'ज्ञान पोस्ट' शुरू की है। ‘ज्ञान पोस्ट’ सेवा 1 मई, 2025 से पूरे भारत में सभी विभागीय डाकघरों में शुरू हो गई। इसका उद्देश्य दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे भारत में मुद्रित शैक्षिक सामग्री को अधिक सुलभ और सस्ती बनाकर शैक्षिक खाई को पाटना है। 'ज्ञान पोस्ट' सभी डाकघरों के माध्यम से संचालित है, जिसमें 300 ग्राम तक के पैकेट के लिए न्यूनतम दर 20 रुपये और 5 किलोग्राम तक के पैकेट के लिए अधिकतम दर 100 रुपये है, जिसमें कर शामिल नहीं हैं। पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए ट्रैकिंग सुविधा उपलब्ध होगी।
•दिल्ली के महरौली पार्क में 16वीं सदी की राजों की बावली का जीर्णोद्धार किया गया- नई दिल्ली के महरौली पुरातत्व पार्क में स्थित 16वीं शताब्दी की सीढ़ीदार कुआं, राजों की बावड़ी का जीर्णोद्धार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने वर्ल्ड मोन्युमेंट्स फंड इंडिया (WMFI) और टीसीएस फाउंडेशन के सहयोग से किया है। इसमें कीचड़ हटाने, संरचनात्मक मरम्मत, और चूने का प्लास्टर और गारा जैसे पारंपरिक निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया। दिल्ली के महरौली पुरातात्विक पार्क में स्थित राजों की बावली का निर्माण लगभग 1506 ई. में लोदी वंश के शासनकाल में हुआ था।
•पोषण पखवाड़े का 7वां संस्करण, 2025- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कुपोषण से निपटने के लिए पोषण पखवाड़ा का सातवाँ संस्करण, 2025 मनाया।
इस वर्ष के पोषण पखवाड़े में चार प्रमुख विषयों पर ज़ोर दिया गया। ये हैं- जीवन के पहले एक हज़ार दिनों पर ध्यान केंद्रित करना, पोषण ट्रैकर के लाभार्थी मॉड्यूल का लोकप्रियकरण, कुपोषण प्रबंधन और बच्चों में मोटापे की समस्या से निपटने के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली।
पोषण अभियान का उद्देश्य प्रौद्योगिकी, परंपरा के मिश्रण से बच्चों, महिलाओं के बीच स्वस्थ और पौष्टिक आहार को बढ़ावा देना है।
•एस. एन. बोस भवन का उद्घाटन- अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में वैश्विक परमाणु ऊर्जा भागीदारी केंद्र (जीसीएनईपी) में एसएन बोस भवन का उद्घाटन किया।
उन्होंने इस अवसर पर परमाणु इंजीनियरिंग पर सर्टिफिकेट कोर्स की भी शुरुआत की।
प्रख्यात भारतीय भौतिक विज्ञानी डॉ. सत्येंद्र नाथ बोस के सम्मान में नवनिर्मित एसएन बोस भवन, परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के लिए एक उन्नत केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष, डॉ. अजीत कुमार मोहंती ने परमाणु ऊर्जा का उपयोग करके सामाजिक और आर्थिक विकास हेतु परमाणु प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने और वैश्विक सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
•जैविक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी, 2025- केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र, गाजियाबाद ने जैविक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया।
इस संगोष्ठी का उद्देश्य सभी हितधारकों को एक साथ लाना और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर विचार-विमर्श करना था, जिससे किसानों को बुनियादी तथा नवीनतम तकनीकी जानकारी प्रदान करके जैविक खेती के लिए प्रेरित करने में मदद मिलेगी।
•8वां बैंकर जागरूकता कार्यक्रम, 2025- आठवाँ बैंकर जागरूकता कार्यक्रम, 2025 जयपुर में आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक के पेंशन संबंधी कार्य संभालने वाले सीपीपीसी अधिकारियों ने भाग लिया। इसके साथ जयपुर में पेंशनभोगी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
•सातवां आदि रंग महोत्सव, 2025- सातवां आदि रंग महोत्सव, 2025, नई दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) में आयोजित किया गया।
इसको आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाजों द्वारा सदियों से संजोई गई सांस्कृतिक, कलात्मक और आध्यात्मिक धरोहर को प्रदर्शित करना है, जिसमें 300 से अधिक आदिवासी कलाकारों ने भाग लिया था।
इस महोत्सव में 13 राज्यों के 15 नृत्य और संगीत कार्यक्रमों के साथ-साथ 11 राज्यों की आदिवासी शिल्पकला का प्रदर्शन भी हुआ।
नाट्य जगत के मुख्य आकर्षणों में झारखंड का "बीर बिरसा" आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि को समर्पित और ओडिशा का "बाना गुड़ा" वीरता और लोककथाओं की कहानी शामिल हैं।
विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य समूहों ने अपने पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं- असम से राभा नृत्य, आंध्र प्रदेश से गुसादी नृत्य, अरुणाचल प्रदेश से जूजू जाजा और रिकम पाडा नृत्य, गुजरात से सिद्दी धमाल और पधार नृत्य, हिमाचल प्रदेश से किन्नौरी नट नृत्य, झारखंड से पाइका, मर्दानी और झोमर नृत्य, मध्य प्रदेश से गुदुम बाजा, महाराष्ट्र से सोंगी मुखावते नृत्य, राजस्थान से चकरी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
आदि रंग महोत्सव 2014 में पहली बार मुंबई में आयोजित किया गया था।
•अमरावती हवाई अड्डे का उद्घाटन- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार की मौजूदगी में विदर्भ के बेलोरा में अमरावती हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
सीएम फडणवीस ने कहा कि अमरावती में जल्द ही एक बड़ा पायलट प्रशिक्षण संस्थान भी बनाया जाएगा, जो दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे बड़ा ट्रेनिंग स्कूल होगा और हर साल लगभग 180 पायलटों को प्रशिक्षण देगा। इसके लिए यहां 34 ट्रेनिंग विमान भी उपलब्ध होंगे।
इस मौके पर केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद थे। राम मोहन नायडू ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हवाई यात्रियों की संख्या में 40% की वृद्धि हुई है और घोषणा की कि भारत में 2014 में 74 हवाई अड्डे थे जो 2025 में बढ़कर 159 हो जाएंगे।
•सरकार ने तम्बाकू उत्पादकों के पंजीकरण और बार्न लाइसेंस की वैधता 3 वर्ष तक बढ़ाई- भारत सरकार ने व्यापार करने में आसानी के लिए वर्जीनिया तम्बाकू उत्पादक के रूप में पंजीकरण प्रमाणपत्र और खलिहान के संचालन के लिए लाइसेंस की वैधता अवधि को एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दिया है।
इस निर्णय से अनिवार्य वार्षिक नवीनीकरण की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। किसानों को अब हर तीन साल में केवल एक बार अपने पंजीकरण और लाइसेंस को नवीनीकृत करने की आवश्यकता होगी।
उत्पादकों को 3 साल में एक बार इस पंजीकरण/लाइसेंस को नवीनीकृत करने की सुविधा देने के लिए, भारत सरकार ने तंबाकू बोर्ड नियम, 1976 के नियम 33 के उप-नियम (5), (6) और (7) और नियम 34एन के उप-नियम (2) और (3) में संशोधन किया है।
यह आंध्र प्रदेश में 2025-26 फसल मौसम से प्रभावी होगा।
पंजीकरण और लाइसेंस वैधता अवधि के इस विस्तार से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा राज्यों में लगभग 91,000 खलिहानों का प्रबंधन करने वाले लगभग 83,500 किसानों को बहुत लाभ होने की उम्मीद है।
भारत में वर्जीनिया तंबाकू का विनियमन संसद के एक अधिनियम, अर्थात् तंबाकू बोर्ड अधिनियम, 1975 और उसके अंतर्गत अधिसूचित नियमों द्वारा किया जाता है।
भारत दुनिया में गैर-निर्मित तम्बाकू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और चौथा सबसे बड़ा निर्यातक है (वर्ष 2023 के दौरान मूल्य के संदर्भ में)।
वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, तम्बाकू निर्यात ने भारतीय राजकोष में 1979 मिलियन अमेरिकी डॉलर (16,728 करोड़ रुपये) का योगदान दिया।
•भारत ने आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन किया- राजस्व विभाग ने विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के सहयोग से मध्य एशियाई गणराज्यों के लिए 'क्रिप्टोकरेंसी, क्राउडफंडिंग और गैर-लाभकारी संगठनों के माध्यम से आतंकवाद के वित्तपोषण (सीएफटी) का मुकाबला करने' पर पहली बार क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में किया गया ।
पाँच मध्य एशियाई देशों - उज़्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाकिस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिज़स्तान - के वरिष्ठ विशेषज्ञों को एक साथ लाकर, इस कार्यक्रम ने आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने में ज्ञान के आदान-प्रदान और क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक मंच प्रदान किया।
•केंद्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड की 38वीं बैठक- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड (सीएबीए) की 38वीं बैठक का आयोजन किया।
यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में किया जा रहा है। यह बैठक भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में आयोजित की गई थी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
इस बैठक में, 'विकास भी विरासत भी' के मार्गदर्शक आदर्श वाक्य के तहत विरासत संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत किया गया।
•एयरोबेटिक एयर शो, 2025- अप्रैल, 2025 में एयरोबेटिक एयर शो-2025 पटना, बिहार में आयोजित किया गया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इस एयर शो का औपचारिक उद्घाटन किया।
यह कार्यक्रम बिहार के भोजपुर में 1857 की क्रांति के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह के शौर्य दिवस विजयोत्सव के अवसर पर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया था।
इस शो में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण टीम अपने नौ हॉक-132 जेट विमानों के साथ आकाश में अद्भुत हवाई करतब दिखाया।
सूर्य किरण टीम ने 1857 की क्रांति के नायकों को आकाशीय श्रद्धांजलि दी।
जेपी गंगा पथ पर 1500 फीट की ऊंचाई पर 9 लड़ाकू विमानों ने करतब दिखाए।
वायुसेना के पैराग्लाइडिंग टीम ने आसमान में बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर को लहराते हुए करतब दिखाए।
एयर शो को देखते हुए जेपी गंगा पथ के इलाके को 3 घंटे के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया।
•अयोध्या पर्व, 2025- ‘अयोध्या पर्व 2025’ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर, प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री वासुदेव कामथ द्वारा 'मर्यादा पुरुषोत्तम' (भगवान राम) पर आधारित कलाकृतियों की प्रदर्शनी का अनावरण किया गया।
इसके साथ ही, दो विशेष प्रदर्शनियाँ भी लगाई गईं - 'सुंदरकांड', जो 'वाल्मीकि रामायण' पर आधारित पहाड़ी लघु चित्रों का संग्रह है, और 'बड़ी है अयोध्या', जो अयोध्या के चारों ओर चौरासी कोस परिक्रमा (84 कोस सर्किट) की तीर्थ परंपरा का सचित्र प्रतिनिधित्व है।
•दुनिया की 17वीं एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला में दुनिया की 17वीं एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया।
यह एथलीटों के बॉयोलोजिकल पासपोर्ट की निगरानी और प्रबंधन के लिए एक विशेष संस्था होगी।
इसका मकसद खेलों को डोपिंग जैसी अनैतिक गतिविधियों से मुक्त बनाना और एथलीटों की निगरानी करना है ताकि वे स्वच्छ और ईमानदार तरीके से प्रतियोगिता में हिस्सा लें।
इस नई तकनीक के तहत एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (ABP) सिस्टम के जरिए खिलाड़ियों की शारीरिक प्रोफाइल की लंबे समय तक निगरानी की जाएगी। इससे पता चल सकेगा कि कोई खिलाड़ी डोपिंग कर रहा है या नहीं।
इसके जरिए खिलाड़ियों के खून और स्टेरॉयड स्तर की निगरानी की जाएगी ताकि कोई भी अनैतिक तरीका अपनाने से पहले ही पकड़ा जा सके।
•महिला संवाद कार्यक्रम- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 'महिला संवाद' का शुभारंभ किया।
40 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया।
बिहार के ग्रामीण विकास विभाग का यह कार्यक्रम है। पूरे बिहार में यह कार्यक्रम लगभग दो महीने तक चलेगा।
इस दौरान हर जिले में सरकार की ओर से महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
राज्य में दो महीने तक 70 हजार जगहों पर 'महिला संवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सुबह और शाम में किया जाएगा।
नीतीश सरकार की कोशिश है कि 'महिला संवाद कार्यक्रम' के जरिए करीब दो करोड़ महिलाओं तक पहुंच बनाई जाए। इस कार्यक्रम में सबसे अधिक जीविका दीदियां भाग लेंगी।
सरकार का उद्देश्य इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
अंतरराष्ट्रीय
•टाइम्स हायर एजुकेशन : एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स, 2025- यू.के. की पत्रिका ‘टाइम्स हायर एजुकेशन’ द्वारा ‘एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स, 2025’ में एशिया के शीर्ष शोध विश्वविद्यालयों की सूची जारी की गई है।
इस साल 35 देशों और क्षेत्रों के 853 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की गई है।
यह इस रैंकिंग का 13वां संस्करण है।
इस रैंकिंग को तैयार करने के लिए कुल 18 प्रदर्शन संकेतकों का प्रयोग किया गया है।
इस वर्ष इस रैंकिंग में पहली बार चार देश- उज्बेकिस्तान, बहरीन, मंगोलिया और सीरिया शामिल हुए हैं।
समग्र रैंकिंग में जापान के सर्वाधिक 119 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
इसमें भारत 107 विश्वविद्यालयों के साथ दूसरे स्थान पर है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 की रैंकिंग्स में भारत के कुल 91 विश्वविद्यालयों को स्थान प्राप्त हुआ था।
चीन कुल 94 विश्वविद्यालयों के साथ तीसरे स्थान पर है।
एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स, 2025 में सिंघुआ विश्वविद्यालय (Tsinghua University), चीन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह लगातार सातवां वर्ष है, जब यह विश्वविद्यालय रैंकिंग्स में शीर्ष स्थान पर है।
नवीनतम रैंकिंग्स में शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में चीन (मुख्य भूमि) के सर्वाधिक 5 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स, 2025 : शीर्ष 5 विश्वविद्यालय
1. सिंघुआ विश्वविद्यालय, चीन, 93.02
2. पेकिंग विश्वविद्यालय, चीन, 92.9
3. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर, सिंगापुर, 91.3
4. ननयांग टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय, सिंगापुर सिंगापुर 85.4
5. द यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो, जापान, 84.8
एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग्स, 2025 में एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची में मात्र एक भारतीय संस्थान को स्थान प्राप्त हुआ है।
भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरू शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय संस्थान है।
एशिया रैंकिंग 2025 में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरू को 38वाँ स्थान (65.2) मिला है। सूची में अन्य भारतीय संस्थानों में अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई को 111वाँ स्थान (52.3), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर को 131वाँ स्थान (49.4) और महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोट्टयम, केरल को 140वाँ स्थान (48.6) प्राप्त हुआ है।
•वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (यूएनएफएफ-20)का 20वां सत्र- 5 से 9 मई, 2025 को वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (यूएनएफएफ-20) के 20वें सत्र का आयोजन न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में किया गया।
भारत ने वनों के लिए संयुक्त राष्ट्र रणनीतिक योजना 2017-2030 के तहत स्वैच्छिक राष्ट्रीय योगदान (वीएनसी) प्राप्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
भारत ने वन और वृक्ष आवरण में लगातार वृद्धि की सूचना दी, जो अब नवीनतम भारत वन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार अपने भौगोलिक क्षेत्र के 25.17% को कवर करता है, जो अरावली ग्रीन वॉल के तहत भूमि की बहाली, पिछले दशक में मैंग्रोव कवर में 7.86% की वृद्धि, ग्रीन इंडिया मिशन के तहत 1.55 लाख हेक्टेयर से अधिक वनीकरण और एक पेड़ माँ के नाम (प्लांट4मदर) अभियान के तहत 1.4 बिलियन पौधों का रोपण जैसी प्रमुख राष्ट्रीय पहलों का परिणाम है।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों को अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था- यह एक वैश्विक मंच है जिसे भारत द्वारा सात बड़ी बिल्ली प्रजातियों के संरक्षण का समर्थन करने के लिए शुरू किया गया था।
•14वां GISEC ग्लोबल, 2025- 14वां GISEC ग्लोबल 2025, जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और MENA (मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका) क्षेत्र का सबसे बड़ा साइबर सुरक्षा कार्यक्रम है, दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, दुबई, (UAE) में 6 से 8 मई, 2025 तक आयोजित किया गया।
GISEC ग्लोबल 2025 का मुख्य विषय "एआई-संचालित भविष्य को सुरक्षित करना" है।
भारत की उपस्थिति का नेतृत्व डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (DSCI) ने किया।
•क्वाड देशों द्वारा टेबलटॉप अभ्यास के लिए बैठक,2025- 28 अप्रैल से 2 मई, 2025 तक क्वाड देशों (भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका) द्वारा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मानवीय रसद को बढ़ावा देने के लिए होनोलूलू, हवाई में एक टेबलटॉप अभ्यास (TTX) आयोजित किया गया था।
•कोलंबिया इंडिया एनर्जी डायलॉग, 2025- 6 मई, 2025 को कोलंबिया इंडिया एनर्जी डायलॉग, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत ऊर्जा वार्ता को संबोधित किया।
•अंतरराष्ट्रीय समुद्री रक्षा प्रदर्शनी (आईएमडीईएक्स), 2025- अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रदर्शनी (IMDEX) एशिया, 2025 का आयोजन 6-8 मई, 2025 को चांगी प्रदर्शनी केंद्र, सिंगापुर में किया गया।
यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में नौसेना और समुद्री रक्षा का प्रमुख द्विवार्षिक आयोजन है।
IMDEX एशिया, 2025 में समुद्री सुरक्षा, रक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया था।
भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस किल्टान चांगी प्रदर्शनी केंद्र में आईएमडीईएक्स एशिया 2025 में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचा।
•नेपाल में याला ग्लेशियर को 'मृत' घोषित किया गया- हाल में नेपाल के लांगटांग में स्थित याला ग्लेशियर को आधिकारिक तौर पर "मृत" घोषित कर दिया गया है, जिससे यह एशिया का पहला ग्लेशियर बन गया है जिसे स्मारक पट्टिका प्राप्त हुई है। यह घोषणा 12 मई, 2025 को एक भावपूर्ण समारोह के दौरान की गई, जिसमें हिंदू कुश हिमालय (एचकेएच) क्षेत्र के हिमनद वैज्ञानिकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। नेपाल के लांगटांग में स्थित याला ग्लेशियर ने 1970 के दशक से अब तक अपने द्रव्यमान का 66% हिस्सा खो दिया है और 784 मीटर पीछे हट गया है
•अलकाट्राज़ जेल- अलकाट्राज़ जेल, जिसे "द रॉक" के नाम से भी जाना जाता है, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी में स्थित एक पूर्व संघीय जेल है। 1934 से 1963 तक, इसे अमेरिका की सबसे सुरक्षित और कुख्यात जेल माना जाता था, जहाँ कुख्यात अपराधियों को रखा जाता था।
1963 में, अलकाट्राज़ को चलाना बहुत महंगा होने के कारण बंद कर दिया गया था।
4 मई, 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कैलिफोर्निया के तट से दूर एक द्वीप पर स्थित पूर्व जेल, अल्काट्राज़ को फिर से खोलने और उसका विस्तार करने का निर्देश दिया है।
इस जेल में अमेरिका के सबसे क्रूर और हिंसक अपराधियों को रखा जायेगा।
•अमेरिका की 2025 स्पेशल 301 रिपोर्ट- संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) ने अपनी 2025 विशेष 301 रिपोर्ट जारी की है।
यह अमेरिकी व्यापार भागीदारों के बीच बौद्धिक संपदा (आईपी) संरक्षण, प्रवर्तन और संबंधित बाजार पहुंच मुद्दों की वार्षिक समीक्षा है।
1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 182 द्वारा अनिवार्य, रिपोर्ट अपर्याप्त आईपी संरक्षण या प्रवर्तन प्रथाओं वाले देशों की पहचान करती है जो अमेरिकी नवोन्मेषकों और रचनाकारों को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें इन मुद्दों की गंभीरता के आधार पर प्राथमिकता निगरानी सूची या निगरानी सूची में वर्गीकृत करते हैं।
यह रिपोर्ट दुनिया के 100 से अधिक देशों की समीक्षा पर आधारित है।
प्राथमिकता निगरानी सूची : इसमें आठ देशों अर्जेंटीना, चिली, चीन, भारत, इंडोनेशिया, मैक्सिको, रूस और वेनेजुएला को लगातार चुनौतियों के कारण सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें व्यापक जालसाजी, ऑनलाइन चोरी के उच्च स्तर, अपर्याप्त प्रवर्तन तंत्र और आईपी अधिकारों को कमजोर करने वाली नीतियां शामिल हैं।
निगरानी सूची : 18 देशों को निगरानी सूची (Watch List) में शामिल किया गया है। इन 18 देशों में वियतनाम, ब्राजील,अल्जीरिया, बारबाडोस, बेलारूस, बोलीविया, बुल्गारिया, कनाडा, कोलंबिया, इक्वाडोर, मिस्र, ग्वाटेमाला, पाकिस्तान, पैराग्वे, पेरू, थाईलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो और तुर्की शामिल हैं।
यूएसटीआर ने इस साल तुर्कमेनिस्तान को निगरानी सूची से हटा दिया है। तुर्कमेनिस्तान को अपने आईपी कानूनों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के प्रयासों के कारण निगरानी सूची से हटा दिया गया।
पिछले कई वर्षों में विशेष 301 समीक्षा के दौरान हितधारकों ने आईपी संरक्षण या प्रवर्तन के बारे में कोई महत्वपूर्ण चिंता नहीं जताई है।
यूएसटीआर ने मेक्सिको को निगरानी सूची से प्राथमिकता निगरानी सूची में स्थानांतरित कर दिया है, क्योंकि लंबे समय से चली आ रही और महत्वपूर्ण आईपी चिंताओं का समाधान नहीं किया गया है, जिनमें से कई मेक्सिको द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (यूएसएमसीए) के कार्यान्वयन से संबंधित हैं।
•अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का 123वां सदस्य- 3 मई, 2025 को अंगोला ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसी के साथ अंगोला आईएसए का 123वां सदस्य देश बन गया है।
यह ऐतिहासिक कदम अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुएल गोंकाल्वेस लोरेन्सो की भारत यात्रा के दौरान उठाया गया।
भारत को 2024 से 2026 तक दो साल के कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है।
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन भारत और फ्रांस का एक संयुक्त पहल है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने पेरिस 2015 में अपनी बैठक के दौरान इस पर संस्था की अवधारणा पेश किया था।
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना 2017 में हुई थी, और पहला संस्थापक सम्मेलन 11 मार्च
2018 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
आईएसए का मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा, भारत में है।
•विश्व सैन्य खर्च प्रवृत्तियां रिपोर्ट, 2024- स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा विश्व में सैन्य खर्च से संबंधित रिपोर्ट ‘विश्व सैन्य खर्च प्रवृत्तियां, 2024 जारी की गई।
2024 की विश्व सैन्य व्यय प्रवृत्तियां रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक सैन्य व्यय 2.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (2718 बिलियन डॉलर) तक पहुंच गया, जो 2023 की तुलना में 9.4% की वृद्धि है। यह वृद्धि शीत युद्ध के बाद से सबसे तेज़ है।
वर्ष 2024 में कुल सैन्य व्यय वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.5 प्रतिशत रहा ।
वर्ष 2024 में पांच सबसे बड़े खर्च करने वाले देश थे- (1) संयुक्त राज्य अमेरिका (2) चीन (3) रूस (4) जर्मनी (5) भारत
शीर्ष पाँच सैन्य व्ययकर्ता संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और भारत वैश्विक कुल का 60 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं, जिसका संयुक्त व्यय 1635 बिलियन डॉलर है।
यूएसए का सैन्य खर्च 997 बिलियन डॉलर है‚ जो इसके जीडीपी का 3.4 प्रतिशत है।
चीन का सैन्य खर्च 314 बिलियन डॉलर है‚ जो इसके जीडीपी का 1.7 प्रतिशत है।
भारत का सैन्य खर्च 86.1 बिलियन डॉलर है‚ जो इसके जीडीपी का 2.3 प्रतिशत है।
यूरोप में सैन्य व्यय
यूरोप (रूस सहित) में सैन्य खर्च 17 प्रतिशत बढ़कर 693 बिलियन डॉलर हो गया।
माल्टा को छोड़कर सभी यूरोपीय देशों ने 2024 में अपने सैन्य खर्च में वृद्धि की।
रूस का सैन्य व्यय 2024 में अनुमानित 149 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो 2023 से 38 प्रतिशत की वृद्धि और 2015 के स्तर से दोगुना है। यह रूस के सकल घरेलू उत्पाद का 7.1 प्रतिशत और रूसी सरकार के कुल व्यय का 19 प्रतिशत है।
यूक्रेन का कुल सैन्य व्यय 2.9 प्रतिशत बढ़कर 64.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया जो रूस के व्यय का 43 प्रतिशत है। सकल घरेलू उत्पाद के 34 प्रतिशत के साथ, यूक्रेन पर 2024 में किसी भी देश की तुलना में सबसे बड़ा सैन्य बोझ था।
जर्मनी का सैन्य व्यय 28 प्रतिशत बढ़कर 88.5 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया, जिससे यह मध्य और पश्चिमी यूरोप में सबसे बड़ा खर्च करने वाला और दुनिया में चौथा सबसे बड़ा खर्च करने वाला देश बन गया।
2024 में यूनाइटेड किंगडम ने अपने सैन्य व्यय में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि करके इसे 81.8 बिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया, जिससे यह दुनिया भर में छठा सबसे बड़ा खर्च करने वाला देश बन गया।
फ्रांस का सैन्य व्यय 6.1 प्रतिशत बढ़कर 64.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जिससे यह नौवां सबसे बड़ा खर्च करने वाला देश बन गया।
स्वीडन ने 2024 में अपने सैन्य व्यय को 34 प्रतिशत बढ़ाकर 12.0 बिलियन डॉलर कर दिया है। नाटो की सदस्यता के अपने पहले वर्ष में, स्वीडन का सैन्य बोझ सकल घरेलू उत्पाद के 2.0 प्रतिशत तक पहुँच गया।
नाटो सदस्यों का व्यय
2024 में नाटो सदस्यों द्वारा कुल सैन्य व्यय 1506 बिलियन डॉलर या वैश्विक सैन्य व्यय का 55 प्रतिशत था।
32 नाटो सदस्यों में से 18 ने अपनी सेनाओं पर सकल घरेलू उत्पाद का कम से कम 2.0 प्रतिशत खर्च किया।
अमेरिका द्वारा सैन्य खर्च में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 997 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो कि नाटो के कुल खर्च का 66 प्रतिशत और 2024 में विश्व सैन्य खर्च का 37 प्रतिशत था।
यूरोपीय नाटो सदस्यों ने कुल 454 बिलियन डॉलर खर्च किए, जो गठबंधन में कुल खर्च का 30 प्रतिशत है।
मध्य पूर्व में सैन्य खर्च में भारी वृद्धि
मध्य पूर्व में सैन्य व्यय 2024 में अनुमानतः 243 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा, जो 2023 से 15 प्रतिशत और 2015 की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।
इजराइल सैन्य व्यय 2024 में 65 प्रतिशत बढ़कर 46.5 बिलियन डॉलर हो गया, जो 1967 में छह दिवसीय युद्ध के बाद सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि है, क्योंकि इसने गाजा में युद्ध जारी रखा और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष को बढ़ाया। इसका सैन्य बोझ जीडीपी के 8.8 प्रतिशत तक बढ़ गया, जो दुनिया में दूसरा सबसे अधिक है।
लेबनान का सैन्य खर्च 2024 में 58 प्रतिशत बढ़कर 635 मिलियन डॉलर हो गया।
ईरान का सैन्य खर्च वास्तविक रूप से 10 प्रतिशत घटकर 2024 में 7.9 बिलियन डॉलर रह गया। ईरान पर प्रतिबंधों के प्रभाव ने खर्च बढ़ाने की उसकी क्षमता को गंभीर रूप से सीमित कर दिया है।
सऊदी अरब 2024 में मध्य पूर्व में सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश और दुनिया भर में सातवां सबसे बड़ा देश था। इसके सैन्य खर्च में 1.5 प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई, जो अनुमानित 80.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई।
चीन और उसके पड़ोसी देश
दुनिया में दूसरे सबसे बड़े सैन्य खर्चकर्ता चीन ने अपने सैन्य व्यय में 7.0 प्रतिशत की वृद्धि करके अनुमानतः 314 बिलियन डॉलर कर दिया है।
जापान का सैन्य खर्च 2024 में 21 प्रतिशत बढ़कर 55.3 बिलियन डॉलर हो गया, जो 1952 के बाद सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि है। इसका सैन्य बोझ जीडीपी के 1.4 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो 1958 के बाद सबसे अधिक है।
भारत सैन्य खर्च, जो वैश्विक स्तर पर पाँचवाँ सबसे बड़ा है, 1.6 प्रतिशत बढ़कर 86.1 बिलियन डॉलर हो गया।
ताइवान का खर्च 2024 में 1.8 प्रतिशत बढ़कर 16.5 बिलियन डॉलर हो गया।
अन्य देश
म्यांमार का सैन्य खर्च 2024 में 66 प्रतिशत बढ़कर अनुमानतः 5.0 बिलियन डॉलर हो जाएगा।
2024 में अफ्रीका में सैन्य व्यय कुल 52.1 बिलियन डॉलर होगा, जो 2023 से 3.0 प्रतिशत वृद्धि और 2015 की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।
•यूनेस्को द्वारा 16 नए ग्लोबल जियोपार्क्स (वैश्विक भू-पार्कों) के नाम की घोषणा- अप्रैल, 2025 में यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क्स (UGGP) की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर, 11 देशों के कुल 16 नए स्थानों को आधिकारिक तौर पर ग्लोबल जियोपार्क्स नेटवर्क (GGN) में शामिल किया गया।
उत्तर कोरिया और सऊदी अरब ने पहली बार इसमें प्रवेश किया है।
यूनेस्को ने 16 नए ग्लोबल जियोपार्क को मान्यता दी है, जिससे अब 50 देशों में कुल 229 जियोपार्क हो गए हैं।
यह नेटवर्क अब लगभग 8,55,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करता है, जो नामीबिया देश के आकार के बराबर है।
इन 16 नए जियोपार्कों में से 11 देशों के हैं, जिनमें चीन (कन्बुला और युनयांग), उत्तर कोरिया (माउंट पैक्टू), इक्वाडोर (नेपो सुमाको और तुंगुराहुआ ज्वालामुखी), इंडोनेशिया (केबुमेन और मेराटस), इटली (मुर्गेओपार्क), नॉर्वे (फजॉर्ड तट), दक्षिण कोरिया (डेनयांग और ग्योंगबुक डोंगहियन), सऊदी अरब (उत्तरी रियाद और सलमा), स्पेन (कोस्टा क्यूब्राडा), यूनाइटेड किंगडम (एरान) और वियतनाम (लांग सोन) शामिल हैं।
इन जियोपार्कों को उनकी अनूठी भूवैज्ञानिक विरासत के लिए मान्यता दी गई है, जिसमें ज्वालामुखी श्रृंखलाएं, प्राचीन चट्टानें, पर्वत श्रृंखलाएं, जीवाश्म स्थल और रेगिस्तानी परिदृश्य शामिल हैं।
ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क (GGN) यूनेस्को के सहयोग से बनाया गया एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है।
•हिंदू कुश हिमालय (HKH) स्नो अपडेट रिपोर्ट, 2025- काठमांडू स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) द्वारा HKH स्नो अपडेट रिपोर्ट, 2025 प्रस्तुत कि गयी है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि हिंदू कुश हिमालय (एचकेएच) क्षेत्र में इस वर्ष नवंबर और मार्च के बीच हिमाच्छादन या बर्फ का स्तर सामान्य से 23.6 प्रतिशत कम रहा, जो पिछले 23 वर्षों में सबसे कम है।
यह गिरावट विशेष रूप से मेकांग और सालवीन बेसिनों में चिंताजनक है, जहां बर्फ की स्थिरता क्रमशः 51.9% और 48.3% कम हो गई है।
रिपोर्ट से पता चलता है कि मेकांग (-51.9%) और सालवीन (-48.3%) बेसिन में बर्फ के स्थायित्व में सबसे अधिक गिरावट आई है, इसके बाद तिब्बती पठार (-29.1%), ब्रह्मपुत्र (-27.9%), यांग्त्ज़ी (-26.3%), और गंगा (-24.1%) बेसिन का स्थान आता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्दियों में जमीन पर पड़ी रहने वाली बर्फ या तो तेजी से पिघल रही है या अपेक्षित मात्रा में नहीं गिर रही है। बर्फ पिघलने से बनने वाला पानी ही नदियों का रूप लेता है।
आईसीआईएमओडी महानिदेशक पेमा ग्यामत्शो ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन एचकेएच क्षेत्र में बर्फ की कमी का कारण है।
•गीटेक्स अफ्रीका, 2025- अफ्रीका के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप कार्यक्रम “गीटेक्स अफ्रीका, 2025 मारकेश, मोरक्को में आयोजित किया गया। इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने भारत का नेतृत्व किया।
•इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए)- अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की पहली बैठक 16 जून, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने बैठक की अध्यक्षता की।
इस बैठक में 9 देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इन देशों में भूटान, कंबोडिया, इस्वातिनी, गिनी गणराज्य, भारत गणराज्य, लाइबेरिया गणराज्य, सूरीनाम गणराज्य, सोमालिया संघीय गणराज्य और कजाकिस्तान गणराज्य शामिल हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री भूपेंद्र यादव को आईबीसीए के अध्यक्ष के रूप में अनुमोदित किया गया।
बैठक में श्री एसपी यादव को आईबीसीए के महानिदेशक के रूप में भी अनुमोदित किया गया।
भारत सरकार द्वारा बनाया गया, इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) 95 रेंज देशों का एक गठबंधन है।
इसका उद्देश्य सात बिग कैट अर्थात् बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा का संरक्षण करना है।
अब तक भारत समेत 27 देशों ने IBCA में शामिल होने के लिए सहमति दे दी है
भारत सरकार ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के माध्यम से मार्च, 2024 में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की स्थापना की थी।
•दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री की भारत यात्रा- हाल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर दुबई के क्राउन प्रिंस, UAE (संयुक्त राज्य अमीरात) के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम अपनी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंचे जहां उनका स्वागत केन्द्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने किया।
दुबई के क्राउन प्रिंस के रूप में महामहिम की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।
महामहिम क्राउन प्रिंस ने मुंबई का दौरा भी किया।
•गेम डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस, 2025- हाल में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गेम डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (जीडीसी) आयोजित की गई।
गेम डेवलपर्स सम्मेलन (जीडीसी) गेम डेवलपर्स और उद्योग के पेशेवरों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली कार्यक्रम है, जिसमें गेम डिजाइन, प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक रुझानों पर व्याख्यान, पैनल और प्रदर्शनियां शामिल हैं।
सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्यदूत डॉ. के. श्रीकर रेड्डी ने पवेलियन का उद्घाटन किया।
इंडिया पवेलियन का मुख्य उद्देश्य आगामी विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) को बढ़ावा देना है, जो मई 2025 में मुंबई में आयोजित होने वाला है।
•होली को आधिकारिक रूप से मान्यता देने वाला तीसरा अमेरिकी राज्य- टेक्सास की संसद ने प्रमुख हिंदू त्योहार होली के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें आधिकारिक तौर पर होली को एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पर्व के रूप में मान्यता दी गई है।
इस कदम के साथ जॉर्जिया और न्यूयॉर्क के बाद होली को औपचारिक रूप से मान्यता देने वाला टेक्सास, तीसरा अमेरिकी राज्य बन गया है।
यह प्रस्ताव सीनेटर सारा एकहार्ट द्वारा पेश किया गया था।
•लीमा में आपातकाल की घोषणा- हाल में पेरू की राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने राजधानी लीमा में 30 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की।
यह फैसला एक लोकप्रिय गायक पॉल फ्लोरेस की निर्मम हत्या और बढ़ते अपराधों के मद्देनजर लिया गया है।
•हंगरी अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय से अलग हुआ- हाल में हंगरी अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court) से अलग हो गया। इसकी घोषणा हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने की।
हंगरी के प्रधानमंत्री के अनुसार, उनके देश ने आईसीसी (ICC) से हटने का फैसला इसलिए किया क्योंकि यह न्यायालय अब एक राजनीतिक हथियार बन गया है।
हंगरी की आधिकारिक यात्रा पर आए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उपस्थिति में आईसीसी से हटने के निर्णय की घोषणा की गई।
आईसीसी ने गाजा में कथित युद्ध अपराधों के लिए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है।
आईसीसी का सदस्य होने के नाते हंगरी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने के लिए बाध्य था। आईसीसी से हटने के बाद हंगरी बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने के लिए बाध्य नहीं है।
हंगरी को इजरायल के सबसे मजबूत यूरोपीय सहयोगियों में से एक माना जाता है।
हंगरी पहला यूरोपीय देश बन गया है जिसने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) छोड़ने की योजना की घोषणा की है।
•अंतर-संसदीय संघ (IPU) की 150वीं सभा, 2025- हाल में उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में अंतर-संसदीय संघ (IPU) की 150वीं सभा का आयोजन हुआ।
इसमें लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व किया।
इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।
वर्ष 1889 में स्थापित अंतर-संसदीय संघ, संसदीय कूटनीति के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने वाला राष्ट्रीय संसदों का वैश्विक संगठन है।
इसमें 182 संसद सदस्य और 15 सहयोगी सदस्य (वर्ष 2025) हैं।
मुख्य रूप से सदस्यों के योगदान से वित्त पोषित, इसका नारा है: "फॉर डेमोक्रेसी फॉर एवरीवन।"
इसका उद्देश्य संसदों को जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये सशक्त बनाकर लोकतांत्रिक शासन, संवाद और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना है।
•आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक, 2025- अमेरिकी थिंक टैंक ‘द हेरिटेज फाउंडेशन’ द्वारा आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक (Economic Freedom Index)-2021 जारी किया गया।
यह विश्व के विभिन्न देशों में दी गई आर्थिक स्वतंत्रताओं का तुलनात्मक अध्ययन करने का बहुआयामी सूचकांक है।
यह सूचकांक 12 मापकों के चार स्तंभों- कानून, सीमित सरकार, नियामक दक्षता और खुले बाजार के आधार पर बनाया जाता है।
इस सूचकांक में सिंगापुर की शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इसके पश्चात स्विट्जरलैंड को दूसरा स्थान, आयरलैंड को तीसरा, ताइवान को चौथा तथा लक्ज़मबर्ग को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
इस सूचकांक में निचले पांच स्थान प्राप्त करने वाले देश क्रमशः हैं- उत्तर कोरिया (176), क्यूबा (175), वेनेजुएला (174), जिम्बाब्वे (173) तथा सूडान (172)।
आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2025 में 184 देशों में भारत 128वें स्थान पर है, जिसका स्कोर 53.0 है।
2025 के सूचकांक में, भारत को "अधिकांशतः अस्वतंत्र" अर्थव्यवस्था के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
भारत के पड़ोसी देशों में भूटान को 102वां, चीन को 151वां, नेपाल को 131वां, श्रीलंका को 148वां, बांग्लादेश को 122वां तथा पाकिस्तान को 150वां स्थान प्राप्त हुआ है।
•वैश्विक आतंकवाद सूचकांक, 2025- इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (Global Terrorism Index), 2025 जारी किया गया।
यह इस सूचकांक का 12 वां संस्करण है।
पहली बार यह सूचकांक वर्ष 2012 में जारी किया गया था।
यह 163 देशों को कवर करता है , जो दुनिया की 99.7% आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस सूचकांक में शून्य से 10 तक के स्कोर में 163 देशों को श्रेणीबद्ध किया गया है।
सूचकांक में स्कोर शून्य (0) का मतलब सबसे कम और दस (10) सबसे अधिक आतंकवाद से प्रभावित होने से है।
आतंकवाद से सबसे प्रभावित 10 देश हैं-
1. बुर्किना फासो (8.581), 2. पाकिस्तान (8.374), 3. सीरिया (8.006), 4. माली (7.907) 5. नाइजर (7.776), 6. नाइजीरिया (7.658) 7. सोमालिया (7.614), 8. इजराइल (7.463), 9. अफगानिस्तान (7.262), 10. कैमरून (6.944)
इस सूचकांक में भारत को 14वां स्थान (स्कोर 6.411) को प्राप्त हुआ है।
सूचकांक में भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान को दूसरा, श्रीलंका को 20वां, नेपाल को 68वां, बांग्लादेश को 35वां, चीन को 49वां तथा भूटान और श्रीलंका को 100वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विश्व के अन्य देशों में यूएसए को 34वां, यूके को 41वां, फ्रांस को 40वां, रूस को 16वां स्थान प्राप्त हुआ है।
इस्लामिक स्टेट (IS) को विश्व का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन बताया गया है।
इस वर्ष के सूचकांक में साहेल क्षेत्र को आतंकवाद का केंद्र बताया गया है।
•बिम्सटेक कृषि मंत्रियों की तीसरी बैठक, 2025- बिम्सटेक कृषि मंत्रियों की तीसरी बैठक, 2025 काठमांडू, नेपाल में आयोजित हुई।
इसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड के कृषि मंत्रियों ने भाग लिया।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
नेपाल के माननीय कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री, महामहिम श्री राम नाथ अडकीकरी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई।
इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य बिम्सटेक (BIMSTEC- Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) देशों के बीच चल रहे कृषि सहयोग को और मजबूत करना है।
इसकी पहली बैठक 2019 में म्यांमार में और दूसरी बैठक 2022 ने भारत में आयोजित हुई।
•कजाखस्तान में दुर्लभ मृदा धातुओं के सबसे बड़े भंडार की खोज- मध्य एशिया के देश कजाकिस्तान में दुर्लभ मृदा धातुओं के सबसे बड़े भंडार की खोज की गई है, जो कारागांडा क्षेत्र के कुइरेक्तीकोल स्थल पर स्थित है।
इस भंडार में लगभग 10 लाख टन दुर्लभ मृदा धातुओं का अनुमान है, जैसे कि सेरियम, लैंटानम, नियोडिमियम और यिट्रियम जो हरित प्रौद्योगिकियों और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस भंडार में दुर्लभ मृदा तत्वों की औसत सांद्रता 700 ग्राम प्रति टन है, जो इसे दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण खोजों में से एक बनाती है।
दुर्लभ मृदा धातुओं का उपयोग विभिन्न प्रकार के उच्च-तकनीकी उत्पादों में किया जाता है, जैसे कि स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी, और पवन टर्बाइन।
आर्थिक
•यूपी एग्रीज और एआई प्रज्ञा- 9 मई, 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार और विश्व बैंक ने ‘यूपी एग्रीज ‘ (Uttar Pradesh Agriculture Growth and Rural Enterprise Ecosystem Strengthening) और ‘एआई प्रज्ञा’ पहल की शुरुआत की है।
इस पहल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा द्वारा लखनऊ में किया गया।
इन पहलों का उद्देश्य प्रदेश को कृषि और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्रों में अग्रणी बनाना है, जिससे 'वन ट्रिलियन डॉलर' की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
यह ₹4,000 करोड़ की परियोजना पूर्वांचल और बुंदेलखंड के 28 जिलों में आधुनिक तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देगी।
विश्व बैंक इस परियोजना के लिए ₹2,737 करोड़ का ऋण 1.23% ब्याज दर पर 35 वर्षों की अवधि के लिए प्रदान करेगा, जबकि राज्य सरकार ₹1,166 करोड़ का अंशदान करेगी।
इस योजना से 10 लाख किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिसमें 30% महिलाएं होंगी।
10,000 महिला उत्पादक समूहों को जोड़ा जाएगा और 500 किसानों को विदेशी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एआई प्रज्ञा' कार्यक्रम पहल के तहत प्रदेश के 10 लाख युवाओं को AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
•नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) रिपोर्ट, 2021- नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) 2021 की रिपोर्ट 7 मई, 2025 को भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) द्वारा जारी की गई थी।
इस रिपोर्ट में 2019 से 2021 की अवधि को कवर किया गया है, और यह भारत में मातृ और शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में महत्वपूर्ण सुधारों को दर्शाती है।
नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) पर आधारित भारत में मातृ मृत्यु दर पर विशेष बुलेटिन, 2019-21 के अनुसार, देश के मातृ मृत्यु अनुपात (एमएमआर) में उल्लेखनीय कमी आई है। यह 2014-16 में प्रति लाख जन्मों पर 130 से 37 अंक घटकर 2019-21 में 93 हो गई है।
देश की शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) 2014 में प्रति 1000 जन्मों पर 39 से घटकर 2021 में प्रति 1000 जन्मों पर 27 हो गई है।
नवजात मृत्यु दर (एनएमआर) 2014 में प्रति 1000 जन्मों पर 26 से घटकर 2021 में प्रति 1000 जन्मों पर 19 हो गई है।
पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर (यू5एमआर) 2014 में प्रति 1000 जन्मों पर 45 से घटकर 2021 में प्रति 1000 जन्मों पर 31 हो गई है।
जन्म के समय लिंग अनुपात 2014 में 899 से सुधरकर 2021 में 913 हो गया है।
कुल प्रजनन दर 2021 में 2.0 पर स्थिर है, जो 2014 में 2.3 से उल्लेखनीय सुधार है।
राज्यों की उपलब्धियाँ
आठ राज्य पहले ही एमएमआर (2030 तक <=70) का एसडीजी लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं: केरल (20), महाराष्ट्र (38), तेलंगाना (45), आंध्र प्रदेश (46), तमिलनाडु (49), झारखंड (51), गुजरात (53), कर्नाटक (63)।
बारह राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पहले ही यू5एमआर (2030 तक <=25) का एसडीजी लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं: केरल (8), दिल्ली (14), तमिलनाडु (14), जम्मू और कश्मीर (16), महाराष्ट्र (16), पश्चिम बंगाल (20), कर्नाटक (21), पंजाब (22), तेलंगाना (22), हिमाचल प्रदेश (23), आंध्र प्रदेश (24) और गुजरात (24)।
छह राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पहले ही एनएमआर का एसडीजी लक्ष्य (वर्ष 2030 तक <=12) प्राप्त कर चुके हैं: केरल (4), दिल्ली (8), तमिलनाडु (9), महाराष्ट्र (11), जम्मू और कश्मीर (12) और हिमाचल प्रदेश (12)।
एसआरएस रिपोर्ट 2021 में, यह भी बताया गया है कि दक्षिणी राज्यों में जन्म दर और प्रजनन दर में तेजी से गिरावट देखी जा रही है, जबकि उत्तरी और पूर्वी राज्यों में उच्च प्रजनन दर और जन्म दर में धीमी गिरावट बनी हुई है।
नगरीकरण, महिला साक्षरता और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच, दक्षिण और पश्चिम भारत में गिरते प्रजनन स्तर के प्रमुख कारण हैं।
•10वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 2025- 10वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, 2025, 9-13 मई को नेपाल के भृकुटिमंडप में आयोजित किया गया था।
इस मेले का उद्घाटन नेपाल के वाणिज्य मंत्री दामोदर भंडारी ने किया था।
इसमें 120 मंडप थे, जिनमें नेपाल, चीन, यूक्रेन, बांग्लादेश और तुर्की के प्रतिभागी शामिल थे।
इस मेले का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लिए व्यवसाय-से-व्यवसाय संपर्क हेतु एक मंच प्रदान करना था।
•वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के कुल निर्यात में वृद्धि- भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा मार्च 2025 के लिए सेवा व्यापार संबंधी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल निर्यात अब तक सर्वोच्च स्तर 824.9 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है।
यह पिछले वर्ष के निर्यात आंकड़े 778.1 अरब
अमेरिकी डॉलर के की तुलना में 6.01
प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
सेवा निर्यात ने वृद्धि की इस गति को बनाया रखा और 2024-25 में 387.5 अरब अमेरिकी डॉलर के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 341.1 अरब अमेरिकी डॉलर तुलना में 13.6 प्रतिशत अधिक है।
मार्च 2025 में सेवा निर्यात 35.6 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो मार्च 2024 के 30 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 18.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है।
2024-25 में, पेट्रोलियम उत्पादों को छोड़कर वस्तु (मर्चेनडाइज) निर्यात 374.1 अरब अमेरिकी डॉलर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो 2023-24 के 352.9 अरब
अमेरिकी डॉलर की तुलना में 6.0 प्रतिशत की अधिक है। यह अब तक का सबसे अधिक वार्षिक गैर-पेट्रोलियम वस्तु निर्यात है।
•रिवर सिटी एलायंस (आरसीए) के लिए एक वार्षिक योजना को मंजूरी- राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने रिवर सिटीज़ अलायंस (RCA) के तहत एक वार्षिक योजना 2025 कार्य योजना को मंजूरी दी है।
इसमें नदियों को स्वच्छ करने के लिए एक रोडमैप बनाया गया है।
वर्ष 2021 में शुरू किया गया, रिवर सिटी एलायंस जल शक्ति मंत्रालय और शहरी कार्य मंत्रालय की एक पहल है।
रिवर सिटी एलायंस 145 शहरों में नदी प्रबंधन के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।
•महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति, 2025- महाराष्ट्र सरकार ने 1 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2030 तक लागू होने वाली नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति, 2025 को मंजूरी दे दी है।
इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का केंद्र बनाना है, और 2030 तक 30% इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का लक्ष्य है।
नीति के तहत सरकार यह दावा कर रही है कि इससे 2030 तक परिवहन क्षेत्र से 325 टन पीएम 2.5 और 1,000 टन ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन में कमी आएगी।
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ₹2 लाख तक की सब्सिडी इलेक्ट्रिक चार-पहिया परिवहन वाहनों को और ₹20 लाख तक की सब्सिडी इलेक्ट्रिक बसों को देगी।
•केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आगामी जनगणना में जातिवार गणना की मंजूरी दी- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की राजनीतिक मामलों की समिति ने आगामी जनगणना में जातिवार गणना शामिल करने का निर्णय लिया है।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 246 के अनुसार, जनगणना संघ का विषय है, जो सातवीं अनुसूची के संघ सूची में 69वें स्थान पर उल्लिखित है।
देश की आज़ादी के बाद से अब तक की सभी जनगणनाओं में जाति को बाहर रखा गया है।
•कैबिनेट ने 2025-26 सीजन के लिए चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को देय गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) को मंजूरी दी- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) सीजन के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 355 रुपए प्रति क्विंटल स्वीकृत किया है।
इसकी मूल वसूली दर 10.25 प्रतिशत होगी जिसमें 10.25 प्रतिशत से अधिक वसूली में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के लिए 3.46 रुपए प्रति क्विंटल का प्रीमियम प्रदान किया जाएगा तथा वसूली में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की कमी के लिए एफआरपी में 3.46 रुपए प्रति क्विंटल की कमी की जाएगी।
हालांकि, गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि जिन चीनी मिलों की वसूली 9.5 प्रतिशत से कम है, उनके मामले में कोई कटौती नहीं की जाएगी। ऐसे किसानों को 2025-26 के आगामी सीजन में गन्ने के लिए 329.05 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे।
शिलांग-सिलचर राजमार्ग परियोजना को मंजूरी (NH-6)- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेघालय के मावलिंग्खुंग (शिलांग के पास) से असम के पंचग्राम (सिलचर के पास) तक 166.80 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर के विकास को मंजूरी दी, जिसे NH-6 के रूप में भी जाना जाता है।
इसकी कुल लागत 22,864 करोड़ रुपये होगी।
इस परियोजना की लंबाई 166.80 किमी है जिसमें से मेघालय में 144.80 किमी और असम में 22 किमी है।
यह एक चार लेन वाला एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे होगा, जो पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरेगा।
•32वां अरेबियन ट्रैवल मार्केट, 2025- 32वां अरेबियन ट्रैवल मार्केट (ATM) 2025, 28 अप्रैल से 1 मई तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित किया गया था।
इसका थीम था "वैश्विक यात्रा: बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से भविष्य के पर्यटन का विकास"।
•मानव विकास रिपोर्ट‚ 2025- 6 मई, 2025 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा मानव विकास रिपोर्ट‚ 2025 जारी किया गया।
यह रिपोर्ट "ए मैटर ऑफ चॉइस: पीपल एंड पॉसिबिलिटीज इन द एज ऑफ एआई" शीर्षक से जारी की गई है।
इसमें कुल 193 देशों की सूची जारी की गई।
इन देशों को उनके मानव विकास सूचकांक (HDI) मूल्य के आधार पर 4 श्रेणियों में बांटा गया है-
0.800 और उससे अधिक (अत्यधिक उच्च मानव विकास वाले देश)
0.700 से 0.799 तक (उच्च मानव विकास वाले देश)
0.550 से 0.699 तक (मध्यम मानव विकास वाले देश)
0.550 से कम (निम्न मानव विकास वाले देश)
सूचकांक में शामिल शीर्ष 5 देश हैं क्रमशः आइसलैंड (0.972), नॉर्वे एवं स्विट्ज़रलैंड (0.970), डेनमार्क (0.962), ज़र्मनी एवं स्वीडन (0.959)), ऑस्ट्रेलिया (0.958)।
निम्नतम स्थान प्राप्त करने वाले देश हैं क्रमशः दक्षिण सूडान 193वाँ स्थान (0.388), सोमालिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड।
भारत 193 देशों में 130वें (0.685) स्थान पर है।
भारत को मध्यम मानव विकास श्रेणी में रखा गया है।
भारत के पड़ोसी देशों में चीन (78वां), श्रीलंका (89वां) और भूटान (125वां) भारत से ऊपर स्थान पर हैं। जबकि बांग्लादेश (130वां) भारत के समकक्ष स्थान पर है। नेपाल (145वां), म्यांमार (150वां) और पाकिस्तान (168वां) भारत से निम्न स्थान पर हैं।
भारत में जीवन प्रत्याशा वर्ष 1990 में 58.6 वर्ष से बढ़कर वर्ष 2023 में 72 वर्ष हो गई।
भारत में स्कूली शिक्षा के औसत वर्षों में वृद्धि हुई है, अब बच्चों से स्कूल में 13 वर्ष तक पढ़ने की उम्मीद होती वर्ष है, जो 1990 में 8.2 वर्ष थी।
भारत की प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय वर्ष 2021 क्रय शक्ति समता (PPP) पर आधारित वर्ष 1990 में 2,167 अमेरिकी डॉलर से चार गुना बढ़कर वर्ष 2023 में 9,046 अमेरिकी डॉलर हो गई।
•भारतीय विदेश व्यापार संस्थान को गुजरात के गिफ्ट सिटी में ऑफ-कैंपस केंद्र स्थापित करने की मंजूरी- भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने गुजरात के गांधीनगर में GIFT सिटी में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT), नई दिल्ली के एक ऑफ-कैंपस केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह केंद्र यूजीसी (विश्वविद्यालय माने जाने वाले संस्थान) विनियम, 2023 के अनुसार स्थापित किया जाएगा।
यह IIFT के प्रमुख MBA इंटरनेशनल बिजनेस प्रोग्राम के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और संबंधित क्षेत्रों में विशेष अल्पकालिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और शोध प्रदान करेगा।
•राजस्थान और ओडिशा में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों को मंजूरी- नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कोटा (राजस्थान) और पुरी (ओडिशा) में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के विकास के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने इसकी घोषणा की।
•एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 58 वीं वार्षिक बैठक, 2025- एशियाई विकास बैंक (ADB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 58वीं वार्षिक बैठक 4 से 7 मई, 2025 को इटली के मिलान में हुई।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 58वीं वार्षिक बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व की।
•भारत में एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने" पर रिपोर्ट- नीति आयोग ने ‘भारत में एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने’ पर रिपोर्ट जारी की, जिसे नीति आयोग ने प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान (आईएफसी) के सहयोग से तैयार किया है।
रिपोर्ट में वित्तपोषण, कौशल, नवाचार और बाजार पहुंच में चुनौतियों की पहचान की गई है।
यह चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों- कपड़ा विनिर्माण और परिधान, रासायनिक उत्पाद, मोटर वाहन और खाद्य प्रसंस्करण पर ध्यान केंद्रित करता है।
रिपोर्ट के अनुसार एमएसएमई की औपचारिक ऋण तक पहुँच में उल्लेखनीय सुधार है। 2020 और 2024 के बीच, अनुसूचित बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने वाले सूक्ष्म और लघु उद्यमों की हिस्सेदारी 14% से बढ़कर 20% हो गई, जबकि मध्यम उद्यमों में 4% से 9% की वृद्धि देखी गई।
•विशेष फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) योजना ‘अमृत वृष्टि’- देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान "अमृत वृष्टि" (Amrit Vrishti FD Scheme) की ब्याज दरों में कटौती की है। नई दरें 15 जून 2025 से लागू हो गई हैं।
इसका मतलब ये हुआ कि निवेशकों को इस स्कीम के तहत डिपॉजिट पर पहले के मुकाबले कम ब्याज मिलेगा।
हालांकि, बैंक ने अपनी अन्य रेगुलर एफडी योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और केनरा बैंक सहित ज्यादातर बैंकों ने FD पर ब्याज दरों में कटौती की थी।
अब "अमृत वृष्टि" स्कीम के तहत 444 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.60% सालाना ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.85% था। यानी एसबीआई ने अपनी अमृत वृष्टि डिपॉजिट स्कीम पर 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) ब्याज दर कम करने फैसला लिया है।
सीनियर सिटिजन (60 साल से ऊपर के निवेशक) और सुपर सीनियर सिटिजन (80 साल से ऊपर के निवेशक) को एक्स्ट्रा ब्याज का फायदा मिलेगा। सीनियर सिटीजन को इस विशेष एफडी योजना पर 7.10% प्रतिवर्ष की ब्याज दी जाती है।
यह कटौती भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो दर में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती के बाद की गई है।
इस स्कीम के तहत की जाने वाली एफडी को अगर समय से पहले तोड़ जाता है तो उस पर जुर्माना लगता है। 5 लाख रुपये तक की रिटेल एफडी को समय से पहले तोड़ने पर 0.50% का जुर्माना है। वहीं, 5 लाख से 3 करोड़ से कम की एफडी को समय से पहले तोड़ने पर 1% का जुर्माना है। 7 दिन से कम की एफडी पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा।
•वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में अंतर्देशीय जलमार्गों पर माल ढुलाई में रिकॉर्ड वृद्धि- वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने सफलतापूर्वक रिकॉर्ड स्तर पर 145.5 मिलियन टन कार्गो आवाजाही की है, जो आईडब्ल्यूटी क्षेत्र में अब तक का उच्चतम स्तर है।
इसके साथ ही वर्ष के दौरान कार्यरत जलमार्गों की कुल संख्या 24 से बढ़कर 29 हो गई है।
राष्ट्रीय जलमार्गों पर कार्गो यातायात वित्त वर्ष 2014 और वित्त वर्ष 2025 के बीच 18.10 एमएमटी से बढ़कर 145.5 एमएमटी हो गया है, जिसमें 20.86% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) को दर्शाता है।
वित्त वर्ष 2025 में यातायात गतिविधि में वित्त वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष-दर-वर्ष 9.34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
वर्ष के दौरान उत्तर पश्चिमी राजमार्गों पर कुल माल ढुलाई में पांच वस्तुओं यानी कोयला, लौह अयस्क, आयरन ओर फाइन्स, रेत और फ्लाई ऐश का योगदान 68 प्रतिशत से अधिक रहा।
वहीं, वित्त वर्ष 2024 में यात्री यातायात 1.61 करोड़ तक पहुंच गया।
•आईआईएसआर सूर्या- भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान (IISR), कोझिकोड (केरल) ने विशेष रूप से मसाला उद्योग के लिए हल्दी की एक नई हल्के रंग की किस्म विकसित की है।
नई किस्म, IISR सूर्या, में हल्के रंग का प्रकंद है जो आधुनिक पाउडर उद्योग की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करता है।
सुखद सुगंध वाली यह नई किस्म उच्च उपज देने वाली है, जो मौजूदा हल्के रंग की स्थानीय किस्मों की तुलना में 20% से 30% अधिक उपज देती है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, यह प्रति हेक्टेयर 41 टन तक उपज दे सकता है।
इसमें करक्यूमिन की मात्रा 2% से 3% तक है, जो अन्य हल्के रंग की हल्दी किस्मों के बराबर है।
आईआईएसआर सूर्या को संस्थान के हल्दी जर्मप्लाज्म कंजर्वेटरी में रखे गए एक्सेस से क्लोनल चयन के माध्यम से विकसित किया गया है।
इस किस्म को केरल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में खेती के लिए अनुशंसित किया गया है।
आईआईएसआर सूर्या आईआईएसआर के वैज्ञानिकों डी. प्रसाद, एस. आरती, एन.के. लीला, एस. मुकेश शंकर और और बी. शशिकुमार द्वारा एक दशक लंबे शोध प्रयास का परिणाम है।
•चीन का पहला गोल्ड एटीएम- चीन के शंघाई के एक मॉल में गोल्ड एटीएम स्थापित किया गया है जो सोने को पिघलाता है, उसकी शुद्धता और वजन का मूल्यांकन करता है, और फिर 30 मिनट के भीतर मूल्य को बैंक खाते में स्थानांतरित कर देता है।
इस प्रक्रिया में किसी कागजी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती है।
मशीन को चीन के किंगहुड ग्रुप द्वारा संचालित किया जाता है
ये एटीएम सोने को 1,200 डिग्री सेल्सियस पर पिघलाता है और सोने की शुद्धता के साथ ही इसकी लाइव कीमत भी दिखाता है।
इसे कम से कम 50 प्रतिशत शुद्धता वाले तीन ग्राम से अधिक वजन के सोने के सामान को स्वीकार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
•भारत प्रोजेक्ट- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने योरस्टोरी की राष्ट्रीय पहल, द भारत प्रोजेक्ट की शुरुआत की है, जिसका लक्ष्य टियर 2, टियर 3 और ग्रामीण भारत के 1 मिलियन (10 लाख) उद्यमियों को सशक्त बनाना है।
यह पहल सरकार, पारिस्थितिकी तंत्र के समर्थक, रचनाकारों और समुदायों को जोड़ती है ताकि जमीनी स्तर की संभावनाओं को उजागर किया जा सके और सभी के लिए उद्यमशीलता के साधनों, शिक्षा और वित्तपोषण तक पहुँच आसान हो सके।
पांच प्रमुख स्तंभों पर निर्मित, भारत परियोजना उद्यमियों को निम्नलिखित माध्यमों से सहायता प्रदान करेगी -
उद्यमियों के लिए सह-पायलट- एक एआई-संचालित मोबाइल-प्रथम मंच जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों में स्टार्टअप मार्गदर्शन , सीखने के संसाधन, परामर्श तक पहुंच और सफलता की कहानियां प्रदान करता है।
शिक्षा और कौशल विकास- जो राज्य-स्तर और जिला-स्तर पर सक्रियता और व्हाट्सएप-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देगा ताकि युवाओं को यह सीखने में मदद मिल सके कि वे अपना व्यवसाय कैसे शुरू करें और बढ़ाएं।
भारत आइडियाथॉन- एक राष्ट्रव्यापी चुनौती जो 1,000 से अधिक जिलों से बेहतरीन व्यावसायिक विचार खोजेगी और शीर्ष संस्थापकों को परामर्श और दृश्यता प्रदान करने में मदद करेगी।
भारत स्पार्क्स- एक लॉन्चपैड जहां छोटे शहरों के चयनित उद्यमियों को निवेशकों से बात करने, अनुदान जीतने और दीर्घकालिक समर्थन बनाने का मौका मिलेगा।
शुरू-कार- एक 7-भाग की वेब डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला जो विभिन्न क्षेत्रों से वास्तविक स्टार्टअप कहानियों को प्रदर्शित करेगी, जिसमें इनोवेटर्स, निवेशक और नीति निर्माता शामिल होंगे।
•भारत का पहला बीएसई इंटरनेट इकोनॉमी इंडेक्स फंड- भारत का पहला बीएसई इंटरनेट इकोनॉमी इंडेक्स फंड एडलवाइस म्यूचुअल फंड द्वारा लॉन्च किया गया है।
यह फंड बीएसई इंटरनेट इकोनॉमी टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करता है, जो भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में निवेश करने का एक नया अवसर प्रदान करता है।
यह भारत का पहला इंडेक्स फंड है जो विशेष रूप से बीएसई इंटरनेट इकोनॉमी इंडेक्स को ट्रैक करता है।
यह फंड निवेशकों को ई-कॉमर्स, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन सेवाओं और प्रौद्योगिकी प्लेटफार्मों जैसे क्षेत्रों में निवेश करने का अवसर प्रदान करता है।
भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, और यह फंड इस विकास का लाभ उठाने का एक तरीका है।
फंड का नया फंड ऑफर (NFO) 25 अप्रैल को खुला और 9 मई, 2025 को बंद हो गया।
इसमें न्यूनतम SIP निवेश ₹100 है।
•केंद्र सरकार द्वारा स्टील आयात पर सेफगार्ड ड्यूटी- केंद्र सरकार ने सस्ते विदेशी आयात से घरेलू स्टील उद्योग को राहत देने के लिए पांच प्रमुख स्टील उत्पाद श्रेणियों पर 12% अस्थायी सेफगार्ड ड्यूटी (संरक्षण शुल्क) लगाई है।
यह ड्यूटी 200 दिनों के लिए लागू रहेगी और केवल उन आयातों पर लगेगी जो सरकार द्वारा तय न्यूनतम CIF मूल्य से कम दर पर लाए जाएंगे। इससे छोटे और मध्यम उद्यमों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
स्टील मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय डायरेक्टर जनरल (ट्रेड रेमेडीज) की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।
सरकार ने पांच श्रेणियों के स्टील उत्पादों के लिए आयात मूल्य सीमा 675 अमेरिकी डॉलर प्रति टन से 964 अमेरिकी डॉलर प्रति टन के बीच तय की है। यदि इन उत्पादों का आयात इन कीमतों से कम दर पर किया जाता है, तो उन पर यह सेफगार्ड ड्यूटी लागू होगी। हालांकि, यदि आयात CIF (कॉस्ट, इंश्योरेंस और फ्रेट) आधार पर इन निर्धारित दरों के बराबर या अधिक कीमत पर होता है, तो उस पर यह शुल्क नहीं लगेगा।
जिन उत्पाद श्रेणियों पर यह सेफगार्ड ड्यूटी लागू होगी, उनमें शामिल हैं: हॉट रोल्ड कॉयल, शीट्स और प्लेट्स; हॉट रोल्ड प्लेट मिल प्लेट्स; कोल्ड रोल्ड कॉयल और शीट्स; मेटैलिक कोटेड स्टील कॉयल और शीट्स; और कलर कोटेड कॉयल और शीट्स (चाहे वे प्रोफाइल्ड हों या न हों)।
•वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि- नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति से संबंधित रिपोर्ट जारी की।
इस रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक देश में कुल स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा (RE) क्षमता 220.10 गीगावॉट तक पहुँच गई है। यह पिछले वित्त वर्ष में 198.75 गीगावॉट थी।
यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित 'पंचामृत' लक्ष्यों के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं के तहत 2030 तक 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित क्षमता हासिल करने के लक्ष्य की ओर भारत की निरंतर प्रगति को दर्शाता है।
सौर ऊर्जा ने सबसे अधिक योगदान दिया, वित्त वर्ष 2024-25 में 23.83 गीगावाट जोड़ा गया, जो पिछले वर्ष में जोड़े गए 15.03 गीगावाट से उल्लेखनीय वृद्धि है। कुल स्थापित सौर क्षमता अब 105.65 गीगावाट है।
वर्ष के दौरान पवन ऊर्जा में भी निरंतर प्रगति देखी गई, जिसमें 4.15 गीगावाट की नई क्षमता जोड़ी गई, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 3.25 गीगावाट थी। कुल संचयी स्थापित पवन क्षमता अब 50.04 गीगावाट है।
जैव ऊर्जा संयंत्रों की कुल क्षमता 11.58 गीगावाट तक पहुंच गई है, जिसमें ऑफ-ग्रिड और अपशिष्ट-से-ऊर्जा परियोजनाओं से 0.53 गीगावाट शामिल है। लघु पनबिजली परियोजनाओं ने 5.10 गीगावाट की क्षमता हासिल कर ली है।
अक्षय ऊर्जा प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त ऊर्जा है जो लगातार और स्वाभाविक रूप से नवीनीकृत होती रहती है, जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल-विद्युत ऊर्जा, जैव ऊर्जा और भूतापीय ऊर्जा। इसे ‘नवीकरणीय ऊर्जा’ के नाम से भी जाना जाता है।
•विश्व आर्थिक दृष्टिकोण अघतन, 2025- अप्रैल 2025 में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने "विश्व आर्थिक दृष्टिकोण अद्यतन" जारी किया, जिसमें 2025 के लिए वैश्विक विकास दर 2.8% रहने का अनुमान लगाया गया है, जो 2024 में 3.3% से कम है, और वर्ष 2026 के लिये यह अनुमान 3.0% रखा गया है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अप्रैल 2025 की विश्व आर्थिक परिदृश्य (WEO) रिपोर्ट के अनुसार, भारत वर्ष 2025 तक जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), के वर्ष 2025 में केवल 1.8% की वृद्धि दर्ज करने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की अपेक्षाओं की तुलना में काफी कम है। इसका मुख्य कारण नीति संबंधी अनिश्चितता और व्यापारिक तनाव है।
उभरते बाज़ारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक वृद्धि की गति धीमी पड़ने की संभावना है। वर्ष 2025 के लिये इन क्षेत्रों में 3.7% की विकास दर का अनुमान लगाया गया है, जो वैश्विक औसत (2.8%) से अधिक है।
इस रिपोर्ट में वर्ष 2024 में भारत की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत आकलित की गई है, जिसके वर्ष 2025 में 6.2 प्रतिशत तथा वर्ष 2026 में 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
IMF का अनुमान है कि भारत का नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वर्ष 2025 में 4.187 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच जाएगा, जो जापान के अनुमानित 4.186 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगा।
चीन के वर्ष 2025 के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर का अनुमान 4.6% से घटाकर 4.0% कर दिया गया है।
•तमिलनाडु की औद्योगिक अंतरिक्ष नीतियां, 2025- तमिलनाडु ने 2025 के लिए अपनी औद्योगिक अंतरिक्ष नीति को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य राज्य को अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश और रोजगार के लिए एक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
इस नीति में अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने और 10,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।
राज्य के दक्षिणी जिलों में 'स्पेस बे' स्थापित किए जाएंगे, जो अंतरिक्ष-तकनीक मूल्य श्रृंखला में खिलाड़ियों को आकर्षित करेंगे।
इसका खाका भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष नीति 2023 के अनुरूप तैयार किया गया है।
कर्नाटक (जहां बेंगलुरु ISRO और निजी स्टार्टअप्स का केंद्र है) और गुजरात (जहां अंतरिक्ष से जुड़ा बुनियादी ढाँचा विकसित किया गया है) के सफल उदाहरणों से प्रेरणा लेकर यह नीति तैयार की गई है।
•आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते पर संयुक्त समिति की 8वीं बैठक, 2025- भारत ने 7 से 11 अप्रैल, 2025 तक वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की समीक्षा के लिए इसकी संयुक्त समिति की 8वीं बैठक की मेज़बानी की।
यह आयोजन हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया गया।
बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री राजेश अग्रवाल और उप सह-अध्यक्ष मलेशिया सरकार के निवेश, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ निदेशक डॉ. सुगुमारी एस. षणमुगम ने की।
बैठक में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम सहित आसियान देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
समिति का प्राथमिक उद्देश्य एआईटीआईजीए की जारी समीक्षा को आगे बढ़ाना था, जिसका लक्ष्य समझौते को आधुनिक बनाना था ताकि यह अधिक प्रभावी, उपयोगकर्ता अनुकूल और व्यापार अनुकूल हो सके।
आसियान भारत के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापार साझेदार बना हुआ है, जो भारत के वैश्विक व्यापार का लगभग 11 प्रतिशत हिस्सा है।
वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और आसियान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 121 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया।
अगली एआईटीआईजीए संयुक्त समति बैठक जून 2025 में मलेशिया के कुआलालम्पुर में आयोजित की जाएगी।
•ओडिशा में आयुष्मान वय वंदना योजना की शुरुआत- हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा और ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने कटक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और गोपबंधु जन आरोग्य योजना के सह-ब्रांडेड कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर आयुष्मान वय वंदना योजना का भी शुभारंभ किया गया।
ओडिशा में आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत सभी 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
•आरबीआई और बैंक ऑफ मॉरीशस के मध्य द्विपक्षीय लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्राओं के उपयोग पर समझौता- भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक ऑफ मॉरीशस ने सीमा पार लेनदेन के लिए भारतीय रुपया और मॉरीशस रुपया के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसके अन्तर्गत सीमा पार लेन-देन के लिए स्थानीय करेंसी को बढावा दिया जायेगा।
इससे सभी नागरिकों को अपने-अपने देश की करेंसी में अदायगी करने में सुविधा होगी। इसके साथ ही भारत और मॉरीशस के बीच व्यापार बढेगा और वित्तीय समानता आयेगी। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध भी मजबूत होंगे।
समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा और बीओएम गवर्नर राम कृष्ण सीतानन जीसीएसके ने हस्ताक्षर किए।
एमओयू दस्तावेजों का आदान-प्रदान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की उपस्थिति में मॉरीशस के पोर्ट लुइस में किया गया।
•संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन के कार्यान्वयन को मंजूरी- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पशुधन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) को मंजूरी दी है।
संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन को 15वें वित्त आयोग (2021-22 से 2025-26) के दौरान 3400 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ मंजूरी दी गई है।
गोकुल मिशन में केंद्र सरकार ने दो नई गतिविधियों को भी जोड़ दिया है। इसमें कुल 15000 बछियों के लिए 30 आवासीय सुविधाओं के निर्माण के लेकर कार्यान्वयन एजेंसियों को बछिया पालन केंद्रों की स्थापना के लिए पूंजीगत लागत का 35 प्रतिशत एकमुश्त सहायता और किसानों को उच्च आनुवंशिक योग्यता (एचजीएम) आईवीएफ बछिया खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना, ताकि ऐसी खरीद के लिए दूध संघों/वित्तीय संस्थानों/बैंकों से किसानों द्वारा लिए गए ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया जा सके।
यह योजना राष्ट्रीय गोकुल मिशन की चल रही गतिविधियों को जारी रखने के लिए है। जैसे- वीर्य केन्द्रों को मजबूत बनाना, कृत्रिम गर्भाधान नेटवर्क, बैल प्रजनन कार्यक्रम का कार्यान्वयन, लिंग-विशिष्ट वीर्य का उपयोग करके त्वरित नस्ल सुधार कार्यक्रम, कौशल विकास, किसान जागरूकता, उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना, केन्द्रीय मवेशी प्रजनन फार्मों को मजबूत बनाना।
राष्ट्रीय गोकुल मिशन के क्रियान्वयन एवं सरकार के अन्य प्रयासों से पिछले दस वर्षों में दूध उत्पादन में 63.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, साथ ही प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता जो 2013-14 में 307 ग्राम प्रतिदिन थी, वह 2023-24 में बढ़कर 471 ग्राम प्रतिदिन हो गई है। पिछले दस वर्षों में उत्पादकता में भी 26.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
•राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (NPDD) के संशोधित संस्करण को मंजूरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय कैबिनेट ने संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (NPDD) को मंजूरी दी।
इस कार्यक्रम के लिए केंद्र सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया है, जिससे इसकी कुल लागत बढ़कर 2,790 करोड़ रुपये हो गई है।
यह बजट 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए तय किया गया है।
इस योजना का उद्देश्य देश में डेयरी सेक्टर का आधुनिकीकरण और विस्तार करना है, जिससे दूध की खरीद, प्रसंस्करण क्षमता और गुणवत्ता नियंत्रण में सुधार होगा।
इसके जरिए किसानों को बेहतर बाजार पहुंच और उचित दाम मिलेंगे जिससे ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इस कार्यक्रम में दो प्रमुख घटक शामिल हैं। घटक A के तहत डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा, जिसमें दूध ठंडा करने वाले संयंत्र, उन्नत दूध परीक्षण प्रयोगशालाएं और प्रमाणन प्रणाली बनाई जाएंगी। साथ ही, उत्तर-पूर्व, पहाड़ी क्षेत्रों और केंद्र शासित प्रदेशों में नई गांव स्तरीय डेयरी सहकारी समितियों का गठन होगा। इसके अलावा, इस घटक के तहत दो मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों (MPC) का निर्माण किया जाएगा, जिन्हें सरकार वित्तीय सहायता देगी।
घटक B को “डेयरी थ्रू कोऑपरेटिव्स (DTC)” नाम दिया गया है, जो जापान सरकार और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के सहयोग से संचालित होगा। इसका उद्देश्य 9 राज्यों (आंध्र प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल) में डेयरी सहकारी समितियों का विकास और दूध उत्पादन, प्रसंस्करण और खरीद-बिक्री ढांचे को मजबूत करना है।
संशोधित NPDD के तहत देशभर में 10,000 नई डेयरी सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा और उत्तर-पूर्व में दूध प्रसंस्करण सुविधाओं का विस्तार होगा।
इससे करीब 3.2 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसमें 70% महिलाएं लाभान्वित होंगी, जो डेयरी क्षेत्र की मुख्य कार्यबल हैं।
अब तक, इस कार्यक्रम से 18.74 लाख किसान लाभान्वित हो चुके हैं।
इससे 30,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा हुई हैं और दूध खरीदने की क्षमता में 100.95 लाख लीटर प्रति दिन की वृद्धि हुई है।
•आईएफई लंदन, 2025- कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) ने अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं पेय कार्यक्रम (आईएफई) लंदन (यू.के), 2025 में भारत की कृषि प्रस्तुति, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और मादक पेय उत्पादों को प्रदर्शित करते हुए भागीदारी की।
गुजरात, पंजाब, तेलंगाना, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के 16 प्रमुख भारतीय निर्यातकों का एक प्रतिनिधिमंडल 27 प्रतिभागियों के साथ भारतीय मंडप में प्रीमियम उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी के उल्लेखनीय आकर्षणों में आम, अनार और अमरूद जैसे ताजे फल, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की एक प्रीमियम रेंज के साथ-साथ रामपुर, सुला, गोडावन, ओल्ड मॉन्क कॉफी रम, जामुन जिन और जैसलमेर जैसी भारतीय शराबों का एक शानदार संग्रह शामिल है।
बासमती चावल, शहद, नमकीन, मूंगफली का मक्खन, मखाना, सॉस, बाजरा, सोया चाप, बेबी कॉर्न, मसाला सोडा, सूखा पेठा, राजमा चावल, समोसे, दाल चावल, सरसों का साग, चना चावल और नारियल जैसे रेडी-टू-कुक (आरटीसी) व्यंजनों की विस्तृत प्रदर्शनी देखी गई।
जैविक उत्पादों, बाजरा और आम तथा अनार जैसे भारतीय फलों को प्रोत्साहन देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
•अपराइजिंग साइंस प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड द्वारा अपराइजिंग साइंस प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित लेन-देन में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता/एचयूएल ) द्वारा अपराइजिंग साइंस प्राइवेट लिमिटेड ( टारगेट ) की 90.5% शेयरधारिता का अधिग्रहण शामिल है।
इसके अंतर्गत एचयूएल और टारगेट के बीच निष्पादित शेयर खरीद और सदस्यता समझौते में निर्धारित शर्तों के अनुसार, समाप्ति की तारीख से लगभग दो वर्षों में टारगेट की शेष 9.5% शेयरधारिता का अधिग्रहण किया जाएगा।
•चौथे चरण में 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का विलय- केंद्र का एक राज्य, एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का सिद्धांत एक मई से लागू हो गया।
एक मई से विभिन्न राज्यों के 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) का विलय प्रभावी हो गया और इसके साथ ही देश के 26 राज्य व दो केंद्रशासित प्रदेशों में आरआरबी की संख्या 43 से घटकर 28 रह गई। इनकी 700 जिलों में 22000 से अधिक शाखाएं होंगी।
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग के मुताबिक बेहतर प्रशासन, कर्ज प्रवाह और वित्तीय समावेश के दायरे को बढ़ाने के उद्देश्य से 26 आरआरबी के विलय का फैसला किया गया है।
यह आरआरबी के विलय का चौथा चरण है।
पिछले 3 चरणों में यानी चरण- I (वित्त वर्ष 2006 से वित्त वर्ष 2010) में आरआरबी की संख्या 196 से घटाकर 82 कर दी गई थी, चरण-2 (वित्त वर्ष 2013-वित्त वर्ष 2015) में आरआरबी की संख्या 82 से घटाकर 56 कर दी गई थी और चरण-3 (वित्त वर्ष 2019 से वित्त वर्ष 2021) में आरआरबी की संख्या 56 से घटाकर 43 कर दी गई थी।
•“निवेशक दीदी” के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए समझौता- "निवेशक दीदी" पहल के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (IEPFA) और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है।
‘निवेशक दीदी’ पहल एक अनोखा प्रयास है, जिसमें महिला डाक कर्मचारियों और सामुदायिक नेताओं को वित्तीय शिक्षक के रूप में तैयार किया जाता है।
ये महिलाएं अपने इलाकों में लोगों को निवेश की बारीकियां, बचत के तरीके, धोखाधड़ी से बचने के उपाय और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी देती हैं।
इस अभियान का मकसद ग्रामीण महिलाओं को जिम्मेदार वित्तीय फैसले लेने में सक्षम बनाना है।
पहले चरण में निवेशक दीदी की इस पहल ने शानदार सफलता हासिल की, जिसमें देशभर के वित्तीय साक्षरता शिविरों में 55,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए। इनमें करीब 60% महिलाएं थीं, जो ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों से आईं।
दूसरे चरण में 4,000 से अधिक शिविरों का आयोजन होगा, जिनका नेतृत्व 40,000 प्रशिक्षित ‘निवेशक दीदी’ करेंगी।
•प्रोजेक्ट स्प्रिंट- "प्रोजेक्ट स्प्रिंट" इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा शुरू किया गया है।
यह एक पहल है जिसका उद्देश्य परिचालन को सुव्यवस्थित करना, दक्षता बढ़ाना और ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव के लिए कंपनी को तैयार करना है।
"प्रोजेक्ट स्प्रिंट" के माध्यम से, आईओसीएल का लक्ष्य बदलते वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य के अनुरूप व्यवसायों को तैयार करके भविष्य के लिए तैयार रहना और प्रासंगिक और लाभदायक बने रहना है।
•मौद्रिक नीति वक्तव्य‚ 2024-25- अप्रैल, 2025 में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2024-25 जारी किया।
आरबीआई ने रेपो दर में 25 आधार अंक की कमी की है।
अब रेपो दर 6.25 प्रतिशत से घटकर 6.00 प्रतिशत हो गई है।
स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर 5.75 प्रतिशत तथा सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 6.25 प्रतिशत है
अन्य दरे इस प्रकार है:
प्रत्यावर्ती रेपो दर- 3.35 प्रतिशत
सीआरआर- 4 प्रतिशत
एसएलआर- 18 प्रतिशत
इसके अनुसार‚ वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी संवृद्धि 6.5 प्रतिशत अनुमानित है
वर्ष 2025-26 में खुदरा मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
•भारत में महिलाएँ और पुरुष 2024: प्रवृत संकेतक और डेटा- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई), भारत सरकार ने “भारत में महिलाएं और पुरुष 2024: प्रवृत संकेतक और डेटा” शीर्षक
से अपने प्रकाशन का 26वां संस्करण जारी किया।
यह प्रकाशन भारत में लैंगिक स्थिति का व्यापक अवलोकन प्रस्तुत करता है।
इसमें जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक भागीदारी और निर्णय लेने जैसे प्रमुख क्षेत्रों के प्रवृत संकेतक और डेटा प्रस्तुत किए गए हैं।
ये संकेतक और डेटा सभी विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों से प्राप्त किए गए हैं।
यह आधिकारिक आँकड़ों का उपयोग करते हुए शहरी-ग्रामीण विभाजन और भौगोलिक क्षेत्रों में लैंगिक-विभाजित डेटा प्रस्तुत करता है।
इससे महिलाओं और पुरुषों के सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों की गहन समझ प्राप्त होती है।
यह लैंगिक समानता और निरंतर असमानताओं को दर्शाता है।
यह सामाजिक-आर्थिक संकेतकों का विश्लेषण करके और रुझानों को दर्शाकर नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और अन्य हितधारकों को लैंगिक-संवेदनशील नीतियां बनाने में सहायता करता है जो टिकाऊ और समावेशी विकास को बढ़ावा देती हैं।
प्रकाशन की कुछ मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
प्राथमिक और उच्चतर द्वितीयक स्तरों पर जीपीआई लगातार उच्च रहा है जो अधिक महिला नामांकन को दर्शाता है। उच्च प्राथमिक और प्रारंभिक स्तरों में उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन यह समानता के करीब रहा।
15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लिए सामान्य स्थिति में एलपीएफआर 49.8% (2017-18) से बढ़कर 60.1% (2023-24) हो गया है।
महिलाओं के पास सभी बैंक खातों का 39.2% हिस्सा है और कुल जमा में उनका योगदान 39.7% है। उनकी भागीदारी ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक है, जहाँ वे 42.2% खाताधारक हैं।
पिछले कुछ वर्षों में डीमैट खातों की संख्या में वृद्धि हुई है जो शेयर बाजार में बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। 31 मार्च, 2021 से 30 नवंबर, 2024 तक डीमैट खातों की कुल संख्या 33.26 मिलियन से बढ़कर 143.02 मिलियन हो गई जो चार गुना से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है।
पुरुष खाताधारकों की संख्या लगातार महिला खाताधारकों से अधिक रही है लेकिन महिलाओं की भागीदारी में भी वृद्धि देखी गई है। पुरुष खातों की संख्या 2021 में 26.59 मिलियन से बढ़कर 2024 में 115.31 मिलियन हो गई है जबकि इसी अवधि के दौरान महिला खातों की संख्या 6.67 मिलियन से बढ़कर 27.71 मिलियन हो गई है।
वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के दौरान विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों में महिला-प्रधान स्वामित्व प्रतिष्ठानों की प्रतिशतता में वृद्धि हुई है।
1952 में कुल मतदाताओं की संख्या 173.2 मिलियन से बढ़कर 2024 में 978 मिलियन हो गई जिसमें महिला मतदाता पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
महिला मतदाताओं द्वारा मतदान में पिछले कुछ वर्षों में भिन्नता रही है जो 2019 में 67.2% तक पहुंच गई थी लेकिन 2024 में थोड़ी गिरावट के साथ 65.8% है।
मतदान में लैंगिक अंतर कम हो गया है। 2024 में महिला मतदान पुरुषों के मतदान से अधिक हुआ।
पिछले कुछ वर्षों में, डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त ऐसे स्टार्टअप की संख्या में वृद्धि हुई है जिनमें कम से कम एक महिला निदेशक हैं जो महिला उद्यमिता में सकारात्मक रुझान को दर्शाता है। ऐसे स्टार्टअप की कुल संख्या 2017 में 1,943 से बढ़कर 2024 में 17,405 हो गई है।
वैज्ञानिक
•भारत का पहला 3-नैनोमीटर चिप डिज़ाइन सेंटर- 13 मई 2025 को, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा और बेंगलुरु में दो अत्याधुनिक डिजाइन सेंटरो का उद्घाटन किया।
जापान की सेमीकंडक्टर कंपनी रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ने नोएडा (उ. प्र.) में अपने एडवांस चिप डिजाइन सेंटर की शुरुआत की है।
ये केंद्र भारत के पहले ऐसे डिजाइन सेंटर हैं जो 3 नैनोमीटर चिप डिजाइन पर कार्य करेंगे।
इससे पहले भारत 7nm और 5nm चिप डिजाइन में सफलता प्राप्त कर चुका है, लेकिन 3nm डिजाइन अगली पीढ़ी की तकनीक मानी जाती है।
तीन नैनोमीटर की चिप डिजाइन की तकनीक विश्व की चुनिंदा कंपनियों के पास ही है।
•ब्रह्मोस एकीकरण और परीक्षण सुविधा का उद्घाटन- 11 मई, 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रह्मोस एकीकरण और परीक्षण सुविधा केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन किया।
यह उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे (UPDIC) के तहत सरोजिनी नगर के भटगांव क्षेत्र में स्थापित किया गया है।
इस परियोजना की लागत 300 करोड़ रुपये है।
यह 80 हेक्टेयर (लगभग 200 एकड़) भूमि पर विस्तारित है, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने निःशुल्क प्रदान किया है।
यहां प्रतिवर्ष 80 से 100 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन होगा।
भविष्य में, यहां 100 से 150 अगली पीढ़ी की ब्रह्मोस-एनजी मिसाइलों का निर्माण भी किया जाएगा।
ब्रह्मोस मिसाइल की गति मैक 2.8 (ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना) है और इसकी मारक क्षमता 290 से 400 किलोमीटर तक है।यह मिसाइल भूमि, समुद्र और वायु से प्रक्षेपण योग्य है।
•भारतीय नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल पोत में से पहला अर्नाला पोत सौंपा गया- ‘अरनाला’, जो आठ पनडुब्बी रोधी युद्धक उथला जलपोतों (ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी.) में से पहला है, इसे 8 मई 2025 को मेसर्स एल.एंड.टी. शिपयार्ड, कट्टुपल्ली में भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जी.आर.एस.ई.), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।
1,490 टन से ज़्यादा के सकल भार वाला 77 मीटर लंबा यह युद्धपोत डीज़ल इंजन-वॉटरजेट संयोजन द्वारा संचालित होने वाला सबसे बड़ा भारतीय नौसैनिक युद्धपोत है।
इस पोत को जल के नीचे निगरानी, खोज और बचाव अभियान, और निम्न तीव्रता समुद्री अभियान (एल.आई.एम.ओ.) के लिए डिजाइन किया गया है।
यह पोत तटीय जल में पनडुब्बी रोधी युद्धक अभियानों के साथ-साथ उन्नत खदान बिछाने की क्षमता रखता है।
इस युद्धपोत को भारतीय नौवहन रजिस्टर (आई.आर.एस.) के वर्गीकरण नियमों के अनुसार डिजाइन और निर्मित किया गया है, जो जी.आर.एस.ई. और मेसर्स एल.एंड.टी. शिपयार्ड के बीच सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पी.पी.पी.) के तहत हुआ।
अरनाला का नाम महाराष्ट्र के वसई के पास स्थित ऐतिहासिक किले ‘अरनाला’ के नाम पर रखा गया है, जो भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को दर्शाता है।
•दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर- अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर विकसित किया है जिसे सिरिंज की नोक के अंदर फिट किया जा सकता है और बिना किसी चोट के शरीर में इंजेक्ट किया जा सकता है।
इसकी चौड़ाई सिर्फ़ 1.8 मिलीमीटर, लंबाई 3.5 मिलीमीटर और मोटाई एक मिलीमीटर है, यह छोटा उपकरण चावल के दाने से भी छोटा है लेकिन फिर भी यह एक पूर्ण आकार के पेसमेकर जितना ही उत्तेजना प्रदान करता है।
यह उपकरण सभी आकार के हृदयों के साथ काम कर सकता है, लेकिन यह जन्मजात हृदय दोष वाले नवजात शिशुओं के छोटे, नाजुक हृदयों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है।
नॉर्थवेस्टर्न बायोइलेक्ट्रॉनिक्स के अग्रणी जॉन ए रोजर्स, ने इस उपकरण के विकास का नेतृत्व किया था।
यह पेसमेकर वायरलेस है और इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि जब इसकी ज़रूरत न हो तो यह शरीर में घुल जाए। पेसमेकर के सभी घटक बायोकम्पैटिबल हैं, इसलिए वे स्वाभाविक रूप से शरीर के बायोफ्लुइड्स में घुल जाते हैं, जिससे सर्जिकल निष्कर्षण की आवश्यकता नहीं होती है।
यह पेसमेकर शरीर के लिक्विड से चार्ज होता है।
पेसमेकर को उन रोगियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्हें केवल अस्थायी पेसिंग की आवश्यकता होती है।
पेसमेकर एक छोटा सा उपकरण होता है जिसे शरीर में इंप्लांट (प्रत्यारोपित) किया जाता है, ये हृदय को नियमित गति और लय में धड़कने में मदद करता है।
•आईएनएस कोच्चि मालदीव पहुंचा- भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का गाइडेड मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस कोच्चि, मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) सीजीएस हुरावे के साथ मालदीव की राजधानी माले पहुंचा, जिसका पिछले साल दिसंबर से अप्रैल 2025 तक मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में सामान्य मरम्मत कार्य किया गया था।
•पश्चिमी घाट में दो नई मछली प्रजातियों की खोज- राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के प्रायद्वीपीय जलीय आनुवंशिक संसाधन केंद्र, कोच्चि के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाटों से मीठे पानी की रोहू मछलियों की दो नई प्रजातियों- लेबियो उरु और लेबियो चेकिडा की खोज की है।
ये मछलियां कर्नाटक और केरल की नदियों में खोजी गई हैं।
'लेबियो उरु' मछली को कर्नाटक की चंद्रगिरी नदी में खोजा गया था। इसके लंबे पृष्ठीय पंख पारंपरिक लकड़ी की नाव "उरु" के पाल जैसे दिखते हैं, जिसके कारण इसका 'उरु' नाम रखा गया है।
'लेबियो चेकिडा' मछली केरल की चालक्कुडी नदी में पाई गई है। यह छोटी, गहरे रंग की मछली है, जिसे स्थानीय लोग 'काका चेकिडा' कह कर पुकारते हैं।
इस खोज से लेबियो निग्रेसेंस की वर्गीकरण संबंधी पहचान का पता चला है, एक ऐसी प्रजाति जिसका पहली बार 1870 में वर्णन किया गया था, लेकिन एक सदी से अधिक समय तक भ्रम में रही।
•पूर्वोत्तर भारत में पहला भू-तापीय उत्पादन कुंआ- पृथ्वी विज्ञान और हिमालय अध्ययन केंद्र (CESHS) ने अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में स्थित दिरांग में पूर्वोत्तर भारत का पहला भूतापीय उत्पादन कुआं खोदा है।
इस परियोजना का लक्ष्य दिरांग को पूरी तरह से भू-तापीय ऊर्जा से संचालित शहर बनाना है।
यह कुआं, 115 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले जलाशय से ऊर्जा प्राप्त करेगा, जिसका उपयोग फल, मेवा और मांस सुखाने, क्षेत्र को गर्म रखने, और नियंत्रित वातावरण भंडारण प्रणालियों के लिए किया जाएगा।
इस परियोजना में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग भी शामिल है, जिसमें नॉर्वेजियन जिओटेक्निकल इंस्टीट्यूट (NGI), ओस्लो, आइसलैंड की भू-तापीय फर्म जियोट्रॉपी ईएचएफ, और गुवाहाटी बोरिंग सर्विस की ड्रिलिंग टीम शामिल है।
•अल्ट्रा-थिन सोलर पैनल- हाल ही में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(MIT) के शोधकर्ताओं ने जापान के साथ मिलकर अल्ट्रा-थिन सोलर पैनल विकसित किए है जो सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।
अल्ट्राथिन सोलर पैनल पारंपरिक सोलर पैनल्स के मुकाबले बेहद पतले, हल्के और लचीले होते हैं। इनका वजन कागज से भी कम होता है, और इन्हें बिना किसी कठोर संरचना के विभिन्न सतहों पर आसानी से लगाया जा सकता है।
•भारत-फ्रांस के मध्य राफेल-M के लिए समझौता- 28 अप्रैल 2025 को, भारत ने 26 राफेल-मरीन लड़ाकू जेट खरीदने के लिए फ्रांस के साथ एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इन लड़ाकू विमानों की कीमत लगभग 63,000 करोड़ रुपये है। इसमें 22 एकल-सीट जेट और 4 दो-सीट वाले जेट शामिल हैं।
यह समझौता राफेल के नौसैना संस्करण का भारत का प्रथम अधिग्रहण है।
इस समझौते में पायलट प्रशिक्षण, फ्लाइट सिमुलेटर, हथियार, आवश्यक उपकरण और दीर्घकालिक रखरखाव सहायता भी शामिल है।
राफेल-मरीन (राफेल-एम) एक शक्तिशाली, उन्नत लड़ाकू विमान है जिसे समुद्र में विमानवाहक पोतों से संचालित करने के लिए तैयार किया गया है।
राफेल-एम को आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य पर तैनात किया जाएगा।
इसे फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन ने बनाया है और इसका उपयोग पहले से ही फ्रांसीसी नौसेना द्वारा किया जा रहा है।
भारत ने इससे पहले 2016 में वायुसेना के लिए 36 राफेल जेट खरीदे थे।
•भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र द्वारा पनडुब्बी केबल परियोजना लॉन्च- भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने हिंद महासागर के दीर्घकालिक अवलोकन के लिए एक पनडुब्बी केबल परियोजना शुरू की है।
इस परियोजना के तहत, INCOIS अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में वंडूर के पश्चिम में 150 किलोमीटर लंबी केबल बिछाएगा।
यह केबल समुद्र विज्ञान और भूभौतिकीय डेटा संग्रह के लिए उन्नत सेंसर से लैस होगी।
यह परियोजना INCOIS को समुद्री निगरानी और सुनामी की तैयारियों को मजबूत करने में मदद करेगी।
•कैंसरग्रस्त कोशिकाओं के पहचान की नई विधि विकसित- टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने स्वस्थ एवं कैंसरग्रस्त कोशिकाओं की पहचान के लिए नई विधि विकसित की है। यह अध्ययन प्रतिष्ठित ‘PLOS One’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
यह विधि, जिसे "फेज-कॉन्ट्रास्ट माइक्रोस्कोपी" कहा जाता है, स्वस्थ और कैंसरग्रस्त कोशिकाओं के बीच अंतर करने के लिए उनकी गतिशीलता का उपयोग करती है।
इस नई विधि में, शोधकर्ताओं ने पाया कि कैंसर कोशिकाएं स्वस्थ कोशिकाओं की तुलना में अलग तरह से चलती हैं, उनकी चाल अधिक मुड़ी हुई होती है। यह खोज कैंसर की शीघ्र पहचान और उपचार में एक महत्वपूर्ण कदम है।
•स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का पहला उड़ान परीक्षण- भारत ने 3 मई 2025 को, मध्य प्रदेश के श्योपुर परीक्षण स्थल से स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया।
इस एयरशिप को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है।
इसका उद्देश्य भारतीय सेना की निगरानी क्षमताओं को बढ़ाना है।
यह एयरशिप लगभग 17 किलोमीटर की ऊंचाई पर लॉन्च किया गया था और लगभग 62 मिनट तक हवा में रहा।
इस दौरान, एयरशिप पर लगे सेंसरों से डेटा एकत्र किया गया, जिसका उपयोग भविष्य में उच्च ऊंचाई वाले हवाई जहाजों के लिए सिमुलेशन मॉडल विकसित करने के लिए किया जाएगा।
इस एयरशिप को आगरा स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट द्वारा विकसित किया गया है।
यह एक "लाइटर-देन-एयर" (LTA) वाहन है, जिसे विशेष रूप से स्ट्रेटोस्फेयर में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पृथ्वी की सतह से 15-25 किमी ऊपर का क्षेत्र है।
•जैवस्काइलावायरस- फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने पहली बार जैवस्काइलावायरस (Jyvaskylavirus) नामक एक विशाल वायरस की पहचान की है।
यह खोज यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यवस्काइला के नैनोसाइंस सेंटर में हुई।
ये वायरस आकार में सामान्य वायरस की तुलना में काफी बड़े होते हैं और कभी-कभी ये बैक्टीरिया जितने बड़े भी हो सकते हैं।
इस वायरस का आकार लगभग 200 नैनोमीटर है जोकि सामान्य फ्लू या कोरोना वायरस से लगभग दोगुना बड़ा है।
ये प्राय: इंसानों को संक्रमित न करके अमीबा जैसे सूक्ष्म जीवों को संक्रमित करते हैं।
इनमें कई ऐसे जीन होते हैं जो सामान्य वायरसों में नहीं पाए जाते हैं।
•टेरी (TERI) के वैज्ञानिकों द्वारा नैनो सल्फर विकसित किया गया- टेरी (The Energy and Resources Institute: TERI) के वैज्ञानिकों ने नैनो सल्फर विकसित किया है।
यह सरसों की उपज को 30-40% तक बढ़ाने में मदद करता है।
यह भारत की तिलहन उत्पादकता को बढ़ाने का एक संभावित समाधान है।
टेरी द्वारा विकसित नैनो सल्फर पारंपरिक सल्फर की तुलना में पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।
•प्रोजेक्ट कुइपर- अमेज़न ने अमेरिका के केप केनावेरल से एटलस V रॉकेट के ज़रिए प्रोजेक्ट कुपर (Project Kuiper) के पहले 27 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया।
प्रोजेक्ट कुइपर अमेज़न की एक उपग्रह आधारित ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहल है, जिसका उद्देश्य पूरे विश्व को हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करना है।
इन्हें धरती से करीब 500 किलोमीटर ऊपर की कक्षा में स्थापित किया गया है।
ये सभी उपग्रह लोअर अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित किए जायेंगे।
अमेजॉन द्वारा 3000 कुइपर सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना है।
•दुनिया का पहला 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क- चीन ने हेबेई प्रांत के सुनान काउंटी में अपना पहला 10जी ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च किया है।
यह नेटवर्क हुआवेई और चाइना यूनिकॉम के सहयोग से विकसित किया गया है।
इसका उद्देश्य 9,834 एमबीपीएस तक की डाउनलोड गति, 1,008 एमबीपीएस की अपलोड गति और 3 मिलीसेकंड जितनी कम विलंबता प्रदान करना है।
•शेनझोउ-20 मिशन- शेनझोउ-20 चीन का 20वां मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है, जो 24 अप्रैल, 2025 को उत्तर-पश्चिम चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च-2एफ रॉकेट के साथ उड़ान भरी।
यह चीन का 15वां चालक दल वाला अंतरिक्ष यान मिशन है और शेनझोउ कार्यक्रम की कुल 20वीं उड़ान है।
इस मिशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों चेन डोंग, चेन झोंग्रुई, वांग जी को चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा गया है।
चीन हर 6 महीने में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन में भेजता है।
चीन एकमात्र देश है, जिसका अपना अंतरिक्ष स्टेशन है। चीन के इस अंतरिक्ष स्टेशन का नाम तियानगोंग है। वहीं, आइएसएस (अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) कई देशों की संयुक्त परियोजना है। जिसमें रूस, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और भारत समेत कई देश शामिल हैं।
•चीन में गैर-परमाणु (नॉन-न्यूक्लियर) हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण- चीन ने मैग्नीशियम हाइड्राइड पर बेस्ड नॉन-न्यूक्लियर हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण किया।
यह चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) द्वारा विकसित किया गया है।
इसमें परमाणु सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है। यह मैग्नीशियम हाइड्राइड आधारित है, जो एक ठोस हाइड्रोजन भंडारण सामग्री है।
इस 2 किलोग्राम (4.4 पाउंड) के बम ने दो सेकंड से अधिक समय तक 1,000 डिग्री सेल्सियस (1,832 डिग्री फारेनहाइट) से अधिक तापमान का अग्नि गोला उत्पन्न किया - जो कि समतुल्य टीएनटी विस्फोटों से 15 गुना अधिक था - और इसमें किसी परमाणु सामग्री का उपयोग नहीं किया गया।
सीमित विस्फोट के तहत, बम से दो मीटर (6 फीट 7 इंच) की दूरी पर अधिकतम दबाव 428.43 किलोपास्कल तक पहुंच गया - जो टीएनटी के विस्फोट बल का लगभग 40 प्रतिशत था, लेकिन ऊष्मा प्रक्षेपण सीमा कहीं अधिक थी।
•गुजरात सरकार ने जारी की स्पेसटेक नीति 2025-2030- गुजरात सरकार ने 'स्पेस टेक पॉलिसी 2025-2030' लॉन्च की है। गुजरात ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
इस नीति का उद्देश्य गुजरात को भारत के प्रमुख स्पेसटेक हब के रूप में स्थापित करना और निजी कंपनियों को इस क्षेत्र में अनुसंधान, निर्माण और लॉन्चिंग से जुड़े कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है।
इसमें सैटेलाइट के पेलोड और पार्ट्स (जैसे कम्युनिकेशन और प्रोपल्शन सिस्टम) का निर्माण, ग्राउंड स्टेशन, सैटेलाइट कंट्रोल सेंटर और स्पेस-बेस्ड एप्लिकेशन डिजाइन जैसी चीजें शामिल हैं।
ISRO और IN-SPACe के सहयोग से स्पेस मैन्युफैक्चरिंग पार्क और एक्सीलेंस सेंटर भी बनेंगे।
•भारत का सबसे शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर- भारत का सबसे शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर, क्यूपीआईएआई-इंडस (QpiAI-Indus), 25 क्यूबिट का एक सुपरकंडक्टिंग क्वांटम कंप्यूटर है, जिसे बेंगलुरु स्थित क्यूपीआईएआई (QpiAI) द्वारा विकसित किया गया है।
यह भारत के राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के तहत विकसित किया गया है।
क्यूपीआईएआई-इंडस, देश का पहला फुल-स्टैक क्वांटम कंप्यूटिंग सिस्टम है।
•रक्षा साहित्य महोत्सव 'कलम और कवच 2.0'- रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) के तत्वावधान में संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) ने पेंटागन प्रेस के सहयोग से नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में रक्षा साहित्य महोत्सव 'कलाम और कवच 2.0' के दूसरे संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
इस वर्ष का विषय 'रक्षा सुधारों के माध्यम से भारत के उत्थान को सुरक्षित करना' था।
इस कार्यक्रम में रक्षा प्रौद्योगिकी और भविष्य के युद्ध पर विशेष रूप से रक्षा विनिर्माण के संदर्भ में ध्यान केंद्रित किया गया।
•छह महिलाओं ने पृथ्वी के वायुमंडल की ऊपरी सीमा तक उड़ान भरके इतिहास रचा- अमरीका की जानी-मानी गायिका कैटी पेरी सहित छह महिलाओं ने ब्लू ओरिजिन के रॉकेट के जरिए पृथ्वी के वायुमंडल की ऊपरी सीमा तक उड़ान भरके इतिहास रच दिया।
इन महिलाओं को लेकर अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेज़ोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड- NS-31 अंतरिक्ष यान ने भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे अमरीका के पश्चिमी टेक्सास से उड़ान भरी और लगभग दस मिनट की यात्रा के बाद सभी को सुरक्षित वापस लेकर लौट आया।
उड़ान के दौरान महिला यात्रियों को पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर से भी ऊपर, करमन रेखा के पार ले जाया गया। करमन रेखा पृथ्वी के वायुमंडल और अंतरिक्ष के बीच की सीमा को बताने वाली काल्पनिक रेखा है।
ब्लू ओरिजिन की इस यात्रा में पॉप गायिका केटी पेरी, पत्रकार गेल किंग, नागरिक अधिकार वकील अमांडा इंगुएन, नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आइशा बॉवे और फिल्म निर्माता कैरियन फ्लिन शामिल हैं।
उनके साथ छठी महिला लॉरेन सांचेज़ भी रहीं, जिन्होंने ग्रुप का नेतृत्व किया। वो जेफ़ बेज़ोस की मित्र हैं।
साल 1963 के बाद ऐसा पहली बार है जब महिलाओं की एक पूरी टीम ने अंतरिक्ष की यात्रा की।
इससे पहले रूसी अंतरिक्ष यात्री वेलेंटिना तेरेश्कोव ने साल 1963 में अंतरिक्ष की यात्रा की थी।
•ग्लाइड बम ‘गौरव’- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से लंबी दूरी के ग्लाइड बम (एलआरजीबी) 'गौरव' का सफल परीक्षण किया।
इसमें बम को 100 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर सटीकता से गिराया गया।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 1,000 किलोग्राम वर्ग का यह ग्लाइड बम पूरी तरह स्वदेशी है।
इसे ओडिशा के चांदीपुर में स्थित अनुसंधान केंद्र इमारत, आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान व एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत हैं।
•विक्रम 3201 और कल्पना 3201- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और चंडीगढ़ स्थित सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला (एससीएल) ने संयुक्त रूप से दो अत्याधुनिक 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर, विक्रम 3201 और कल्पना 3201 विकसित किए हैं, जिन्हें विशेष रूप से अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के लिए डिजाइन किया गया है।
विक्रम 3201 भारत का पहला पूर्णतः स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर है जो प्रक्षेपण वाहनों की कठोर परिस्थितियों में उपयोग के लिए योग्य है।
कल्पना 3201 भी IEEE 1754 इंस्ट्रक्शन सेट आर्किटेक्चर पर आधारित 32-बिट SPARC V8 RISC माइक्रोप्रोसेसर है। इसे ओपन-सोर्स सॉफ़्टवेयर टूलसेट के साथ संगत होने के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसे फ़्लाइट सॉफ़्टवेयर के साथ परीक्षण किया गया है।
•सिक्योरिटी बेल्ट, 2025- सिक्योरिटी बेल्ट-2025, चीन, ईरान और रूस द्वारा ओमान की खाड़ी में आयोजित एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास था। यह अभ्यास ईरान के चाबहार बंदरगाह के पास हुआ।
इसका मुख्य उद्देश्य समुद्री सुरक्षा अभियानों जैसे कि समुद्री डकैती विरोधी, खोज और बचाव, क्षति नियंत्रण और लाइव-फायर अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करना था।
इन अभ्यासों का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग, परिचालन क्षमताओं और आपसी विश्वास को मजबूत करना भी है।
सिक्योरिटी बेल्ट-2025 वर्ष 2019 के बाद से चीन-ईरान-रूस का पांचवां संयुक्त नौसैनिक अभ्यास होगा।
चर्चित व्यक्ति (राष्ट्रीय)
•हरवंश चावला- ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अधिवक्ता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून के विशेषज्ञ हरवंश चावला को नया चेयरमैन नियुक्त किया है।
•डॉ. अजय कुमार- रक्षा मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ. अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। डॉ. अजय कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1985 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं।
•न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने 14 मई, 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में कार्यभार संभाला। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ दिलाई।
न्यायमूर्ति बीआर गवई ने मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना का स्थान लिया।
बीआर गवई अगले छह महीनों तक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे और इस वर्ष 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
वे देश के पहले बौद्ध और दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश (CJI) बने हैं।
जस्टिस गवई से पहले जस्टिस केजी बालाकृष्णन 2007 में पहले दलित मुख्य न्यायाधीश बने थे।
बीआर गवई अनुच्छेद 370 (2023) पांच जजों की संविधान पीठ का हिस्सा रहे थे।
•पायल कपाड़िया- भारतीय फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया को सिनेमा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित फ्रांसीसी नागरिक सम्मान, ऑफ़िसियर डान्स एल'ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस से सम्मानित किया गया है।
कपाड़िया की पहली निर्देशित फ़िल्म "ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट", जो इंडो-फ़्रेंच सह-निर्माण है, ने पिछले साल कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल में प्रतिष्ठित ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता था।
यह पुरस्कार उन्हें मुंबई में एक समारोह में दिया गया था।
•आलोक जोशी- पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) प्रमुख आलोक जोशी को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड (NSAB) के पुनर्गठन का फैसला लिया।
•राकेश वर्मा- 1 मई 2025 को राकेश वर्मा ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान (IIIDEM), नई दिल्ली के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। राकेश वर्मा 1993 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
•बैजयंत पांडा- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को वर्ष 2025-26 के लिए सार्वजनिक उपक्रम समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
•संजय जायसवाल- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
•आशुतोष दीक्षित- 1 मई, 2025 को वायु सेना के वरिष्ठ फाइटर पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने नई दिल्ली में एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में एकीकृत रक्षा स्टाफ (CISC) का पदभार संभाला। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू का स्थान लिया।
•सुजाता चतुर्वेदी- 1 मई 2025 को बिहार कैडर की 1989 बैच की IAS अधिकारी सुश्री सुजाता चतुर्वेदी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण की।
•अनुराधा प्रसाद- 1 मई 2025 को भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) की 1986 बैच की अधिकारी अनुराधा प्रसाद ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण की।
•ज्ञानेश्वर कुमार सिंह- भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा के 1992 बैच के अधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार सिंह ने भारतीय कॉरपोरेट मामलों के संस्थान (आईआईसीए) के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डीजी एवं सीईओ) का कार्यभार 1 मई, 2025 को संभाल लिया।
आईआईसीए कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एक थिंक टैंक के रूप में कार्य करता है।
•नर्मदेश्वर तिवारी- एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारतीय वायु सेना के नए उपप्रमुख (वाइस चीफ) बने।
वे एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर की जगह लेंगे जो वर्तमान में इस पद पर हैं।
वे बिहार के सिवान जिले के गुठनी प्रखंड के श्रीकलपुर गांव के मूल निवासी हैं।
•कृति सेनन- बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को चीन की घरेलू और व्यक्तिगत उपकरण बनाने वाली कंपनी ड्रीम टेक्नोलॉजी ने अपना पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
ड्रीम टेक्नोलॉजी, जो 2017 में स्थापित हुई थी, रोबोटिक वैक्यूम, गीले और सूखे वैक्यूम, कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम और ग्रूमिंग टूल जैसे उपकरणों की एक श्रृंखला बनाती है। 2023 में, कंपनी ने भारत में परिचालन शुरू किया।
•डॉ. मांगी लाल जाट- प्रतिष्ठित कृषि विज्ञानी डॉ. मांगी लाल जाट को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) का महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेअर) का सचिव नियुक्त किया गया है।
•दिनेश माहेश्वरी- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दिनेश माहेश्वरी को भारत के 23वें विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
•न्यायमूर्ति अरुण पल्ली- पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति अरुण पल्ली न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान का स्थान लेंगे।
•निधि तिवारी- भारतीय विदेश सेवा (आईएफ़एस) की अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव (प्राइवेट सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया है।
•विराट कोहली- 12 मई 2025 को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
भारतीय टीम ने कोहली की अगुआई में 68 टेस्ट में से 40 जीते। 17 में टीम को हार मिली और 11 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए।
उन्होंने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 9,230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका औसत 46.85 रहा।
वे भारत के चौथे सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर हैं।
विराट कोहली ने 22 साल की उम्र में 20 जून, 2011 को एम एस धोनी की कप्तानी में जमैका के किंग्स्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए पदार्पण किया था।
अंतिम टेस्ट मैच जनवरी, 2025 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला।
विराट कोहली दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सात दोहरे शतक लगाए हैं।
कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक सात दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है।
कोहली के नाम किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक भी हैं, जबकि गावस्कर (11 शतक) उनके 20 शतकों से काफी पीछे हैं।
विराट कोहली ने 2019 में पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन बनाया।
विराट कोहली ने बांग्लादेश के अलावा हर देश में और हर देश के खिलाफ टेस्ट शतक बनाए।
विराट कोहली के नेतृत्व में भारत 2016 से 2021 तक लगातार पांच वर्षों तक आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर रहा।
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में सात टेस्ट शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
विराट कोहली ने लगातार चार टेस्ट सीरीज में दोहरे शतक लगाए हैं।
•रोहित शर्मा- 7 मई, 2025 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
रोहित ने नवंबर, 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।
उन्होंने अपने पदार्पण मैच में 177 रन बनाए, जो शिखर धवन (187) के बाद किसी भारतीय द्वारा पदार्पण पर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।
अंतिम टेस्ट मैच उन्होंने दिसंबर, 2024 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
रोहित ने टेस्ट कैरियर में कुल 67 मैचों में 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए।
टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 12 शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं।
•वैभव सूर्यवंशी- 28 अप्रैल, 2025 को वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर (14 वर्ष 32 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की) बन गए।
उन्होंने या उपलब्धि राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ हासिल की।
सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंद में शतक पूरा किया जिसमें 11 छक्के और सात चौके लगाये ।
आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम था जिन्होंने 19 वर्ष 253 दिन की उम्र में आरसीबी की ओर से वर्ष 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शतक जड़ा था।
आईपीएल में वह सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय खिलाडी भी बन गए हैं।
35 गेंदों में 101 रन बनाकर उन्होंने यूसुफ पठान के 37 गेंदों में शतक बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ा है ।
सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले ओवरऑल दूसरे खिलाडी भी बन गए हैं।
आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ बेंगलुरू के लिए 30 गेंद में शतक जमाया था।
वैभव ने गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 11 छक्के लगाए जो आईपीएल 2025 में किसी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं।
वैभव ने इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे।
अपने डेब्यू मैच में वैभव ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर इतिहास रचा।
चर्चित व्यक्ति (अंतरराष्ट्रीय)
•सुसान ले- ऑस्ट्रेलिया में सुसान ले को लिबरल पार्टी का नेता चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया के 80 साल के इतिहास में लिबरल पार्टी का नेतृत्व करने वाली वे पहली महिला बन गई हैं। वे ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला विपक्षी नेता भी होंगी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी एंगस टेलर को हराया
•अनिता आनन्द- कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारतीय मूल की अनीता आनंद को विदेश मंत्री नियुक्त किया है। हाल ही में कनाडा के आम चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत के बाद मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बने हैं।
अनीता आनंद ने पवित्र हिंदू धर्मग्रंथ गीता पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली।
पीएम कार्नी ने अनीता आनंद को विदेश मंत्री पद पर नियुक्त करते हुए कहा कि “उनका मिशन भारत के साथ लगभग टूट चुके संबंधों को फिर से स्थापित करना होगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बेहतर तालमेल बनाकर अमेरिका के साथ संबंध मजबूत करना होगा।”
अनीता आनन्द के पिता तमिलनाडू से हैं जबकि उनकी मां पंजाब से हैं। अनीता का जन्म 1967 में नोवा स्कोटिया में हुआ था। अनीता टोरंटो विश्वविद्यालय में कानून की प्रोफेसर भी रह चुकी हैं।
अनीता पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं।
•महमूदुल्लाह- बांग्लादेश के बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
39 वर्षीय महमूदुल्लाह ने 2021 में टेस्ट और 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था और चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था।
महमुदुल्लाह मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल के बाद बांग्लादेश के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
•माइक वाल्ट्ज- 1 मई, 2025 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माइक वाल्ट्ज को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के अगले राजदूत के रूप में नामित किया। माइक वाल्ट्ज अभी तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे।
•रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट- 8 मई, 2025 को अमेरिकी धर्मगुरु रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुना गया।
कैथोलिक चर्च के इतिहास में वे पोप बनने वाले वह पहले अमरीकी हैं।
उन्हें पोप लियो चौदहवें के नाम से जाना जाएगा।
उन्होंने पोप फ्रांसिस का स्थान लिया है।
•कमला प्रसाद बिसेसर- कैरीबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो में कमला प्रसाद बिसेसर नई प्रधानमंत्री बनी हैं।
कमला प्रसाद बिसेसर की यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस (UNC) पार्टी ने 41 में से 26 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया।
कमला प्रसाद बिसेसर देश की प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार पदभार संभाली। इससे पूर्व वह 2010-2015 तक प्रधानमंत्री थीं।
वह देश का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।
73 वर्षीय कमला प्रसाद-बिसेसर का मुकाबला प्रधानमंत्री स्टुअर्ट यंग से था।
त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट-ऑफ़-स्पेन है।
बिहार के बक्सर ज़िले का भेलूपुर गांव कमला प्रसाद बिसेसर का पैतृक गांव है।
•फ्रेडरिक मर्ज़- जर्मनी की कंजरवेटिव क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) पार्टी के नेता फ्रेडरिक मर्त्ज जर्मनी के चांसलर चुने गए।
कंजर्वेटिव नेता फ्रेडरिक मर्ज़ को सांसदों द्वारा दूसरे विश्व युद्ध के बाद जर्मनी के 10वें चांसलर के रूप में चुना गया।
•डेनियल नोबोआ- इक्वेडोर के वर्तमान राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ चार वर्ष के लिए दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से निर्वाचित हुए हैं।
•आशीष खन्ना- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का सातवां सत्र नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इसमें भारत के आशीष खन्ना को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन तीसरा महानिदेशक चुना गया। इन्होंने निवर्तमान महानिदेशक, डॉ अजय माथुर का स्थान लिया।
अन्य उम्मीदवारों में घाना से विज्डम अहियाताकु-टोगोबो और इथियोपिया से गोसाई मेंगिस्टी अबैनेह शामिल थे।
निधन
•डॉ. गिरिजा व्यास- राजस्थान की दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का 1 मई 2025 को निधन हो गया।
79 वर्षीय गिरिजा व्यास उदयपुर में अपने घर में गणगौर पूजा के दौरान आग से झुलस गई थीं।
उदयपुर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
वह 2005-11 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं।
•शाजी एन करुण- प्रख्यात मलयालम फिल्म निर्माता और सिनेमेटोग्राफर शाजी एन करुण का तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।
उनकी पहली फिल्म, पिरवी (1988) को लगभग 70 अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाया गया था।
•बाबा शिवानंद- पद्मश्री से सम्मानित 128 वर्षीय याेगाचार्य स्वामी शिवानंद का निधन हो गया।
वर्ष 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने काशी के इस योग गुरु को योग और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया था।
वह पद्मश्री से सम्मानित होने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।
उनका जन्म बांग्लादेश के जिला श्रीहटा महकमा हरीगंज में पड़ने वाले सुप्रसिद्ध ठाकुरवादी घराने के ब्राह्मण भिक्षुक गोस्वामी परिवार में हुआ था।
•एम.जी.एस. नारायणन- प्रख्यात इतिहासकार और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) के पूर्व अध्यक्ष, मुत्तयिल गोविंदा मेनन शंकरनारायणन, जिन्हें एमजीएस नारायणन या केवल एमजीएस के नाम से जाना जाता था, का 92 वर्ष की आयु में कोझीकोड के पास मालापरम्बा में स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
दक्षिण भारत और श्रीलंका की वर्णमाला वटटेझुथु और मलयालम भाषा लिखने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली केरल की वर्णमाला कोलेझुथु में पारंगत होने के साथ ही उन्हें संस्कृत का भी गहरा ज्ञान था।
1996 में, उन्होंने 800 से 1124 तक केरल की जटिल राजनीतिक और सामाजिक गतिशीलता की खोज करते हुए “केरल के पेरूमल” शीर्षक से शोध की गई थीसिस प्रकाशित की थी।
•डॉ. के. कस्तूरीरंगन- डॉ. के. कस्तूरीरंगन एक प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे, जिनका हाल में निधन हो गया।
डॉ. कस्तूरीरंगन 1994 से 2003 तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष थे।
वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 बनाने वाली समिति के अध्यक्ष थे।
उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री (1982), पद्म भूषण (वर्ष 1992), पद्म विभूषण (वर्ष 2000)
जैसे नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
वे वर्ष 2003 से 2009 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे।
•पोप फ्रांसिस- कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। पोप फ्रांसिस पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।
पोप फ्रांसिस, रोमन कैथोलिक चर्च का नेतृत्व करने वाले पहले लैटिन अमेरिकी और जेसुइट थे।
पोप फ्रांसिस का वास्तविक नाम जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो था।
17 दिसंबर 1936 को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में जन्मे पोप फ्रांसिस के माता-पिता इटली से अप्रवासी के रूप में अर्जेंटीना आए और यहीं बस गए।
•अब्दुल्ला अहमद बदावी- मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी, जो एक उदारवादी व्यक्ति थे का हृदय रोग से निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे।
वे 2003 से 2009 तक मलेशिया के पांचवें प्रधानमंत्री रहे।
अब्दुल्ला अहमद बदावी, जिन्हें प्यार से "पाक लाह" या चाचा लाह के नाम से भी जाना जाता है।
•मारियो वर्गास लोसा- वर्ष 2010 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले मारियो वर्गास लोसा, का 89 वर्ष की आयु में अपने गृह देश पेरू में निधन हो गया।
•दारिपल्ली रामैया- तेलंगाना के ट्री मैन के नाम से प्रसिद्ध दरिपल्ली रामैया का 87 वर्ष की आयु में तेलंगाना के खम्माम जिले के रेड्डीपल्ली गांव में हृदयाघात के कारण निधन हो गया।
उन्होंने अपने जीवन में 1 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए थे। वर्ष 2017 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
•कुमुदिनी लाखिया- गुजरात में रहने वाली प्रख्यात कथक नृत्यांगना और कोरियोग्राफर कुमुदिनी लाखिया का 94 वर्ष की आयु में अहमदाबाद में निधन हो गया।
इन्हें 1987 में पद्मश्री से और 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2025 के लिए पद्म विभूषण दिया गया।
उन्होंने 1967 में भारतीय नृत्य और संगीत के एक संस्थान, कदम्ब स्कूल ऑफ़ डांस एंड म्यूज़िक की स्थापना की।
•राम सहाय पांडे- राई लोक नृत्य के दिग्गज पद्मश्री राम सहाय पांडे का लंबी बीमारी के बाद 92 वर्ष की आयु में मध्य प्रदेश के सागर में निधन हो गया।
राई नृत्य को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में उनके काम के लिए उन्हें 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
उन्हें 'नृत्य शिरोमणि' की उपाधि भी मिली।
•लुइस गैल्वान- 5 मई, 2025 को अर्जेंटीना के फुटबॉलर लुइस गैल्वान का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
•बॉब कूपर- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बॉब कूपर का 10 मई, 2025 को 84 साल की उम्र में निधन हो गया।
27 टेस्ट मैचों के उनके करियर का सबसे महत्वपूर्ण क्षण 1966 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में इंग्लैंड के खिलाफ 307 रनों की पारी थी।
वर्ष 2023 में उन्हें मेडल ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार/सम्मान
•यूनेस्को/गुइलेर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड‚ 2025- वर्ष 2025 का यूनेस्को/गुइलेर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड निकारागुआ के अखबार ला प्रेंस (La Prensa) को दिया गया है।
यूनेस्को के अनुसार, ला प्रेंस ने निकारागुआ के लोगों को सच्चाई बताने के लिए साहसी प्रयास किए हैं, और गंभीर दमन का सामना करने के बावजूद, उन्होंने स्वतंत्र पत्रकारिता को बनाए रखा है।
यह पुरस्कार 1997 में स्थापित किया गया था और यह उन व्यक्तियों या संगठनों को सम्मानित करता है जिन्होंने दुनिया में कहीं भी प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा और/या संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान दिया है, खासकर जब यह उपलब्धि खतरे का सामना करते हुए हासिल की गई हो।
इस पुरस्कार का नाम कोलंबियाई पत्रकार गुइलेर्मो कैनो इसाज़ा के सम्मान में रखा गया है, जिनकी 1986 में हत्या कर दी गई थी।
•30वां देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान, 2024- वर्ष 2024 का देवीशंकर अवस्थी सम्मान युवा आलोचक दलपत सिंह राजपुरोहित को उनकी आलोचना पुस्तक 'सुंदर के स्वप्न : आरंभिक आधुनिकता, दादूपंथ और सुंदरदास की कविता' के लिए प्रदान किया गया है।
•पुलित्जर पुरस्कार, 2025- कला और पत्रकारिता जगत में मिलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के पुलित्जर पुरस्कार, 2025 की घोषणा की गई है।
वर्ष 2025 के विजेताओं की सूची:
वर्ग विजेता
सार्वजनिक सेवा- कविता सुवर्णा, लिज़ी प्रेसर, कैसेंड्रा जारामिलो और स्टेसी क्रैनिट्ज़ (गर्भवती महिलाओं की मृत्यु के कारणों पर अस्पष्ट गर्भपात कानून अपवादों पर उनकी रिपोर्टिंग के लिए)।
पत्रकारिता - ट्रम्प की हत्या के प्रयास पर उनकी त्वरित रिपोर्टिंग के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स को चार पुलित्ज़र पुरस्कार, द न्यू यॉर्कर को तीन और वाशिंगटन पोस्ट को भी प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया गया है।
खोजी रिपोर्टिंग - रॉयटर्स स्टाफ (फेंटेनल संकट पर आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा)।
कथा साहित्य - पर्सीवल एवरेट को यह पुरस्कार उनके उपन्यास 'जेम्स' के लिए दिया गया, जिसमें 'हकलबेरी फिन' की कहानी एक गुलाम के नजरिए से कही गई है।
नाटक - ब्रैंडन जैकब्स-जेनकिंस को उनकी फिल्म "पर्पस" के लिए सम्मानित किया गया, जो एक धनी अश्वेत परिवार की आंतरिक जटिलताओं पर आधारित है।
स्पष्टीकरण - आज़म अहमद, क्रिस्टीना गोल्डबाम और मैथ्यू ऐकिंस (द न्यू यॉर्कर)।
स्थानीय रिपोर्टिंग - एलिसा झू, निक थिएम और जेसिका गैलाघर (बाल्टीमोर फेंटेनाइल संकट)।
राष्ट्रीय रिपोर्टिंग - वॉल स्ट्रीट जर्नल स्टाफ (एलोन मस्क पर रिपोर्टिंग)।
अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग - डेक्लेन वाल्श और NYT स्टाफ (सूडान संघर्ष पर रिपोर्टिंग)।
विशेष लेखन - मार्क वॉरेन (एस्क्वायर)
टीका - मोसाब अबू तोहा (द न्यू यॉर्कर)
आलोचना : एलेक्जेंड्रा लांगे (ब्लूमबर्ग सिटीलैब)
संपादकीय लेखन - राज मांकड़, शेरोन स्टीनमैन, लिसा फाल्केनबर्ग, लिआह बिंकोविट्ज़ (ह्यूस्टन क्रॉनिकल)
विशेष रिपोर्टिंग और टिप्पणी - एन टेल्नेस (वाशिंगटन पोस्ट)
ब्रेकिंग न्यूज़ फोटोग्राफी - डौग मिल्स (द न्यू यॉर्कर)
विशेष फोटोग्राफी - मोइसेस सामन (द न्यू यॉर्कर)
ऑडियो रिपोर्टिंग - द न्यू यॉर्कर स्टाफ
हंगरी-अमेरिकी समाचार पत्र प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर की वसीयत के प्रावधानों के तहत 1917 में स्थापित इन पुरस्कारों का प्रबंधन न्यूयॉर्क शहर में कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है।
•चौथा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, 2025- चौथा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार-2025, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को दिया गया।
आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित कुमार मंगलम बिड़ला को मुंबई में आरएसएस प्रमुख श्री मोहन भागवत से लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्राप्त हुआ।
कुमार मंगलम बिड़ला को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत की विकास गाथा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किया गया था।
•लॉरियस वर्ल्ड स्पोट्र्स अवॉड्रर्स‚ 2025- खेल में सबसे प्रतिष्ठित सम्मान लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स, 2025 के विजेताओं की घोषणा मैड्रिड में की गई।
विजेताओं की सूची:
वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर- मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन)
वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर- सिमोन बाइल्स (यूएसए)
वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर- रियल मैड्रिड (स्पेन)
ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर- लैमिन यमाल (स्पेन)
कमबैक ऑफ द ईयर- रेबेका एंड्रेडे (ब्राजील)
स्पोर्ट्सपर्सन विद अ डिसएबिलिटी- जियांग यूयान (चीन)
एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर- टॉम पिडकॉक (यूनाइटेड किंगडम)
स्पोर्ट फॉर गुड अवॉर्ड- किक4लाइफ (लेसोथो)
स्पोर्टिंग आइकन अवॉर्ड- राफेल नडाल (स्पेन)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- केली स्लेटर (यूएसए)
•गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार, 2025- वर्ष 2025 के गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार से 7 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
इस वर्ष किसी भी भारतीय को यह पुरस्कार नहीं मिला।
'ग्रीन नोबेल पुरस्कार' के रूप में जाना जाने वाला गोल्डमैन पुरस्कार सैन फ्रांसिस्को में प्रदान किया गया।
2025 के विजेताओं में शामिल हैं:
सेमिया घारबी (ट्यूनीशिया)- एक वैज्ञानिक और शिक्षक, जिन्होंने ट्यूनीशिया में इतालवी घरेलू कचरे की अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनके अभियान के कारण 6,000 मीट्रिक टन अवैध रूप से निर्यात किया गया कचरा वापस इटली लौटाया गया
बटमुंख लुवसंदश (मंगोलिया)- एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जिनकी सक्रियता के परिणामस्वरूप डोर्नोगोवी प्रांत में 26,700 हेक्टेयर (66,000 एकड़) संरक्षित क्षेत्र का निर्माण हुआ।
बेसजाना गुरी और ओल्सी निका (अल्बानिया)- बेसजाना गुरी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और ओल्सी नीका एक जीवविज्ञानी और जलीय पारिस्थितिकीविद् हैं। उन्होंने अल्बानिया में 45 बांधों के निर्माण की योजना के बारे में जानने के बाद वजोसा नदी और उसकी सहायक नदियों को जलविद्युत परियोजनाओं से बचाने के लिए अभियान चलाया।
कार्लोस मैलो मोलिना (स्पेन)- एक पूर्व सिविल इंजीनियर, जिन्होंने कैनरी द्वीप में एक समुद्री संरक्षित क्षेत्र को बंदरगाह निर्माण से बचाने के लिए अभियान चलाया।
लॉरेन एलन (संयुक्त राज्य अमेरिका)- एक प्रदूषणकारी प्लास्टिक कंपनी को बंद करने के लिए दबाव डाला।
मैरी लूज़ कैनाक्विरी मुरयारी (पेरू)- मैरानोन नदी के व्यक्तित्व को कानूनी मान्यता देने के लिए मुकदमा दायर किया और एक ऐतिहासिक अदालती मामले में पेरू की मैरानोन नदी के लिए कानूनी व्यक्तित्व जीता।
•स्टॉकहोम वाटर प्राइज‚ 2025- प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई जलविज्ञानी गुंटर ब्लॉशल को वर्ष 2025 के लिए स्टॉकहोम जल पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में नामित किया गया है।
उन्हें यह पुरस्कार बाढ़ के जोखिम और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर उनके अग्रणी शोध के लिए दिया गया है।
उन्हें स्वीडन के महामहिम राजा कार्ल XVI गुस्ताफ द्वारा आधिकारिक रूप से यह पुरस्कार अगस्त के महीने में स्वीडन के स्टॉकहोम सिटी हॉल में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले विश्व जल सप्ताह के दौरान प्रदान किया जाएगा।
•प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार, 2025- चीनी वास्तुकार लियू जियाकुन को वर्ष 2025 के प्रित्जकर वास्तुकला पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है।
उनकी इमारतें "लोगों के रोजमर्रा के जीवन का जश्न मनाती हैं"।
लियू का चयन इस आधार पर किया गया कि उन्होंने अपने चार दशक के करियर में किस प्रकार लोगों और समुदायों को अग्रणी स्थान दिया है।
लियू चीन के सिचुआन प्रांत के चेंगदू से हैं।
1979 में पुरस्कार शुरू होने के बाद से वे 54वें प्रित्जकर पुरस्कार विजेता हैं।
इस पुरस्कार को ‘वास्तुकला का नोबेल पुरस्कार’ भी कहा जाता है।
यह पुरस्कार प्रतिवर्ष एक जीवित वास्तुकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए दिया जाता है।
•महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, 2025- 100 वर्षीय वरिष्ठ मूर्तिकार राम सुतार को महाराष्ट्र सरकार के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘महाराष्ट्र भूषण’ 2025 के लिए चुना गया है।
वे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर ऊंची) के निर्माता हैं।
महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के तहत ₹25 लाख और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।
राम सुतार को 2018 में पद्म भूषण से और 1999 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।
योजना/परियोजना
•स्टार्टअप्स के लिए ऋण गारंटी योजना (सीजीएसएस) का विस्तार- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने सीजीएसएस के विस्तार को अधिसूचित किया है, जिससे बिना किसी गारंटी के ऋण प्राप्त करने की सीमा 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये कर दी गई है।
यह योजना स्टार्टअप्स को बिना किसी संपार्श्विक के ऋण प्राप्त करने में मदद करती है और 10 करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए 85% और 10 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण के लिए 75% गारंटी प्रदान करती है
•सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नकद-रहित उपचार योजना, 2025- भारत सरकार ने देश भर में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना शुरू की है।
इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को प्रति दुर्घटना, प्रति व्यक्ति अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त, कैशलेस उपचार प्रदान करना है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार यह योजना 5 मई, 2025 से लागू हो गयी है।
यह सुविधा दुर्घटना के 7 दिनों के तक नामित अस्पतालों में उपलब्ध होगी।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति, चाहे उनके पास बीमा हो या न हो, इस योजना के तहत लाभ पाने के हकदार हैं।
यह योजना सड़क दुर्घटनाओं में "गोल्डन ऑवर" के दौरान त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने में मदद करेगी, जिससे जान बचाने और चोटों को कम करने में मदद मिलेगी।
•ज्योति कार्यक्रम- 7 मई, 2025 को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रवासी मजदूरों के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘ज्योति कार्यक्रम' की शुरुआत की है।
'ज्योति' योजना के तहत तीन से छह वर्ष की आयु के सभी प्रवासी बच्चों को आंगनवाड़ी (सरकार द्वारा संचालित बाल देखभाल केंद्र) में लाया जाएगा और छह वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों को सरकारी स्कूलों में शामिल किया जाएगा।
•पंडित लख्मीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना- हरियाणा सरकार ने कलाकारों के लिए पंडित लख्मीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना शुरू की है
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को शुरू करने को मंजूरी दी गई।
इसके तहत कला क्षेत्र में 20 वर्षों तक काम करने वाले कलाकारों को अब पेंशन मिलेगी।
1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले कलाकारों को हर महीने 10 हजार रुपये और तीन लाख रुपये तक की आय वाले कलाकारों को सात हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
इसका उद्देश्य वरिष्ठ कलाकारों और लोक विधाओं के कलाकारों की वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।
आवेदक की आयु 60 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
हरियाणा के निवासी कलाकार ही योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे।
•हरित हाइड्रोजन प्रमाणन योजना- केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने नई दिल्ली में हरित हाइड्रोजन प्रमाणन योजना (जीएचसीआई) का शुभारंभ किया।
भारत के हरित हाइड्रोजन निर्यात को बढ़ावा देने और ऊर्जा-गहन क्षेत्रों को उभरते ईंधन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, केंद्र ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत एक प्रमाणन योजना शुरू की है और कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम (सीसीटीएस) के तहत उत्सर्जन ऑफसेट का दावा करने के लिए नियम अधिसूचित किए हैं।
•पिंक ई-रिक्शा योजना- महाराष्ट्र सरकार ने काइनेटिक ग्रीन के साथ मिलकर ‘पिंक ई-रिक्शा’ योजना की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
इस योजना का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुणे में किया।
महिला व बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत राज्य के आठ जिलों पुणे, नासिक, नागपुर, अहमदनगर, सोलापुर, कोल्हापुर, अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर में 10,000 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर रिक्शा महिलाओं को दिए जाएंगे।
इस योजना के तहत प्रत्येक ई-रिक्शा पर राज्य सरकार 20% की सब्सिडी देगी, जबकि लाभार्थियों को केवल 10% डाउन पेमेंट देना होगा। शेष 70% राशि बैंकों के माध्यम से आसान ब्याज दरों पर ऋण के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।
यह योजना 20 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जिसमें विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।
•झारखंड ग्रास रूट्स इनोवेशन इंटर्नशिप योजना- झारखंड सरकार ने ग्रामीण विकास और छात्रों के अनुभव को बढ़ावा देने के लिए 'ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम' शुरू की है।
इस योजना के तहत प्रत्येक साल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे 17,380 छात्र-छात्राओं को झारखंड के गांवों में जाकर इंटर्नशिप करनी होगी।
इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को दो किस्तों में कुल 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
इस इंटर्नशिप के दौरान उन्हें ग्रामीण जीवन, समस्याएं और समाधान से रूबरू कराया जाएगा।
•मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना का नाम परिवर्तित- हाल में मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना का नाम परिवर्तित कर “डॉ. अम्बेडकर पशुपालन विकास योजना” रखे जाने का निर्णय लिया गया। इस योजना की अवधि वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 तक है।
आयोग/समिति
•राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन तैयार करने के लिए अंतर-मंत्रालयी समिति की स्थापना- केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन तैयार करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समिति की स्थापना की है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में विनिर्माण की हिस्सेदारी को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रमुख पहल है।
समिति की अध्यक्षता नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम करेंगे।
राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन, जिसकी घोषणा पहली बार केंद्रीय बजट 2025 में की गई थी, को भारत के विनिर्माण योगदान को जीडीपी के 16-17 प्रतिशत के वर्तमान स्तर से ऊपर उठाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
ऑपरेशन/अभियान
•गंगा एक्सप्रेसवे पर फ्लाईपास्ट और लैंडिंग अभ्यास- भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद उप-मंडल के पीरू गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर फ्लाईपास्ट और लैंडिंग अभ्यास किया।
यह अभ्यास शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर आयोजित किया गया था।
इस अभ्यास में राफेल, मिग-29, सुखोई-30 एमकेआई, जगुआर, मिराज-2000, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, एएन-32 परिवहन विमान और एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर जैसे विमान शामिल थे।
विमानों ने दिन और रात के समय संचालन की जांच करने के लिए टेक-ऑफ और लैंडिंग दोनों अभ्यास किए।
गंगा एक्सप्रेसवे न केवल उत्तर प्रदेश का पहला एक्सप्रेसवे है जो रात्रिकालीन लैंडिंग की सुविधा देता है, बल्कि पूरे भारत में अपनी तरह का पहला एक्सप्रेसवे भी है।
इस रणनीतिक ऑपरेशन का उद्देश्य युद्ध या राष्ट्रीय आपात स्थितियों के दौरान वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेसवे की क्षमता का आकलन करना था।
•आईओएस सागर- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे से भारतीय नौसेना के गश्ती जहाज आईएनएस सुनयना को हिंद महासागर जहाज (आईओएस) 'सागर' के रूप में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एशिया और अफ्रीका के नौ मित्र देशों की नौसेनाओं और तट रक्षकों के 44 कर्मियों के साथ भारतीय नौसेना के जहाज आईओएस सागर ने दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर में निगरानी के पहले चरण के पूरा होने पर 26 अप्रैल को मॉरीशस के पोर्ट लुईस हार्बर पहुंचा।’’
मेडागास्कर, मालदीव, कोमोरोस, केन्या, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया के नौसैनिकों के साथ जहाज की तैनाती का उद्देश्य क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग है।
•डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान- डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान' का पटना के अधिवेशन भवन से शुभारंभ किया।
इस अभियान की शुरुआत उन्होंने आईईसी प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर की, जो राज्य के सभी 38 जिलों में सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगी।
इसका उद्देश्य अनुसूचित जाति और जनजाति समुदायों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके ही टोले में पहुंचाना है।
सरकार का उद्देश्य यह है कि अब किसी भी जरूरतमंद को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। सरकारी कर्मचारी खुद गांवों तक जाकर सेवाएं देंगे।
इसके तहत बिहार के करीब 60,000 से ज्यादा एससी/एसटी टोलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों को 22 प्रमुख सरकारी योजनाओं सहित कई अन्य योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिलेगा।
•अफ्रीका भारत प्रमुख समुद्री सहभागिता (AIKEYME), 2025- अफ्रीका भारत प्रमुख समुद्री सहभागिता, 2025 का उद्घाटन दार-एस-सलाम, तंजानिया में किया गया, जो छह दिवसीय बहुराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास है।
तंजानिया के रक्षा मंत्री स्टर्गोमेना लॉरेंस टैक्स और भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की उपस्थिति में संयुक्त रूप से AIKEYME (अफ्रीका-भारत प्रमुख समुद्री जुड़ाव) का उद्घाटन किया।
इस अभ्यास की सह-मेजबानी भारतीय नौसेना और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स (TPDF) ने की थी।
AIKEYME अभ्यास का मुख्य उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में आम चुनौतियों से निपटने के लिए अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना था।
यह भारत और अफ्रीकी देशों के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों को उजागर करता है।
इस नौसैनिक अभ्यास में 11 देशों ने भाग लिया।इसमें भारत के अलावा अफ्रीका के दस हिंद महासागर के तटीय देश शामिल थे, जिनमें तंजानिया, मोजाम्बिक, केन्या, दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, सेशेल्स, कोमोरोस, मेडागास्कर, जिबूती और इरिट्रिया शामिल थे।
इस अभ्यास की योजना दो चरणों में बनाई गई थी- बंदरगाह और समुद्र।
बंदरगाह चरण में, समुद्री डकैती से निपटने के लिए प्रशिक्षण और टेबल टॉप अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया गया था।
समुद्री चरण में अन्य चीजों के अलावा खोज और बचाव मिशन, हेलीकॉप्टर संचालन शामिल थे।
इसमें भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस चेन्नई (डिस्ट्रॉयर) और आईएनएस केसरी ने भाग लिया
•अमन 2025- अमन 2025 एक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास है जो पाकिस्तान द्वारा कराची में आयोजित किया गया।
इसमें चीन, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मलेशिया और अमेरिका जैसे देशों के सैन्य जहाज शामिल हुए।
इसके अलावा, 32 अन्य देशों द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक भी इस अभ्यास में भाग लिए
अमन अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग और स्थिरता को बढ़ावा देना है, साथ ही समुद्री डकैती, आतंकवाद और समुद्री क्षेत्र में अपराधों का मुकाबला करने के लिए एकजुट संकल्प प्रदर्शित करना है।
•‘स्कैम से बचाओ’अभियान- "स्कैम से बचाओ" एक जागरूकता अभियान है जो भारत सरकार और मेटा (फेसबुक की मूल कंपनी) द्वारा ऑनलाइन घोटालों और साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए शुरू किया गया है।
इसका उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन घोटालों के बारे में शिक्षित करना और उन्हें सुरक्षित रहने के तरीके सिखाना है।
यह अभियान डिजिटल सुरक्षा और सतर्कता को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त प्रयास है।
सम्मेलन/समारोह
•'भारत 6जी 2025' तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी- 14 मई, 2025 को 'भारत 6जी 2025' तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी नई दिल्ली में आयोजित की गई।
संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया
इस कार्यक्रम में वैश्विक प्रौद्योगिकी नेताओं, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं को छठी पीढ़ी (6G) संचार प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनने के लिए भारत के रोडमैप पर एक साथ लाया गया।
•ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन 9 और 10 जून, 2025 को आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के नोवोटेल में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) संयुक्त रूप से आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से कर रहा है।
इस दो दिवसीय सम्मेलन का विषय है, “विकसित भारत: सिविल सेवा और डिजिटल परिवर्तन”।
इसमें छह पूर्ण सत्र और छह ब्रेकआउट सत्र (किसी खास विषय पर लघु लेकिन गंभीर सत्र) होंगे।
इस सम्मेलन का उद्देश्य नीति निर्माताओं, प्रैक्टिशनर्स, उद्योग जगत के दिग्गजों और शिक्षाविदों को विचार-विमर्श, चर्चा और सरकारों से मिलने वाली सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्रवाई योग्य रणनीति की सिफारिश करने के लिए एक मंच प्रदान करना है, ताकि सुशासन में नए मानक स्थापित करके विकसित भारत के लिए “न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन” की नीति को साकार किया जा सके।
सम्मेलन में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे, जो सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
•आतंकवाद निरोध पर भारत-मिस्र संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक, 2025- आतंकवाद निरोध पर भारत-मिस्र संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक 30 अप्रैल 2025 को काहिरा (मिस्र) में आयोजित की गई।
भारतीय राजदूत केडी देवल और मिस्र के राजदूत वालिद अल-फिकी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में दोनों देशों की विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
•राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) कॉन्क्लेव, 2025- आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, 1-2 मई 2025 को महाराष्ट्र के लोनावाला स्थित कैवल्यधाम में राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया।
यह दो-दिवसीय कार्यक्रम भारत में आयुष-आधारित स्वास्थ्य सेवा के भविष्य को आकार देने के लिए एक राष्ट्रीय मंच के रूप में काम करेगा।
इस सम्मेलन का उद्घाटन आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने किया।
•11वां सीट्रेड मैरीटाइम लॉजिस्टिक्स मिडिल ईस्ट सम्मेलन, 2025- 11वां सीट्रेड मैरीटाइम लॉजिस्टिक्स मिडिल ईस्ट (एसएमएलएमई) सम्मेलन 2025 दुबई में आयोजित किया गया था।
यह सम्मेलन 6 मई से 8 मई, 2025 तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित हुआ था। इस सम्मेलन में समुद्री और रसद उद्योगों के प्रमुख नेता और नीति निर्माता शामिल हुए थे।
यह सम्मेलन समुद्री सुरक्षा, स्थिरता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख मंच है।
इस सम्मेलन में भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आई.आर.एस) ने सऊदी अरब के दम्माम में एक नए कार्यालय के उद्घाटन की भी घोषणा की।
यह सम्मेलन मध्य पूर्व क्षेत्र में समुद्री और रसद उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
•एमआरएसएएम इंडिया इको-सिस्टम शिखर सम्मेलन 2.0- 7 मई, 2025 को एमआरएसएएम (MRSAM) इंडिया इको-सिस्टम शिखर सम्मेलन 2.0, नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया गया था।
इस सम्मेलन का आयोजन संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (CENJOWS) द्वारा किया गया था, जिसमें एयरोस्पेस सर्विसेज इंडिया (ASI) और इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) का सहयोग था।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी मिसाइल रक्षा क्षमताओं को मजबूत करना था।
इस सम्मेलन में "आत्मनिर्भर भारत" और "मेक इन इंडिया" पहल के तहत देश की वायु और मिसाइल रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने पर चर्चा की गई।
•विश्व बैंक भूमि सम्मेलन (वर्ल्ड बैंक लैंड कांफ्रेंस), 2025- विश्व बैंक भूमि सम्मेलन का आयोजन 5 से 8 मई, 2025 को वाशिंगटन डीसी (यू. एस. ए.) में हुआ।
विश्व बैंक भूमि सम्मेलन 2025 का विषय 'जलवायु कार्रवाई के लिए भूमि स्वामित्व और पहुँच को सुरक्षित करना' है।
भारत ने सम्मेलन में पंचायती राज मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज के नेतृत्व में "देश चैंपियन" (कंट्री चैंपियन) के रूप में भाग लिया और अपनी "स्वामित्व योजना" और "ग्राम मंच" जैसी पहलों को प्रदर्शित किया।
विश्व बैंक ने 20 से अधिक वर्षों से भूमि सम्मेलन का आयोजन किया है, जिसका उद्देश्य सरकारों, विकास भागीदारों, नागरिक समाज, शिक्षाविदों और निजी क्षेत्र को तकनीकी मुद्दों और क्षेत्र के अच्छे अभ्यास पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाना है।
•22वां भारत टेलीकॉम, 2025- 6-7 मई, 2025 को 22वां भारत टेलीकॉम, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इसे दूरसंचार उपकरण एवं सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (टीईपीसी) द्वारा दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सहयोग से आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में 35 से अधिक देशों के 130 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।
•वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन (GLEX), 2025- 12वें वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन, 2025 का आयोजन 7-9 मई, 2025 तक नई दिल्ली में किया गया।
इस शिखर सम्मेलन का विषय है "नई दुनिया तक पहुंचना: अंतरिक्ष अन्वेषण पुनर्जागरण"।
इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।
ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन स्पेस एक्सप्लोरेशन (GLEX) 2025 का उद्देश्य अंतरिक्ष अन्वेषण की इच्छा रखने वाले सभी देशों के बीच कार्यक्रम संबंधी, तकनीकी और नीतिगत जानकारी, साथ ही सहयोगी समाधान, चुनौतियों, सीखे गए सबक और आगे के रास्तों को साझा करने को प्रोत्साहित करना है।
पहला वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन 2010 में बीजिंग, चीन में आयोजित किया गया था।
•6वें अंतर्राष्ट्रीय शैव सिद्धांत सम्मेलन, 2025- 6वें अंतर्राष्ट्रीय शैव सिद्धांत सम्मेलन 2025 का आयोजन 3 से 5 मई, 2025 को चेन्नई, तमिलनाडु में SRM विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (SRMIST), कट्टनकुलथुर परिसर में किया गया।
इस सम्मेलन का उद्देश्य तमिल संस्कृति और परंपरा में निहित आध्यात्मिक दर्शनों में से एक, शैव सिद्धांत की समझ को बढ़ावा देना और गहरा करना था।
सम्मेलन का आयोजन तिरुकायिलया परंपराई धर्मपुरम अधीनम के अंतर्राष्ट्रीय शैव सिद्धांत अनुसंधान संस्थान और SRMIST के संयुक्त प्रयास से हुआ था।
•मध्य प्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव, 2025- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर में 'मध्य प्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव, 2025' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अगुवाई में यह आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को इस कॉन्क्लेव में 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे 75 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक पार्क और इंदौर में आईटी टावर बनाया जाएगा।
•11वीं ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक 2025- 11वीं ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक, 2025 ब्रासीलिया (ब्राजील) में आयोजित हुई।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने ब्राजील की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
“अधिक समावेशी और टिकाऊ शासन के लिए वैश्विक दक्षिण के सहयोग को मजबूत करना” के नारे के तहत यह आयोजित हुआ।
इस बैठक का समापन दो महत्वपूर्ण विषयों को संबोधित करते हुए एक दूरदर्शी घोषणा को अपनाने के साथ हुआ: (i) “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और कार्य का भविष्य” और (ii) “कार्य की दुनिया पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और एक न्यायसंगत संक्रमण”।
जलवायु कार्रवाई के संबंध में भारत ने अपने न्यायोचित परिवर्तन ढांचे पर जोर दिया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हरित विकास समान रोजगार सृजन में परिवर्तित हो।
•युग्म नवाचार सम्मेलन, 2025- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'युग्म इनोवेशन कॉन्क्लेव, 2025' का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य देश में नवाचार तंत्र में निवेश बढ़ाना है।
युग्म (संस्कृत में अर्थ है “संगम”) अपनी तरह का पहला महत्वपूर्ण नीतिगत सम्मेलन है जिसमें सरकार, शैक्षणिक क्षेत्र, उद्योग जगत और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित दिग्गज शामिल हुए।
•टाईकॉन, 2025- दुनिया के अग्रणी प्रौद्योगिकी और उद्यमिता सम्मेलन, टाईकॉन 2025 का आयोजन 30 अप्रैल से 2 मई, 2025 तक यू.एस.ए. में कैलिफ़ोर्निया के सांता क्लारा कन्वेंशन सेंटर में किया गया।
इस सम्मेलन का थीम "एआईवर्स" था।
इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर ज़ोर दिया गया।
इसके आयोजन का उद्देश्य उद्यमिता को और अधिक सुलभ और प्रभावशाली बनाना है, जहां इनोवेटर्स, निवेशक, मेंटर्स और इंडस्ट्री लीडर्स एक साथ मिलकर भविष्य की दिशा तय करेंगे।
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने एक रिकॉर्डेड संदेश के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित किया।
इस सम्मेलन में, भारत ने "स्किल्स इंडिया" और "एआई साक्षरता" को एक साथ लाने पर जोर दिया, ताकि देश के युवाओं को भविष्य के लिए तैयार किया जा सके।
•बेसल, रॉटरडैम और स्टॉकहोम (बीआरएस) सम्मेलन, 2025- बेसल कन्वेंशन के पक्षकारों के सम्मेलन की सत्रहवीं बैठक (बीसी सीओपी-17), रॉटरडैम कन्वेंशन के पक्षकारों के सम्मेलन की बारहवीं बैठक (आरसी सीओपी-12) और स्टॉकहोम कन्वेंशन के पक्षकारों के सम्मेलन की बारहवीं बैठक (एससी सीओपी-12) 28 अप्रैल से 9 मई 2025 तक जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में आयोजित की गईं।
इस वर्ष के उच्च स्तरीय खंड का विषय है "अदृश्य को दृश्य बनाएं: रसायनों और अपशिष्टों का अच्छा प्रबंधन।"
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भारत का एक अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल ने इसमें भाग लिया।
भारत इन तीनों सम्मेलनों का पक्षकार है ।
बेसल, रॉटरडैम और स्टॉकहोम कन्वेंशन तीन प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण समझौते हैं जिनका उद्देश्य खतरनाक रसायनों और अपशिष्टों से मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा करना है ।
वर्ष 2010 से सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त बैठकें (सीओपी) आयोजित की जा रही हैं।
•अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग की तकनीकी समिति की 15वीं पूर्ण बैठक- कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर अंतर्राष्ट्रीय मानक विकसित करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) और अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग (आईईसी) की तकनीकी समिति की 15वीं पूर्ण बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
•एशिया बिजनेस काउंसिल स्प्रिंग फोरम, 2025- एशिया बिजनेस काउंसिल स्प्रिंग फोरम, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एशिया बिजनेस काउंसिल स्प्रिंग फोरम 2025 में भाग लिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में किए जा रहे गहन बदलावों, ग्लोबल साउथ के लिए निहितार्थ और इसकी आवाज़ को आगे बढ़ाने में भारत की भूमिका के बारे में बात की।
•भारत और जापान के मध्य पर्यटन में सहयोग पर संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक,2025- भारत और जापान के बीच पर्यटन सहयोग पर चौथी संयुक्त कार्य समूह (JWG) की बैठक नई दिल्ली में हुई।
इस बैठक में दोनों देशों के बीच पर्यटन संबंधों को बढ़ाने और साथ मिलकर काम करने के नए तरीके खोजने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय पर्यटन को बढ़ाने के लिए चर्चा किए गए प्रमुख मुद्दों में शामिल थे- जापानी पर्यटकों के लिए भारत में बौद्ध स्थलों को बढ़ावा देना, जापानी छात्रों को देश में आने के लिए प्रोत्साहित करना तथा दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क में सुधार करना।
इस बैठक में पर्यटकों के प्रवाह को बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने तथा मीडिया और प्रभावशाली व्यक्तियों की भागीदारी बढ़ाने की रणनीतियों पर भी विचार किया गया।
•भारत-रूस कार्य समूह का 8वां सत्र- भारत-रूस कार्य समूह (आईआरडब्ल्यूजी-पीआईपी) का 8वां सत्र नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
इस सत्र का उद्देश्य आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोगी परियोजनाओं की पहचान करके और उन्हें आगे बढ़ाकर भारत और रूस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करना था।
भारत और रूस प्राथमिकता निवेश परियोजनाओं पर 6 नई रणनीतिक परियोजनाओं पर सहमत हुए।
बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से अमरदीप सिंह भाटिया और रूस की ओर से व्लादिमीर इलिचेव ने की।
•भारत-ब्रिटेन आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता की 13वीं मंत्रिस्तरीय बैठक- भारत-ब्रिटेन आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता (13वीं ईएफडी) की 13वीं मंत्रिस्तरीय बैठक लंदन में आयोजित की गई।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिटेन की वित्त मंत्री माननीय रेचल रीव्स के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ उच्च स्तरीय चर्चा की।
भारत और ब्रिटेन ने वित्तीय सेवा, फिनटेक और डिजिटल अर्थव्यवस्था में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई, साथ ही मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और द्विपक्षीय निवेश संधि पर वार्ता जारी रखने पर भी सहमति जताई।
•तीसरा अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम संचार सम्मेलन, 2025- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम संचार सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इस सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं ने क्वांटम संचार के भविष्य पर विचार-विमर्श किया, जिसमें मानकीकरण, अनुसंधान और सुरक्षित डिजिटल परिवर्तन पर विशेष ध्यान दिया गया।
•पृथ्वी बचाओ सम्मेलन, 2025- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (पूसा) में पृथ्वी बचाओ सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन को कम करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए बांस की क्षमता का पता लगाना है।
पृथ्वी दिवस 2025 का थीम है "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" जिसमें सभी से अक्षय ऊर्जा (नवीकरणीय ऊर्जा) के इर्द-गिर्द एकजुट होने का आह्वान किया गया है ताकि हम 2030 तक स्वच्छ बिजली को तीन गुना कर सकें।
•बुद्ध धम्म और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में “बुद्ध धम्म और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति” शीर्षक से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने महाबोधि मैत्री मंडल के सहयोग से किया था।
इस कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ कंबोडिया, म्यांमार, थाईलैंड, भूटान और श्रीलंका जैसे देशों के कई बौद्ध भिक्षुओं और विद्वानों ने भाग लिया।
अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर के विद्वानों को अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध बौद्ध विरासत को देखने और उसकी सराहना करने का अवसर प्रदान करना था।
वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू हैं।
•ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक, 2025- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रासीलिया, ब्राजील में आयोजित 15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
बैठक का मुख्य विषय "ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग, नवाचार और न्यायसंगत व्यापार के माध्यम से समावेशी और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना" था।
संधि/समझौता
•भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता का पहला दौर- भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का पहला दौर नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है।
दोनों देशों ने करीब 10 वर्ष के अंतराल के बाद 16 मार्च 2025 को एफटीए के लिए वार्ता फिर से शुरू करने की घोषणा की थी।
दोनों देशों के बीच कुल व्यापारिक व्यापार 2024-25 में 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 48 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है।
•भारतीय स्टेट बैंक का बैंकिंग सेवाओं के लिए भूमि बंदरगाह प्राधिकरण के साथ समझौता- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने पड़ोसी देशों की सीमा से लगे 26 बंदरगाहों पर बैंकिंग सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण (एलपीएआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
एसबीआई, भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण (एलपीएआई) के साथ मिलकर 26 भूमि बंदरगाहों पर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें विदेशी मुद्रा, बीमा और डिजिटल बैंकिंग शामिल हैं।
भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण (एलपीएआई) वर्तमान में नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और म्यांमार से सटे 8 सीमावर्ती राज्यों में 15 भूमि बंदरगाहों का संचालन करता है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मिजोरम, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में 11 और बंदरगाहों को मंजूरी दी गई है।
ये भूमि बंदरगाह 70,952 करोड़ रुपये का व्यापार कर रहे हैं और 2023-24 तक इन पारगमन बिंदुओं के माध्यम से कुल यात्री आवागमन 30.46 लाख था। एक दशक में, बंदरगाहों ने व्यापार में 15 गुना और यात्री आवागमन में 18 गुना वृद्धि देखी
इस समझौते के तहत, एसबीआई व्यक्तियों और व्यवसायों दोनों को विदेशी मुद्रा लेनदेन, बीमा और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगा।
यह समझौता 2030 तक 80,000 करोड़ रुपये के व्यापार को 2 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने की योजना का हिस्सा है।
•भारत और डेनमार्क के मध्य ऊर्जा-क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर- भारत और डेनमार्क ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसका उद्देश्य 2070 तक कार्बन उत्सर्जन को पूरी तरह से खत्म करना है।
समझौते के माध्यम से दोनों देशों के बीच विशेष रूप से स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों के क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है।
यह समझौता 5 जून, 2020 को हस्ताक्षरित मूल समझौता ज्ञापन के तहत पांच वर्षों के सफल सहयोग के बाद हुआ है, और 5 जून, 2025 को समाप्त होने वाला था।
•अडानी समूह और ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन के मध्य हाइड्रोपावर परियोजनाओं पर समझौता- 8 मई, 2025 को, अडानी समूह और भूटान की सरकारी स्वामित्व वाली ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (डीजीपीसी) ने भूटान में 5,000 मेगावाट की जलविद्युत और पंप स्टोरेज परियोजनाओं को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह समझौता दोनों देशों के बीच स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देगा।
यह समझौता भूटान के 2040 के नवीकरणीय ऊर्जा रोडमैप के अनुरूप भी है।
यह समझौता पहले से चल रही 570/900 मेगावाट वांगचू हाइड्रोपावर परियोजना पर आधारित है, जिसमेंन डीजीपीसी की 51 प्रतिशत और अडानी की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
•भारत का प्रथम मॉर्गेज समर्थित पास-थ्रू सर्टिफिकेट- वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव श्री एम. नागराजू ने 5 मई, 2025 को आरएमबीएस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा संरचित भारत के प्रथम मॉर्गेज (बंधक) समर्थित पास-थ्रू सर्टिफिकेट (पीटीसी) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया।
मुंबई में आयोजित लिस्टिंग समारोह में श्री एम. नागराजू ने घंटी बजाकर लिस्टिंग की।
₹1,000 करोड़ के पूर्ण सब्सक्राइब्ड पीटीसी को एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा शुरू किए गए आवास ऋणों के पूल द्वारा समर्थित हैं।
₹1,00,000 अंकित मूल्य वाले कुल 1,00,000 प्रमाणपत्र जारी किए गए।
यह पीटीसी का पहला इश्यू है, जहां कूपन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के "इलेक्ट्रॉनिक बुक प्रोवाइडर (ईबीपी)" प्लेटफॉर्म पर पाया गया था।
इस जारी किए गए पीटीसी की अंतिम परिपक्वता लगभग बीस वर्ष होगी और कूपन 7.26 प्रतिशत प्रति वर्ष है।
इंस्ट्रूमेंट की रेटिंग क्रिसिल और केयर रेटिंग्स द्वारा एएए(एसओ) है।
ये पीटीसी डीमैट फॉर्म में जारी किए जाते हैं और हस्तांतरणीय होते हैं।
चूंकि पीटीसी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है, इसलिए उनसे द्वितीयक बाजार में कारोबार किया जा सकता है।
•भारत का पहला सॉवरेन लार्ज लैंग्वेज मॉडल- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत का पहला सॉवरेन लार्ज लैंग्वेज मॉडल बनाने के लिए बेंगलुरु स्थित एआई स्टार्टअप सर्वम को चुना है।
यह भारत की AI क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस पहल का उद्देश्य एक स्वदेशी एआई मॉडल बनाना है जो तर्क, आवाज बातचीत और कई भारतीय भाषाओं में प्रवाह में सक्षम हो , जिससे नागरिकों, उद्यमों और सरकार के लिए सुरक्षित और स्केलेबल एप्लिकेशन सुनिश्चित हो सकें।
•पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण के बीच समझौता- पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण के बीच एक समझौता हुआ है जिसके तहत दोनों देशों में दो संयुक्त उद्यम कंपनियां स्थापित की जाएंगी। एक नेपाल में और एक भारत में स्थापित की जाएंगी।
ये कंपनियां उच्च क्षमता की सीमापार विद्युत पारेषण अवसंरचना विकसित करेंगी।
इस समझौते में दो प्रमुख 400 केवी डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण की रूपरेखा दी गई है- नेपाल में इनारुवा से भारत में न्यू पूर्णिया और नेपाल में डोडोधारा से भारत में बरेली तक।
यह समझौता ज्ञापन (MoU) काठमांडू, नेपाल में हस्ताक्षर किया गया था।
इस समझौते का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच बिजली विनिमय क्षमताओं को बढ़ाना है।
•डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए 8 अग्रणी संगठनों के साथ समझौता- डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) ने इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, नई दिल्ली में आठ दूरदर्शी संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
जिन संगठनों के साथ NIELIT ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, वे हैं- सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (एससीएल), ईआरएनईटी इंडिया, राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई), अमृता विश्व विद्यापीठम, स्काईरूट एयरोस्पेस, वित्तीय प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान (आईएफएमआर) और किंड्रिल इंडिया।
ये साझेदारियाँ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शिक्षा, कौशल, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ाने के लिए बनाई गई हैं।
•बांग्लादेश नासा के आर्टेमिस समझौते में शामिल- बांग्लादेश, भारत के बाद दूसरा दक्षिण एशियाई देश और विश्व का 54वां देश बन गया है, जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) के आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
भारत ने आर्टेमिस समझौते पर 21 जून 2023 को हस्ताक्षर किए थे और वो इस समझौते में शामिल होने वाला विश्व का 27वां देश था।
आर्टेमिस, नासा के नेतृत्व में चंद्रमा परअनुसंधान और खोज करना, चंद्रमा पर मानव बस्ती स्थापित करना और मंगल ग्रह और उससे आगे की खोज करने का एक समूहिक प्रयास है।
नासा ने 13 अक्टूबर 2020 को संयुक्त राज्य सरकार के स्टेट डिपार्टमेंट (विदेश मंत्रालय) के साथ समन्वय में आर्टेमिस समझौते की स्थापना की थी।
आर्टेमिस समझौते के सात संस्थापक देश ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इटली, जापान, लक्जमबर्ग, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका थे।
•मुंबई में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना के लिए समझौता- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज और सांस्कृतिक विकास निगम लिमिटेड के साथ मुंबई में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT)) की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और विस्तारित वास्तविकता (एवीजीसी-एक्सआर) के लिए समर्पित एक विश्व स्तरीय संस्थान है।
भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) दादा साहब फाल्के फिल्म सिटी, गोरेगांव में स्थित होगा।
भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) को गैर-लाभकारी धारा 8 कंपनी के रूप में स्थापित किया गया है, जिसमें कुल सरकारी इक्विटी भागीदारी 48% है। इसमें भारत सरकार से 34% और महाराष्ट्र सरकार (MFSCDCL के माध्यम से) से 14% शामिल है।
शेष 52% हिस्सेदारी अग्रणी उद्योग निकायों के पास है, जिसमें फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) प्रत्येक की 26% हिस्सेदारी है।
•एयरबस और महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर के बीच विनिर्माण अनुबंध- नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने एयरबस और महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बीच एच130 हेलीकॉप्टर फ्यूजलेज विनिर्माण अनुबंध पर हस्ताक्षर हेतु आयोजित समारोह की अध्यक्षता की।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की यूनिट महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर्स को एयरबस हेलीकॉप्टर्स से अपने H130 हल्के सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर का ढांचा बनाने का ऑर्डर मिला है।
दोनों के बीच हुए समझौते के तहत महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर H130 के मुख्य धड़ का निर्माण और संयोजन भारत में अपने प्लांट में करेगी, जिसे बाद में यूरोप में एयरबस हेलीकॉप्टर्स के प्लांट में भेज दिया जाएगा।
H130 एक इंटरमीडिएट सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर है जिसे यात्री परिवहन, पर्यटन और निजी और व्यावसायिक विमानन के साथ-साथ मेडिकल एयरलिफ्ट और निगरानी मिशनों के लिए तैयार किया गया है।
•भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) व सर्वम एआई के मध्य समझौता- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार सेवाओं में वॉयस और धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए बेंगलुरु स्थित GenAI स्टार्टअप, सर्वम AI (एआई) के साथ साझेदारी की है।
•‘संसद भाषिणी’ शुरू करने के लिए समझौता- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में लोकसभा सचिवालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच एआई-संचालित बहुभाषी संसदीय संचालन के लिए “संसद भाषिणी” शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
संसद भाषिणी का उद्देश्य संसद से जुड़े कार्यों के संचालन में विभिन्न भाषाओं की सुविधा प्रदान करने और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक व्यापक इन हाउस एआई समाधान प्रदान करना है।
•कोयला मंत्रालय द्वारा दो और वाणिज्यिक कोयला खदानों के लिए समझौता- कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खनन नीलामी के 11वें दौर के तहत दो कोयला खदानों - मारवाटोला-II और नामचिक पश्चिम - के सफल बोलीदाताओं के साथ कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौतों (सीएमडीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इन खदानों में से एक का नाम मरवाटोला-II है, जिसे सिंघल बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड ने हासिल किया है, और दूसरी का नाम नामचिक पश्चिम है, जिसे पीआरए नूरवी कोल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने हासिल किया है।
ये समझौते ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास को मजबूत करने की एक उल्लेखनीय पहल के रूप में हैं।
इन दो कोयला खदानों में से एक का पूरी तरह से पता लगाया जा चुका है और दूसरी आंशिक रूप से खोजी जा चुकी है।
इन दोनों खदानों की संयुक्त अधिकतम क्षमता 0.34 मिलियन टन प्रति वर्ष है और इनसे 106.14 करोड़ रुपये का अनुमानित वार्षिक राजस्व सृजन का अनुमान है।
इन खदानों को चालू करने के लिए लगभग 55 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की आवश्यकता होगी।
इन समझौतों के साथ, वाणिज्यिक कोयला खनन ढांचे के तहत नीलाम की गई कुल खदानों की संख्या 120 हो गई है।
•रक्षा मंत्रालय और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के मध्य अनुबंध- रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), बेंगलुरु के साथ 2,385.36 करोड़ रुपये के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
यह अनुबंध “Buy (Indian - IDDM)” श्रेणी के अंतर्गत आता है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी रक्षा तकनीक को बढ़ावा देना है।
इस अनुबंध के तहत, बीईएल भारतीय वायु सेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) सूट का निर्माण करेगा।
पुस्तक लेखक
•रामानुजन: एक महान गणितज्ञ की यात्रा- अरुण सिंघल और देवेंद्र कुमार शर्मा
•चुनौतियां मुझे पसंद हैं- विनय जोशी, अशोक देसाई और पंकज जानी (उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक है। इसका विमोचन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लखनऊ में किया।)
वर्ष/दिवस/सप्ताह
•1 मई- अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस/मजदूर दिवस
•3 मई- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस। वर्ष 2025 का थीम है- "बहादुर नई दुनिया में रिपोर्टिंग: प्रेस स्वतंत्रता और मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव" (Reporting in the Brave New World-The Impact of Artificial Intelligence on Press Freedom and the
Media)
•8 मई- विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस (2025 का थीम- "मानवता को जीवित रखना")।
•11 मई- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (2025 का थीम - "यंत्र - नई प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और त्वरण को आगे बढ़ाने के लिए युगांतर")।
•15 मई- अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस (2025 का थीम है " सतत विकास के लिए परिवार-उन्मुख नीतियां: सामाजिक विकास के लिए द्वितीय विश्व शिखर सम्मेलन की ओर")।
•17 मई- विश्व दूरसंचार दिवस (2025 का थीम “डिजिटल परिवर्तन में लैंगिक समानता क्यों मायने रखती है”)
•21 मई- आतंकवाद विरोधी दिवस
•24 मई- राष्ट्रमंडल दिवस
•30 मई- हिंदी पत्रकारिता दिवस
•31 मई- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (2025 का थीम "अपील का पर्दाफाश: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना")।
खेल
क्रिकेट
•श्रीलंका महिला त्रि-राष्ट्र श्रृंखला, 2025- श्रीलंका महिला त्रिकोणीय श्रृंखला, 2025 एक क्रिकेट श्रृंखला थी जो अप्रैल और मई 2025 में श्रीलंका में हुई थी।
यह भारत, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका क्रिकेट टीमों की एक त्रिकोणीय श्रृंखला थी, जिसमें मैच एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) प्रारूप में खेले गए थे।
यह श्रीलंका द्वारा आयोजित पहली महिला त्रिकोणीय अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला थी।
सभी मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेले गए थे।
फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 97 रनों से हराकर श्रृंखला जीत ली।
भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल में 116 रन बनाए और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
भारत की गेंदबाज़ स्नेह राणा "प्लेयर ऑफ द सीरीज" चुनी गईं।
फाइनल में भारत की क्रांति गौड़ ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया।
इस वनडे टूर्नामेंट में भारत की स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 264 रन बनाए।
भारत की ही स्नेह राणा ने सर्वाधिक 15 विकेट लिए।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर थीं।
•विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक‚ 2025- अप्रैल‚ 2025 में विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर‚ 2024 के पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।
पुरस्कार विजेताओं का चयन वर्ष 2024 के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
भारत के जसप्रीत बुमराह विश्व के अग्रणी क्रिकेटर (पुरुष) चुने गए हैं।
भारत की स्मृति मंधाना विश्व की अग्रणी क्रिकेटर (महिला) चुनी गई हैं।
विश्व के अग्रणी टी-20 क्रिकेटर वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर निकोलस पूरन चुने गए हैं।
विजडन ट्रॉफी न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर को प्रदान की गई।
विजडन के पांच ‘क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर' चुने गए खिलाड़ी हैं- गस एटकिंसन, जेमी स्मिथ, डैन वॉरल, लियाम डॉसन और सोफी एक्लेस्टोन है।
स्मृति मंधाना को इससे पहले 2018 में भी दुनिया की अग्रणी महिला क्रिकेटर नामित किया गया था, जबकि जसप्रीत बुमराह को पहली बार नामित किया गया है।
विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक जिसे आमतौर पर विजडन के नाम से जाना जाता है, ब्रिटेन से सालाना प्रकाशित होने वाली क्रिकेट पत्रिका है। दुनिया की इस सर्वाधिक प्रतिष्ठित खेल पत्रिका को क्रिकेट की बाइबल का दर्जा प्राप्त है।
यह पुरस्कार वर्ष 1889 में “वर्ष के छह महान गेंदबाजों” के नामकरण के साथ शुरू हुआ था।
•टी-20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और भारत के बल्लेबाज विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने ने यह उपलब्धि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल, 2025 के मुकाबले के दौरान हासिल की है।
कोहली से पहले टी-20 में 13000 रन क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक और कीरोन पोलार्ड ने ही बनाए हैं। विराट कोहली विश्व के पांचवे बल्लेबाज हैं।
कोहली सबसे तेजी से यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
कोहली ने 386वीं टी-20 पारी में 13000 रन पूरे किए। उनसे आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 381 पारियों में 13000 रन पूरे किए हैं।
•BCCI द्वारा 2024-25 सत्र के लिए पुरुष क्रिकेटरों की अनुबंध सूची जारी- BCCI ने 2024-25 सत्र के लिए पुरुष क्रिकेटरों की अनुबंध सूची जारी कर दी है, जिसमें 34 खिलाड़ियों को चार ग्रेड (A+, A, B, और C) में बांटा गया है।
A+ ग्रेड में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, और रवींद्र जडेजा शामिल हैं।
A ग्रेड: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत।
B ग्रेड: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर।
C ग्रेड: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, ईशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछले साल सूची से बाहर कर दिया गया था, लेकिन इस बार उन्हें क्रमशः बी और सी ग्रेड में शामिल किया गया है।
रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद ऋषभ पंत को ए ग्रेड में प्रमोट किया गया है।
ग्रेड ए+ के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये, ग्रेड ए के खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये, ग्रेड बी के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये, और ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये का वार्षिक पारिश्रमिक मिलेगा।
फुटबॉल
•फीफा बीच सॉकर विश्व कप, 2025- 1 से 11 मई, 2025 के मध्य फीफा बीच सॉकर विश्व कप, 2025 विक्टोरिया, माहे द्वीप, सेशेल्स में आयोजित हुआ। प्रत्येक मैच पैराडाइज एरिना में खेला गया। इसमें 16 टीमों (6 संघों से) ने भाग लिया।
फाइनल में ब्राज़ील ने बेलारूस को 4-3 से हराकर खिताब जीता।
पुर्तगाल ने सेनेगल को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रदत्त प्रमुख पुरस्कार है:
एडिडास गोल्डन बॉल- रोड्रिगो (ब्राज़ील)
एडिडास सिल्वर बॉल- इहार ब्रिश्टेल (बेलारूस)
एडिडास ब्रॉन्ज बॉल- बे मार्टिन्स (पुर्तगाल)
•एएफसी चैंपियंस लीग एलीट फाइनल, 2025- एएफसी चैंपियंस लीग एलीट फाइनल, 2025 एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) द्वारा आयोजित एशिया के प्रमुख क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का 43वां सीज़न था।
यह 3 मई 2025 को सऊदी अरब के जेद्दा में किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी में खेला गया था।
फाइनल में सऊदी अरब के क्लब अल-हिलाल ने जापान के कावासाकी फ्रोंटाले को 2–0 से हराकर खिताब जीता।
•अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) पुरस्कार, 2025- 2 मई, 2025 को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अवॉर्ड्स, 2024-25 की पुरस्कार समारोह का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में किया गया।
सुभाशीष बोस को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया।
सौम्या गुगुलोथ को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
खालिद जमील को सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच और सुजाता कार को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच का सम्मान मिला।
विशाल कैथ और एलंगबाम पंथोई चानू को क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।
उभरते सितारे ब्रिसन फर्नांडीस और तोइजाम थोइबिसाना चानू को वर्ष के सबसे होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
•कलिंग सुपर कप‚ 2025- कलिंगा सुपर कप 2025, 20 अप्रैल से 3 मई तक भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित किया गया था। एफसी गोवा ने जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट जीता।
•कोपा डेल रे, 2024-25- फुटबॉल प्रतियोगिता कोपा डेल रे, 2024-25 का आयोजन स्पेन में किया गया।
कोपा डेल रे स्पेनिश फुटबॉल में एक वार्षिक नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता है।
फाइनल में बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को 3-2 से हराकर खिताब जीता।
•इंग्लिश प्रीमियर लीग‚ 2024-25- 2024-25 प्रीमियर लीग, प्रीमियर लीग का 33वां सीजन था और कुल मिलाकर शीर्ष-स्तरीय इंग्लिश फुटबॉल का 126वां सीजन था ।
लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग‚ 2024-25 का खिताब जीता।
हॉकी
•मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट, 2025- मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का छठा संस्करण 29 अप्रैल से 6 मई 2025 तक वायुसेना चंडीगढ़ के रघबीर सिंह भोला हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता में दो अन्य देशों की वायु सेना हॉकी टीमों सहित बारह टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला भारतीय रेलवे और रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला के बीच खेला गया। भारतीय रेलवे की टीम ने मैच 2 गोल (टाई ब्रेकर में 3-1) से जीत लिया।
अतुलदीप और अमृतपाल सिंह को क्रमशः मैन ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
लॉन टेनिस
•बीएमडब्ल्यू ओपन, 2025- बीएमडब्ल्यू ओपन, 2025 एक पुरुष टेनिस टूर्नामेंट था, जो जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित किया गया था।
पुरुष एकल विजेता- अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)। पुरुष एकल उपविजेता- बेन शेल्टन (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
पुरुष युगल विजेता- आंद्रे गोरानसन (स्वीडन) और सेम वर्बीक (नीदरलैंड्स)। पुरुष युगल उपविजेता- केविन क्राविट्ज़ और टिम पुएट्ज (दोनों जर्मनी)
•बार्सिलोना ओपन, 2025- बार्सिलोना ओपन, 2025 एक पुरुष टेनिस टूर्नामेंट था जो स्पेन के बार्सिलोना में खेला गया था।
पुरुष एकल विजेता- होल्गर रूने (डेनमार्क)। पुरुष एकल उपविजेता- कार्लोस अल्काराज (स्पेन)
पुरुष युगल विजेता- सैंडर एरेंड्स (नीदरलैंड्स) और ल्यूक जॉनसन (ब्रिटेन)। पुरुष युगल उपविजेता- जो सैलिसबरी और नील स्कुप्स्की (दोनों ब्रिटेन)
•चार्ल्सटन ओपन, 2025- चार्ल्सटन ओपन, 2025 संयुक्त राज्य अमेरिका में दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में डैनियल द्वीप पर खेला गया एक पेशेवर महिला टेनिस टूर्नामेंट था।
महिला एकल विजेता- जेसिका पेगुला (संयुक्त राज्य अमेरिका)। महिला एकल उपविजेता- सोफिया केनिन (संयुक्त राज्य अमेरिका)
महिला युगल विजेता- जेलेना ओस्टापेंको (लाटविया) और एरिन रॉटलिफ़े (न्यूज़ीलैंड)। महिला युगल उपविजेता- कैरोलीन डोलेहाइड और डेसिरै क्रॉक्ज़िक (दोनों संयुक्त राज्य अमेरिका)।
•आईटीएफ एशिया 14 और अंडर डेवलपमेंट चैंपियनशिप, 2025- नई दिल्ली के आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में आयोजित आईटीएफ एशिया 14 और अंडर डेवलपमेंट चैंपियनशिप, 2025 में भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंक तालिका में दक्षिण कोरिया पहले स्थान पर रहा।
भारत के अभियान का मुख्य आकर्षण गुजरात की जेन्सी का शानदार प्रदर्शन रहा, जो दो सप्ताह तक चली कड़ी प्रतिस्पर्धा में अपराजित रही।
जेन्सी ने चीनी ताइपे की त्साई-जंग चियांग पर 1-6, 6-3, 6-4 से रोमांचक फाइनल में जीत हासिल करते हुए सप्ताह 2 का एकल खिताब जीता।
बैडमिंटन
•स्टेट डेनमार्क चैलेंज, 2025- 8-11 मई, 2025 तक बैडमिंटन प्रतियोगिता स्टेट डेनमार्क चैलेंज, 2025 का आयोजन कंपाला (युगांडा) में किया गया।
पुरुष एकल विजेता- अरनॉड मर्कले (फ्रांस)। उपविजेता- टिंग येन-चेन (ताइवान)।
महिला एकल विजेता- तन्वी शर्मा (भारत)। उपविजेता- निकडेक धिंदा अमर्त्य प्रतिवी (इंडोनेशिया)।
•योनेक्स ताइपेई ओपन, 2025- 6–11 मई, 2025 तक बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स ताइपेई ओपन, 2025 ताइपेई (ताइवान) में आयोजित हुआ।
पुरुष एकल विजेता- लोह कीन येव (सिंगापुर)। उपविजेता-चोउ तिएन चेन (ताइवान)।
महिला एकल विजेता- तोमोका मियाज़ाकी (जापान)। उपविजेता- पिचमोन ओपटनिपुत(थाईलैंड)।
•BWF सुदीरमन कप, 2025- BWF सुदीरमन कप 2025, 27 अप्रैल से 4 मई तक चीन के ज़ियामेन में आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट में दुनिया की 16 बैडमिंटन टीमें शामिल थीं।
चीन ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराकर लगातार चौथी बार खिताब जीता।
शतरंज
•ग्रेनके शतरंज फ्रीस्टाइल ओपन 2025- ग्रेनके शतरंज फ्रीस्टाइल ओपन, 2025 जर्मनी के कार्लसरूहे में आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट का खिताब नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने जीता, जिन्होंने 9 में से 9 गेम जीतकर एक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
•महिला FIDE ग्रैंड प्रिक्स सीरीज़ 2024-2025 का 5वां चरण- महिला FIDE ग्रैंड प्रिक्स सीरीज़ 2024-2025 का 5वां चरण पुणे, भारत में आयोजित हुआ।
भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने बुल्गारिया की इंटरनेशनल मास्टर नर्ग्युल सलीमोवा को पराजित कर पुणे फिडे महिला ग्रैंड प्रिक्स का खिताब जीत लिया।
•44वीं राष्ट्रीय ओपन टीम शतरंज चैंपियनशिप और 22वीं राष्ट्रीय महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप, 2025- 44वीं राष्ट्रीय ओपन टीम शतरंज चैंपियनशिप और 22वीं राष्ट्रीय महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप, 2025 अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित की गई थी।
44वीं राष्ट्रीय ओपन टीम शतरंज चैंपियनशिप का खिताब रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड बी (RSPB-B) की टीम ने जीत लिया। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
मुक्केबाजी
•पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2025- 17 अप्रैल से 1 मई, 2025 तक पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन अम्मान (जॉर्डन) में किया गया
युवा भारतीय मुक्केबाजी दल ने पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2025 में कुल 43 पदक (1 5 स्वर्ण, 6 रजत और 22 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय मुक्केबाजों ने अंडर-15 चैंपियनशिप में 11 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहे।
भारत द्वारा जीते गए 11 स्वर्ण पदकों में से 10 भारतीय लड़कियों ने जीते।
अंडर-15 चैंपियनशिप में, भारतीय दल ने कुल 25 पदक (11 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य) जीते।
अंडर-17 चैंपियनशिप में, भारतीय दल ने 18 पदक (4 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य) पदक जीते।
कजाखस्तान कुल 44 पदक (1 6 स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
उज़्बेकिस्तान ने 42 पदक (15 स्वर्ण, 15 रजत और 12 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
•विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील, 2025- विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील, 2025 फोज डू इगुआकु, ब्राज़ील में आयोजित हुआ।
प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में थी, लेकिन भारत ने केवल पुरुष वर्ग में भाग लिया।
विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील, 2025 में भारतीय दल ने कुल 6 पदक जीते, जिनमें 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।
भारत के हितेश गुलिया ने पुरुषों की 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
वह विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज़ बन गए हैं।
फाइनल में उनके प्रतिद्वंद्वी ओडेल कामारा (इंग्लैंड) चोटिल होने के कारण रिंग में नहीं उतर सके, जिससे हितेश को वॉकओवर मिला।
इसके अलावा वह इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज भी बन गए हैं।
65 किलोग्राम वर्ग में भारत के अभिनाश जामवाल ने रजत पदक जीता।
चार भारतीय मुक्केबाजों- जदुमणि सिंह मंडेंगबाम (50 किग्रा), मनीष राठौर (55 किग्रा), सचिन (60 किग्रा) और विशाल (90 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।
बिलियडर्स/स्नूकर/स्क्वैश
•एनएससीआई बॉल्क्लाइन 4.0 अखिल भारतीय स्नूकर टूर्नामेंट, 2025- एनएससीआई बॉल्क्लाइन 4.0 अखिल भारतीय स्नूकर टूर्नामेंट 2025 मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित किया गया।
फाइनल में, ईशप्रीत सिंह चड्ढा ने पंकज आडवाणी को 10-7 से हराया।
•सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक, 2025- यह टूर्नामेंट मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) में आयोजित किया गया था।
सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक 2025 का खिताब पंकज आडवाणी ने लगातार तीसरी बार जीता है। उन्होंने फाइनल में ध्रुव सिटवाला को 5-2 से हराया।
•विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप, 2025 फाइनल- विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप, 2025 फाइनल इंग्लैंड के शेफ़ील्ड के क्रूसिबल थिएटर में आयोजित हुआ।
चीन के झाओ ज़िंटोंग ने विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में तीन बार के विजेता मार्क विलियम्स को 18-12 से हराकर खिताब जीता।
•आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप, 2025- आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप, 2025 आयरलैंड के कार्लो में एसबीआई अकादमी में आयोजित हुई।
भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी सौरव कोठारी ने फाइनल में पंकज आडवाणी को हराकर खिताब जीता। कोठारी, आडवाणी को 725-480 अंक से हराकर चैंपियन बने।
इस जीत के साथ कोठारी अब आईबीएसएफ और डब्ल्यूबीएल विश्व बिलियर्ड्स खिताब जीतने तीसरे भारतीय बन गए हैं।
गौरतलब है कि 35 वर्ष पहले सौरव कोठारी के पिता और बिलियर्ड्स के दिग्गज मनोज कोठारी ने वर्ष 1990 में बैंगलोर में यह खिताब जीता था।
गोल्फ
ब्लैक डेजर्ट चैम्पियनशिप, 2025- 1 - 4 मई, 2025 के मध्य गोल्फ प्रतियोगिता ब्लैक डेजर्ट चैम्पियनशिप, 2025 इविंस, सयुंक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुई।
दक्षिण कोरियाई गोल्फ खिलाड़ी हेरन रयु ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब जीता।
कपिल देव-ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण, 2025- कपिल देव-ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण, 2025 एक गोल्फ टूर्नामेंट है जो बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित किया गया।
भारतीय गोल्फर अंगद चीमा ने इस प्रतियोगिता का खिताब जीता।
भारत के खलिन जोशी दूसरे स्थान पर रहे। भारत के ही अभिनव लोहान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रणवी उर्स को सर्वश्रेष्ठ महिला पेशेवर के रूप में मान्यता दी गई और उन्हें ग्रांट थॉर्नटन यूके के सीईओ मैल्कम गोमर्सल द्वारा बैंगनी जैकेट प्रदान की गई।
•शेवरॉन चैंपियनशिप, 2025- गोल्फ प्रतियोगिता शेवरॉन चैंपियनशिप, 2025 टेक्सास, सयुंक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुई।
जापानी गोल्फ खिलाड़ी माओ साइगो ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब जीता।
•आरबीसी हेरिटेज, 2025- गोल्फ प्रतियोगिता आरबीसी हेरिटेज, 2025 दक्षिण कैरोलिना (यू. एस. ए.) में आयोजित हुआ।
इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब अमेरिका के गोल्फ खिलाड़ी जस्टिन थॉमस ने जीता।
•पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप, 2025- पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप, 2025 गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित हुई।
भारतीय गोल्फर विराज मडप्पा ने इस प्रतियोगिता का खिताब जीता। भारत के त्रिशूल चिन्नप्पा दूसरे स्थान पर रहे।
फॉर्मूला वन
मियामी ग्रैंड प्रिक्स‚ 2025- मियामी ग्रां प्री 2025 एक फ़ॉर्मूला वन मोटर रेस थी जो 4 मई, 2025 को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स स्थित मियामी इंटरनेशनल ऑटोड्रोम में आयोजित की गई थी।
इस फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब मैकलारेन- मर्सिडीज के चालक ऑस्कर जैक पियास्त्री (ऑस्ट्रेलिया) ने जीता।
•सऊदी अरेबियन ग्रैंड प्रिक्स‚ 2025- सऊदी अरब ग्रांड प्रिक्स, 2025 एक फॉर्मूला वन मोटर रेस थी जो जेद्दा, सऊदी अरब में आयोजित की गई थी। यह 2025 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का पांचवां राउंड था।
इस फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब मैकलारेन- मर्सिडीज के चालक ऑस्कर पियास्त्री (ऑस्ट्रेलिया) ने जीता।
•जैपनीज ग्रैंड प्रिक्स, 2025- फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप, 2025 की तीसरी कार रेस जैपनीज ग्रैंड प्रिक्स‚ 2025 सुजुका सर्किट, जापान में संपन्न हुई।
इस कार रेस का खिताब होंडा RBPT के चालक मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड्स) ने जीत लिया है।
एथलेटिक्स
•विश्व एथलेटिक्स रिले, 2025- विश्व एथलेटिक्स रिले, 2025 का आयोजन 10 और 11 मई, 2025 को चीन के ग्वांगझू में ग्वांगडोंग ओलंपिक स्टेडियम में हुआ।
यह विश्व एथलेटिक्स रिले का 7वां संस्करण था और पहली बार यह आयोजन चीन में आयोजित किया गया था।
इस आयोजन में 43 देशों के 734 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता टोक्यो में सितंबर 2025 में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइंग इवेंट थी।
इस संस्करण में पहली बार मिश्रित 4×100 मीटर रिले स्पर्धा को शामिल किया गया।
पुरुषों की 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक दक्षिण अफ्रीका, रजत पदक सयुंक्त राज्य अमेरिका और कांस्य पदक कनाडा ने जीता।
महिलाओं की 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक यूनाइटेड किंगडम, रजत पदक स्पेन और कांस्य पदक जमैका ने जीता।
पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक दक्षिण अफ्रीका, रजत पदक बेल्जियम और कांस्य पदक बोत्सवाना ने जीता।
महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक स्पेन, रजत पदक सयुंक्त राज्य अमेरिका और कांस्य पदक दक्षिण अफ्रीका ने जीता।
मिश्रित 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक कनाडा, रजत पदक जमैका और कांस्य पदक यूनाइटेड किंगडम ने जीता।
मिश्रित 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक सयुंक्त राज्य अमेरिका, रजत पदक ऑस्ट्रेलिया और कांस्य पदक केन्या ने जीता।
•एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025- एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025, सऊदी अरब के दम्मम में आयोजित की गई।
एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में, भारत ने 11 पदक जीते, जिसमें 1 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
हिमांशु जाखड़ ने पुरुषों की भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता, जो कि एशियाई अंडर-18 चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक था। उन्होंने 67.57 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर यह उपलब्धि हासिल की।
निश्चय ने शॉट पुट में रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता।
आरती ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते।
देवक भूषण ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक जीता।
चिरंथ पी, सैयद साबीर, साकेत मिंज और कादिर खान ने लड़कों की मेडले रिले दौड़ में रजत पदक जीता।
चैंपियनशिप में कुल 11 पदकों के साथ, भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर रहा।
चीन 19 स्वर्ण,12 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 36 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
उज़बेकिस्तान 3 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 12 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
•4×100 मीटर रिले दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड- 4×100 मीटर रिले दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड 38.69 सेकेंड का है, जो गुरिंदरवीर सिंह, अनीमेश कुजूर, मणिकांत होबलीधर और अमलान बोरगोहेन की टीम ने चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल रिले कार्निवल 2025 में बनाया।
इस टीम ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थापित 38.89 सेकेंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा।
•लंदन मैराथन‚ 2025- लंदन मैराथन, 2025 लंदन मैराथन का 45वां आयोजन था।
एलीट पुरुष वर्ग में विजेता सबास्टियन सावे (केन्या)‚ रहे, जिन्होंने 2:02:25 समय में बकिंघम पैलेस तक दौड़ पूरी की।
एलीट महिला वर्ग में विजेता टिग्स्ट अस्सेफा (इथियोपिया) रहीं, जिन्होंने 2:15:50 समय में दौड़ पूरी की, जो केवल महिलाओं के लिए एक नया मैराथन रिकॉर्ड है।
व्हीलचेयर दौड़ दोनों स्विस एथलीटों ने जीती, जिसमें मार्सेल हग ने अपना सातवां खिताब जीता और कैथरीन डेब्रनर ने तीसरी बार जीत हासिल की।
लंदन मैराथन के इस 45वें संस्करण में 56,640 फिनिशर्स ने द मॉल में फिनिशिंग लाइन पार की, जिसने टीसीएस न्यूयॉर्क मैराथन 2024 में 55,646 फिनिशर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो एक मैराथन में फिनिशर्स की सबसे बड़ी संख्या का नवीनतम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
•टीसीएस वर्ल्ड 10K बंगलुरु, 2025- टीसीएस वर्ल्ड 10K बेंगलुरु, 2025 बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित किया गया था।
यह 17वां संस्करण था, जिसमें 35,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया था।
अंतर्राष्ट्रीय एलीट वर्ग के विजेता- पुरुष: जोशुआ चेप्टेगी (युगांडा)। महिला: सारा चेलांगट (युगांडा)।
भारतीय एलीट वर्ग के विजेता- पुरुष: अभिषेक पाल। महिला: संजीवनी जाधव।
•वियना सिटी मैराथन, 2025- वियना सिटी मैराथन, 2025 वियना, ऑस्ट्रिया में संपन्न हुआ।
पुरुष इलीट वर्ग के विजेता इथियोपिया के हफ्तामु अबादी (2:08:28 सेकंड) रहे।
महिला इलीट वर्ग की विजेता केन्या की बेट्टी चेपकेमोई (2:24:14 सेकंड) रहीं।
हफ्तामु अबादी (इथियोपिया) वियना मैराथन के इतिहास में सबसे कम उम्र के विजेता बन गए हैं।
निशानेबाजी
•आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल / पिस्टल / शॉटगन), 2025- आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन), 2025 लीमा, पेरू में आयोजित हुआ।
इसमें भारतीय निशानेबाजों ने 7 पदक (दो स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य) जीता।
भारत पदक तालिका में चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर रहा।
चीन 13 पदकों (चार स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
भारत ने लीमा विश्व कप में 42 सदस्यीय दल भेजा था जो चीन की 46 निशानेबाजों की टीम के बाद दूसरा सबसे बड़ा दल था।
स्वर्ण पदक विजेता:
सुरुचि सिंह- महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
सौरभ चौधरी/सुरुचि सिंह- 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता
रजत पदक विजेता:
मनु भाकर- महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में
अर्जुन बाबूता- पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में
सिमरनप्रीत कौर बरार- महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में
रुद्रांक पाटिल/आर्य बोरसे- 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में
कांस्य पदक विजेता:
सौरभ चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता
तीरंदाजी
•हुंडई तीरंदाजी विश्व कप, 2025 (दूसरा चरण)- हुंडई तीरंदाजी विश्व कप, 2025 का दूसरा चरण शंघाई, चीन में 6 से 11 मई तक आयोजित किया गया था।
इस चरण में भारतीय तीरंदाजों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते।
भारत दक्षिण कोरिया के बाद पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
दक्षिण कोरिया ने भी सात पदक जीते, लेकिन वह पदक तालिका में शीर्ष पर रहा, क्योंकि उसने पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते।
भारत की मधुरा धमनगांवकर ने महिलाओं की व्यक्तिगत कम्पाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव ने पुरुष टीम कम्पाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
ज्योति सुरेखा वेन्नम, मधुरा धमनगांवकर, और चिकिथा तनिपर्थी ने महिला टीम कम्पाउंड स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
भारतीय कांस्य पदक विजेता- दीपिका कुमारी (महिला व्यक्तिगत रिकर्व), पार्थ सालुंखे (पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व), मधुरा धामनगांवकर और अभिषेक वर्मा (मिश्रित टीम कम्पाउंड)।
कबड्डी
•युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप, 2025- कबड्डी प्रतियोगिता युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम, हरिद्वार, उत्तराखंड में किया गया। यह इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण था।
इसमें कुल 12 टीमों ने भाग लिया। इस कबड्डी प्रतियोगिता में 112 मैच खेले गए।
जयपुर पिंक कब्स, जो जयपुर पिंक पैंथर्स की जूनियर टीम है ने फाइनल में यूपी फाल्कन्स को पराजित कर खिताब जीत लिया।
स्टार रेडर ऑफ़ द टूर्नामेंट शिवम चौधरी (यूपी फाल्कन्स) को चुना गया।
स्टार डिफेंडर ऑफ़ द टूर्नामेंट संदीप सैनी (चंडीगढ़ चार्जर्स) को चुना गया।
खेल विविध
•विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल, 2025- विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल, 2025 12वां विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल था। ये खेल ट्यूरिन, पीडमोंट, इटली में आयोजित हुए।
यह पहली बार था जब इटली ने विशेष ओलंपिक विश्व खेलों की मेजबानी की।
विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल, 2025 में भारतीय दल ने कुल 33 पदक (8 स्वर्ण, 18 रजत और 7 कांस्य) जीते।
अगला विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल मार्च, 2029 में स्विट्ज़रलैंड में आयोजित किया जाएगा।
इसमें बौद्धिक विकलांगता वाले खिलाडी भाग लेते हैं।
•पोटचेफस्ट्रूम इनविटेशनल टूर्नामेंट, 2025- पोटचेफस्ट्रूम इनविटेशनल टूर्नामेंट, 2025 दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था।
इसमें नीरज चोपड़ा (भारत) ने 84.52 मीटर के थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
इस टूर्नामेंट में नीरज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, दक्षिण अफ्रीका के डौ स्मिट को हराया, जिन्होंने 82.44 मीटर का थ्रो किया।
वर्ष 2024 के पेरिस ओलंपिक में नीरज ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
•दूसरी एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप, 2025- दूसरी एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप, 2025 नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई।
इस चैंपियनशिप में जापान, मंगोलिया, नेपाल, श्रीलंका, उज्बेकिस्तान और अन्य सहित 21 से अधिक देशों ने भाग लिया।
“सिंव्हा” (Sinvha) दूसरी एशियाई योगासन खेल चैम्पियनशिप का आधिकारिक शुभंकर था।
इसमें भारत रिकॉर्ड 83 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। भारत ने 83 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल 87 पदक जीते।
जापान 3 स्वर्ण, 3 रजत, 4 कांस्य जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
मंगोलिया ने 1 स्वर्ण, 11 रजत, 6 कांस्य जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
•अरुणाचल प्रदेश में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन- पूर्वोत्तर में खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने 3 मई, 2025 को अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया।
इस हॉल में मुक्केबाजी, बैडमिंटन, जूडो, वुशू, कराटे, ताइक्वांडो, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल सहित कई इनडोर खेलों की सुविधा होगी।
केंद्र सरकार द्वारा पूर्णतः वित्तपोषित, इस खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल की निर्माण लागत राशि 8 करोड़ रुपये है।
•भारत का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर का आइस स्केटिंग रिंक- 5 मई,2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में देश के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस स्केटिंग रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया।
वर्ष 2011 में निर्मित इस आइस स्केटिंग रिंक में दक्षिण पूर्वी एशियाई शीतकालीन खेल (साउथ-ईस्टर्न एशियन विंटर गेम्स) आयोजित किए गए थे, जिनमें भारत के साथ नेपाल, भूटान, मालदीव और श्रीलंका जैसे देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे।
•IIHF महिला विश्व चैम्पियनशिप, 2025- IIHF महिला विश्व चैम्पियनशिप, 2025 अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ (IIHF) द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय आइस हॉकी टूर्नामेंट है, जो चेक गणराज्य के सेस्के बुदजोविस में बुडवार एरिना में आयोजित किया गया था। यह IIHF महिला विश्व चैम्पियनशिप का 24वां संस्करण था।
फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका ने कनाडा को 4-3 से पराजित कर खिताब जीता।
आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण तथ्य
•ओडिशा का सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान भारत का 107वां राष्ट्रीय उद्यान बन गया है।
•विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने केरल के कोझिकोड शहर को आयु-अनुकूल शहर (एज-फ्रेंडली सिटीज) के रूप में मान्यता दी।
•ऑपरेशन सिन्दूर भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा 6-7 मई, 2025 की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किए गए एक सैन्य हवाई अभियान का कूटनाम (कोडनेम) है।
•हैदराबाद (तेलंगाना) के पास कान्हा शांति वनम में दुनिया के पहले ऊर्जा संचरण उद्यान बाबूजी वनम का उद्घाटन हुआ।
•भारत जीनोम-संवर्धित चावल की किस्में विकसित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
•22 अप्रैल 2025 को, जम्मू और कश्मीर के अनन्तनाग ज़िले में पहलगाम के पास बैसरन घाटी पर एक आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की जान गयी।
•आंध्र प्रदेश की आगामी राजधानी अमरावती पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा पर चलने वाला विश्व का पहला राजधानी शहर होगा।
•यूनेस्को ने भगवदगीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को "मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड" रजिस्टर में शामिल किया है।
•छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में देश का पहला गैलियम नाइट्राइड (GaN) आधारित सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
•मुंबई इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल (एमआईसीटी) भारत का सबसे बड़ा क्रूज़ टर्मिनल है।
•मध्य प्रदेश के इंदौर में भारत का पहला पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल आधारित हरित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा।
•हरियाणा सरकार ने दो हड़प्पा सभ्यता स्थलों मिताथल और तिघराना को संरक्षित पुरातात्विक स्थल घोषित किया है।
•अग्निवीरों को पुलिस की भर्ती में आरक्षण और नौकरी देने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य बन गया है।
•आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला दिल्ली देश का 35वां राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश बन गया है।
•केंद्र सरकार ने 23 सितंबर को प्रत्येक वर्ष आयुर्वेद दिवस मनाने का फैसला किया है।
•भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित डेटा सेंटर पार्क छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में स्थापित होगा।
•महाराष्ट्र सरकार ने रघुजी भोंसले की प्रसिद्ध 'रघुजी तलवार' को लंदन में एक नीलामी में खरीदा है।
•भारत का पहला अंतर-राज्यीय चीता कॉरिडोर मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच बनाया जा रहा है।
•भारत की पहली एआई इनेबल्ड गोल्ड मेल्टिंग मशीन (Gold ATM) हैदराबाद (तेलंगाना) में फिनटेक कंपनी गोल्डसिक्का ने लॉन्च किया है।
•भगवान बुद्ध के सारनाथ में रखे गये पवित्र अवशेषों की वियतनाम में प्रदर्शनी आयोजित होगी।
•‘अयोध्या पर्व 2025’ नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•यू.के. की पत्रिका ‘टाइम्स हायर एजुकेशन’ द्वारा जारी ‘एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स, 2025’ में सिंघुआ विश्वविद्यालय (चीन) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
•क्वाड देशों (भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका) द्वारा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मानवीय रसद को बढ़ावा देने के लिए होनोलूलू, हवाई में टेबलटॉप अभ्यास, 2025 आयोजित किया गया।
•अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रदर्शनी (IMDEX) एशिया, 2025 का आयोजन सिंगापुर में किया गया।
•3 मई, 2025 को अंगोला अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का 123वां सदस्य देश बना।
•स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार वर्ष 2024 में विश्व में पांच सबसे बड़े सैन्य खर्च करने वाले देश थे- (1) संयुक्त राज्य अमेरिका (2) चीन (3) रूस (4) जर्मनी (5) भारत
•अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की पहली बैठक 16 जून, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होगी।
•जॉर्जिया और न्यूयॉर्क के बाद होली को औपचारिक रूप से मान्यता देने वाला टेक्सास, तीसरा अमेरिकी राज्य बन गया है।
•हंगरी पहला यूरोपीय देश है जिसने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court) से अलग होने की घोषणा की।
•अंतर-संसदीय संघ (IPU) की 150वीं सभा, 2025 का आयोजन उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में हुआ।
•इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा जारी वैश्विक आतंकवाद सूचकांक, 2025 के अनुसार आतंकवाद से सबसे प्रभावित देश बुर्किना फासो है। इस सूचकांक में भारत को 14वां स्थान प्राप्त हुआ है।
•बिम्सटेक कृषि मंत्रियों की तीसरी बैठक, 2025 काठमांडू, नेपाल में आयोजित हुई।
•मध्य एशिया के देश कजाखस्तान में दुर्लभ मृदा धातुओं के सबसे बड़े भंडार की खोज की गई है।
•10वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, 2025 नेपाल के भृकुटिमंडप में आयोजित किया गया।
•32वां अरेबियन ट्रैवल मार्केट, 2025 दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित किया गया।
•संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास रिपोर्ट‚ 2025 में शीर्ष देश हैं क्रमशः आइसलैंड (0.972), नॉर्वे एवं स्विट्ज़रलैंड (0.970), डेनमार्क (0.962)। निम्नतम स्थान प्राप्त करने वाले देश हैं क्रमशः दक्षिण सूडान 193वाँ स्थान (0.388), सोमालिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य। भारत 193 देशों में 130वें (0.685) स्थान पर है।
•नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा कोटा (राजस्थान) और पुरी (ओडिशा) में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के विकास के लिए मंजूरी दी गई।
•एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 58 वीं वार्षिक बैठक, 2025 इटली के मिलान में हुई।
•भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान (IISR), कोझिकोड (केरल) ने हल्दी की एक नई हल्के रंग की किस्म आईआईएसआर सूर्या विकसित की है।
•चीन का पहला गोल्ड एटीएम शंघाई में स्थापित किया गया है।
•भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और बैंक ऑफ मॉरीशस के मध्य द्विपक्षीय लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्राओं के उपयोग पर समझौता हुआ।
•केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा और बेंगलुरु में भारत के पहले 3-नैनोमीटर (3एनएम) चिप डिज़ाइन सेंटर्स का उद्घाटन किया।
•अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में स्थित दिरांग में पूर्वोत्तर भारत का पहला भू-तापीय उत्पादन कुआं खोदा गया है।
•टेरी (The Energy and Resources Institute: TERI) के वैज्ञानिकों ने नैनो सल्फर विकसित किया है।
•प्रोजेक्ट कुइपर- अमेज़न ने अमेरिका के केप केनावेरल से एटलस V रॉकेट के ज़रिए प्रोजेक्ट कुपर के पहले 27 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया। प्रोजेक्ट कुइपर एक उपग्रह आधारित ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहल है, जिसका उद्देश्य पूरे विश्व को हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करना है।
•चीन ने हेबेई प्रांत के सुनान काउंटी में अपना पहला 10जी ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च किया है।
•शेनझोउ-20 चीन का 20वां मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है, जो चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च-2एफ रॉकेट के साथ उड़ान भरी।
•चीन ने मैग्नीशियम हाइड्राइड आधारित गैर-परमाणु (नॉन-न्यूक्लियर) हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण किया।
•बेंगलुरु स्थित भारतीय स्टार्टअप कंपनी क्यूपीआईएआई (QpiAI) ने QpiAI-Indus के नाम से एक 25 सुपरकंडक्टिंग क्यूबिट्स युक्त क्वांटम कंप्यूटर लॉन्च किया है।
•डीआरडीओ ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से लंबी दूरी के ग्लाइड बम 'गौरव' का सफल परीक्षण किया।
•सिक्योरिटी बेल्ट-2025, चीन, ईरान और रूस द्वारा ओमान की खाड़ी में आयोजित एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास था। यह अभ्यास ईरान के चाबहार बंदरगाह के पास हुआ।
•डॉ. अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
•न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) बने।
•बैजयंत पांडा को वर्ष 2025-26 के लिए सार्वजनिक उपक्रम समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
•संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
•सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दिनेश माहेश्वरी को भारत के 23वें विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
•न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
•भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
•भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
•वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए।
•कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारतीय मूल की अनीता आनंद को विदेश मंत्री नियुक्त किया है।
•भारतीय मूल की कमला प्रसाद बिसेसर कैरीबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो की नई प्रधानमंत्री बनी हैं।
•फ्रेडरिक मर्त्ज जर्मनी के नए चांसलर चुने गए।
•वर्ष 2025 का यूनेस्को/गुइलेर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड निकारागुआ के अखबार ला प्रेंस (La Prensa) को दिया गया।
•चौथा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, 2025 आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को दिया गया।
•लॉरियस वर्ल्ड स्पोट्र्स अवॉड्रर्स‚ 2025- वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर- मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन)। वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर- सिमोन बाइल्स (यूएसए)
•स्टॉकहोम वाटर प्राइज‚ 2025 के लिए ऑस्ट्रियाई जलविज्ञानी गुंटर ब्लॉशल को नामित किया गया है।
•प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार, 2025 चीनी वास्तुकार लियू जियाकुन को दिया गया।
•महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, 2025 वरिष्ठ मूर्तिकार राम सुतार को दिया गया।
•बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान' का पटना के अधिवेशन भवन से शुभारंभ किया।
•अफ्रीका भारत प्रमुख समुद्री सहभागिता (AIKEYME), 2025 का उद्घाटन दार-एस-सलाम (तंजानिया) में किया गया, जो बहुराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास है।
•अमन 2025 एक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास है जो पाकिस्तान द्वारा कराची में आयोजित किया गया।
•ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के नोवोटेल में आयोजित किया जाएगा।
•विश्व बैंक भूमि सम्मेलन (वर्ल्ड बैंक लैंड कांफ्रेंस), 2025 का आयोजन वाशिंगटन डीसी (यू.एस.ए.) में हुआ।
•12वें वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन, 2025 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। थीम- "नई दुनिया तक पहुंचना: अंतरिक्ष अन्वेषण पुनर्जागरण"।
•6वें अंतर्राष्ट्रीय शैव सिद्धांत सम्मेलन, 2025 का आयोजन चेन्नई (तमिलनाडु) में किया गया।
•11वीं ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक, 2025 ब्रासीलिया (ब्राजील) में आयोजित हुई।
•पृथ्वी बचाओ सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में हुआ। थीम- "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह"।
•“बुद्ध, धम्म और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति” शीर्षक से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में संपन्न हुआ।
•ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक, 2025 ब्रासीलिया (ब्राजील) में आयोजित हुआ।
•बांग्लादेश, भारत के बाद दूसरा दक्षिण एशियाई देश और विश्व का 54वां देश बन गया है, जो नासा के आर्टेमिस समझौते में शामिल हुआ।
•भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार सेवाओं में वॉयस और धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए बेंगलुरु स्थित GenAI स्टार्टअप, सर्वम AI (एआई) के साथ साझेदारी की है।
•श्रीलंका महिला त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला, 2025 में फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर श्रृंखला जीत ली।
•फीफा बीच सॉकर विश्व कप, 2025 सेशेल्स में आयोजित हुआ। फाइनल में ब्राज़ील ने बेलारूस को हराकर खिताब जीता।
•अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अवॉर्ड्स, 2024-25 का आयोजन भुवनेश्वर (ओडिशा) में हुआ। सुभाशीष बोस को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। सौम्या गुगुलोथ को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
•पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन अम्मान (जॉर्डन) में हुआ। भारत ने कुल 43 पदक (15 स्वर्ण, 6 रजत और 22 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। कजाखस्तान कुल 44 पदक (16 स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
•विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप, 2025 फाइनल इंग्लैंड में आयोजित हुआ। चीन के झाओ ज़िंटोंग ने मार्क विलियम्स को हराकर खिताब जीता।
•आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप, 2025 आयरलैंड के कार्लो में एसबीआई अकादमी में आयोजित हुई। भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी सौरव कोठारी ने फाइनल में पंकज आडवाणी को हराकर खिताब जीता।
•एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025, सऊदी अरब के दम्मम में आयोजित हुआ।
भारत ने 11 पदक (1 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य) जीते। भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर रहा।
चीन 36 पदक (19 स्वर्ण,12 रजत और 5 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
•लंदन मैराथन‚ 2025 में एलीट पुरुष वर्ग में विजेता सबास्टियन सावे (केन्या) रहे। एलीट महिला वर्ग में विजेता टिग्स्ट अस्सेफा (इथियोपिया) रहीं।
•आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन), 2025 लीमा (पेरू) में आयोजित हुआ। इसमें भारतीय निशानेबाजों ने 7 पदक (दो स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य) जीता। चीन 13 पदकों (चार स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। भारत पदक तालिका में चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर रहा।
•हुंडई तीरंदाजी विश्व कप, 2025 (दूसरा चरण) शंघाई (चीन) में आयोजित हुआ। इस चरण में भारतीय तीरंदाजों ने कुल 7 पदक (2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य) जीते। भारत दक्षिण कोरिया के बाद पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
•विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल, 2025 ट्यूरिन, पीडमोंट, इटली में आयोजित हुआ। भारतीय दल ने कुल 33 पदक (8 स्वर्ण, 18 रजत और 7 कांस्य) जीते। अगला विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल 2029 में स्विट्ज़रलैंड में आयोजित होगा।
•अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया गया।
• IIHF महिला विश्व चैम्पियनशिप, 2025 एक अंतरराष्ट्रीय आइस हॉकी टूर्नामेंट है जो चेक गणराज्य के सेस्के बुदजोविस में बुडवार एरिना में आयोजित हुआ। फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका ने कनाडा को पराजित कर खिताब जीता।
1